Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : साइबर ठगों ने की 2.50 लाख रुपए की ठगी, जाने मामला

Jalandhar News : साइबर ठगों ने की 2.50 लाख रुपए की ठगी, जाने मामला

0
Jalandhar News : साइबर ठगों ने की 2.50 लाख रुपए की ठगी, जाने मामला

जालंधर,ens : एयर इंडिया का टिकट बुक कराते समय साइबर ठगों ने व्यक्ति के खाते से ढाई लाख रुपए उड़ा लिए। व्यक्ति ने टिकट बुक कराने के लिए गूगल से एयर इंडिया का नंबर निकाला था। पीड़ित को जब ठगी का पता लगा, तो पुलिस को शिकायत दी थी। थाना- 6 की पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लतीफपुरा निवासी संतोख सिंह ने बताया कि उन्होंने एयर इंडिया की टिकट बुक करने के लिए गूगल से नंबर निकाला था। उन्होंने उक्त नंबर पर फोन किया, तो फोन उठाने वाले ने टिकट बुक करने के लिए बैंक की डिटेल्स मांगी, जो उन्होंने दे दी।

इसके कुछ देर बाद मैसेज आया कि उनके खाते से 2.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच टेक्निकल सेल को सौंप दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here