Blog

  • Mehar Chand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने Inno Tech 2026 में टॉप-5 में बनाई जगह

    Mehar Chand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने Inno Tech 2026 में टॉप-5 में बनाई जगह

    जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनीयरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला ने आयोजित इनो टेक 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया है। फ्लेक्सीव्हीकल मोबिलिटी सिस्टम प्रोजेक्ट कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए से विद्यार्थियों ने एक ऐसा आधुनिक मोबिलिटी सिस्टम विकसित किया है जो विभिन्न प्रकार की सड़कों तथा कठिन रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है।

    फ्लेक्सीव्हीकल मोबिलिटी सिस्टम में विशेष रुप से डिजाइन किए गए पहियों और स्मार्ट मैकेनिज्म का उपयोग किया गया है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह वाहन को कम जगह में भी आसानी से पैरालल पार्किंग में करने में सक्षम बनाता है। यह प्रणाली भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सीमित पार्किंग स्थानों में अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है।

    प्रोजेक्ट को निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया तथा इसकी नवाचारपूर्ण अवधारणा की विशेष प्रशंसा की गई है। इस प्रोजेक्ट को जशनप्रीत सिंह, जसकरण मनी कुमार और अभिषेक भंडारी ने तैयार किया है। विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट इंचार्ज वरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में इस नवीन तकनीक पर सफलतापूर्वक काम किया है।

    विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां संस्थान का गौरव बढ़ाती है तथा विद्यार्थियों को नवाचार और रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ऑटोमोबाइल विभाग के इंचार्ज गौरव शर्मा ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि विभाग सदैव विद्यार्थियों को नई तकनीकों और नवाचारों की दिशा ने प्रेरित करता रहेगा।

  • 10वीं मंजिल से गिरने से युवकी की मौत, देखें वीडियो

    10वीं मंजिल से गिरने से युवकी की मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली के खरड़-लांडरा रोड स्थित एसबीपी नॉर्थ वैली सोसायटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक टावर नंबर-3 की दसवीं मंजिल से नीचे गिर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई दुर्घटना।
    जानकारी के मुताबिक बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12:25 बजे का है। सोसायटी में अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर स्थानीय निवासी पार्किंग क्षेत्र की ओर पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक युवक का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के कानों में हेडफोन लगे हुए थे। मृतक के पास एक पिट्ठू बैग भी गिरा हुआ था, जिसमें पानी की बोतल थी। उसका मोबाइल फोन उसकी जेब में सुरक्षित पाया गया और उसने चप्पल पहन रखी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ऊपर से गिरते समय इमारत के बाहरी हिस्से से गुजर रही एक नेटवर्क केबल की चपेट में आ गया था। टक्कर से केबल टूट गई और वह भी जमीन पर आ गिरी। मृतक की उम्र लगभग (35) वर्षीय बताई जा रही है।    
  • पुलिस के 60 साल पूरे, DGP साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर दिया संदेश, देखें वीडियो

    पुलिस के 60 साल पूरे, DGP साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों पर दिया संदेश, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस ने अपने 60 साल के शानदार सफर को समर्पित डायमंड जुबली लोगो का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया। लोगो को UT चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने लॉन्च किया, जिसके साथ ही डायमंड जुबली समारोह की शुरुआत हुई। DGP डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पिछले छह दशकों में, चंडीगढ़ पुलिस एक मॉडर्न, टेक्नोलॉजी-बेस्ड और लोगो पर केंद्रित पुलिस बल के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि डायमंड जुबली समारोह पुलिस की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को और मजबूत करने का एक मौका होगा।

    इस मौके पर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों के लिए आयोजित डायमंड जुबली लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 450 छात्रों ने भाग लिया था। रायन इंटरनेशनल स्कूल के क्लास 10 के भुवनेश शर्मा ने पहला इनाम जीता, GMSSS सेक्टर-23 की क्लास 12 की मीनाक्षी ने दूसरा इनाम जीता और GMSSS करसन के क्लास 9 के रक्षित कुमार ने तीसरा इनाम जीता।

    विनिंग लोगो चंडीगढ़ पुलिस की विरासत, सेवा की भावना और भविष्य के विज़न को दिखाता है और डायमंड जुबली साल के दौरान होने वाले सभी इवेंट्स का ऑफिशियल सिंबल होगा। डीजीपी ने बताया कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने के लिए फोर्स की क्षमता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के साथ दो राज्यों की बाउंड्री लगती है और इसे ट्राई सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

    जिससे कई बार क्राइम के कई चैलेंज आते है, जिसको लेकर फोर्स हमेशा तैयार रहती है। वहीं उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम को लेकर भी उनके द्वारा कई तरह के अहम कदम उठाए जा रहे हैं। साइबर को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उसके लेकर समय-समय पर पुलिस द्वारा कैंपेन भी चलाई जाती है।

     

     

  • Jalandhar News: 2 घंटे से पूछताछ के बाद ED Office से बाहर निकले MLA Raman Arora, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 घंटे से पूछताछ के बाद ED Office से बाहर निकले MLA Raman Arora, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 9 दिन बाद आप पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ईडी दफ्तर में पेश हुए। जहां ईडी दफ्तर में 2 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रमन अरोड़ा मीडिया से दूरी बनाते हुए गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। रमन अरोड़ा के जाते की तस्वीरें भी सामने आई है। बता दें कि पिछली बार ईडी दफ्तर में दस्तावेज लेकर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की ओर से साढ़े 8 घंटे पूछताछ की गई थी। ईडी से पूछताछ के बाद 7.30 बजे विधायक रमन अरोड़ा बाहर निकले और मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। दरअसल, यह जांच आय से अधिक संपत्ति के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था।

    गौर हो कि रमन अरोड़ा पंजाब विधानसभा में जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अरोड़ा के खिलाफ अपनी चार्जशीट में, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन पर जालंधर में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली में शामिल होने का आरोप लगे थे। पंजाब विजिलेंस की ओर से विधायक के खिलाफ दर्ज FIR को आधार बनाकर ईडी ने मनी लांड्रिंग को लेकर जांच शुरू की गई। विजिलेंस ब्यूरो का मामला उनकी कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति रखने पर केंद्रित है। गिरफ्तारी के बाद, अरोड़ा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। नोटिसों के ज़रिए बिल्डिंग मालिकों को सीलिंग और तोड़फोड़ की धमकी दी गई, और मामलों को वापस लेने या सुलझाने के बदले में अवैध रिश्वत की मांग सामने आई थी।

    अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 2 जून को जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है, जिसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाना था। अधिकारियों के अनुसार, विधायक को इससे पहले पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी पिछले साल 23 अगस्त को अरोड़ा के खिलाफ रंगदारी मांगने का एक मामला दर्ज किया था। बाद में 22 सितंबर को जालंधर की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

     

  • Punjab News: बार एसोसिएशन के दो वकीलों के खिलाफ दर्ज केस से हटाए नाम, टोल टैक्स माफी की दोहराई मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: बार एसोसिएशन के दो वकीलों के खिलाफ दर्ज केस से हटाए नाम, टोल टैक्स माफी की दोहराई मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर बार एसोसिएशन को बड़ी सफलता मिली जब एडवोकेट मंदीप सिंह और एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह बाठ के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस जांच के बाद दोनों को बेगुनाह करार दिया गया। इस बारे में अमृतसर बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गुरप्रीत सिंह पनेसर ने जानकारी दी कि दोनों वकीलों के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से झूठे केस दर्ज किए गए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते अमृतसर बार एसोसिएशन ने लगातार आवाज उठाई और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी पूरा स्पोर्ट मिला।

    प्रेसिडेंट पनेसर ने कहा कि बार संस्थाओं के लगातार दबाव और मांग के बाद पुलिस ने निष्पक्ष और सख्त जांच की। जांच में दोनों वकीलों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने पर उन्हें बेगुनाह पाया गया और उनके नाम संबंधित केस से हटा दिए गए। प्रेसिडेंट ने कहा कि यह सिर्फ़ दो वकीलों की नहीं बल्कि पूरी लीगल कम्युनिटी की जीत है। उन्होंने कहा कि अमृतसर बार एसोसिएशन हमेशा अपने मेंबर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए डटी रहेगी और किसी भी वकील के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    उन्होंने पंजाब सरकार से वकीलों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए जल्द से जल्द ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में किसी भी वकील के खिलाफ केस दर्ज करने से पहले संबंधित बार एसोसिएशन से सलाह लेना ज़रूरी किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने पूरे राज्य में वकीलों के लिए सड़क यात्रा के दौरान टोल टैक्स से छूट की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि इस कदम से वकीलों को अपनी प्रोफेशनल ज़िम्मेदारियां निभाने में बहुत आसानी होगी।

  • Punjab News: AAP महिला से मारपीट मामले में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP महिला से मारपीट मामले में BJP पार्षद समेत 4 पर FIR, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले की राधा स्वामी कॉलोनी में आप पार्टी की एक महिला कोऑर्डिनेटर के कथित पिटाई के मामले का मामला सामने आया है। इस मामले में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सिटी पुलिस थाने ने भाजपा पार्षद सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, राधा स्वामी कॉलोनी निवासी मंजू रानी ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, उसके वार्ड में हाल ही में चुने गए एक भाजपा पार्षद कथित तौर पर मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना के लिए फॉर्म भरने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने जानकारी लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो उन पर और उनके भाई पर हमला किया गया। घटना के बाद घायल महिला और उसके भाई को इलाज के लिए फाज़िल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। सिटी पुलिस स्टेशन ने भाजपा पार्षद सुरेश कुमार, रमण कुमार, साजन और एक अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वे दोनों पक्षों से संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज़ हो गई हैं।

  • भारत के दोस्तों में तुर्किए के राष्ट्रपति Rechep Taiyyap ने दी बड़ी चेतावनी, कही ये बात

    भारत के दोस्तों में तुर्किए के राष्ट्रपति Rechep Taiyyap ने दी बड़ी चेतावनी, कही ये बात

    नई दिल्ली: भारत के दोस्तों में तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने पूर्वी भूमध्य सागर में बढ़ते तनाव को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खासकर साइप्रस द्वीप के आस-पास संघर्ष की आगे भड़काने की कोशिश की जा रही है। यदि तुर्किए तथा तुर्किए साइप्रस के लोगों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो इसका जवाब बेहद सख्त होगा। एर्दोगन ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करते हुए कहा कि – ‘तुर्किए इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है। किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि तुर्किए तथा तुर्किए साइप्रस के लोगों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो उसका जवाब बेहद सख्त होगा।

    इजरायल-ग्रीस साइप्रस गठजोड़ पर नाराजगी

    एर्दोगन के तीखे बयान के पीछे इजरायल, ग्रीस और साइप्रस के बीच बन रहा है। नया सैन्य और ऊर्जा गठबंधन माना जा रहा है। तुर्किए का आरोप है कि यह गठबंधन क्षेत्र में उसके प्रभाव को सीमित करने और उसे घेरने की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी के सांसदों को संबोधित करते हुए एर्दोगन ने कहा कि कुछ छोटे समूह इजरायल के हितों को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये देश सिर्फ हवाई किले बना रहे हैं और उन्हें जोखिम भरे कदम उठाने से बचना चाहिए। तुर्किए के राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी से इजरायल का हौसला बढ़ा है। उसकी नीतियां क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए खतरा बन रही है। उन्होंने कहा कि इजरायल को अंतरराष्ट्रीय कानून को दायरे में लाना अब सिर्फ देशों को नहीं बल्कि पूरी मानवता का मुद्दा है।

    सैन्य ठिकानों का कर रही है इस्तेमाल

    इजरायल ने ग्रीस और साइप्रस के साथ मिलकर पूर्वी भूमध्य सागर में लगभग 2500 सैनिकों वाली संयुक्त रैपिड-रेस्पॉन्स सैन्य टास्क फोर्स बनाने का समझौता किया है। इसके अंतर्गत इजरायली वायुसेना और नौसेना ग्रीस तथा साइप्रस के कुछ सैन्य ठिकानों को उपयोग कर रही है। तुर्किए इसे अपनी समुद्री सीमाओं और उत्तरी साइप्रस की घेराबंदी के रुप में देख रहा है। साथ ही लेबनान और सीरिया में इजरायली सैन्य कार्रवाईयों को लेकर भी तुर्किए की चिंता बढ़ी हैं। एर्दोगन ने कहा कि यदि यह स्थिति आगे बढ़ी तो इसका असर सीधे तुर्किए की सुरक्षा पर पड़ सकता है तो इसका सीधा असर सीधे तुर्किए की सुरक्षा पर पड़ सकता है।  
  • Punjab News: पार्षद Office के पास देह व्यापार मामले में पुलिस की Raid, 6 जोड़े काबू, संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्षद Office के पास देह व्यापार मामले में पुलिस की Raid, 6 जोड़े काबू, संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः अबोहर रोड पर नगर पार्षद दफ्तर के पास स्थित एक ढाबे में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का थाना सिटी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर काउंसिल दफ्तर के पास चल रहे इस ढाबे में कमरे किराए पर देकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने ढाबे पर रेड की। मौके से पुलिस ने 6 जोड़ों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही ढाबा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रेड के बाद पुलिस ने ढाबे को तुरंत सील कर दिया।

    थाना प्रभारी रविंदर कौर ने बताया कि ढाबा संचालक से पूछताछ की जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी बचन सिंह ने कहा कि शहर में किसी भी तरह के गैर कानूनी धंधे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और सूचना मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धंधा कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

  • इंदिरा भवन में कांग्रेस ने बुलाई आपातकालीन बैठक, देशभक्ति जन आंदोलन चलाने की तैयारी, देखें वीडियो

    इंदिरा भवन में कांग्रेस ने बुलाई आपातकालीन बैठक, देशभक्ति जन आंदोलन चलाने की तैयारी, देखें वीडियो

    दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा भवन में आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई है, जिसमें देशभर के कांग्रेस महासचिव प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में ये बैठक होगी। बैठक में पेपर भी पढ़ने जैसे मुद्दे पर एक देशभक्ति जन आंदोलन चलाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर उसकी तुलना पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से किए जाने पर कांग्रेस की कई नेताओं ने बड़ी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
    बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक स्थिति, संगठन से जुड़े कार्यों की समीक्षा और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में संगठन के कार्यों और ‘संगठन सृजन’ अभियान की समीक्षा के साथ ही आगे के कार्यक्रमों एवं रणनीति पर चर्चा की जा सकती है। हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस महासचिवों और प्रभारियों की संयुक्त रूप से यह बैठक पहली बार हो रही है।

    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर लिखा कि, मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए 11 जून को इंदिरा भवन में कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

  • हिमाचल में चेन स्नेचिंग मामले में 9 पंजाबी गिरफ्तार

    हिमाचल में चेन स्नेचिंग मामले में 9 पंजाबी गिरफ्तार

    मंडीः पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुम्मा के समीप खानी नाला के पास शातिर झपटमारों द्वारा एक महिला की सोने की चेन झपट ली गई। जानकारी के अनुसार महिला मंडी में सब्जी लगा रही थी कि पीछे 4-5 मोटरसाइकिल महिला के पास आए और सोने की चेन झपट कर भागने लगे। महिला ने इस दौरान मंडी में शोर मचा दिया, जिस पर लोग झपटमारों के पीछे भागने लगे। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के 9 युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जोगिंद्रनगर पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गुम्मा निवासी रामलाल की पत्नी पूनी देवी बुधवार शाम 6 बजे सड़क किनारे अपनी सब्जी की दुकान लगा रही थीं। इसी दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार नौ युवक अचानक वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मंडी की ओर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और भाग रहे आरोपियों का पीछा किया। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते, आरोपियों को कुछ ही दूरी पर दबोचने में सफलता मिली।

    बाद में पता चला कि इस घटना में कुल नौ युवक शामिल थे, जिन्हें ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ा। पुलिस अधीक्षक मंडी, विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए युवक पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इन युवकों का किसी बड़े गिरोह से संबंध है या वे किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।