Blog

  • हरोली में दो युवकों से चिट्टा बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस ने 40.97 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम हरोली पुलिस की पंडोगा चौकी की पुलिस टीम ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ट्रक से 40.97 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जिसमें एक ट्रक संख्या ( एचपी 69-5930)होशियारपुर से पंडोगा की और आ रहा था जिसे ट्रैफिक के कर्मचारियों ने रूटीन चैकिंग हेतू रोका जो उक्त ट्रक से एक युवक तुरंत उतर कर भाग गया, जिसपे ट्रक के अन्दर अवैध वस्तु छुपाई होने का संदेह हुआ और पुलिस ने अन्य दो युवकों को  मौका पर रोक लिया ,जिस पर चौकी इंचार्ज गुरधियान अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के अंदर से 40.97 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों यूवकों को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को कब्जा में लेकर आगामी कार्यावाही शुरु कर दी है। 

    आरोपित युवकों की पहचान दिनेश कुमार(36) पुत्र रिखी राज निवासी गांव चोखना डा0 ढंगार तह0 घुमारंवी जिला बिलासपुर,व कृष्ण कुमार पुत्र रुमाल सिंह(28) निवासी गांव लालडी डा0 मोहीं वार्ड न0 11 तह0 व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं चैकिंग के दौरान ट्रक के अंदर से ड्रग मनी के रूप में 18000/- रुपये भी बरामद हुए हैं । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है 

  • पंजाब : ICICI बैंक में लूट के मामले में 3 गिरफ्तार

    अमृतसर : तरनतारन रोड़ पर स्थित ICICI BANK में दिन दहाड़े बंदूक के बल पर 3 लुटेरों ने बैंक से 20 लाख रूपए की लूट की थी। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। पुलिस ने ICICI बैंक में हुई लूट का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि गत दिवस दिन दहाड़े 3 लुटेरे हथियारों के बल पर उक्त वारदात को लुटेरों ने अंजाम देने के लिए बैंक में घुसे थे। जहां लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गए थे। उक्त सारी घटना वहां लगे कैमरों में कैद हो गई, जिसकी मदद से पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

  • पंजाब : ई-रिक्शा को बचाते ट्रांसफार्मर से टकराई गाड़ी, चालक अस्पातल में भर्ती, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बरियार लोकल बाइपास के पास प्रबोध चंदन नगर सुए के पास एक ई-रिक्शा चालक को बचाने की कोशिश में एक महिंद्रा एसयूवी सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। जिससे ट्रांसफार्मर और दो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद देर रात से इलाके में बिजली बंद है। पावरकॉम कर्मचारी ने वाहन मालिक से नुकसान की भरपाई करने की बात कर रहे है।

    उधर, गाड़ी के मालिक वनीत गोतम ने बताया कि वह अपने एक दोस्त और परिवार के एक सदस्य के साथ गुरदासपुर से बरियार बाईपास पर एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। एक ई-रिक्शा चालक को साइड लगने से बचाने के दौरान वह सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर व खंभों से जा टकराया। टक्कर से कोई जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि पावरकॉम का ट्रांसफार्मर और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए और ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया।

    उन्होंने कहा कि वे घायल ई-रिक्शा चालक का इलाज भी कर रहे हैं और पावरकॉम के नुकसान की भरपाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।  उधर इलाके के जेई पावरकॉम ने बताया कि हादसे से पावरकॉम को 3 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई गाड़ी मालिक से की जाएगी और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण इलाके की बिजली भी प्रभावित हुई है। लेकिन कुछ इलाकों की बिजली चालू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे से गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • पंजाब : सिख युवक की पगड़ी उतरने को लेकर विवादों में घिरा ASI,  वीडियो वायरल

    अमृतसर: जिले में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एएसआई ने एक सिख युवक की पगड़ी उतार दी । जिसके बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं एएसआई ने कहा कि मैंने पगड़ी नहीं उतारी, सिर्फ युवक के कानों में लगे हुए हेडफोन उतारे। वहीं जब मौके पर लोग जमा होने लगे तो एएसआई ने लोगों से हाथ जोड़ माफी मांग ली। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

  • पंजाब : मोबाइल की दुकान से करीब 25 लाख के करीब के फोन हुए चोरी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : लूट और चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा लगता है कि पुलिस सुस्त है और चोर चुस्त हैं। गुरदासपुर में आज सुबह करीब 5 बजे लुटेरों ने दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस चोरी का पता नहीं लगाया गया तो गुरदासपुर में भगदड़ मच जाएगी और वे 2024 के चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। दुकानदार रोहित ने पत्रकारों को बताया कि उनकी दुकान को निशाना बनाया गया और लुटेरों ने शटर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनके महंगे फोन चोरी हो गये, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

    जहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्शन महाजन व समाजसेवियों ने पुलिस प्रशासन पर रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि गुरदासपुर में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद नहीं सो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा चोरी का पता नहीं चला तो शहर भी जाम किया जाएगा और 2024 के चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा।

  • पंजाब : लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज शर्मा और राजा शर्मा निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी बठिंडा के रहने वाले है।

    बस स्टैंड चौकी प्रभारी ने बताया कि 6 अप्रैल 2024 की रात को बठिंडा के बस स्टैंड के नजदीक सुमित कुमार निवासी संगरिया से 2 व्यक्तियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत के अधार पर कार्रवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों ने तेजधार हथियार के बल पर सुमित कुमार से 64 हजार रुपए की नकदी लूटी थी। दोनों आरोपियों को बठिंडा की दाना मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 49 हजार रुपये बरामद किए गए हैं और इनसे 15 हजार रुपये और बरामद किए जाने है।आरोपियों को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • जालंधरः अवैध पिस्तौलों और शराब के साथ 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS:  थाना आदमपुर पुलिस ने अवैध पिस्तौलों के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण यादव पुत्र रामू यादव निवासी गांव कालड़ा थाना मकसूदां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी यह अवैध पिस्तौले यूपी से लेकर आया था और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को घटना की सूचना मिली और गुप्त सूचना के आधार को गिरफ्तार कर लिया।

    देहात के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि थाना मकसूदां के इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह पुलिस टीम के एएसआई जगदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित खुर्दपुर पुली के पास मौजूद थी। जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी करण यादव को अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्मस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का रिमांड हासिल करने के बाद उसकी निशानदेही से एक अन्य अवैध पिस्तौल बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ 3 मामले पहले ही दर्ज है और वह 13 माह पहले ही आर्मस एक्ट के मामले में जेल से बाहर आया था।

    इसी तरह आदमपुर पुलिस के एएसआई जंगबहादुर पुलिस पार्टी सहित सुखमनी अस्पताल जंडूसिंघा के पास मौजूद थे। जहां उनकी टीम ने गाड़ी की तालाशी दौरान गाड़ी से 983 पेटियां अवैध शराब की बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र रहमत सिंह कोट योगराज थाना काहनोवाल, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी कुछ समय पहले नुरपुर मकसूदां में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः युवती के सुसाइड मामले में विवादों में घिरा थाना प्रभारी, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS:  गद्दईपुर मोहल्ला में 24 फरवरी 2024 को 18 से 19 वर्ष युवती रोशनी ने खुदकुशी कर जीवनालीला कर ली थी। इस मामले को लेकर आज पीड़ित परिवार ने थाना 8 की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस मामले में उन्होंने उक्त दोषी के खिलाफ थाना 8 के पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हवालात में बंद कर दिया था। परिवार का आरोप है कि इस मामले में थाना प्रभारी संजीव सुरी दोषी का साथ दे रहा था और मुकद्दमा दर्ज करने से पहले इंकार कर रहा था। जिसके बाद परिवार अन्य लोगों के साथ इंसाफ दिलाने को लेकर चौंकी के बाहर बैठ गया और उच्च अधिकारियों से इस मामले को लेकर उन्होंने बात की। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया।  

    परिवार का कहना हैकि उस समय दोषी पुलिस हिरासत में था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के 2 दिन बाद यानी 26 को जब उन्होंने दोषी को कोर्ट में पेश करने के लिए पूछा तो पुलिस ने उन्हें तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया। आरोप है कि उन्हें डरा धमका कर बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर थाना प्रभारी संजीव पुरी से बात की तो थाना प्रभारी ने उन्हें दबका मारकर कहा कि उन्होंने दोषी हेमराज को रिहा कर दिया है और मुकद्दमें की जांच चल रही है।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि अब दोषी हेमराज ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की हुई है, जिसकी सुनवाई 10 अप्रैल को होनी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब जब वह थाने जाकर दोषी की गिरफ्तारी के लिए पूछते है तो उन्हें कहा जा रहा है कि उच्च अधिकारियों की ओर से अभी कोई आदेश नहीं आए है, आदेश के बाद ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने कहा कि अब दोषी हेमराज सरेआम घूम रहा है। परिवार ने आरोपी को जमानत के बिना रिहा करने और पुलिस पर डयूटी दौरान कोताही बरतने के आरोप लगाए है। परिवार ने इस मामले में आरोप लगाए है कि दोषी को पुलिस का पूरा साथ मिल रहा है। उनकी प्रशासन ने मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार करके उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

  • पंजाब : हमलावरों ने डंडो और हथियार से दुकान पर किया हमला, देखें वीडियो

    पटियाला : फोर्ट चौक के पास मिनी मार्केट में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब 15 से 20 युवक हाथों में डंडे और हथियार सहित भरे बाजार में घुस आए। जिनकी पिटाई की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें इन तस्वीरों में कई युवक नजर आ रहे है। जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर भरे बाजार में गुंडागर्दी दिखाई और दुकानदार की पीटाई की।

    पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक युवक हमारी दुकान के पास आया। जहां हमारे दुकान में काम करने वाले लड़के ने उससे कहा कि तुम अपना स्कूटर आगे लगा दो।जिसके बाद वह गाली देने लगा। जिसके बाद उसने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया और हमारी दुकान पर आकर हमें पीटना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद मेरे और मरे भांजे को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडितों के बयान दर्ज कर लिए है।वहीं पुलिस कर्मियों ने कहा कि हम मौके पर पहुंच गए हैं और हमने सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें भी देखी है। जिनमें कुछ हमलावर दिख रहे हैं उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

  • बीफ खाने के मुद्दें पर Kangana Ranaut का आया बयान

    मंडीः अभिनेत्री से नेता बनी एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले काफी दिनों से बीफ कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं। कई विपक्षी नेताओं ने कंगना पर बीफ खाने का आरोप लगाया है। मगर अब कंगना रनौत ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। कंगना का कहना है कि उन्हें हिन्दू होने पर गर्व है। कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए बीफ कॉन्ट्रोवर्सी पर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कंगना का कहना है कि वो बीफ नहीं खाती हैं और उनके बारे में इस तरह की गलत अफवाहें फैलाना बंद करें।

    कंगना ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, मैं बीफ या किसी भी तरह के लाल मांस का सेवन नहीं करती हूं। ये बहुत शर्मनाक है कि मेरे बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक चीजों को प्रमोट करती रही हूं। तो अब ये दांव मेरी छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। मेरे लोग मुझे जानते हैं और उन्हें पता है कि मुझे हिन्दू होने पर गर्व है। अब उन्हें कोई भी चीज गुमराह नहीं कर सकती है। जय श्री राम।

    मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार बनने के बाद से ही विपक्षी दल कंगना पर मुखर हो गए हैं। कई विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि कंगना रनौत बीफ खाती हैं। बीते दिन महाराष्ट्र की विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसी उम्मीदवार को टिकट दिया है, जो बीफ खाना पसंद करती हैं। विजय के इन आरोपों के बाद भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने विपक्ष को जवाब दिया था। मगर कंगना ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी थी। हालांकि अब कंगना ने इसपर बयान देकर अपना पक्ष साफ कर दिया है।