Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : अंतर्राज्यीय ड्रग कार्टेल के 2 सदस्यों की गिरफ़्तारी पर ACP ने किए खुलासे, देखे वीडियो

Jalandhar : अंतर्राज्यीय ड्रग कार्टेल के 2 सदस्यों की गिरफ़्तारी पर ACP ने किए खुलासे, देखे वीडियो

0
Jalandhar : अंतर्राज्यीय ड्रग कार्टेल के 2 सदस्यों की गिरफ़्तारी पर ACP ने किए खुलासे, देखे वीडियो

Jalandhar (ens) : पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के नेतृत्व मे सीआईए स्टाफ ने अंतर्राज्यीय ड्रग कार्टेल के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले मे जानकारी देते हुए ACP निर्मल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने टी-प्वाइंट जमशेर रोड जंडियाला के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जंडियाला की ओर से एक व्यक्ति अपने कंधे पर बैग के साथ आता दिखाई दिया।

पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। जिसकी पहचान मंजीत सिंह उर्फ ​​मनी पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव उमरेवाल नजदीक माता मंदिर थाना मैहतपुर जालंधर के रूप में हुई। पुलिस को जांच के दौरान यह पता चला कि मंजीत सिंह का एक और साथी भी इस ड्रग रैकेट में शामिल था। जो अफीम की सप्लाई हिमाचल प्रदेश से करता है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जुगराज सिंह को बक्षु नाथ हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 5.58 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी मंजीत ने छोटी उम्र में ही कम मात्रा में मादक पदार्थ बेचना शुरू कर दिया था। जुगराज पहले एक किसान था। आर्थिक तंगी के कारण वह मध्य प्रदेश से अफीम लाकर तस्करी करने लगा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here