Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: गंदे नाले का टूटा बांध, झुग्गियों में घुसा पानी, देखें live

Jalandhar: गंदे नाले का टूटा बांध, झुग्गियों में घुसा पानी, देखें live

0
Jalandhar: गंदे नाले का टूटा बांध, झुग्गियों में घुसा पानी, देखें live

जालंधरः भारी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में बारिश का कहर देखने को मिला। बारिश के पानी से जहां शहर की सड़कें और कालोनियों में जलभराव हो गया। वहीं जालंधर में मकसूदा के पास एक गंदे नाले का बांध टूट गया। जिससे पानी ओवरफ्लों होकर पास में बनी झुग्गियों में चला गया। झुग्गियों में रह रहे परिवारों ने बताया कि पानी घुसने से उनका काफी नुक्सान हुआ है। घर का फर्नीचर खराब हो गया है। चारों और पानी जमा होने से उन्हें सामान शिफ्ट करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

वहीं मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर जेसीबी की मदद से बांध को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि भारी बारिश से नाले का पानी ओवरफ्लों हो जाने से बांध कच्चा होने से पानी उनकी झुग्गियों में चला गया है। मौके पर जेसीबी की मदद से बांध को भरा जा रहा है। अभी भी बारिश के आसार है ऐसे में प्रशासन उन्हें सेफ जगह में शिफ्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here