9 साल बाद शो में वापसी करेंगी Shilpa Shinde, बोली – ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि दोबारा आऊंगी’

Written by

in

मनोरंजन: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एकबार फिर टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में वापसी करने वाली हैं। 9 साल बाद शो में उनके आने से फैंस काफी खुश हैं। सालों के बाद शो में उनका वापिस आना हर किसी के लिए सपने जैसा ही है। हाल ही में शिल्पा शिंदे ने अपने कमबैक पर बात की है। शो से जुड़े विवादों का भी सच उन्होंने इस दौरान बताया है।

मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है

शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि – ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में वापसी करुंगी। शो से मेरे निकलने के बाद काफी गलतफहमियां हो गई थी। समय के साथ रिश्ते भी बने और मुझे लगता है कि ये किस्मत में था। झगड़े तो परिवार में ही होते हैं एक बहार हां कहने के बाद मैंने एक्शन और रिएक्शन के बारे में नहीं सोचा मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी’। शिल्पा शिंदे ने जब शो छोड़ा था तो उन्होंने प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। मेकर्स ने भी शिल्पा पर अनप्रोफेशनलिज्म के आरोप लगाए थे। ऐसे में शिल्पा से पूछा गया कि इतने विवादों के बाद शो में फिर से लौटने पर लोग उनके फैसले पर सवाल उठा सकते हैं।

बर्दाश्त करना काफी मुश्किल होता है

इस पर शिल्पा का कहना है कि – ‘उस समय चैनल की ओर से थर्ड पार्टी भी शामिल थी। उन्होंने ही गलत अफवाहें फैलाई थी जिन्हें सच मान लिया गया था। कॉन्ट्रैक्ट के जरिए एक शख्स ने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की थी। मुझे कहीं भी ज्यादा काम करने की आजादी नहीं थी सालों तक कड़ी मेहनत करके करियर बनाने के बाद जब किरदार पर सवाल उठाए जाते हैं तो वो बर्दाश्त करना काफी मुश्किल होता है’। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि – ‘मेरा मानना है कि जब दो लोग किसी चीज का हिस्सा होते हैं तो फिर जब उसमें थर्ड पार्टी की एंट्री होती है तो ऐसी चीजें हो जाती हैं जो लोग इस चीज में शामिल थे उन्हें पता है कि क्या हुआ था और किसने क्या किया था। इससे बड़ी बात क्या ही होगी कि इतना सब होने के बाद मैं फिर से शो में हूं। अगर आज उसी इज्जत के साथ मेरा स्वागत हो रहा है तो उनको भी पता है कि मैं खराब नहीं थी क्योंकि शो तो चल ही रहा था’।

शुभांगी की तारीफ

जब से शिल्पा शिंदे ने छोड़ा था तब से शुभांगी अत्रे शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही थी। उनके बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि – ‘ये अच्छी बात है कि उन्होंने 10 साल तक ये किरदार निभाया। इतने लंबे समय तक डेली शो का हिस्सा बने रहना आसान नहीं है। इतने सालों तक शो करने पर उन्हें मेरा सलाम। अब मैं शो में लौट चुकी हूं’।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *