Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: चोरी की 3 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar: चोरी की 3 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar: चोरी की 3 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से 3 मोटरसाइकिल बरामद किए है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान दीपक वर्मा वासी काजी मोहल्ला और राज कुमार उर्फ सोनू निवासी कालिया कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि गढ़ा जसवंत नगर के रहने वाले साहिल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अवतार नगर में एक दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। जब सुबह 8:30 बजे बाहर आया तो बाइक वाहां पर नहीं थी, पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना भार्गव कैंप के प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने चोरी का केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने जाँच के दौरान दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर उससे चोरी की बाइक बरामद कर ली थी। उससे पूछताछ के दौरान दीपक वर्मा ने बताया कि उसने सोनू से खरीदी थी, जिससे बाद पुलिस ने सोनू उर्फ कालू को केस में नामजद कर उसे गिरफ्तार कर दोनों के पास से 3 बाइक बरामद की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here