Blog

  • पंजाबः मशहूर ऋषि ढाबा की पहली मंजिल पर लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः मशहूर ऋषि ढाबा की पहली मंजिल पर लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल चौंक में मशहूर ऋषि ढाबा की पहली मंजिल पर आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि ऋषि ढाबा की पहली मंजिल में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि चिमनी को आग लगने के चलते कर्मियों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद दमकल विभाग द्वारा एक गाड़ी से ही आग पर काबू पा लिया गया।

  • पंजाबः कांग्रेस को झटका, राम रहीम का करीबी और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को झटका, राम रहीम का करीबी और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    बठिंडाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, डेरा मुखी राम रहीम का करीबी और पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी आज भाजपा में शामिल हो गया है। दरअसल, पूर्व विधायक ने आज भाजपा के दिल्ली कार्यालय में कमल का दामन थाम लिया है। 

  • पंजाबः  अकाली दल को झटका, पूर्व मंत्री, विधायक सहित कई पार्षद आप में हुए शामिल

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर संगरूर संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी मजबूत ने  अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पूर्व मंत्री नुसरत अली खान बग्गा, कई पार्षद और सैकड़ों समर्थक के साथ आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन सभी को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। इस बीच मलेरकोटला के विधायक जमील-उर-रहमान से उलझ गए हैं।

    इसके अलावा फरीदकोट में भी अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शिरोमणि अकाली दल के पीएसी सदस्य राजिंदर दास रिंकू अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शिरोमणि अकाली दल ने कुछ दिन पहले राजिंदर दास रिंकू को पीएसी का सदस्य बनाया था।

  • पंजाबः कांग्रेस को एक और झटका, महासचिव बीजेपी में हुई शामिल

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव से पहले लुधियाना में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में लुधियाना महिला जिला अध्यक्ष मनीषा कपूर इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं, उसके बाद महासचिव सुमन रानी पंजाब महिला कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

    पत्रकारों से बातचीत में सुमन रानी ने कहा कि वह पिछले 37 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ की खराब नीतियों और गलत कार्यों के कारण भारी मन से उन्होंने कांग्रेस छोड़नी पड़ी है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर कई बार उन्होंने इसकी शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन हाईकमान की ओर से कोई सुनवाई न होने पर सुमन रानी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और अब वे बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

  • पंजाब : अज्ञात वाहन ने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाब : अज्ञात वाहन ने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसों के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। लुधियाना रोड पर गांव मैहना के पास एक अज्ञात वाहन के साथ मोटरसाइकिल जुगाड़ू रेहड़ी के साथ टक्कर हो गई। इस टक्कर में रेहड़ी पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिनकी हालत को नाजुक देखते हुए दोनों को मोगा की समाज सेवा सोसाइटी की मदद से सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वही जानकारी के मुताबिक वाहन काफी तेज आ रहा था और वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।

  • ऊना के विकास में अपनी एक योजना बताएं रायजादा:सत्ती

    ऊना के विकास में अपनी एक योजना बताएं रायजादा:सत्ती

    बताएं 12 साल के राजनीतिक जीवन में ऊना के लिए क्या विकास परियोजनाएं लाएं

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के विकास में कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा अपना योगदान बताएं। रायजादा बताएं अपने 12 वर्ष के राजनीतिक करियर में कौन सी बड़ी परियोजना ऊना के लिए लेकर आए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र के विकास में कांग्रेस नेता का योगदान शून्य है। रायजादा ऊना के विकास के लिए एक भी परियोजना नहीं ला पाए। अगर इन्होंने विकास किया है तो उसका ब्यौरा जनता को दें। उन्होंने कहा कि अब सतपाल रायजादा चुनाव लड़ रहे है तो झूठ पर झूठ बोल रहे है।

    उन्होंने कहा कि रायजादा रेल विस्तार को लेकर झूठी बातें जनता के सामने रख रहे है। रायजादा बोल रहे है कि 1990 में ऊना में रेल पटरी बिछी। उन्हें ध्यान होना चाहिए कि 1990 में हिमाचल प्रदेश में शांता कुमार की सरकार थी और केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार थी। 1990 में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल सांसद थे। जिनके प्रयासों से ही 1991 में ऊना में रेलवे स्टेशन का शुभारंभ हो पाया था व हिमाचल एक्सप्रेस रेल सेवा शुरु हुई थी। इसके बाद 1998 से 2004 तक रेल लाईन चुरुडू टकारला पहुंची। वहीं उसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में रेल लाईन अंब-अंदौरा व दौलतपुर चौक तक पहुंची। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही मोदी सरकार ने ऊना जिला से 13 रेल गाड़ियां देश के विभिन्न महानगरों के लिए चलाई। आज ऊना जिला देश के रेलवे मैप में महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। सत्ती ने कहा कि सतपाल रायजादा टपलियां मारनी छोड़े।

    पहले अपने ज्ञान को बढ़ाएं, फिर बयानबाजी करें। सतपाल रायजादा बिना ज्ञान के ही बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि हवा में बातें न करें। सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार में सतपाल रायजादा विधायक थे, तो उस समय पांच साल में उन्होंने कौन से विकास कार्य करवाएं। अब पिछले डेढ वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, तो अब ऊना के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में शुरु हुए भवनों को ही कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि रायजादा बताएं बाल स्कूल ऊना भवन का कार्य क्यों रुका हुआ हैं। क्यों रायजादा सुक्खू सरकार से इसके लिए पैसा स्वीकृत नहीं करवा पाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा देने के दावे करने वाली कांग्रेस सरकार, क्यों स्कूल भवन का काम मुक्कमल नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि अब जनता ने देश में तीसरी बार लगातार मोदी सरकार को लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बनेंगे। 
  • केमिकल कंपनी में हुआ ब्लास्ट 3 किलोमीटर तक सुनी आवाज, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    केमिकल कंपनी में हुआ ब्लास्ट 3 किलोमीटर तक सुनी आवाज, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    आग की चपेट में आने से कई गाड़ियां जलकर राख

    डोंबिवलीः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली की एक केमिकल कंपनी में जोरदार धमाके की खबर है। ये धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। वहीं बताया जा रहा हैकि इस हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हुए है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाका Anudan Chemical कंपनी में आज दोपहर एक बजे के आसपास हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री की पार्किंग में खड़े कई वाहन आग की चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। धमाके के बाद लगी आग ने दो से तीन कंपनियों को अपनी चपेट में लिया है। इस आग ने गाड़ी के सर्विस सेंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग में दस से 12 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

  • पंजाबः पीएम मोदी की रैली से पहले माहौल तनावपूर्ण, रेत से भरे ट्रक, वाटर कैनन सहित भारी पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    पंजाबः पीएम मोदी की रैली से पहले माहौल तनावपूर्ण, रेत से भरे ट्रक, वाटर कैनन सहित भारी पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    पटियालाः पीएम नरेंद्र मोदी आज पटियाला में चुनावी रैली करने के लिए शाम 4.30 बजे आ रहे है। वहीं पीएम मोदी के पटियाला दौरे को लेकर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स और अर्ध सैनिक बल को तैनात किया गया। किसानों को रोकने के लिए रेत से भरे ट्रक, वाटर कैनन का इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आंसू गैस का इंतेज़ाम भी किया गया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान इलाके को छावनी में तब्दील किया गया है। बता देंकि पटियाला को आज नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

  • कुछ दिन पहले विदेश गए पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

    कुछ दिन पहले विदेश गए पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

     तरनतारन :  विदेशों में भारतीय नौजवानों की मौतों के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक और मामला जिले के अंतर्गत आने वाले कस्बा भिखीविंड से सामने आया है। जहां रोजी-रोटी के लिए विदेश गए पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरविंद सिंह (32) जो 2 बच्चों का पिता था और रोजी-रोटी के लिए पुर्तगाल गया था। बताया जा रहा है कि वह 20 दिन पहले ही परिवार के अच्छे भविष्य के लिए पुर्तगाल गया था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई।

    गत दोपहर उसकी मौत हो गई। इस संबंधित मृतक हरविंदर सिंह की पत्नी पवनदीप कौर  ने पंजाब सरकार से मांग की है कि परिवार के गुजारे के लिए उनकी मदद की जाए। इस मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए मृतक हरविंदर सिंह की पत्नी पवनदीप कौर और मां सुखबीर कौर ने बताया कि अभी हरविंदर सिंह को विदेश गए 20 दिन ही हुए थे, कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और 22 मई की दोपहर को उनकी अचानक मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि हरविंदर सिंह अपने परिवार के लिए रोजी रोटी कमाने के लिए विदेश गए थे। लेकिन उनका इस तरह परिवार को छोड़कर जाना उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस मौके पर मृतक की पत्नी पवनदीप कौर ने पंजाब सरकार से मांग की कि उनके पति के शव को जल्द से जल्द पंजाब लाया जाए। ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। साथ ही परिवार वालों ने पंजाब सरकार से मांग की कि परिवार को बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

  • जालंधरः PM मोदी की सुरक्षा को लेकर पूर्व सीएम चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः PM मोदी की सुरक्षा को लेकर पूर्व सीएम चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    सीएम मान के जालंधर दौरे पर चन्नी ने कसा तंज

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज चुनावी रैली करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पटियाला में आ रहे है। पटियाला में पीएम दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं पीएम की सिक्योरिटी को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत चन्नी ने निशाना साधा है। चन्नी का कहना है कि पीएम मोदी को पंजाब पुलिस पर विश्वास नहीं है। इसलिए उन्होंने पंजाब दौरे को लेकर दिल्ली और गुजरात से सुरक्षा मंगवाई है। उन्होंने कहाकि 10 साल में उन्होंने पंजाब और जालंधर को भाजपा ने क्या दिया इसके बारे में वह बताए। उन्होंने कहाकि किसानों को बर्बाद करके पंजाब को बर्बाद किया जा रहा है। वहीं सीएम भगवंत मान के जालंधर दौरे को लेकर चन्नी ने कहा कि उनके दौरे को लेकर कहाकि सीएम मान के आने से पहले जालंधर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    चन्नी ने कहाकि उन्हें जालंधर में कौन सा खतरा है। चन्नी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें वीआईपी कल्चर की जरूरत नहीं, उन्हें सिक्योरिटी की जरूरत नहीं। चन्नी ने कहा कि आज चप्पे-चप्पे पर पुलिस वर्दी और सिविल वर्दी में कर्मी तैनात है। उन्होंने कहा कि सीएम मान बताए उन्हें किससे खतरा है। वहीं सगंरूर में सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा महिलाओं को जल्द एक हजार रुपए देने के ऐलान किए जाने पर चन्नी ने कहाकि अब क्या वह मुख्यमंत्री के नाम पर ऐलान करेंगी। चन्नी ने कहाकि वह सीएम मान से पूछे कि क्यों अभी तक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए  नहीं डाले गए। वहीं किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर चन्नी ने कहाकि क्या अब अपने हक की लड़ाई के लिए हम प्रदर्शन भी नहीं कर सकते।