Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Car सवार 5 युवक भारी मात्रा में चूरा-पोस्त, पिस्तौल और मैगजीन के साथ काबू, देखें वीडियो

Jalandhar News: Car सवार 5 युवक भारी मात्रा में चूरा-पोस्त, पिस्तौल और मैगजीन के साथ काबू, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Car सवार 5 युवक भारी मात्रा में चूरा-पोस्त, पिस्तौल और मैगजीन के साथ काबू, देखें वीडियो

जालंधरः ग्रामीण पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब बिलगा थाने की पुलिस ने 5 लोगों को अफीम और गैर-कानूनी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की रिमांड हासिल कर पूछताछ करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते DSP फिल्लौर भरत मसीह लाधर ने बताया कि SSP जालंधर के निर्देश पर पुलिस ने गुमटाला कालोनियां के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह को एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी जिसमें करीब 5 युवक सवार थे। शक होने पर इंस्पेक्टर ने इनकी कार रुकवाकर जांच की तो युवकों से एक देसी पिस्तौल, 2 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस और 10 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से अलादीन और अनुज पर पहले भी लूट की कोशिश का मामला दर्ज है और वह इस मामले में फरार चल रहे थे। सभी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here