Blog

  • दिशा बैठक के एजेंडे पर चर्चा और तैयारी को लेकर प्री-दिशा बैठक 3 को

    दिशा बैठक के एजेंडे पर चर्चा और तैयारी को लेकर प्री-दिशा बैठक 3 को

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में 7 दिसंबर को प्रस्तावित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक के एजेंडे पर चर्चा और तैयारी को लेकर प्री-दिशा बैठक 3 दिसंबर को डीआरडीए सभागार ऊना में रखी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बैठक 3 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे आरंभ होगी।

    उन्होंने बताया कि बैठक में पिछली दिशा बैठक में प्राप्त दिशा निर्देशों पर की गई कार्रवाई तथा साल 2024-25 में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से उक्त बिंदुओं पर एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ समय से बैठक में पहुंचने को कहा है।

    बता दें, ऊना की जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में 7 दिसंबर को प्रस्तावित है।

  • सेंसेक्स में आई तेजी, Reliance, Infosys और HDFC Bank की खरीदारी से Nifty 145 अंक चढ़कर हुआ बंद

    सेंसेक्स में आई तेजी, Reliance, Infosys और HDFC Bank की खरीदारी से Nifty 145 अंक चढ़कर हुआ बंद

    नई दिल्लीः अमेरिकी एवं एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू स्तर पर सोमवार को रिलायंस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 445 अंक और निफ्टी 145 अंक चढ़कर बंद हुए। बीएसई का इंडेक्स सेंसेक्स 445.29 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,248.08 पर बंद हुआ। दरअसल, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। दोपहर 12 बजे से बाजार में रिकवरी आनी शुरू हुई जो दिनभर जारी रही।

    बाजार में आज ये शानदार रिकवरी GDP के अनुमान से कमजोर आंकड़ों और सुबह से डाओ फ्यूचर्स में गिरावट के बावजूद आई है। बाजार में आज भी कोई शॉर्ट कवरिंग भी नहीं हैं और ये रिकवरी पूरी तरह नई खरीदारी से आई है। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी शेयरों में रही। निफ्टी रियल्टी में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। गोदरेज प्रॉपर्टीज में 4% से ज्यादा का उछाल रहा। इसके अलावा DLF, मैक्रोटेक डेवलपर्स, ऑबेरॉल रियल्टी भी चढ़े. निफ्टी मेटल में 1% से ज्यादा और ऑटो में करीब 1% का उछाल रहा।

    रद्द किए गए डॉलर बॉन्ड को फिर से लॉन्च करने पर विचार की खबर से अदाणी ग्रीन के शेयर में जोरदार तेजी रही। कंपनी का शेयर 9% से ज्यादा चढ़ा। सेंसेक्स 79,744 पर खुला. दिन में ये 80,338 के ऊपरी स्तर पर पहुंचा। आखिर में सेंसेक्स 0.56% या 445 अंक चढ़कर 80,248 अंक पर बंद हुआ। इसके 21 शेयर में खरीदारी और 9 में बिकवाली रही। निफ्टी 24,141 पर खुला. दिन में ये 24,302 के ऊपरी स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 0.60% या 145 अंक चढ़कर 24,276 पर बंद हुआ। इसके 31 शेयरों में खरीदारी और 18 में बिकवाली रही। 1 शेयर में कोई बदलाव नहीं है।

     

  • किसानों ने प्रशासन के साथ बैठक के बाद प्रदर्शन स्थगित करने का किया ऐलान, खाली करेंगे सड़कें

    किसानों ने प्रशासन के साथ बैठक के बाद प्रदर्शन स्थगित करने का किया ऐलान, खाली करेंगे सड़कें

    नई दिल्लीः किसानों द्वारा 6 दिसबंर को दिल्ली कूच का ऐलान हुआ है। वहीं आज दोपहर किसान संगठनों ने नोएडा प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद किसानों ने नोएडा में प्रदर्शन स्थगित करने का ऐलान किया है। किसानों ने जिले की सभी सड़कों से हटने और बातचीत से समाधान निकालने का निर्णय लिया है। बता दें इससे पहले किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया था। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की अगुवाई में हजारों किसानों ने नोएडा से संसद की तरफ मार्च निकाला था।

    इस दौरान भारी पुलिस बल ने डीएनडी के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए थे। इससे पहले किसान संगठनों ने गौतमबुद्ध नगर में दलित प्रेरणा स्थल के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें दिल्ली में एंट्री करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद भी किसान अपने ट्रैक्टर और दलबल के साथ राजधानी की ओर से बढ़ रहे हैं। किसानों के जत्थे को रोकने के लिए 4000 जवान तैनात किए गए हैं।

    पुलिस ने नोएडा में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन भी तैयार रखा है। महामाया फ्लाईओवर से किसानों का ग्रुप दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। पुलिस और किसान आमने-सामने आ चुके हैं। इसकी वजह से इस फ्लोईओवर में वाहनों का लंबा जाम लग गया है। यहां पुलिस ने तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान कई किसानों को हिरासत में भी लिया गया है। सुरक्षा बलों ने जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए हैं। पुलिस की ओर से किसानों की गतिविधियों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

    किसानों का कहना है कि सरकार और अफसरों के पास उनकी मांगों को पूरा करने का वक्त नहीं है। ऐसे में अब वे बिना मांग पूरी हुए अपने घर नहीं लौटेंगे। बता दें कि किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। भारतीय किसान परिषद (BKP), किसान मजदूर मोर्चा (KMM), संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और अन्य किसान संगठनों ने पहले ही ऐलान किया था कि वे नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली की ओर मार्च करेंगे। बीकेपी नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में किसानों के पहले ग्रुप ने नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे से अपना मार्च शुरू किया।

     

  • Punjab News: चाइना डोर के 605 गट्टू सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर के 605 गट्टू सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन उसके बावजूद त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही भारी मात्रा में चाइना मार्किट में फिर से चोरी छिपे बिकनी शुरू हो जाती है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया जाता है। हर बार त्यौहारी सीजन के दौरान ही कार्रवाई क्यों की जाती है, यह बड़ी चिंता का विषय है।

    वहीं इस बार भी त्यौहारी सीजन शुरू होने से पहले भारी मात्रा में नयीआवाला थाना पुलिस ने चाइना डोर पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी द्वारा स्टोर किए गए 605 चाइना डोर के गट्टू बरामद किए है। हैरानी की बात यह है कि व्यक्ति ने भारी मात्रा में चाइना डोर स्टोर की हुई थी। वहीं आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुनियाना मंडी में रेड करके तमनप्रीत सिंह नामक व्यक्ति द्वारा स्टोर की गई चाइना डोर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने कहा कि उन्हें 4 से 5 घंटे हुए पद संभालते हुए है। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तमनप्रीत सिंह पुत्र मंगत राय इलाके में चाइना डोर लाकर बेचता है। गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने रेड करके भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि 10 से 12 बक्से बरामद किए गए।

    उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। वहीं व्यक्ति ने कहा कि चाइना डोर से गुरेज करने की दुकानदारों से काफी बार अपील की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कई दुकानदार कानून की उलंघना करते हुए चोरी छिपे डोर बेच रहे है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को चाइना डोर बेचने के बारे में सूचना मिलती है तो वह इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दें ताकि पुलिस द्वारा जल्द से जल्द चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News : ट्राले और कार की भीषण टक्कर, पलटी कार, देखें वीडियो

    Punjab News : ट्राले और कार की भीषण टक्कर, पलटी कार, देखें वीडियो

    खन्ना : दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सेलिब्रेशन बाजार में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्राले की टक्कर से कार पलट गई। बीच सड़क पलटी कार में फंसे लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला और हिम्मत दिखाते हुए कार को सीधा किया। तब तक सड़क सुरक्षा फोर्स भी पहुंच गई थी। सड़क सुरक्षा फोर्स ने हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    घायलों की पहचान नेहा जैन निवासी रेलवे कालोनी शेरपुर और इनके रिश्तेदार सौरव जैन निवासी जैन कालोनी नजदीक एसपीएस अस्पताल लुधियाना के तौर पर हुई है। सड़क सुरक्षा फोर्स के थानेदार गुरविंदर कुमार ने बताया कि जैसे ही कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली तो वे 5 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गए।

     तब तक लोगों ने पलटी कार को सीधा कर दिया था। जानकारी के अनुसार कार में करीब 6 लोग सवार थे,  जो पटियाला से लुधियाना वापिस जा रहे थे।  उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के बाद फरार हुए ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने माता की प्रथम पुण्यतिथि पर ऊना में गुरु के लंगर में की सेवा

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने माता की प्रथम पुण्यतिथि पर ऊना में गुरु के लंगर में की सेवा

    माता की आत्मशांति के लिए जनता को करवाया भोजन,दी दान दक्षिणा

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने अपनी माता स्व रत्नी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर लगाकर हजारों की संख्या में जनता को भोजन करवाया। बहीं अपनी माता की आत्म शांति के लिए गरीब परिवारों को दान दक्षिणा भी दी।

    ज्ञात रहे बीते वर्ष भाजपा नेता दविंद्र भुट्टो की माता का अकस्मात निधन हुआ था। प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को पैतृक गांव तूतडू में दविंदर भुट्टो ने अपनी माता की याद में पूजा पाठ करवाकर उनकी आत्म शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करके हजारों की संख्या में जनता को भोजन करवाकर दान दक्षिणा दी थी।  सोमवार को अपनी माता की याद में उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर अस्पताल ऊना के गुरु का लंगर लगाकर जनता को भोजन करवाया। दविंदर भुट्टो अपनी माता से बेहद प्यार करते हैं।

    बही दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि माता पिता से बढ़कर कोई धर्म और भगवान नहीं है। क्योंकि माता ही अपने बच्चे को सनातन धर्म ओर अच्छे रास्ते पर चलना सीखाती है। कोई भी बेटा नहीं चाहता कि उनकी माता दुनिया को छोड़कर जाए। लेकिन यह तो विधि का विधान है कि जो इस नश्वर संसार में पैदा हुआ है उसे एक दिन दुनियां छोड़कर जाना है। हमने अपनी माता की पहली पुण्यतिथि पर उनकी याद में ऊना अस्पताल में गुरु का लंगर लगाया और माता जी की याद में जनता को भोजन करवाया है।

    दविंदर भुट्टो ने भावुक स्वर में कहा कि मुझे याद है कि जब देर रात पार्टी या फिर निजी व्यवसाय का कार्य करके घर जाता था तो मेरी माता मुझे जरूरी पूछती थी कि बेटा खाना खा लिया है और अगर खाना नहीं खाया होता था तो देर रात गर्म खाना बनाकर खिलाते थे। मां की ममता के आगे कुछ अच्छा नहीं लगता और न ही कोई मां की जगह ले सकता है। मां केवल मां होती है।

    बही दविंदर भुट्टो ने कई धार्मिक स्थलों पर अपनी माता की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी याद में दान दक्षिणा दी। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सुषमा ठाकुर,भाजपा नेत्री संतोष सैनी, उपप्रधान जीवन शर्मा ,भाजपा नेता सुदर्शन शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, भाजयुमो के अभय राणा एवं अन्य दर्जनों नेताओं ने गुरु के लंगर में सेवा की।

  • चडीगढ से बाद्रा और केरल के बीच चलने वाली ट्रेनों का ऊना हिमाचल तक विस्तार पर लगी ब्रेक

    चडीगढ से बाद्रा और केरल के बीच चलने वाली ट्रेनों का ऊना हिमाचल तक विस्तार पर लगी ब्रेक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के युवा नेता अरुण कौशल द्वारा गत दिनों पोर्टल पर शिकायत के जवाब में भारतीय रेलवे का कहना है कि टर्मिनल सुविधाओं की कमी के कारण “ऊना हिमाचल” स्टेशन तक इन दोनों ट्रेनों का विस्तार परिचालन रूप से संभव नहीं है।

    इस के बाद अरूण ने कहा कि इन दोनों ट्रेनों के ऊना से चलने से महाराष्ट्र और मुम्बई के यात्रियों को लाभ मिलता ही साथ ही साथ राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलता। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के विस्तार के लिए हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और सिकंदर समेत कई समाजिक संगठनों ने समय समय पर माँग उठाई हैं।

    उन्होंने कहा कि वे इस जानकारी को दोनों सांसदों से साझा करेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि वे इस मुद्दे पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा करें ताकि ट्रेनों के विस्तार से क्षेत्र की जनता को लाभ मिले।

  • संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महावि‌द्यालय बीटन में प्रभारी सुनील सांख्यान ने की शिरकत

    संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महावि‌द्यालय बीटन में प्रभारी सुनील सांख्यान ने की शिरकत

    बच्चों को वताए ट्रैफिक नियम

    हेलमेट पहनने की दिलवाई शपथ

    ऊना/ सुशील पंडित: सोमवार को कॉलेज में रोड सेफ़्टी क्लब एवं स्पर्श सैल द्वारा रोड सेफ्टी के नियमों एवं महिलाओं के अधिकारों के विषय पर व्याख्यान आयोजित कराया गया। जिसमें थाना प्रभारी हरोली  सुनील कुमार सांख्यान तथा महिला पुलिस कर्मचारी निशा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

    इस कार्यक्रम का शुभांरभ कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर गुरदेव सिंह के द्वारा किया गया एवं उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया एवं आज के दौर में रोड सेफ्टी एवं महिला सशक्तिकरण कि महत्वपूर्णता के विषय में बताया। मुख्य वक्ता थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार ने अपने व्याख्यान में बताया कि सड़क पर सुरक्षित रहना एवं दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना हर नागरिक का कर्तव्य है एवं सड़क सुरक्षा का पालन करके हम एक सुरक्षित और ज़िम्मेदार समाज का निर्माण कर सकते हैं। महिला पुलिस कर्मचारी  निशा ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, कार्यस्थल पर भेदभाव, घरेलू हिंसा एवं शोषण से बचाव के उपायों और समाज में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। थाना प्रभारी सुनील द्वारा बच्चों को आज पहले ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी गई ।

    बाईक से जरूरी हेलमेट पर थाना प्रभारी ने अपने विचार रखे व कई तरह के उदाहरण देते हुए बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ,इश्योरेंस तथा पालयूशन सर्टिफिकेट का महत्व बताया । बच्चों को बताया गया कि किस तरह आम नागरिक जानते हुए भी छोटी बात समझकर ट्रैफिक नियमों को दरकिनार करके अपनी व दूसरों की जान को जोखिम में डालता है ।

    ट्रैफिक नियमों की जानकारी के बाद बच्चों ने हमेशा हेलमेट पहन कर टू व्हीकल चलाने का प्रण भी लिया । इसके बाद थाना प्रभारी ने बच्चों में बढ रही मोबाइल देखने की प्रवृति के बारे मे जानाकारी साझां की । कैसे मोबाइल का प्रयोग करना धीरे धीरे दुरूपयोग में बदल जाता है । जीमेल, के हैक होने से लेकर विभिन्न एप्पों को कैसे इन्सटाल करना है, कैसै टू स्टेप वेरिफिकेशन करनी है  , कैसे साईबर क्राईम से बचना है किस तरह का साईबर क्राईम हो रहा है के बारे विस्तृत रूप से बच्चों को बताया गया ।

    बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डीजीटल एरेस्ट के क्राइम के संबंध में भी जानकारी दी गई ।इन व्याख्यानों के उपरांत रेड रिबन क्लब और यूथ रेड क्रॉस क्लब ने बीटन कॉलेज से अमराली चौंक तक एड्स जागरूकता पर रैली भी निकाली। इस अवसर पर डॉक्टर उमा रानी, डॉक्टर दलीप बाली, डॉक्टर गौरव शर्मा, प्रो गुरमेल सिंह, प्रो गुरजीत कौर, प्रो बूटा राम, प्रो रमेश, प्रो ज्योति, लाइब्रेरियन सुनीता देवी एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रीना चंदेल ने किया और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • मौसम आधारित फसलों का बीमा अवश्य करवाएं किसान – डॉ कुलभूषण धीमान

    मौसम आधारित फसलों का बीमा अवश्य करवाएं किसान – डॉ कुलभूषण धीमान

    आलू फसल का 31 दिसम्बर और गेहूं फसल का 15 दिसम्बर तक करवांए बीमा ऊना/सुशील पंडित: जिला में आठवां फसल बीमा सप्ताह 7 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डॉ कुलभूषण धीमान ने गत दिवस 8वें फसल बीमा सप्ताह के शुभारंभ अवसर के दौरान दी। डॉ कुलभूषण धीमान ने किसानों से अपील की है कि वे 15 दिसंबर तक गेहूं की फसल और 31 दिसम्बर तक आलू की फसल का बीमा करवाएं ताकि मौसम की विपरीत परिस्थितियों से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। बीमा की प्रक्रिया और लाभ डॉक्टर कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऊना और हरोली ब्लॉक के आलू उत्पादकों की फसल का बीमा किया जाएगा। किसान अपनी फसल का बीमा 31 दिसम्बर तक करवा सकते हैं। इस योजना में किसान को प्रति कनाल 25 रूपये प्रीमियम और 5 हजार रूपये की बीमित राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि जो अऋणी किसान अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते हैं वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द एवं फसल बुआई प्रमाण पत्र और जो किसान ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं उन्हें हलफनामा बनवाकर फसल का बीमा करवा सकते हैं। ऋणी किसानों की फसल का बीमा स्वचालित रूप से बैंक शाखाओं द्वारा कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में किसानों को बीमा योजना से काफी लाभ हुआ है। जैसे, 2022 में 34 लाख 30 हजार रुपये के प्रीमियम पर 1 करोड़ 60 लाख रुपये का क्लेम दिया गया था, जबकि 2023 में 84 लाख 95 हजार रुपये के प्रीमियम पर 3 करोड़ 85 लाख रुपये का क्लेम वितरित किया गया। अधिक जानकारी के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक कैप्टन मोहन कुमार (मोबाइल 73886-68654) और क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक हर्ष मेहता (मोबाइल 70181-12282) से संपर्क किया जा सकता है।
  • ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रक चोरी का आरोपी

    ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रक चोरी का आरोपी

    चोरी के आरोपी से कई चोरियों का खुलासा होने की संभावना

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कार्यालय में एक पत्रकार को संबोधित करते हुए बताया कि बीती 29 नवंबर 24 को सुबह करीब 6 बजे एसडीएम कार्यालय गगरेट के समीप आर्मी ग्राउंड से एक ट्रक संख्या (एचपी 72- 6068) चोरी हुआ था जिस पर ट्रक मालिक की शिकायत पर थाना गगरेट में मामला दर्ज किया गया था।

    इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी गगरेट द्वारा टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। जिस में पुलिस ने टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रक को ट्रेस कर लिया।

    पुलिस थाना प्रबंधक गगरेट की निगरानी में एएसआई राजिंदर पाल और मु आ अविनाश, जिला की साइबर टीम के कर्मचारियों सहित एक आरोपी को पंजाब के जिला मोगा में पकड़ लिया और ट्रक भी कब्जे में ले लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि यह एक चोर गिरोह का सदस्य है तथा जिला के कई क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है।यह लोग गुर्जर गिरोह से संबंधित है गगरेट क्षेत्र में हुई सुनार की दुकान पर चोरी का सामान व नकदी भी बरामद की गई है।यह गिरोह भैंसों की खरीद फरोख्त का काम भी करते हैं और गुज्जरों के डेरे आदि पर रहते हैं।

    एसपी राकेश सिंह ने लोगों को ऐसे व्यक्तियों से सचेत रहने का आह्वान किया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गगनदीप पुत्र सुखदेव गांव व डाकघर भिंदरकलां जिला मोगा पंजाब के रूप में हुई है जिस को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।