Blog
-

मौसम आधारित फसलों का बीमा अवश्य करवाएं किसान – डॉ कुलभूषण धीमान
आलू फसल का 31 दिसम्बर और गेहूं फसल का 15 दिसम्बर तक करवांए बीमा ऊना/सुशील पंडित: जिला में आठवां फसल बीमा सप्ताह 7 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डॉ कुलभूषण धीमान ने गत दिवस 8वें फसल बीमा सप्ताह के शुभारंभ अवसर के दौरान दी। डॉ कुलभूषण धीमान ने किसानों से अपील की है कि वे 15 दिसंबर तक गेहूं की फसल और 31 दिसम्बर तक आलू की फसल का बीमा करवाएं ताकि मौसम की विपरीत परिस्थितियों से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। बीमा की प्रक्रिया और लाभ डॉक्टर कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऊना और हरोली ब्लॉक के आलू उत्पादकों की फसल का बीमा किया जाएगा। किसान अपनी फसल का बीमा 31 दिसम्बर तक करवा सकते हैं। इस योजना में किसान को प्रति कनाल 25 रूपये प्रीमियम और 5 हजार रूपये की बीमित राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि जो अऋणी किसान अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते हैं वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द एवं फसल बुआई प्रमाण पत्र और जो किसान ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं उन्हें हलफनामा बनवाकर फसल का बीमा करवा सकते हैं। ऋणी किसानों की फसल का बीमा स्वचालित रूप से बैंक शाखाओं द्वारा कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में किसानों को बीमा योजना से काफी लाभ हुआ है। जैसे, 2022 में 34 लाख 30 हजार रुपये के प्रीमियम पर 1 करोड़ 60 लाख रुपये का क्लेम दिया गया था, जबकि 2023 में 84 लाख 95 हजार रुपये के प्रीमियम पर 3 करोड़ 85 लाख रुपये का क्लेम वितरित किया गया। अधिक जानकारी के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक कैप्टन मोहन कुमार (मोबाइल 73886-68654) और क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक हर्ष मेहता (मोबाइल 70181-12282) से संपर्क किया जा सकता है। -

ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रक चोरी का आरोपी
चोरी के आरोपी से कई चोरियों का खुलासा होने की संभावना
ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कार्यालय में एक पत्रकार को संबोधित करते हुए बताया कि बीती 29 नवंबर 24 को सुबह करीब 6 बजे एसडीएम कार्यालय गगरेट के समीप आर्मी ग्राउंड से एक ट्रक संख्या (एचपी 72- 6068) चोरी हुआ था जिस पर ट्रक मालिक की शिकायत पर थाना गगरेट में मामला दर्ज किया गया था।

इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी गगरेट द्वारा टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। जिस में पुलिस ने टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रक को ट्रेस कर लिया।
पुलिस थाना प्रबंधक गगरेट की निगरानी में एएसआई राजिंदर पाल और मु आ अविनाश, जिला की साइबर टीम के कर्मचारियों सहित एक आरोपी को पंजाब के जिला मोगा में पकड़ लिया और ट्रक भी कब्जे में ले लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि यह एक चोर गिरोह का सदस्य है तथा जिला के कई क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है।यह लोग गुर्जर गिरोह से संबंधित है गगरेट क्षेत्र में हुई सुनार की दुकान पर चोरी का सामान व नकदी भी बरामद की गई है।यह गिरोह भैंसों की खरीद फरोख्त का काम भी करते हैं और गुज्जरों के डेरे आदि पर रहते हैं।
एसपी राकेश सिंह ने लोगों को ऐसे व्यक्तियों से सचेत रहने का आह्वान किया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गगनदीप पुत्र सुखदेव गांव व डाकघर भिंदरकलां जिला मोगा पंजाब के रूप में हुई है जिस को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
-

यातायात नियमों की अवेहलना करने पर काटे पुलिस ने काटे 444 चालान
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 444 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 1,29,500/- रूपये वसूल किए गए।
वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर आठ व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 900/- रूपये वसूल किए गए।
इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना सदर ऊना के पुलिस मुलाजिमों द्वारा तीन वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 20,000/- रुपये वसूल किए गए हैं।
-

ज़मीन पर ले रखा था लोन, फिर आगे बेची,अव न मिली जमीन न लौटा रहे पैसे
पुलिस को दी शिकायत
ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव वहडाला में एक ज़मीन पर ले रखा था लोन, फिर आगे बेची,अव न मिली जमीन न लौटा रहे पैसे । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिवानी ठाकुर पत्नी विनय कुमार निवासी गांव सोहारी तहसील वंगाणा जिला ऊना ने आरोप लगाया कि हरभजन सिंह ने वशिष्ट पब्लिक स्कूल के पास इसे अपनी जमीन बेचने के लिए दिखाई थी और व्याने के तौर पर इससे 3 लाख रुपये भी लिए थे । परन्तु बाद में इसे पता चला कि इस जमीन पर सतनाम कौर व हरभजन सिंह ने लोन लिया हुआ है और जमीन कांगड़ा बैंक की शाखा अजौली के पास जमीन रैहन है और अब न तो जमीन इसके नाम कर रहे है और न ही इसे रूपये वापिस कर रहे हैं I
पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरभजन सिंह पुत्र मीत सिंह, सतनाम कौर पत्नी हरभजन सिंह निवासी गांव वहडाला के विरुद्ध धारा 420,34 आईपीसी के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

खेतों में सफाई करने गए पिता पुत्र से मारपीट, मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पंडोगा में खेतों की साफ़ सफाई कर रहे पिता पुत्र से मारपीट करने के अंतर्गत आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहन लाल पुत्र योगराज निवासी पंडोगा ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि यह अपने बेटे के साथ अपने खेत की साफ सफाई करने गया था। दोपहर करीब 12 बजे विजय ,वनारसी व अन्य ने इसके खेत में आकर इसके व इसके बेटे के साथ मारपीट की है ,जिससे इन्हें काफी चोटें आई हैं I पुलिस ने शिकायत के आधार पर विजय पुत्र वनारसी, वनारसी पुत्र नानक निवासी पंडोगा व अन्य के विरुद्ध धारा191(2),191(3),190,115(2),
352,351(2) भा0न0स0 के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

Champions Trophy 2025 को लेकर बोले Akhtar- कहा ”भारत जाओ, मार कर आओ’, देखें वीडियो
नई दिल्ली: Champions Trophy 2025 के आयोजन स्थल को लेकर गतिरोध के कारण पीसीबी भारत में भविष्य के आईसीसी आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल चाहता है। वहीं इस मामले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान को भारत में खेलना चाहिए और उन्हें अपने घर में कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को हराने के एकमात्र उद्देश्य से जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान दोनों अपने रुख से पीछे नहीं हट रहे हैं, रिपोर्ट बताती है कि गतिरोध को तोड़ने के लिए हाइब्रिड मॉडल तैयार है। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, जबकि भारत के दुबई में अपने खेल खेलने की संभावना है। फिर भी, ICC ने अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
पाकिस्तान मीडिया से स्पोर्ट्स से बात करते हुए 49 वर्षीय खिलाड़ी शोएब अख्तर ने भारत में खेलने के प्रति पाकिस्तान के दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की तथा संतुलित रुख अपनाने का सुझाव दिया। आने वाले समय में हम दोस्ती का हाथ जरूर बढ़ाएंगे और दिल बड़ा करके बताएंगे कि हम आ गए हैं। मेरा यही है कि इंडिया में जाके इंडिया को हराओ। भारत से खेलो और वहीं पे मारके आओ। यह बहुत सरल है। मोहसिन एक महान व्यक्ति हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। उनका ध्यान आपने देख ही लिया। स्टेडियम तैयार हो रहे हैं, समय पर हो जाएंगे। मैं तो आज तक विश्वास नहीं कर पाया कि इतनी जल्दी कैसे तैयार हो जाऊंगा। लेकिन फिर उनका एक रुख था दृढ़ता थी। ठीक है, पर मैं समझता हूं कि हाइब्रिड मॉडल पहले ही साइन हो चुका था।
पाकिस्तान मीडिया से स्पोर्ट्स से बात करते हुए, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस मामले पर अपने विचार साझा किए। अख्तर ने मेजबानी के अधिकार और राजस्व में पाकिस्तान के हितों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आपको मेजबानी की लागत के पैसे मिल रहे हैं और राजस्व सृजन के ऊपर पैसा मिल रहा है, जो ठीक है। पाकिस्तान का रुख भी ठीक था अपनी जगह, एक कड़ा रुख रखना चाहिए था। क्यों नहीं? एक बार जब आप अपने देश में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने में सक्षम हो जाते हैं, तो उन्हें हमारे साथ उच्च दर पर राजस्व साझा करना चाहिए। यह एक अच्छा फैसला है।”
-

Punjab News: घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश, हालत गंभीर, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने दवा की 20 से 25 गोलियां निगल ली। जिसके बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। मरीज की पहचान सकलदीप के रूप में हुई है। बेसुध हालत में व्यक्ति कुछ भी बोलने या बताने में असमर्थ है।
मामले की जानकारी देते हुए सकलदीप के मकान मालिक ने कहा कि वह पिछले 5 साल से उनके मकान में रहता है। सकलदीप दर्जी का काम करता है। उसका परिवार में अक्सर पैसों को लेकर कलह रहता है। वह किसी भी जगह काम करता है तो काम ज्यादा देर तक काम चलता नहीं है। सकलदीप मूलरुप से यू.पी का रहने वाला है। उसके दो बेटियां है। सकलदीप की उसकी पत्नी से लड़ाई हुई थी।
बहसबाजी दौरान उसने गुस्से में आकर दवा की 20 से 25 गोलियां इक्ट्ठी खा ली। इस कारण उसकी हालत अचानक से बिगड़ गई। सकलदीप की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। बता दें सकलदीप की पत्नी से जब पत्रकारों ने झगड़े का कारण पूछा तो वह पत्रकारों के साथ भी बुरी तरह से झड़प करने लगी। फिलहाल मामला संदिग्ध है। सकलदीप के होश में आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल सकेगी।
-

Punjab News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुपरिंटेंडेंट की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो
बठिंडा : सड़क हादसे में सुपरिंटेंडेंट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना बठिंडा के गुनियाना रोड की है। मृतक की पहचान बेअंत सिंह(56)पुत्र जालौर सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब के गिद्दड़बाहा गांव कोटली अब्लू के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक एक्साइज विभाग में सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से एक आईडी कार्ड मिला है, जिससे पता चला कि मृतक इस समय मानसा में एक्साइज विभाग में सुपरिटेडेंट की पोस्ट पर तैनात था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हादसे की जानकारी मिलने पर सहारा जन सेवा संस्था के कर्मचारी संदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संदीप ने बताया कि हमें हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा था। जिसके चलते मौके पर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-

Punjab News : पुलिस ने गुम हुए मोबाइल वारिसों को किए वापिस
मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी गौरव यादव द्वारा समाज के बुरे तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत मोगा के एसएसपी अजय गांधी द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने बुरे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पिछले कुछ समय में लोगों के गुम हुए फोन बरामद कर उक्त वारिसों को वापिस किए। दरअसल, कुछ समय के लिए आम जनता द्वारा अपने मोबाइल फोन से संबंधित ऑनलाइन आवेदन सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड किए गए थे।
इन आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने दिनांक 1-10-24 से अब चली मुहिम के तहत यानी केवल 2 महीनों में गुम हुए 60 मोबाइल फोनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन फोन को पंजाब के विभिन्न जिलों और पंजाब के बाहर से वापिस लाया गया। आज पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइलों के असली वारिसों को बुलाकर उन्हें फोन वापिस किएगए। इस दौरान थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी से मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें और बिना किसी दस्तावेज के किसी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति से मोबाइल न खरीदें।
उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं कोई लावारिस फोन मिले तो इस मोबाइल फोन को उसके असली मालिक या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करवा दें, ताकि इसका किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो सके। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन में महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी लॉक रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी सांझा ना करें। इसके अलावा अन्य लोगों को भी CEIR पोर्टल के बारे में जागरुक किया जाए। ताकि उनका फोन आसानी से मिल सके।
-

Punjab News: Sukhbir Badal को Ram Rahim माफी केस मामले में श्री अकाल तख्त ने सुनाई सजा, देखे वीडियो
पूर्व CM बादल से ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान वापस लेने का ऐलान
अमृतसरः गोल्डन टेंपल स्थित श्री अकाल तख्त साहिब पर आज 5 सिख साहिबानों की मीटिंग हुई। जहां जत्थेदार रघबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल पार्टी से जिन नेताओं ने इस्तीफे दिए, उन्हें अगले 3 दिनों में स्वीकार करने के लिए कह दिया है। वहीं अकाली दल की सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में सुखबीर बादल और बाकी सिख मंत्रियों को सजा सुनाई जा रही है। जत्थेदार रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को पांचों तख्तों पर झूठे बर्तन साफ करने होंगे। वह श्री दरबार साहिब के बाहर बरछा लेकर बैठेंगे। उन्हें गले में तख्ती पहननी होगी। इसके साथ पूर्व CM स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान वापस लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बागी चलने वाले नेताओं को फटकार लगाते हुए शिरोमणि अकाली दल के साथ चलने की नसीहत दी। रघबीर सिंह ने कहा कि सरकार के समय में सभी ने नेताओं के तौर पर काम किया और फिर पेंशन लेनी शुरू कर दी। मगर अब बागी हो गए। ऐसा करना गलत है। अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा कि SGPC के जिस पैसे से अखबारों में विज्ञापन दिया गया, उसे ब्याज सहित वापस करना होगा। इसमें सुखबीर सिंह बादल सहित कई नेताओं पर आरोप तय किए गए हैं। इसके पहले सभी के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने राम रहीम को माफी देने की गलती कबूली। वहीं प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। इसके साथ बलविंदर सिंह भूंदड़, दलजीत सिंह चीमा, करनैल सिंह पंजोली और गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने भी आरोप नकार दिए। मीटिंग में साल 2007 से 2017 तक शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सरकार के पूर्व मंत्रियों, 2015 की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की कार्यकारिणी के सदस्यों और मौजूदा प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बुलाया गया है। जत्थेदार रघुबीर सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल आने वाले समय में पार्टी की नई कमेटी को लेकर चर्चा करे और नियुक्तियां करे। साथ में स्पष्ट किया गया है कि ये सारी प्रक्रिया चुनावी तरीके से हो। पैर में फ्रैक्चर की वजह से सुखबीर सिंह बादल व्हीलचेयर पर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी पहुंचे हैं। 30 अगस्त को सुखबीर बादल को तनखैया घोषित किया गया था। सुखबीर बादल और 17 पूर्व अकाली मंत्री अकाल तख्त साहिब पर पत्र सौंप कर अपना स्पष्टीकरण सौंप चुके हैं। कुछ दिन पहले सुखबीर बादल ने अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर मांग की थी कि उन्हें तनखैया घोषित किए हुए 3 महीने से अधिक का समय बीत चुका है और उन्हें अब सजा सुनाई जानी चाहिए। अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जो सजा सुनाई गई, हम उसे स्वीकार करते हैं। साथ ही साहिबानों ने कहा है कि सभी अकाली दल के नेता एक साथ चलें। हम इस पर भी काम करेंगे। सभी नेता एक साथ चलेंगे। हम पहले दिन से कह रहे हैं कि अगर अकाल तख्त ने कहा है तो हम एक साथ होकर चलेंगे। उन्होंने ‘फख्र-ए-कौम’ वापस लिए जाने पर कहा कि प्रकाश सिंह बादल फिलहाल दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में जो फैसला लिया गया वो सही होगा।