Home Punjab>Jalandhar Jalandhar Heights में हुई गुंडागर्दी की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

Jalandhar Heights में हुई गुंडागर्दी की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

0
Jalandhar Heights में हुई गुंडागर्दी की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

Sudhir Puri के बेटे सहित हमलावरों की तालाश जारी : चौंकी इंचार्ज 

पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई घटना, AGI की Security बनीं मूकदर्शक

जालंधर, ENS: 66 Feet Road पर स्थित Jalandhar Heights-1 में जमकर गुंडागर्दी होने की खबर सामने आई थी। जहां AGI द्वारा बनाये गए Club House के सामने V Block के बाहर यह खूनी मंजर देखने को मिला था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वीडियो मे AGI के Security Gate से बिना नंबर के White Scorpio और उसके पीछे स्वीफ्ट कार आती दिखाई दे रही है। जिसके बाद हमलावर गाड़ीया को बेसमेंट में खड़ी कर देते है। इस दौरान बेसमेंट में बाहर निकलकर संजीव चोपड़ा के बेटे पर युवकों द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देकर जब हमलावर AGI से बाहर निकल रहे थे, तो गेट पर सिक्योरिटी को भी धमकाने लगे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड मूकदर्शक बने रहे और मौके से गाड़ी लेकर युवक फरार हो गए। घटना के दौरान हमलावरों ने मुंह ढके हुए थे। वहीं अन्य सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि संजीव चोपड़ा के बेटे को हमलावरों द्वारा इशारा करके बुलाया जाता है। जिसके बाद युवक उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जाता है। इस घटना में 10 से 15 हमलावर दिखाई दे रहे है। Jalandhar Heights ka सिक्योरिटी गेट पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित है। ऐसे में युवकों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर चौकी इंचार्ज एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि घटना में घायल आरुष को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मुकदमे मे दोषी sudhir Puri के बेटे और उसके साथी सहित अज्ञात युवकों की तालाश जारी है। इस घटनाक्रम ने Jalandhar Heights की Security की भी पोल खोल दी है। बता दें कि घायल युवक के पिता संजीव चोपड़ा वासी गुरजेपाल नगर ने बताया कि उनका बेटा 12 वी कक्षा का छात्र है। वह अपने दोस्त से मिलने Jalandhar Heights गया था। जब वह क्लब हाउस के सामने फाउंटेन पर खड़ा था, तो बिना नंबर की स्विफ्ट और स्कार्पियो गाड़ियों से हथियारों से लैस 10 से 15 हमलावरो ने युवक को घेर लिया। जिसके बाद XUV 700 गाड़ी नंबर PB08-FM-5050 मे सवार सुधीर पूरी के बेटे और उसके साथी ने युवक पर हमला करना शुरू कर दिया। संजीव चोपड़ा ने कहा कि हमलावरों ने उनके लड़के को यह कह कर धावा बोला कि वह उनकी तरफ घुर कर देख रहा है। इतना ही नहीं हमलावर जाते-जाते भी घायल को धमकियां देते रहे। वहीं सूत्रों के अनुसार हमलावरों को जब जालंधर हाइट की सिक्योरिटी ने रोका, तो वह उनसे भी उलझ पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here