Home Punjab>Jalandhar Jalandhar पहुंचे CM Mann ने पुलिस कर्मियों की मौत के मामले में पाक पर साधे निशाने, देखें Live

Jalandhar पहुंचे CM Mann ने पुलिस कर्मियों की मौत के मामले में पाक पर साधे निशाने, देखें Live

0
Jalandhar पहुंचे CM Mann ने पुलिस कर्मियों की मौत के मामले में पाक पर साधे निशाने, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (बुधवार) जालंधर के दौरे पर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने पंजाब पुलिस अकादमी (पीएपी) में आयोजित पासिंग आउट परेड में भाग लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव ने सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर हत्याकांड के संदर्भ में कहा कि पुलिस में दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है और गुरदासपुर घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने कहा कि यह सब पाकिस्तान ने किया है और हत्यारों को प्रायोजित किया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पर एक मजबूत दीवार की तरह खड़ी है।

दरअसल, आज पीएपी में 2568 ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नई पुलिसकर्मयों की भर्तियां की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन सभी कर्मियों ने अलग-अलग जगह से ट्रेनिंग ली और अब ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी भर्ती की जा रही है। जिसमें 4 डीएसपी, 778 सब इंस्पेक्टर ने महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग पूरी की है। इसी के साथ 1404 रिक्रूट कांस्टेबल पुलिस रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर जहांखेला और 382 रिक्रूट कांस्टेबल ने कपूथला ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग पूरी की है। अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस में पहली बार भर्ती किए गए 172 प्रवेशनल सब इंस्पेक्टर भी शामिल है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਪਿੱਛੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਹੱਥ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

वहीं सीएम मान ने सभी पुलिस कर्मियों को नियुक्त पत्र दिए। सीएमान ने बताया कि 2025 में भर्ती किए 1900 से अधिक नौजवानों मुडली सुखलाई की मार्च में शुरू हो जाएगी। इसी के साथ 1746 पुलिस कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया मुकम्मल हो गई है। वहीं 2026 में 3400 जवानों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है। सीएम मान ने कहा कि 2022 में पंजाब में आप की सरकार आने के बाद पहले यही कोशिश की गई कि पुलिस को अपग्रेड किया जाए।

इस दौरान पुलिस कर्मियों को नई गाड़ियां, हथियार सहित अन्य टेक्निकल उपकरण उपलब्ध करवाए गए। सीएम मान ने कहाकि 1100 करोड़ से अधिक बजट पंजाब पुलिस को आधुनिक उपकरण मुहैय्या करवाने के लिए लगाए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है और दूसरे देशों से पंजाब को लड़ने के लिए आधुनिक उपकरण की जरूरत है। ऐसे में बीएसएफ के साथ मिलकर पंजाब पुलिस भारी मात्रा में हथियार, ड्रग्स और ड्रोन को पकड़ रही है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here