कार के हाईवे पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसकी सूचना राहगीरों ने सड़क सुरक्षा फोर्स को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचा और कार को सड़क से साइड पर करवाया है। सड़क सुरक्षा के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला जसविंदर सिंह अपने परिवार सहित अमृतसर की ओर जा रहा था। जब वह मकसूदा बाईपास के पास पहुंचा तो उसे नींद की झपकी आ गई। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ के पास लगी। लोहे की ग्रिल में जाकर टकरा गई और हादसे के दौरान गाड़ी में सवार महिला को चोटें आई। कार क्षतिग्रस्त हालत में बीच सड़क में खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रुम पर दी। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से साइड करवाया और जाम को खुलवाया।View this post on Instagram