Blog

  • बाइक शोरूम के मैनेजर को शॉकर मार-मार उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    बाइक शोरूम के मैनेजर को शॉकर मार-मार उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    दरभंगा : बिहार के दरभंगा में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला पतोर थाना क्षेत्र के चंदन पट्टी गांव का है‌। मृतक की पहचान दरभंगा बाजार के फैज अहमद के रूप में हुई है‌। युवक चंदन पट्टी स्थित एक बाइक शोरूम में मैनेजर का काम करता था। जानकारी के अनुसार जुम्मा की नमाज अदा करने के बाद फैज शोरूम पर लौटा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर चाकू और वाहन के शॉकर से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें पहले कोई आवाज सुनाई नहीं दी। नीचे से लोगों ने आकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे नीचे पहुंचे‌। वहां देखा कि फैज लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय युवक ने कहा कि एक लड़का आया और बोला भाईया बगल में हत्या हो गई है। आज ही हम लोग साथ में नमाज पढ़कर लौटे थे। हम लोगों की मांग है कि जो भी इस घटना को अंजाम दिए हैं उसकी गिरफ्तारी हो। दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में भय का माहौल है।
    सूचना मिलते ही पुलिस और FSL मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है एक युवक की हत्या हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

  • दुकान से 7 फीट लंबा निकला अजगर, मचा हड़कंप, भागा दुकानदार, देखें वीडियो

    दुकान से 7 फीट लंबा निकला अजगर, मचा हड़कंप, भागा दुकानदार, देखें वीडियो

    मेरठ: शिव चौक के पास टेम्पटेशन कन्फेक्शनरी दुकान से विशाल 7 फीट लंबा अजगर निकला। अजगर को देखते ही दुकानदार के होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकाला। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। दुकानदार ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
    असौड़ा हाउस के रहने वाले अंकित शिव चौक पर टेम्पटेशन नाम से कन्फेक्शनरी की दुकान संचालित करते हैं। अंकित ने बताया कि सुबह दुकान के भीतर बड़ा अजगर देखा। अजगर को देखते ही हम घबरा गए। तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। दुकान में अजगर निकलने की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर अजगर को देखने का प्रयास किया, जबकि दुकान के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अजगर दुकान के अंदर छिपा हुआ था, जिसके कारण उसे पकड़ने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 4 घंटे चले अभियान के बाद वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। वहीं अजगर के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों और दुकान संचालक ने राहत की सांस ली।  
  • रफ्तार का कहरः सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर मची चीख पुकारः दो हादसों में 4 युवाओं की मौत, 4 घायल

    रफ्तार का कहरः सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर मची चीख पुकारः दो हादसों में 4 युवाओं की मौत, 4 घायल

    जम्मू/लुधियानाः जम्मू-श्रीनगर और लुधियाना-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जम्मू में हादसा नगरोटा क्षेत्र के जगती-करली इलाके में हुआ, जहां एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
    वहीं लुधियाना रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट युवाओं को एक कार ने रौंद दिया है। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 घायल है। आपको बता दें ये युवक माता वैष्णो देवी से माथा टेकर अपने घर लौट रह थे।

    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बारे में अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 2:15 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

    इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

     

  • Donald Trump के दावे को Iran ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय ने बोला तीखा हमला

    Donald Trump के दावे को Iran ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय ने बोला तीखा हमला

    नई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर अब ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने ईरानी दूतावास ने ट्रंप के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अमेरिका लोगों को ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। ईरान का दावा है कि पिछले एक हफ्ते से कम समय में अमेरिकी सेना ने भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर हमला किया है। इसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है।

    ईरानी दूतावास ने ट्रंप के आरोपों को किया खारिज

    भारत स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी कर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज को लेकर ट्रंप का आरोप पूरी तरह निराधार है। दूतावास ने कहा कि यह अमेरिका की ओर से हाल के हमलों से ध्यान हटाने की कोशिश है जिनमें भारतीय नाविकों की जान गई है।

    अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

    ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने एक हफ्ते से भी कम समय में तीन भारतीय जहाजों को निशाना बनाया है और तीन निर्दोष भारतीय नाविकों की मौत हुई है। दूतावास ने अमेरिकी कार्रवाई को क्रूर और शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।

    ट्रंप ने दावे को कर दिया खारिज

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हुए हमलों के पीछे ईरान का हाथ था। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया था हालांकि इस दावे को लेकर कोई स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।

    विदेश मंत्रालय ने बोला तीखा हमला

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापारिक जहाजों पर अमेरिकी हमले अमेरिकी राज्य प्रायोजित समुद्री लूट और सशस्त्र डकैती की नीति का उदाहरण हैं। उन्होंने मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

    अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की मांग

    ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अमेरिका को जवाबदेह ठहराने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का कथित गैरकानूनी रवैया वैश्विक शांति, समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता के लिए खतरा बनता जा रहा है इसलिए इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    अमेरिका और ईरान में बढ़ा विवाद

    भारतीय नाविकों की मौत और जहाजों पर हमले के मुद्दे को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। एक ओर ट्रंप ईरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दूसरी ओर ईरान अमेरिका पर सीधे हमले का आरोप लगा रहा है। इस पूरे मामले ने खाड़ी क्षेत्र में पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है।      
  • Punjab News: माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे 3 दोस्त, कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे 3 दोस्त, कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना में रविवार की सुबह दर्दनाक खबर सामने आई है। जालंधर बाईपास के नजदीक थाना सलेम टाबरी के ठीक सामने सुबह करीब 6:15 बजे तेज रफ्तार एक कार (Toyota XZ) और ई-रिक्शा के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे दुखद पहलू यह है कि पीड़ित परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन करके खुशी-खुशी अपने घर लौट रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करके सुबह-सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से उन्होंने जसिया जाने के लिए एक ई-रिक्शा किया अचानक एक कार काल बनकर आई और जोरदार टक्कर मार दी। इस खौफनाक हादसे के चश्मदीद और ई-रिक्शा चालक हिमांशु ने आपबीती सुनाई। चालक के मुताबिक उसने रेलवे स्टेशन से जसिया जाने के लिए कुल 5 सवारियां बैठाई थीं, जिनमें 2 युवतियां और 3 युवक शामिल थे। हादसे से कुछ देर पहले ही रास्ते में 2 युवतियों को उतारा गया था, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के वक्त 3 युवक ई-रिक्शा में पीछे बैठे हुए थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि पीछे बैठे एक युवक की जान चली गई, जबकि बाकी घायलों को खून से लथपथ हालत में तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में शामिल टोयोटा कार को राहुल कुमार मिश्रा नाम का व्यक्ति चला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक राहुल इंडियन आर्मी का जवान है। वह उत्तर प्रदेश (UP) से अपनी पोस्टिंग पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जम्मू जा रहा था। इसी दौरान लुधियाना क्रॉस करते समय सलेम टाबरी के पास यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा घटित हो गया। सड़क पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही सलेम टाबरी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों (कार और ई-रिक्शा) को सड़क के किनारे करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे में किसकी लापरवाही थी और असल कारण क्या रहे। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे ने एक बार फिर सुबह के समय तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।      
  • पाकिस्तान पर भड़के Rajnath Singh, सरेआम दे डाली चेतावनी, बोले – ‘उन्हीं की भाषा में देंगे जवाब’

    पाकिस्तान पर भड़के Rajnath Singh, सरेआम दे डाली चेतावनी, बोले – ‘उन्हीं की भाषा में देंगे जवाब’

    नई दिल्ली: भारत ने एक बार फिर आतंकवाद को पालने-पोषने वाले पाकिस्तान को सिंधु नदी के पानी को लेकर दो टूक संदेश दे दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार आतंकवाद प्रायोजित करने वालों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देगी। तेलंगाना में बीजेपी की ओर से आयोजित इंटेलेक्चुअल मीट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि – ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि जो शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते। उन्हीं उन्हीं की भाषा में कैसे जवाब दिया जाता है।

    राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

    उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सैनिकों की बहादुरी पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं की आलोचना की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने साफ कहा था कि यदि भारत के खिलाफ आतंकी हमले हुए तो पाकिस्तान को अनाज और पानी की आपूर्ति रोक देगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को रोकते हुए हमने कहा कि जिनकी आंखों के आंसू सूख चुके हैं। उन्हें हमसे पानी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। हम सिंधु का पानी आतंकवादियों के संरक्षकों और मानवता के दुश्मनों को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश के पाश न केवल टीके हैं बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल भी है।

    राहुल गांधी को लेकर क्या बोले राजनाथ

    उन्होंने आरोप लगाया कि काग्रेंस देश को एक खास परिवार की जागीर मानती हैं। एक लेखक का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2014 से पहले कहा करते थे कि 2024 में उनका समय आएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे पता चलता है कि राहुल गांधी का मानना था कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने की जगह उन्हें अपने समय का इंतजार करना चाहिए। सिंह ने कहा कि एक ओर बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी हैं। दूसरी ओर अन्य यह दोनों के बीच फर्क है। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत के बजट हर रुपया देश की सुरक्षा को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अगले चुनाव की चिंता नहीं करते हैं बल्कि अगली पीढ़ी की चिंता करते हैं। हम इस बात को लेकर चिंतित नहीं है कि अगले चुनाव में क्या होगा-हम इस बात को लेकर चिंतित है। अगली पीढ़ी के साथ क्या-क्या होगा। हमारी नीयत बिल्कुल साफ है। हमारे शब्दों और कार्यों में कोई अंतर नहीं है।    
  • Haryana News : दिनदिहाड़े NRI पर तेजधार हथियारों से हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    Haryana News : दिनदिहाड़े NRI पर तेजधार हथियारों से हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 4 हरिपुर में कनाडा से आए एक एनआरआई पर जानलेवा हमला और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बलविंदर सिंह कुछ महीने पहले ही कनाडा से पंचकूला आया था। वह सेक्टर 4 हरिपुर में एक दुकान पर बैठा था। इस दौरान चार से पांच हमलावरों ने तेज धार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।

    मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक हमलावरों ने गोली भी चलाई है। घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था तभी कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जब उसने अपना बचाव करने की कोशिश करने पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ को छू कर निकली है।

    पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। फिलहाल सेक्टर 5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी और अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे है।

    एनआरआई को गंभीर रूप घायल अवस्था में पंचकूला के सेक्टर 6 सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है। एनआरआई का अपने पत्नी के साथ विवाद चल रहा हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया। इसकी जांच पुलिस कर रही है लेकिन जांच पड़ताल के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा।

     

     

     

     

  •  आज का राशिफल, 14 जून 2026

     आज का राशिफल, 14 जून 2026

    आज चंद्रमा की उच्च स्थिति हर राशि में शांति, सुंदरता और स्थिरता लेकर आई है। कल की तीखी ऊर्जा के बाद आज एक ठहराव और संतोष का एहसास होगा। सूर्यदेव की राशि बदलने की तैयारी से मिथुन और कन्या राशि के लिए खासतौर पर एक नया और चमकदार अध्याय शुरू हो रहा है। आज ज्यादा खाने-पीने या आराम में बहकर अपनी जिम्मेदारियां न भूलें। आज वृष राशि के जातकों में खास चमक दिखेगी, कर्क राशि वालों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और मकर राशि वालों के लिए प्रेम और रचनात्मकता के मामले में सबसे सुंदर दिन है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत भविष्यफल।

    मेष राशि: आज घर-परिवार में मिठास आएगी‌। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन घर और धन के मामले में बेहद सुकूनदायक है। चंद्रदेव आज वृषभ राशि में अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं। यानी जो भी चीज आज परिवार में या पैसों के मामले में होगी, वो दिल को सुकून देगी। कल की तीखी बातों के बाद आज वो ठहराव आया है, जिसकी जरूरत थी। मंगलदेव अपनी राशि में होने से आत्मविश्वास बना रहेगा, बस आज जोश को शांत तरीके से इस्तेमाल करें। बुधदेव की वजह से आज बातचीत में एक नई ताजगी रहेगी। कर्क राशि के चौथे घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ है, तो माहौल अच्छा रहेगा और घर से जुड़ा कोई काम आज पूरा हो सकता है। हालांकि, आज खाने-पीने में किसी चीज की अति न करें और खर्चों में संतुलन बनाए रखें।

    वृष राशि: आज आपमें एक खास चमक है, लोग खुद आपकी तरफ खिंचेंगे। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन साल के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक है। चंद्रदेव आज सीधे आपकी राशि में अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में आए हैं। चेहरे पर एक चमक होगी, बातों में आकर्षण होगा और आप जहां भी जाएंगे, लोग ध्यान देंगे। कल की उलझन और बेचैनी पूरी तरह जा चुकी है। आज मन शांत और संतुष्ट रहेगा। सूर्यदेव आज आपकी राशि से निकलकर आगे बढ़ने को तैयार हो रहे हैं। यानी पहचान से जुड़ा एक अध्याय बंद होकर पैसों की तरफ ध्यान जाने वाला है। बातचीत में आज समझदारी और गर्माहट दोनों रहेंगी। पैसों के मामले में आज नई स्पष्टता आएगी। हालांकि, एक बात याद रखें, आज खुद को बहुत ज्यादा खुश करने की कोशिश में फिजूलखर्ची या ज्यादा खाने-पीने से बचें।

    मिथुन राशि: आज जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन साल के सबसे चमकदार दिनों में से एक है। बुधदेव पहले से लग्न पर हैं और सूर्यदेव भी वहीं प्रवेश करने वाले हैं। दोनों का यह साथ आपकी सोच, बोलने की क्षमता और पहचान तीनों को एक साथ निखार देगा। आज जो भी बात करेंगे, उसमें एक चमक और स्पष्टता होगी जो दूसरों को महसूस होगी। एकांत में चंद्रदेव अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं, इसलिए आज थोड़ा समय खुद के लिए निकालें, मन को बहुत शांति मिलेगी। धन के मामले में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ राहत देगा। हालांकि, आज खुद पर ध्यान इतना ज्यादा फोकस्ड न हो जाएं कि आस-पास के लोगों की बात अनसुनी हो जाए। संतुलन बनाकर चलें तो आज का दिन यादगार रहेगा।

    कर्क राशि: आज लाभ के मामले में आपकी राशि के स्वामी सबसे ताकतवर हैं। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे और सामाजिक दायरे के मामले में बेहद शुभ है। आपकी राशि के स्वामी चंद्रदेव आज अपनी सबसे मजबूत स्थिति में हैं और लाभ के घर में बैठे हैं। मतलब आज जो भी कोशिश करेंगे, उसका फल जरूर मिलेगा, चाहे वो किसी पुराने पैसे की वापसी हो या किसी नए मौके की शुरुआत। बृहस्पति का साथ इस असर को दोगुना कर रहा है। मंगलदेव करियर के क्षेत्र में आपके साथ मजबूती से डटे हैं, काम में स्थिरता बनी रहेगी। आज मन शांत और संतुष्ट रहेगा, कल की हलचल पूरी तरह गायब हो गई है। सूर्यदेव आज एकांत के घर में जाने की तैयारी से कुछ खर्चे थोड़े छुपे हुए हो सकते हैं, उन पर नजर रखें। हालांकि, आज की अच्छी एनर्जी को ज्यादा खाने-पीने या आराम करने में न बहा दें।

    सिंह राशि: आज करियर में स्थिर दिन है, बदलाव की शुरुआत भी हो रही है। सिंह राशि वालों के लिए आज ऑफिस में कोई बड़ी हलचल नहीं, बल्कि एक ठहराव और मजबूती का एहसास होगा। चंद्रदेव आज आपके कर्म स्थान में ताकतवर होकर बैठे हैं, तो जो भी जिम्मेदारी आराम से और भरोसे के साथ निभाएंगे उसका असर लंबे समय तक रहेगा। आज एक और बात होने वाली है। आपके लग्नेश सूर्यदेव अपनी जगह बदलने की पूरी तैयारी में हैं। अब तक ध्यान करियर पर था, अब वो दोस्तों, नेटवर्क और कमाई की तरफ शिफ्ट होने लगेगा। शुरू में यह बदलाव थोड़ा अजीब या अनजाना लग सकता है, मन कुछ देर के लिए डगमगा भी सकता है, लेकिन यह दिशा सही है। मंगलदेव की वजह से किस्मत का साथ बना हुआ है, यह बात राहत देगी। बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बता रहा है कि जो काम चुपचाप, बिना दिखावे के किया था, वो फायदा देगा। आज खुद पर शक न करें, अगर कॉन्फिडेंस थोड़ा कम लगे तो भी समझ लें कि यह सिर्फ बदलाव का एक पड़ाव है, घबराने की बात नहीं।

    कन्या राशि: जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें‌। कन्या राशि वालों के लिए आज ऑफिस का माहौल पॉजिटिव महसूस होगा। आपके लग्नेश बुधदेव वैसे भी करियर वाले घर में बैठे हैं। लिहाजा, आपकी पहचान और काम दोनों में एक नई रोशनी दिखेगी। आज जो भी नई शुरुआत करें चाहे छोटी ही लगे, उसे हल्के में न लें। यह आगे बड़ा रूप ले सकती है। दूसरी तरफ चंद्रदेव भाग्य वाले घर में अपनी सबसे मजबूत हालत में हैं, यानी किस्मत आज साथ देने के मूड में है। मन भी आज शांत रहेगा, कल जैसी कोई बेचैनी या उलझन आज महसूस नहीं होगी। पैसों की तरफ से भी राहत है, बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ इस तरफ भरोसा दिला रहा है। जो साझेदारियां या रिश्ते पहले से चल रहे हैं उनकी जमीन मजबूत बनी हुई है। बस एक बात का ध्यान रखें, आज के उत्साह में कोई बड़ा करियर फैसला झट से न लें, थोड़ा समय और सोच-विचार दें।

    तुला राशि: रिश्तों में आज स्थिरता और सुंदरता दोनों आएंगी। तुला राशि वालों के लिए आज मन में गहरा सुकून महसूस होगा। चंद्रदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में उस जगह बैठे हैं, जो रिश्तों की गहराई और छुपी हुई बातों से जुड़ी है। कल जो खरी-खरी बात हुई थी, उसका कड़वापन आज पीछे छूट जाएगा और उसकी जगह स्थिरता और सुंदरता आ जाएगी। काम की तरफ देखें तो बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ रोज और गहरा हो रहा है, आज जो भी हाथ में लेंगे उसका असर सिर्फ आज तक सीमित नहीं रहेगा, आगे तक चलेगा। भाग्य की बात करें तो बुधदेव वहां पहले से हैं और आज सूर्यदेव भी उसी तरफ आगे बढ़ रहे हैं। लिहाजा, सोच में एक नई चमक और साफ दिशा दिखेगी। बस एक बात का खयाल रखें, आज किसी पार्टनरशिप या रिश्ते में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। जो स्थिरता आज मिल रही है, उसे थोड़ा और वक्त दें, बात खुद बन जाएगी।

    वृश्चिक राशि: रिश्तों में आज प्रेम और मिठास का समावेश रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में राहत लेकर आया है। चंद्रदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं और सीधे पार्टनरशिप वाले घर में बैठे हैं। कल जो बात हुई थी, उसका कड़वा हिस्सा आज पीछे छूट जाएगा और उसकी जगह एक नई समझ और मिठास आएगी। मंगलदेव मुकाबले में मजबूती से डटे हैं, आज भी आपका पलड़ा भारी रहेगा। भाग्य के घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ लगातार मजबूत हो रहा है। बुधदेव गहरे शोध वाले घर में हैं और आज सूर्यदेव भी वहीं आ गए हैं। किसी पुराने मामले की गहराई में जाकर समझने का यह सही समय है। हालांकि, आज किसी गहरी बात में बहुत जल्दी रिएक्ट न करें, थोड़ा वक्त लें और फिर जवाब दें।

    धनु राशि: सेहत और रोजमर्रा के मामलों में आज सुकून का दिन है। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और दिनचर्या के मामले में बेहद अनुकूल है। चंद्रदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं और सेहत वाले घर में बैठे हैं। यानी जो भी पुरानी तकलीफ रही हो, उसमें आज सुधार महसूस हो सकता है। आपके लग्नेश बृहस्पति पर्दे के पीछे से कुछ शुभ स्थितियां बना रहे हैं, शुक्रदेव का साथ इसे और गहरा कर रहा है। बुधदेव के साझेदारी वाले घर में होने से पार्टनर के साथ बातचीत में आज एक नई समझदारी और रोशनी आएगी। मंगलदेव रचनात्मक काम में स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। आज मुकाबले में भी आप शांति से जीत हासिल करेंगे। हालांकि, किसी नई शुरुआत के जोश में बहुत जल्दी किसी से कोई वादा न करें।

    मकर राशि: जल्दी कोई बड़ा वादा करने से बचें। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में बेहद खास है। चंद्रदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं और सीधे रचनात्मकता और प्रेम वाले घर में बैठे हैं। आज जो भी क्रिएटिव काम हाथ में लेंगे उसमें एक सुंदरता और गहराई दिखेगी। प्रेम के मामले में भी आज मन भरा-भरा महसूस होगा। सातवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ लगातार गहराता जा रहा है, पार्टनरशिप के लिए यह बेहद शुभ समय है। बुधदेव मुकाबले वाले घर में हैं और आज सूर्यदेव भी वहीं पहुंच रहे हैं, प्रतिस्पर्धा में आज दिमागी बढ़त मिलेगी। मंगलदेव घर में स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, आज प्रेम के मामले में बहुत जल्दी कोई बड़ा वादा करने से बचें, चीजों को अपनी रफ्तार से चलने दें।

    कुंभ राशि: घर में आज जो शांति होगी वो काफी समय बाद महसूस होगी। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन घर और मन की शांति के लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव आज बलशाली होकर और घर वाले भाव में बैठे हैं। आज घर में एक ऐसी सुंदरता और सुकून महसूस होगा, जो काफी समय से इंतजार था। मां के साथ बात करें, तो रिश्ता आज और गहरा लगेगा। छठे घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ सेहत के लिए बेहद शुभ बना हुआ है। पुरानी तकलीफ में सुधार हो सकता है। बुधदेव रचनात्मक काम वाले घर में हैं और आज सूर्यदेव भी वहीं पहुंचने वाले हैं। कोई नया रचनात्मक आइडिया मन में आ सकता है। मंगलदेव बातचीत में सीधापन देते हैं। हालांकि, आज घर में मिले सुकून को संभालकर रखें, बहुत ज्यादा आराम में काम पीछे न छूटे।

    मीन राशि: आज बातचीत की मिठास आपके लिए नए मौके लाएगी। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और रिश्तों के मामले में बेहद मधुर है। चंद्रदेव आज अपनी सबसे ताकतवर स्थिति में हैं और संचार वाले घर में बैठे हैं। यानी आज जो भी बात करेंगे उसमें एक मिठास और स्पष्टता रहेगी, जो लोगों को अच्छी लगेगी। आपके लग्नेश बृहस्पति प्रेम और रचनात्मकता के घर में लगातार गहरे होते जा रहे हैं, शुक्रदेव का साथ इसे और शुभ बना रहा है। बुधदेव घर वाले भाव में हैं और सूर्यदेव भी वहीं पहुंचने वाले हैं। घर में एक नई बौद्धिक ताजगी और रोशनी आएगी। मंगलदेव पैसों के मामले में स्थिर रवैया देते हैं। आज किसी पुराने रिश्ते में मिठास लौट सकती है। हालांकि, आज घर के किसी काम में बहुत जल्दी फैसला लेने से बचें, थोड़ा वक्त लें।

  • Punjab News: कॉकरोच जनता पार्टी ने किया विरोध-प्रदर्शन, समर्थकों ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    Punjab News: कॉकरोच जनता पार्टी ने किया विरोध-प्रदर्शन, समर्थकों ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    अमृतसरः सोशल मीडिया से रातो-रात बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दोपहर को गोल्डन टेंपल पहुंचे। इसके बाद वह कार से गोल्डन गेट आए, जहां प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटी। इसके बाद अभिजीत ने कहा कि यहां पुणे और दिल्ली से भी बड़ा प्रदर्शन होगा।

    अभिजीत दीपके के नेतृत्व में अमृतसर के गोल्डन गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की गई। उन्होंने कहा- मैं बिल्कुल टाइम पर यहां आया था, लेकिन मैं ट्रैफिक में फंस गया। यहां हमारे लिए कोई सिक्योरिटी नहीं है। न ही पुलिस ने हमें कोई स्पेशल एस्कॉर्ट दिया।

    प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और पंजाब के युवाओं को इस आंदोलन से जुड़ने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक पार्टी या व्यक्ति के बारे में नहीं,  बल्कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य के बारे में है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियों के कारण छात्रों का भरोसा डगमगा रहा है। इस मौके पर पार्टी समर्थक कुलदीप सिंह ने कहा कि वे कई सालों से अलग-अलग सरकारों को आते-जाते देख रहे हैं, लेकिन आम लोगों की समस्याएं हल नहीं हो पाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का सिस्टम आम नागरिकों और युवाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है,  जिससे लोगों में निराशा बढ़ रही है।

    वहीं, गुरदासपुर से प्रदर्शन में पहुंचे एक अन्य समर्थक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में खामियों और परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने NEET पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री से जवाब मांगा। प्रदर्शन में शामिल एक अन्य युवा ने कहा कि वह इस आंदोलन का समर्थन इसलिए कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को उन समस्याओं का सामना न करना पड़े जिनका सामना आज के युवाओं को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनती छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और सरकारों को शिक्षा व्यवस्था को और अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

     

     

  • Punjab News: जालंधर में व्यापारियों से रूबरू हुए अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान, बोले- छोटे व्यापारी पंजाब की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़

    Punjab News: जालंधर में व्यापारियों से रूबरू हुए अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान, बोले- छोटे व्यापारी पंजाब की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़

    जालंधर, 13 जून: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को जालंधर में आयोजित पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन (PSTC) की बैठक में व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापारिक समुदाय की समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि भगवंत मान सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए व्यापारियों और बाजार संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने बिजली, सड़क, सीवरेज, बाजारों में बुनियादी सुविधाओं, सरकारी प्रक्रियाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

    चार साल बाद भी जनता के बीच जाने का साहस केवल AAP सरकार में: केजरीवाल

    व्यापारियों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार को चार वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह शायद राज्य के इतिहास में पहली बार है जब कोई सरकार चार साल सत्ता में रहने के बाद भी लोगों के बीच जाकर खुले मंच पर उनकी राय सुन रही है।

    उन्होंने कहा, “मैंने पंजाब के इतिहास में ऐसी कोई सरकार नहीं देखी जो चार साल सत्ता में रहने के बाद जनता के बीच बैठकर इस तरह खुलकर संवाद कर सके। पहले कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा की सरकारें आती थीं। चार साल बाद जब उनके नेता गांवों में जाते थे तो लोग उनका विरोध करते थे। लेकिन आज जब हम लोगों के बीच जाते हैं तो लोग हमें प्यार देते हैं, हमारा स्वागत करते हैं और हमारे कामों की सराहना करते हैं।”

    उन्होंने हाल ही में बठिंडा में हुए रोड शो का जिक्र करते हुए कहा कि लोग अपनी दुकानों से बाहर निकलकर सरकार का स्वागत कर रहे थे और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

    बचपन से देखा है छोटे व्यापारियों का संघर्ष

    अरविंद केजरीवाल ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में वह अपने दादा के गांव सिवानी जाया करते थे, जहां उनके परिवार की बस अड्डे पर एक किराना दुकान थी।

    उन्होंने कहा, “मेरा चाचा छोटा व्यापारी था। तभी से मैंने देखा कि इस व्यवस्था में छोटे व्यापारी की कोई सुनवाई नहीं होती। सरकारें हमेशा बड़े उद्योगपतियों, बड़े निवेश और करोड़ों-अरबों रुपये की परियोजनाओं की बात करती हैं, लेकिन असली अर्थव्यवस्था छोटे व्यापारियों के दम पर चलती है। आप लोग पंजाब की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं।”

    केजरीवाल ने कहा कि छोटे व्यापारियों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का गठन किया गया है।

    उन्होंने बताया कि राज्य, जिला और विधानसभा स्तर पर कमीशन बनाए गए हैं। पंजाब की लगभग 800 मार्केटों में बैठकों के माध्यम से व्यापारियों की समस्याएं एकत्र की जा रही हैं।

    उन्होंने कहा, “अगर किसी बाजार में सड़क टूटी हुई है, बिजली की तारें लटक रही हैं, स्ट्रीट लाइट खराब है, शौचालय नहीं है या पीने के पानी की समस्या है तो उन सभी मुद्दों को दर्ज कर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय की विशेष टीम इन समस्याओं के समाधान की निगरानी करती है।”

    उन्होंने कहा कि शायद पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी छोटे व्यापारी की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच रही है।

    पंजाब में खत्म हुआ रंगदारी और जबरन वसूली का दौर

    अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पिछली सरकारों के दौरान व्यापारियों और उद्योगपतियों से रंगदारी और अवैध वसूली आम बात थी, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

    उन्होंने कहा, “आज पंजाब में कोई व्यापारी रंगदारी देने के लिए मजबूर नहीं है। हमारी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। किसी भी व्यापारी को डरकर कारोबार करने की जरूरत नहीं है।”

    गैंगस्टरों और नशे के खिलाफ जारी है निर्णायक लड़ाई

    केजरीवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो पंजाब दो बड़ी चुनौतियों—गैंगस्टरवाद और नशे—से जूझ रहा था।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और कई गैंगस्टर या तो जेल में हैं, खत्म हो चुके हैं या पंजाब छोड़कर भाग गए हैं।

    उन्होंने कहा, “पहली बार पंजाब के इतिहास में सात अलग-अलग देशों से सात गैंगस्टरों को वापस लाकर कानून के सामने पेश किया गया है। यह पहले कभी नहीं हुआ।”

    नशे के मुद्दे पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस न केवल नशा तस्करों पर बल्कि उनके आर्थिक नेटवर्क पर भी कार्रवाई कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हाल ही में हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ शुरू की गई विशेष कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं और ड्रग मनी के स्रोतों को खत्म किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब ने पिछले चार वर्षों में शासन की नई संस्कृति देखी है, जहां सरकार जनता और व्यापारियों के बीच जाकर सीधे संवाद कर रही है।

    उन्होंने कहा, “पहली बार कोई सरकार चार साल बाद जनता के बीच जाकर उनसे पूछ रही है कि सरकार का काम कैसा रहा। यह विश्वास केवल उसी सरकार में हो सकता है जिसने लोगों के लिए काम किया हो।”

    व्यापारी रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी और कारोबारी पंजाब की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं और हजारों लोगों को रोजगार देते हैं।

    उन्होंने कहा, “व्यापारी नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले होते हैं। सरकार का काम व्यापारियों से हिस्सा मांगना नहीं बल्कि उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करना है।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने व्यापारियों को केवल राजस्व और राजनीतिक फंडिंग का माध्यम समझा, जबकि आम आदमी पार्टी सरकार व्यापारियों को विकास का भागीदार मानती है।

    कांग्रेस और अकाली दल पर साधा निशाना

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं ने वर्षों तक पंजाब की राजनीति को केवल सत्ता और निजी हितों तक सीमित रखा।

    उन्होंने कहा, “इन पार्टियों के पास न कोई विजन है और न ही पंजाब के विकास का कोई रोडमैप। वर्षों तक सत्ता बदलती रही लेकिन पंजाब की समस्याएं जस की तस रहीं। आम आदमी पार्टी सरकार ने इस राजनीति को बदलने का काम किया है।”

    सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं

    मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि:

    • पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है।
    • 67,000 से अधिक सरकारी नौकरियां पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर दी गई हैं।
    • नहरों का पानी अब 80 प्रतिशत से अधिक कृषि क्षेत्र तक पहुंच रहा है।
    • कई इलाकों में भूजल स्तर में 2 से 4 मीटर तक सुधार हुआ है।
    • सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के माध्यम से 2,700 से अधिक लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

    पंजाब में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी

    अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की धरती भाईचारे, प्रेम और एकता की प्रतीक है।

    उन्होंने कहा, “पंजाब की धरती पर खुशहाली, विकास और भाईचारा फल-फूल सकता है, लेकिन नफरत के बीज यहां कभी नहीं उग सकते। पंजाब के लोग हमेशा एकता और सद्भाव की राजनीति का समर्थन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।”

    उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सौहार्द के एजेंडे को मजबूत करें तथा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने में सहयोग दें।

    इस अवसर पर वरिष्ठ AAP नेता मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरपाल सिंह चीमा, मोहिंदर भगत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।