Blog

  • Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के कस्बा हरियाना में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कस्बा हरियाना के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

  • 9 साल बाद शो में वापसी करेंगी Shilpa Shinde, बोली – ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि दोबारा आऊंगी’

    9 साल बाद शो में वापसी करेंगी Shilpa Shinde, बोली – ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि दोबारा आऊंगी’

    मनोरंजन: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एकबार फिर टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में वापसी करने वाली हैं। 9 साल बाद शो में उनके आने से फैंस काफी खुश हैं। सालों के बाद शो में उनका वापिस आना हर किसी के लिए सपने जैसा ही है। हाल ही में शिल्पा शिंदे ने अपने कमबैक पर बात की है। शो से जुड़े विवादों का भी सच उन्होंने इस दौरान बताया है।

    मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है

    शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि – ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में वापसी करुंगी। शो से मेरे निकलने के बाद काफी गलतफहमियां हो गई थी। समय के साथ रिश्ते भी बने और मुझे लगता है कि ये किस्मत में था। झगड़े तो परिवार में ही होते हैं एक बहार हां कहने के बाद मैंने एक्शन और रिएक्शन के बारे में नहीं सोचा मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी’। शिल्पा शिंदे ने जब शो छोड़ा था तो उन्होंने प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। मेकर्स ने भी शिल्पा पर अनप्रोफेशनलिज्म के आरोप लगाए थे। ऐसे में शिल्पा से पूछा गया कि इतने विवादों के बाद शो में फिर से लौटने पर लोग उनके फैसले पर सवाल उठा सकते हैं।

    बर्दाश्त करना काफी मुश्किल होता है

    इस पर शिल्पा का कहना है कि – ‘उस समय चैनल की ओर से थर्ड पार्टी भी शामिल थी। उन्होंने ही गलत अफवाहें फैलाई थी जिन्हें सच मान लिया गया था। कॉन्ट्रैक्ट के जरिए एक शख्स ने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की थी। मुझे कहीं भी ज्यादा काम करने की आजादी नहीं थी सालों तक कड़ी मेहनत करके करियर बनाने के बाद जब किरदार पर सवाल उठाए जाते हैं तो वो बर्दाश्त करना काफी मुश्किल होता है’। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि – ‘मेरा मानना है कि जब दो लोग किसी चीज का हिस्सा होते हैं तो फिर जब उसमें थर्ड पार्टी की एंट्री होती है तो ऐसी चीजें हो जाती हैं जो लोग इस चीज में शामिल थे उन्हें पता है कि क्या हुआ था और किसने क्या किया था। इससे बड़ी बात क्या ही होगी कि इतना सब होने के बाद मैं फिर से शो में हूं। अगर आज उसी इज्जत के साथ मेरा स्वागत हो रहा है तो उनको भी पता है कि मैं खराब नहीं थी क्योंकि शो तो चल ही रहा था’।

    शुभांगी की तारीफ

    जब से शिल्पा शिंदे ने छोड़ा था तब से शुभांगी अत्रे शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही थी। उनके बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि – ‘ये अच्छी बात है कि उन्होंने 10 साल तक ये किरदार निभाया। इतने लंबे समय तक डेली शो का हिस्सा बने रहना आसान नहीं है। इतने सालों तक शो करने पर उन्हें मेरा सलाम। अब मैं शो में लौट चुकी हूं’।  
  • Punjab News : DC व SSP ने वोट काउंटिंग सेंटरों का लिया जायजा, देखें वीडियो

    Punjab News : DC व SSP ने वोट काउंटिंग सेंटरों का लिया जायजा, देखें वीडियो

    पठानकोट। ज़िले में कल ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद की वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी और SSP दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने अलग-अलग जगहों का दौरा करके काउंटिंग सेंटरों का जायज़ा लिया और कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए ताकि गिनती ठीक से पूरी हो सके।

    इस मौके पर DC डॉ. पल्लवी ने कहा कि वोटों की गिनती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया है। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती शांति से और सुरक्षा के बीच होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि जैसे पोलिंग शांति से हुई, वैसे ही काउंटिंग के दौरान भी शांति सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

  • बद्दी अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग

    बद्दी अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ी में लगी आग

    धूं धूं कर जली गाडी, चंद मिनटों में आग की लपेटो के राख कर दी कार

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के सिविल अस्पताल के बाहर  एक कार में अचानक आग लगने से गाड़ी जल कर राख हो गई। जब तक दमकल विभाग की टीम  मौके पर आई तब तक आग से कार पूरी तरह से जल चुकी थी। जिस समय कार में आग लगी तो कार के अंदर कोई भी सवार नहीं था जिससे  बड़ी घटना होने से टल गई है।

    मंगलवार सुबह साढ़ 11 बजे बद्दी के साथ लगते हरियाणा राज्य के नवांनगर निवासी अजीत सिंह अपने कार से अपनी मौसी को बीमारी की हालत मे उपाचर कराने बद्दी अस्पातल लाए। उन्होंने बद्दी अस्पताल के आगे अपनी कार को पार्क कर दिया और मौसी को लेकर वह अस्पताल में चिकित्सक के पास चले गए। अभी वह अंदर पहुंचे ही थे कि कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को मौके पर बुलाया लेकिन तब तक आग से कार पूरी तरह से जल गई थी।

    अस्पताल की नई बिल्डिंग में पायर हाईड्रेट तो लगा हुआ है लेकिन पानी का कनेक्शन न लगने से यह काम नही कर पाया और देखते ही देखते कार जल गई। इस कार के साथ एक बिजली का ट्रांसफार्मर व खोखा था जिसे दमकल विभाग  की टीम ने पानी डालकर उसे सुरक्षित बचा लिया गया।

    दमकल विभाग फायर आफिसर हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग लगने का कारण कार के  भीतर शार्ट सर्किट हो सकता है। जब तक टीम मौके पर  पहुंची कार पूरी तरह से जल गई थी। लेकिन उन्होंने साथ लगते खोखा , अन्य वाहन व ट्रांसफार्मर को बचा लिया है।

  • Jalandhar News: माई हीरा गेट सहित इन बाजारों में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, काटे चालान, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: माई हीरा गेट सहित इन बाजारों में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, काटे चालान, किया सामान जब्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में दुकानदारों द्वार अवैध कब्जे और अवैध पार्किंग को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है। जिसको लेकर आज ट्रैफिक पुलिस की ओर से मुख्य बाजारों में अवैध कब्जों और अवैध पार्किंग को लेकर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसपी गुरबाज की हिदायतों पर ट्रैफिक इंचार्ज संजीव ने की है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने आज भगत सिंह चौक से लेकर माई हीरां गेट तक दुकानों के बाहर अवैध कब्जों को लेकर कई दुकानदारों का सामान जब्त किया है, जबकि कुछ दुकानदारों को वार्निंग दी गई है।

    इस दौरान अवैध पार्किंग में खड़े 10 से 15 वाहनों के चालान काटे गए। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस रैणक बाजार में अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई करने पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए एसपी गुरबाज ने बताया कि अवैध पार्किंग और अवैध कब्जों को लेकर इसी तरह से यह कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की जा रही है। इस मार्किट में ट्रैफिक जाम अक्सर लगा रहता है और दुकानदारों को कई बार सामान दुकानों के अंदर रखने की अपील की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार दुकानों केे बाहर सड़कों के बाहर सामान रख देते है।

    जिसके बाद ग्राहकों द्वारा वाहन भी अवैध पार्क किए जाते है। वहीं नगर निगम अधिकारी ने कहा कि कंपनी बाग से यह कार्रवाई की शुरुआत की गई जो कि माईं हीरा गेट तक की गई। वहीं उसके बाद रैणक बाजार में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि रोजाना यह कार्रवाई उनकी टीम द्वारा की जाएगी।

  • IPL Auction 2026 LIVE: रचा इतिहास, 14-14 करोड़ में बिके प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा

    IPL Auction 2026 LIVE: रचा इतिहास, 14-14 करोड़ में बिके प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा

    लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

    नई दिल्लीः अबु धाबी के एतिहाद एरिना इस छोटी नीलामी में 10 टीमें दुनियाभर के कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगाई गई। जिसमें कुल 1390 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था। इसमें 369 को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्योंकि सभी टीमों के पास 237 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम है। जहां आज ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर जमकर बोली लगी।

    इस दौरान उन पर अब तक सबसे बड़ी बोली सीएसके ने 15.60 करोड़ रुपये की लगाई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून को 25.20 करोड़ में सोलड कर लिया है। वहीं वेटरन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर 14.20 करोड़ और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है।

    दोनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30 लाख है। चेन्नई शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों से पीछे गई और आखिर में उसने दोनों को हासिल किया। दोनों अनकैप्ड भारतीय लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय बने हैं। इसी के साथ दोनों ने लीग में इतिहास रच दिया है। केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा है। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है। जबकि रवि बिश्नोई को 7.2 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

  • Punjab News: बोलेरो चालक ने फैक्ट्री के फोरमैन को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बोलेरो चालक ने फैक्ट्री के फोरमैन को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के मरदो चोंकी के अधीन लुआहरा चौंक के पास सोमवार देर रात बोलेरो ने एक व्यक्ति को कुचला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अब पूरे मामले की CCTV सामने आई है। जिसमेें देखा जा रहा है कि काम से घर लौट रहे बाइक सवार 56 वर्षीय सोहन सिंह को एक तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो कार ने जोरदार टक्कर मारी और फिर पहिया चढ़ा दिया। जिससे व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें डीएमसी (DMC) रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
    मामले बारे मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुरी के रहने वाले सोहन सिंह एक फैक्ट्री में फोरमैन का काम करते थे। जिनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मृतक के भाई मनजिंदर सिंह ने बताया कि साहनेवाल के नजदीक फैक्ट्री से काम खत्म करके अपनी बाइक पर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इसके बाद मुझे मौके से फोन आया कि आपके भाई का किसी एक्सीडेंट हो गया है। जब हम मौके पर पहुंचे तो उन्हें तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उन्हें डीएमसी रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    टक्कर मार मौके से फरार हुआ कार चालक
    हादसे की CCTV फुटेज सामने आई है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सोहन अपनी बाइक पर पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो ड्राइवर रुका नहीं बल्कि उसने सोहन के ऊपर एक से दो बार पहिया चढ़ाया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया।

    आरोपी बोलेरो चालक को गिरफ्तार
    मामले संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: High Cruise Car के उड़े परखच्चे, नौजवान की टूटी बाजू, देखें वीडियो

    Punjab News: High Cruise Car के उड़े परखच्चे, नौजवान की टूटी बाजू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सराभा नगर इलाके में आज सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में इनोवा हाईक्रूज कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इनोवा हाईक्रूज कार लुधियाना के मशहूर खिलौना व्यापारी की है। घटना के दौरान कार में 2 लोग सवार थे। हादसे के समय कार में खिलौना व्यापारी का दोस्त और उसका भतीजा सवार थे। हादसे में व्यापारी के दोस्त को सिर पर चोटें आई हैं और उसके भतीजे की एक बाजू फ्रैक्चर हो गई। मामले की जानकारी देते हुए खिलौना व्यापारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आज सुबह 5.30 बजे घटना हुई है।

    घटना के दौरान दोस्त और भतीजा साउथ सिटी से आ रहे थे। इस दौरान नहर के पास कुत्ता आ गया और उसे बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है। भतीजे की बाजू फैक्चर हुई है, हालांकि दोनों की हालत स्थिर है। व्यापारी ने बताया कि कार को दोस्त चला रहा था और अचानक कार के आगे कुत्ता आ गया। ऐसे में कुत्ते को बचाने के दौरान कार हादसाग्रस्त हो गया।

    दूसरी ओर इस घटना को लेकर थाना सराभा नगर के एसएचओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके इलाके में एक हादसा हुआ है, जिसमें गाड़ी चालक और उसके साथी को चोटें आई हैं, लेकिन किसी अन्य के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार को क्रेन की मदद से निकाला गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार जसविंदर पाल पुत्र तेजिंदर सिंह के नाम पर गाड़ी है। घटना के दौरान सुबह में 2 लोग सवार थे। घटना अचानक कार के आगे कुत्ता आने से हो गई। इस दौरान कार चालक ने ब्रेक लगाई और गाड़ी बेकाबू हो गई। घटना में घायल नौजवान को दीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां नौजवान की बाजू फैक्चर हुई है।

     

  • वीरवार से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ये वाहन रहेंगे बैन

    वीरवार से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ये वाहन रहेंगे बैन

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अब वाहन चालकों के लिये PUC सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। इसको लेकर सरकार ने न सिर्फ नियम जारी किया है बल्कि, इसका सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है। इसलिए अगर आपकी गाड़ी की PUC नहीं हुई है तो आप इसे तुरंत करवा लें। बिना PUC के अब पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके अलावा BS6 से कम के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी। इसके बाद उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक PUC सर्टिफिकेट नहीं बनाया है, उनके पास सिर्फ आज और कल का दिन है। गुरुवार से ये नियम लागू हो जाएगा। दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

    इन नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
    राजधानी में अतिरिक्त नियमों के तहत वाहनों को केवल वैध पीयूसीसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) के साथ ही ईंधन मिल पाएगा, और दिल्ली के बाहर से आने वाले BS6 से कम के वाहनों को प्रतिबंधित कर जब्त किया जाएगा। प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए निर्माण सामग्री जैसे बदरपुर और रेता लाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध है, जिसमें उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगेगा। वहीं, सिरसा ने दावा किया कि इस संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई कड़े कदम उठाए और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

  • 2025 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने Mukesh Ambani, तीसरे नंबर पर पहुंचे Adani

    2025 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने Mukesh Ambani, तीसरे नंबर पर पहुंचे Adani

    बिजनेस: साल 2025 में दलाल स्ट्रीट पर सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस के शेयर ने कमाल कर दिया है। इस शेयर की वैल्यू में अभी तक 27 फीसदी का जोरदार उछाल आ गया है। इसका सीधा असर रिलांयस चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पर पड़ा है। रिलांयस के स्टॉक में तेजी आने के कारण इसमें 15 अऱब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अंबानी अभी भी 100 अरब डॉलर क्लब में बने हुए हैं। इस साल कमाई के मामले में जहां मुकेश अंबानी नंबर 1 पर हैं वहीं गौतम अडानी तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

    मुकेश अंबानी की बड़ी संपत्ति

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी साल 2025 में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले इकलौते भारतीय सेंटिबिलियनेर हैं। रिलांयस के शेयरों में भी इस साल अब तक 27 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीबन 1.3 लाख करोड़ा रुपये का इजाफा हुआ है। शेयरों में आई इस तेजी ने उन्हें साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला व्यक्ति बनाने में मदद की है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी का नेटवर्थ बढ़कर अब 106 बिलियन डॉलर हो गया है। संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी का नेटवर्थ बढ़कर 106 बिलियन डॉलर हो गया है। संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी अब 18वें पायदान पर आ गए हैं।

    तीसरे नंबर पर पहुंचे अडानी

    दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ग्रूप के चेयरमैन गौतम अडानी भी अब एक नंबर नीचे खिसक गए हैं। कमाई के मामले में 2025 में मुकेश अंबानी के बाद नंबर-2 पर अब अडानी नहीं बल्कि लक्ष्मी मित्तल बन गए हैं। लक्जमबर्ग स्थित ग्लोबल स्टील एंड माइनिंग कंपनी आर्सेलरमित्तल के मालिक हैं। मित्तल की संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़कर 31.40 अरब डॉलर हो गई है। गौतम अडानी के नेटवर्श की यदि बात करें तो वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति इस कैलेंडर ईयर में 6.52 अरब डॉलर बढ़कर 85.2 अरब डॉलर हो गई है। अडानी पावर लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स लिमिटेड और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, एडब्लूयएल एग्री बिजनेस, अडानी टोटल गैस लिमिटेड और एनडीटीवी के शेयरों में 13-35 फीसदी की गिरावट आई है।