Blog

  • जालंधरः सरकारी दफ्तर में लगी आग

    जालंधर, (वरूण): महानगर में स्थित लैंड रिकार्ड दफ्तर में आज सुबह आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना के साथ कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन लैंड दफ्तर में पड़े कीमती कागज जलकर कर राख हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। 

    दूसरी ओर लैंड दफ्तर में तैनात महिला कर्मचारी परमप्रीत कौर ने बताया कि वह आज सुबह करीब 9 बजे कार्यालय पहुंची और देखा कि लैंड रिकॉर्ड स्टोर रूम से धुआं उठ रहा है। जब अपने कर्मचारियों के साथ स्टोर रूम का दरवाजा खोला तो देखा अंदर आग लगी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। उन्होंने बताया कि स्टोर रूम में पुराना लैंड रिकार्ड पड़ा हुआ था और साथ ही कबाड़ का सामान भी रखा हुआ था, जोकि पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।

    वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी रजिंदर सहोता ने बताया कि उनको सुबह लैंड रिकार्ड के दफ्तर से आग लगने का फोन आया। जिसके बाद वह फौरन ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

  • पंजाबः सैनिटाइजर घोटाले में आया पूर्व मंत्री का नाम

    पंजाबः सैनिटाइजर घोटाले में आया पूर्व मंत्री का नाम

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज होने व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू करने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व उपमुख्‍यमंत्री ओपी सोनी का नाम सैनिटाइजर घोटाले में आ गया है। अब सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 

    ओपी सोनी ने रखी थी प्रेस कांफ्रेंस, लेकिन किया रद्द

    हालांकि दूसरी ओर ओपी सोनी ने बुधवार को आरोपों के बारे में अपना पक्ष रखने के लिए प्रेस कांफ्रेंस रखी थी, लेकिन बाद में इसे यह कहते हुए रद्द कर दिया कि पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस नेताओ को दिल्ली बुलाया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपना पक्ष रखेंगे।


    तीन गुणा अधिक कीमत पर सैनिटाइजर खरीदने का आरोप 

    ओपी सोनी पर स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए कोविड के दौरान तीन गुणा अधिक कीमत पर सैनिटाइजर खरीदने का आरोप है, जिसका सारा रिकार्ड राजस्व विभाग ने मांग लिया है। दरअसल, कोविड को आपदा करार दिया गया था, जिसके चलते इस पर खर्च होने वाला पैसा डिजास्टर मैनेजमेंट फंड से लिया गया। राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से सारा रिकार्ड एक हफ्ते के अंदर पेश करने को कहा है। राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव अजॉय शर्मा से खरीद के लिए दी गई अनुमति की असल कापी के साथ सारी फाइल भेजने को कहा है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मांगी रिपोर्ट

    बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने माना कि कोविड के दौरान किसी भी चीज का रेट तय नहीं था। दुकानदारों और कंपनियों ने कई चीजों के दाम काफी बढ़ा दिए थे, लेकिन अगर किसी एक ही चीज को दो विभागों के लिए खरीदा जा रहा है और उसकी मात्रा व गुणवत्ता एक है, तो कहीं न कहीं घोटाले की बू आती है। रिकार्ड आने पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

    राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को रिकार्ड पेश करने को कहा

    राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने महंगे दाम पर सैनिटाइजर खरीदा है, जबकि उसी समय चुनाव विभाग ने भी पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के जरिए सैनिटाइजर खरीदा, जो स्वास्थ्य विभाग के मुकाबले काफी सस्ता है।

    उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के लिए 1.80 लाख बोतलें 54.54 रुपये प्रति बोतल की दर पर खरीदी गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने वही सैनिटाइजर अपने लिए करीब तीन गुणा ज्यादा कीमत पर 160 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से खरीदा। स्वास्थ्य विभाग के लिए सैनिटाइजर खरीदने की फाइल पर अनुमति तब के स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी ने दी थी।

  • जालंधर: बस कांट्रैक्ट कर्मचारियों के धरने से पहले हरकत में आई सरकार, किया ऐलान

    जालंधर: बस कांट्रैक्ट कर्मचारियों के धरने से पहले हरकत में आई सरकार, किया ऐलान

    जालंधर, (वरूण अग्रवाल): प्रदेश में सरकारी  बस कांट्रैक्ट कर्मचारियों के आज धरने से पहले ही पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने पंजाब रोडवेज के कांट्रैक्ट कर्मचारियों का वेतन रिलीज कर दिया गया है। अगर आज भी कर्मचारियों के वेतन की अदायगी न हो पाती तो प्रदेश भर में सरकारी बसों का चक्का जाम कर दिया जाना था।

    कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने दी थी चेतावनी

    पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को महानगर का बस स्टैंड दो घंटे के लिए बंद रखने के दौरान चेतावनी दी थी कि अगर वीरवार दोपहर 12 बजे तक वेतन अदायगी नहीं हुई तो फिर प्रदेश भर में सरकारी बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। बसों को सड़कों पर टेढा खड़ा किया जाएगा और मार्ग अवरुद्ध कर दिए जाएंगे। इसके अलावा पंजाब सरकार के मंत्रियों के आवास घेरने की भी चेतावनी दी गई थी।

    पनबस-रोजवेज में ठेके पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों की यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि हमने विभाग को पत्र भेजकर कह दिया गया था कि यदि वीरवार को दोपहर तक वेतन कर्मचारियों के खाते में न आया तो कर्मचारी चक्का जाम कर हड़ताल पर चले जाएंगे। 

    कुछ माह से चल रहा वेतन रोकने का सिलसिला 

    उन्होंने कहा कि सात दिन बाद पिछले अब अगला माह का भी खत्म होने वाला है लेकिन अभी पुछले महीने का वेतन आज जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि वेतन रोकने का सिलसिला पिछले कुछ महीनों से चल रहा है। इससे कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 

    सरकार की गलतियों के कारण घाटे मेंः रेशम सिंह

    रेशम सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग सरकार की गलतियों के कारण घाटे में हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यूनियन कई बार विभाग को लिख चुकी है कि महिलाओं की मुफ्त यात्रा को 50 प्रतिशत कनसेशनल कर दिया जाए। इससे ट्रांसपोर्ट को घाटा नहीं होगा। लेकिन इसे कोई सुनकर राजी नहीं है। गाड़ियों में मुफ्त की यात्रा के चलते तेल डलवाने तक के लाले पड़े हुए हैं।

  • पंजाबः नाके पर तैनात एएसआई की गोली लगने से मौत

    पंजाबः नाके पर तैनात एएसआई की गोली लगने से मौत

    तरनतारनः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। थाना गोइंदवाल साहिब में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई बक्शीश सिंह की कपूरथला चौक में नाके के दौरान गोली लगने से मौत हो गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक राइफल साफ करते समय गोली चली। जोकि एएसआई बक्शीश सिंह को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि कपूरथला चौक में एएसआई बक्शीश आज सुबह साढ़े आठ बजे नाके पर तैनात थे। 

    राइफल साफ करते समय चली गोलीः डीएसपी प्रीत इंदर सिंह 

    जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि राइफल साफ करते समय अचानक गोली चली थी। हालांकि एएसआई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः पार्षद के रिश्तेदार से लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूटा सोना और कैश 

    जालंधरः पार्षद के रिश्तेदार से लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूटा सोना और कैश 

    जालंधर, (वरूण अग्रवाल): पंजाब में लूट की वारदातों का ग्राफ दिन-भर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना सूबे में लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं अमृतसर-जालंधर हाईवे पर करतारपुर के पास बुधवार देर रात सीआरपीफ कैंप के बिल्कुल सामने बिधिपुर फाटक हाईवे पर एक परिवार को लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूट लिया। लुटेरों ने कार में सवार महिलाओं से सोने के आभूषण और कैश लूटा। जानकारी के मुताबिक परिवार श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहा था।

    पार्षद शैरी के रिश्तेदार है पीड़ित

    जिस परिवार से लूट हुई वह जालंधर के पार्षद शैरी के रिश्तेदार हैं ओर कोलकाता से पंजाब आए हुए थे और माथा टेकने श्री हरिमंदिर साहिब गए थे। गाड़ी में सवार लोगों ने आपबीती सुनाते हुए  परिवारजनों ने बताया कि उनकी गाड़ी जब करतारपुर के पास पहुंची तो उन्हें महसूस हुआ कि शायद गाड़ी में कोई गड़बड़ है। करतारपुर से आगे सीआरपीएफ कैंप के सामने उन्होंने गाड़ी रोकी। गाड़ी से उतर कर देखा तो टायर पंक्चर था। वह स्टैपनी निकाल कर टायर बदली करने लगे तो वहां पर तीन युवक आ धमके। 

    लुटेरों ने पहले की मदद फिर दिया वारदात को अंजाम

    पीड़ित परिवार का कहना है कि पहले उन्होंने मदद की फिर कहा कि कुछ बख्शीश दे दो। कार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें 200 रुपए दे दिए। फिर लुटेरे कहने लगे कि यह कम है। इस पर कार में सवार व्यक्ति ने 100 रुपए और दे दिए। इसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली। एक लुटेरे ने कार की चाबी निकाल ली। लुटेरों ने कार में सवार मर्दों को गन पॉइंट पर ले लिया। साथ ही महिलाओं को सोने के सारे गहने उतारने के लिए कहा। वह महिलाओं से सोने की चेन, बालियां, चूंड़ियां इत्यादि सब लूट कर ले गए। 

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले में जुटी पुलिस

    कार में सवार से कैश लूट कर ले गए। जाते-जाते कार के टायरों को तेजधार हथियारों से फाड़ गए। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस तरंत मौके पर पहुंच गई थी। देर रात को ही पुलिस ने एरिया में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पीड़ित परिवार ने बताया कि लूटने वाले तीन लोगों में एक सरदार भी था। सभी ने शराब पी रखी थी । सीआरपीएफ कैंप से कोई मदद करने नहीं आया। वहीं मौके पर मौजूद थाना मकसूदां के एस एच ओ परमिंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

  • जालंधरः अकाली नेता के बेटे पर गोलियां चलाने वाला काबू 

    जालंधर (वरुण)। महानगर के गोपाल नगर के साथ-साथ कई अन्य वारदातों में शामिल रहे जालंधर के शूटर पुनीत सोनी उर्फ पिंपू को महाराष्ट्र पुलिस ने काबू किया है। गोपाल नगर में अकाली नेता सोंधी के बेटे पर गोलियां दागने के बाद धर्मशाला के मैक्लोडगंज और वहां से भाग कर महाराष्ट्र के शिरडी में पहुंचा पिंपू एक होटल में शरण लिए हुए था। लेकिन होटल के स्टाफ ने ही उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।

    महाराष्ट्र पुलिस ने जालंधर पुलिस को दी सूचना

    पिंपू को शिरडी में पुलिस ने पकड़ कर जब पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि यह एक गैंगस्टर है औऱ वारदात करने के बाद भागा हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना जालंधर पुलिस को दी। जालंधर से पुलिस पार्टी पिंपू को लाने के लिए रवाना हो गई है। 

    एक-दो दिन में पिंपू को लेकर जालंधर पहुंचेगी पुलिस 

    जालंधऱ के पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिंपू को महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा है। इसकी उन्होंने सूचना दी थी। अब पुलिस के पार्टी को शिरडी के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कि एक-दो दिन में पुलिस पिंपू को लेकर जालंधर में पहुंच जाएगी। 

    होटल में पैसे चुकाने लिए घुमाने लगा फोन, तब हुआ शक

    शिरडी में पिंपू जिस होटल में ठहरा हुआ था उसकी उसने दस दिन की इकट्ठी बुकिंग करवा रखी थी। दस दिन पूरे होने पर होटल वालों ने पिंपू को कमरा खाली करने से लिए कहा। इस पिंपू ने कहा कि उसकी बुकिंग आगे बढ़ा दें। होटल वालों ने पिंपू से पैसे मांगे तो पैसों के लिए वह इधर-उधर फोन घुमाने लगा।

    फोन पर पिंपू जो बातें कर रहा था उससे होटल के स्टाफ को शक हो गया कि पिंपू कोई आम पर्यटक नहीं बल्कि कोई क्रिमिनल है। इसके बाद चुपके से स्टाफ ने शिरडी में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिंपू को होटल में ही धर दबोचा।  

  • खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बनाई खेल नीतिः वीरेंद्र कंवर 

    खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बनाई खेल नीतिः वीरेंद्र कंवर 

    ओलंपिक डे रन को वीरेंद्र कंवर ने दिखाई हरी झंडी, इंदिरा स्टेडियम से पुलिस लाइन झलेड़ा तक हुई दौड़

    ऊना (सुशील पंडित)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर इंदिरा स्टेडियम ऊना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की, जबकि छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ओलंपिक डे रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो इंदिरा स्टेडियम ऊना से आरंभ होकर पुलिस लाइन झलेड़ा में समाप्त हुई। दौड़ में खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने भाग लिया।

    इससे पूर्व अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को मनाने का उद्देश्य खेल तथा स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान अनुशासन सिखाता है, जो जीवन में सफलता के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में अनुराग ठाकुर खेल मंत्री हैं, जो हिमाचल प्रदेश में खेल के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी दिशा में नाहन में एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड बनाए जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कोशिश कर रही है। राज्य सरकार ने नई खेल नीति बनाई है, जिससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। नई नीति में खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाई गई है तथा मेडल जीतने पर मिलने वाली ईनामी राशि में भी वृद्धि की है। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में कोटा बढ़ाकर 3 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए शुभ संकेत हैं तथा आने वाले समय में इसके और बेहतर परिणाम आएंगे। 

    इस अवसर पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी, बलवंत ठाकुर, टीपी चोपड़ा, जागीर सिंह रंधावा, एस के शांडिल्य, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम, जिप सदस्य ओंकार नाथ कसाणा, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

  • संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनावः लोगों में दिख रहा उत्‍साह, जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदान

    संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनावः लोगों में दिख रहा उत्‍साह, जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदान

    संगरूरः जिले के लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है, लेकिन अभी इसमें गति नहीं आ पा रही है। कुछ मतदान केंद्रों पर तो सुबह से ही कतारें दिख रही थीं, लेकिन बहुत सारे बूथों पर अब भी कम संख्‍या में मतदाता आ रहे हैं। यहां सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

    मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और शिअद (अमृतसर) के बीच मुकाबला है। सुबह 11 बजे तक यहां 12.75% मतदान हो चुका है। पंजाब सरकार में वित्तमंत्री हरपाल चीमा और शिक्षा मंत्री मीत हेयर मतदान कर चुके हैं। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों भी मतदान कर चुके है।


    मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 15.69 लाख मतदाता आज मतदान कर सकेगे। उपचुनाव में कुल 16 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह क्षेत्र होने के कारण आम आदमी पार्टी के लिए उपचुनाव जीतना साख का सवाल बन गया है। मतदान अभी सुचारू रूप से चल रहा है और कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। 

    मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगने लगीं और लोगाें में मतदान के लिए आ रहा थे, लेकिन अधिकतर बूथों पर अब तक कम लोग ही आए हैं। बूथों पर काफी संख्‍या में बुजुर्ग और महिलाएं भी मतदान करने आ रही हैं। कई बूथों पर  बुजुर्ग मतदाताओं को फूल देकर उनका सम्‍मान किया जा रहा है। महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं और उनको सुंदर तरीके से सजाया गया है। 

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी

    अमृतसर: पंजाब में आप सरकार के गैंगस्टर सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे है। सूबे में आए दिन पूर्व विधायकों सहित वीआपी लोगों को गैंगस्टरों की ओर से धमकी भरे फोन आ रहे है। हाल ही में अकाली दल के पूर्व विधायक बोनी और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को धमकी भरे फोन आ चुके है।

    वहीं अब पंजाब के अमृतसर जिले में अजनाला के पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला को बिश्नोई गैंग की धमकी मिली है। उन्होंने जानकारी पुलिस को दे दी है और पुलिस ने अपने स्तर पर उनकी शिकायत के आधार पर जांच भी शुरू कर दी है।

    अजनाला के पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता हरप्रताप सिंह अजनाला ने अमृतसर रूरल को जानकारी दी है कि उन्हें उनके नंबर पर वॉट्सएप कॉल आई है। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान विक्की कोबरा बताई। वह बिश्नोई गैंग का सदस्य है। अगर उन्हें जल्द पैसे नहीं दिए गए तो वह गोली मार देंगे।

    तीन दिनों में अमृतसर में तीसरे नेता को मिली धमकी

    हरप्रताप सिंह अजनाला अमृतसर के तीसरे नेता हैं, जिन्हें धमकी मिल रही है। तकरीबन 5 दिन पहले अजनाला के ही पूर्व विधायक व अकाली नेता अमरपाल सिंह बोनी को फोन पर धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। बीते दिनों पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी को भी तीन नंबरों से वॉट्सएप कॉल आई और पैसों की मांग की गई। अब हरप्रताप सिंह अजनाला को भी फोन करके पैसों की मांग की गई है।

  • जालंधरः ड्रग कंट्रोलर रवि गुप्ता रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित…

    जालंधरः ड्रग कंट्रोलर रवि गुप्ता रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में तैनात ड्रग कंट्रोल अफसर (डीसीओ) रवि गुप्ता को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। रवि गुप्ता पर आरोप है कि उन्होने किसी का काम करने के एवज में पैसों की मांग की है। इसका एक विडियो वीडियो सामने आने के बाद राज्य सरकार ने उनको निलंबित कर दिया है। उन्हें विभाग के खरड़ स्थित हैडक्वार्टर में तैनात करने के आदेश दिए हैं। साथ ही मामले जांच विजिलेंस को सौंपने के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर को निर्देश दिया गया है।

    रिश्वत मांगने का यह विडियो किसी इंट्रनैशनल नंबर से मिला है, जोकि 1.44 मिनट का है। इसके बाद सरकार ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। वीडियो के अनुसार, मास्क पहने हुए डीसीओ रवि गुप्ता किसी व्यक्ति से ड्रग लाइसेंस बनाने के एवज दो लाख की मांग की। जिसके तहत यह कारवाई की गई।