Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: पूर्व Congress minister Ashu को Court लेकर पहुंची ED की टीम, हो सकते है बड़े खुलासे, देखें वीडियो

Jalandhar: पूर्व Congress minister Ashu को Court लेकर पहुंची ED की टीम, हो सकते है बड़े खुलासे, देखें वीडियो

0
Jalandhar: पूर्व Congress minister Ashu को Court लेकर पहुंची ED की टीम, हो सकते है बड़े खुलासे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लुधियाना के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को मंत्री के दौरान हुए घोटाले के मामले ईडी की टीम 2 बार कोर्ट से रिमांड हासिल कर चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ईडी की टीम ने जिस जांच को लेकर कोर्ट से रिमांड हासिल किया था, वह इस मामले में कोर्ट में सबूत पेश करके बड़े खुलासे कर सकती है। वहीं आज एक बार फिर से पूर्व मंत्री को कड़ी सुरक्षा में ईडी की टीम कोर्ट लेकर पहुंची है। गौर हो कि ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री को सम्मन जारी करके पेश होने के लिए 1 अगस्त को जालंधर दफ्तर बुलाया था।

जहां 9 घंटे तक चली जांच के बाद ईडी की टीम ने पूछताछ में कमियां पाई जाने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने आशु के बेहद करीबी 5 लोगों को तलब किया है। कहा जा रहा हैकि इनमें से कुछ वे लोग भी हैं, जिनकी संलिप्तता विजिलेंस ने ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में पाई थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच सूची में तलब किए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि आशु के कई करीबी लोगों के वित्तीय खातों की भी जांच की जा रही है।

अधिकारी कई निवेशकों और फाइनेंसरों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले के अलावा ईडी के अधिकारियों ने अब एलडीपी मामले के भी रिकॉर्ड जुटाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों मामलों पर सीबीआई की भी नजर है। जिसके चलते आने वाले दिनों में इस मामले की भी जांच शुरू हो सकती है। अगर सीबीआई इस मामले की जांच करती है तो आरोपियों पर जांच की गाज गिर सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here