Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मुख्य चौकों पर भारी पुलिस बल तैनात, हो रही Hi-Tech Checking, देखें वीडियो

Jalandhar News: मुख्य चौकों पर भारी पुलिस बल तैनात, हो रही Hi-Tech Checking, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मुख्य चौकों पर भारी पुलिस बल तैनात, हो रही Hi-Tech Checking, देखें वीडियो
जालंधरः पूरे पंजाब में घल्लूघारे श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कई सिख श्रद्धालु शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुद्वारे पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा का प्रगटावा कर रहे हैं। वहीं घल्लूघारा दिवस को लेकर जालंधर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। जालंधर के अति व्यस्त संविधान चौक, नकोदर चौक, गुरु नानक मिशन चौक सहित अन्य चौकों पर पुलिस की तैनाती है। हर आने-जाने संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जांच भी कर रही है। संविधान चौक में शनिवार को पुलिस ने एक बुलेट को रोककर जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि बुलेट पर पटाखे वाले साइलेंसर का यूज किया गया था। संबंध में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए हर चौक और पॉइंट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि यह दिन बेहद संवेदनशील है और इससे लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी शरारती तत्व माहौल और अमन-शांति को खराब न कर सके। किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पिछले रिकॉर्ड के आधार पर चिह्नित किए गए सभी संवेदनशील इलाकों में जरूरत के मुताबिक सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पिछले दिनों धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के संबंध में आई ईमेल और संवेदनशीलता को देखते हुए हर जरूरी जगह पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे और शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जा सके। अधिकारी ने बताया कि उनके पास जोन-2 का प्रभार है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उनके साथ एक रिजर्व टीम मौजूद है, जबकि फिक्स पॉइंट्स और चौकों पर अन्य पुलिस टीमें अलग से तैनात हैं। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जिला पुलिस के साथ-साथ एआरपी (एंटी रायट पुलिस) की टीमें भी पूरी तरह मुस्तैद हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए तैयार हैं। बीएमसी चौक पर लगे नाके के दौरान एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया, जिसका साइलेंसर पटाखे मार रहा था। वाहन चालक के आज ही मोटरसाइकिल लाने के बहाने को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित साइलेंसर का उपयोग पूरी तरह गलत है। एएसआई के अनुसार, सरकार के सख्त निर्देश हैं कि पटाखे वाले साइलेंसर हटाकर सिर्फ कंपनी के ओरिजनल साइलेंसर ही लगाए जाएं, क्योंकि इस तेज आवाज से किसी भी मरीज की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने आगे बताया कि इस मोटरसाइकिल में साइलेंसर, हॉर्न और सरकारी सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने जैसी बड़ी कमियां थीं, जिसके कारण नियमों का उल्लंघन करने वाले इस वाहन का केवल चालान नहीं किया गया, बल्कि इसे सीधे जब्त (बंद) कर दिया गया है। एएसआई कुलवंत सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे सभी वाहनों को सीधे बंद किया जाएगा और उन्होंने आम जनता से अपील की कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सिर्फ कंपनी के ओरिजनल साइलेंसर ही इस्तेमाल करें क्योंकि इन पटाखे वाले साइलेंसरों की कोई जरूरत नहीं है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here