Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : Car ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप

Jalandhar : Car ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप

0
Jalandhar : Car ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप

जालंधर,ENS : वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक गांव जिंदा में सड़क पार कर रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार में कार में तीन पुलिस कर्मी सवार थे। यह हादसा गत रात 8.30 बजे के करीब हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना डिविजन नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी डयूटी खत्म कर जालंधर से अमृतसर जा रहे थे। इसी दौरान जिंद गांव के पास तीन मजदूर नेशनल हाइवे क्रास कर रहे थे।

तीनों लोहे के ग्रिल क्रॉस कर चुके थे, जिसके बाद वह दूसरी ग्रिल को फांदने लगे तो स्विफ्ट कार की चपेट में एक मजदूर आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक और पुलिसकर्मियों की पहचान नही बताई। जानकारी के अनुसार देर रात तक मामला भी दर्ज नही किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here