Home Punjab>Jalandhar .Jalandhar News: SGPC अध्यक्ष धामी और किसानों को लेकर AAP के Punjab प्रधान Aman Arora का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

.Jalandhar News: SGPC अध्यक्ष धामी और किसानों को लेकर AAP के Punjab प्रधान Aman Arora का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0
.Jalandhar News: SGPC अध्यक्ष धामी और किसानों को लेकर AAP के Punjab प्रधान Aman Arora का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

AAP प्रधान ने रवनीत बिट्टू पर जमकर साधा निशाना

जालंधर, ENS: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब राज महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने उन्हें एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को अपशब्द कहने के मामले में 4 दिन में पेश होकर माफीनामा देने को कहा है। वहीं इस मामले में आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वह एसजीपीसी के अध्यक्ष है। जहां से करोड़ों, लाखों लोगों को अच्छे व्यवहार के साथ जीवन जीने का मौका मिलता है, लेकिन उसी के अध्यक्ष द्वारा महिला के साथ अपशब्द शब्द बोलना निंदनीय है। भले ही धामी ने माफी मांग ली है, लेकिन पंजाब की महिला के साथ ऐसी शब्दावली का प्रयोग करना निंदनीय है। पंजाब में महिलाओं को सबसे ऊपर रखा जाता है, ऐसे में अध्यक्ष द्वारा महिला के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वहीं किसानों के मुद्दे पर अमन अरोड़ा ने कहा कि जगजीत डल्लेवाल का आज आमरण अनशन पर 19वां दिन है। वहीं आज दिल्ली कूच के लिए रवाने होने वाले किसानों पर हरियाणा प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए और पानी की बौछारे की गई जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार तो पिछले लंबे समय से कोशिशे कर रही है कि जो उनकी जायज मांगे है उसके लिए केंद्र सरकार बैठे। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के मसलों को हल करना तो दूर की बात है वह उनके साथ बैठकर को तैयार नहीं है। आप प्रधान ने कहा कि बैठकर बड़े-बड़े मसले हल हो जाते है। जिस तरह से आज किसानों के साथ धक्का किया जा रहा है वह काफी गलत है। पंजाब सरकार किसानों का वकील बनकर केंद्र सरकार के साथ काम करने और मसले हल करने के लिए तैयार है। किसानों को पंजाब सरकार द्वारा रास्ता ना दिए जाने के मुद्दे पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के लोगों को अंजान या बेवकूफ समझते है। जो वह केंद्र और भाजपा का डिजाइन नहीं समझ रहे। दिल्ली पुलिस केंद्र के पास है, हरियाणा में सरकार बीजेपी है, रास्ता हरियाणा सरकार नहीं दे रही। दिल्ली में किसानों के साथ बैठकर मसला हल नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सैनी साहिब मुख्यमंत्री तो जरूर बन गए है, लेकिन थोड़े से मैच्योर होकर लोगों को पचाने वाले बयान दें। वहीं बिट्टू को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि उनका तो कुछ समझ नहीं आता वह सुबह खिलाफ बोलते है और शाम को किसानों के हक में बोल देते है। बिट्टू को अगर किसानों से हमदर्दी है तो वह खुद अपनी गाड़ी में किसानों के 4 नेताओं को बिठाकर केंद्र के पास ले जाए और उनके मसलों को हल करवाएं। उनके लिए यह कौन-सी बड़ी बात है। जब वह कांग्रेस में थे तो उनके तेवर ओर थे लेकिन अब भाजपा में जाने के बाद उनके तेवर ओर हो गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here