Home Punjab>Jalandhar Jalandhar पहुंचे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज Ishan Kishan, देखें वीडियो

Jalandhar पहुंचे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज Ishan Kishan, देखें वीडियो

0
Jalandhar पहुंचे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज Ishan Kishan, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन आज जालंधर कांग्रेस नेता के घर पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। हाल ही में ईशान ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल मैच में बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान अश्वन भल्ला ने ईशान किशन को विश्व कप जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने ईशान किशन भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान विशेष तौर पर लविश ओबेरॉय व निखिल मौजूद रहे।

बता दें कि भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अचानक टीम में एंट्री मारी थी। इसके बाद उन्होंने विश्व कप में शानदार बैटिंग की और भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फोन कॉल की वजह से ईशान की जिंदगी बदल गई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्या ने किशन को फोन किया था। ऐसे में ईशान ने भारतीय कप्तान से उनके ऊपर थोड़ा भरोसा रखने की बात कही थी।

बाएं हाथ के बल्लेबा ने अपनी बात को सही साबित किया है और टूर्नामेंट में 317 रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। विश्व कप से पहले सूर्या ने उनसे, जो बात की थी, अब उसका खुलासा किया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मुझे आज भी याद है हम टूर्नामेंट से पहले टीम का चयन कर रहे थे। मेरी किशन से फोन पर बात हुई थी। मैंने उनसे पूछा था कि क्या आप मेरे लिए विश्व कप जीतेंगे? उन्होंने जवाब दिया कि मेरे ऊपर थोड़ा भरोसा दिखाओ और मैं ये आपको करके दिखा दूंगा। पिछले दो सालों से वे इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर थे। वे घरेलू क्रिकेट में खेले, अपना योगदान दिया, कड़ी मेहनत की और फिर टीम में वापसी की। इसके बाद उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”

किशन को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। वे दो सालों तक टीम में नहीं चुने गए थे। हालांकि, किशन ने अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फाइनल में 45 गेंदों पर शतक लगाया और इसके बाद उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी हुई। किशन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया गया। टीम इंडिया में किशन की वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हुई। इस सीरीज में उन्होंने कमाल की बैटिंग की और कुल 215 रन बनाए। किशन ने पांचवें टी20 मैच में ब्लैककैप्स के खिलाफ 42 गेंदों पर शतक लगाया और इसी के साथ उनकी टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में जगह पक्की हो गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here