Entertainmentविवादों में घिरे पंजाबी सिंगर Geeta Zaildar, देखें वीडियो

विवादों में घिरे पंजाबी सिंगर Geeta Zaildar, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुरिंदर शिंदा के बेटे ने किया पलटवार

जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर गीता जैलदार विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, हाल ही में  गीता जैलदार का एक स्टेज शो हुआ, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंजाबी सिंगर ने दिवंगत सुरिंदर सिंह शिंदा को लेकर बात कही। जिसके बाद वह ट्रोल होना शुरू हो गए। दरअसल, स्टेज पर टाईम ज्यादा लेने को लेकर उन्होंने सुरिंदर शिंदा का नाम लेकर मजाक उड़ाया। वीडियो में गीता जैलदार कहते हैं कि उन्हें माइक सौंपने से समय बर्बाद होगा, मैं गाना सिर्फ एक ही गाऊंगा, लेकिन आधा घंटा जरूर बर्बाद कर दूंगा, क्योंकि मैं सुरिंदर शिंदा जैसा हूं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद गीता जैलदार को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, सुरिंदर शिंदा के बेटे मनिंदर शिंदा ने गीता जैलदार पर अपना गुस्सा निकाला है। शिंदा के बेटे मनिंदर ने एक वीडियो जारी कर गीता जैलदार को जमकर फटकारा। मनिंदर ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले यूट्यूब पर एक वीडियो देखी, जिसमें जैलदार मेरे पिता का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कुछ दिन पुराना है। जिसने एक स्टेज पर मेरे पिता के लिए घटिया शब्दावली का इस्तेमाल किया। जैलदार के साथ अन्य गायक भी मौजूद थे। मनिंदर ने जैलदार पर निशाना साधते हुए कहाकि तुम्हारे पैदा होने से पहले से मेरे पिता शिंदा गायकी करते आ रहे हैं।

जितनी तुम्हारी उम्र है, उससे ज्यादा मेरे पिता ने पंजाबी गायकी इंडस्ट्री में काम किया है। तुम वो कलाकार हो, जो पैसे देकर यहां तक पहुंचे हो। मगर मेरे पिता अपने जोर पर सिंगर बने हैं। आप उनके करीब भी नहीं हैं। उनके नाखूनों के भी करीब नहीं हैं। मनिंदर ने कहा कि जब सुरिंदर शिंदा जिंदा थे तो उन्होंने मजाक किया होता तो वह जवाब देते, लेकिन अब वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। किसी स्वर्गीय व्यक्ति का मजाक उड़ाना ठीक बात नहीं है। मनिंदर ने आगे कहा कि तुम्हारे बाप की उम्र के थे मेरे पिता। वह अब दुनिया में नहीं है। मगर तुम ऐसा उनका मजाक बना रहे हो। ये ठीक नहीं है। मनिंदर ने जैलदार को घटिया आदमी कहकर संबोधित किया। तुम्हारे गनों से सिर्फ अश्लीलता झलकती है। मेरे पिता पंजाब के लोक गायक थे। मनिंदर ने कहा कि इज्जत करनी सीखो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...