Blog

  • Steal के बर्तन में न रखें ये 3 चीजें, बढ़ जाएगा Food Poisoning का खतरा!

    Steal के बर्तन में न रखें ये 3 चीजें, बढ़ जाएगा Food Poisoning का खतरा!

    सेहत: महिलाएं खाना स्टोर करने के लिए स्टील के बर्तन और टिफिन ही ज्यादा पसंद करती हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि स्टील के बर्तन टिकाऊ होते हैं। इन्हें साफ करना आसान होता है और ये लंबे समय तक भी चलते हैं परंतु क्या आप यह जानते हैं कि कुछ खाने की चीजें स्टील के बर्तन में नहीं रखनी चाहिए। यदि आप इन चीजों को स्टील के बर्तन में रखते हैं तो इससे सिर्फ उनका स्वाद ही नहीं खराब होगा बल्कि आपकी सेहत के लिए भी खतरा हो सकती हैं।

    फूड पॉइजनिंग का बढ़ेगा खतरा

    कुछ फूड आइटम्स में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्टील के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं। इन फूड्स और स्टील के बर्तन के बीच में कैमिकल रिएक्शन हो सकता है। इससे खाने का स्वाद खराब हो सकता है। इसके अलावा ऐसे फूड का पोषण भी खो सकता है। इससे फूड पॉइजनिंग और पेट संबंधी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है।

    अचार

    यह हर घर की रसोई में शामिल होता है और अक्सर इसको लंबे समय तक स्टोर किया जाता है। अचार में नैचुरल एसिड मौजूद होता है। यह एसिड स्टील के साथ केमिकल रिएक्शन कर सकता है। कुछ मामलों में तो यह रिएक्शन खाने को नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए आचार को हमेशा कांच या प्लास्टिक के कंटेनर में ही रखना चाहिए ताकि क्वालिटी बनी रहे और सेहत पर बुरा असर न हो।

    दही

    यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है परंतु दही को स्टील के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्टील के साथ मिलकर खराब रिएक्शन कर सकते हैं। इससे दही का स्वाद भी खराब होगा और यह जल्दी खराब हो सकता है। इसके अलावा स्टील के बर्तन में दही रखने से फर्मेंटेशन की प्रक्रिया आसान होती है। इससे यह खाने योग्य नहीं रहता। ऐसे में दही को हमेशा कांच या मिट्टी के बर्तन में ही स्टोर करें। मिट्टी के बर्तन में यह सिर्फ ताजा ही नहीं रहेगा बल्कि इसका स्वाद भी अच्छा रहेगा।

    फल

    यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनको सही तरीके से स्टोर करना जरुरी होता है। स्टील के बर्तन में फलों को रखने से यह जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके अलावा उनका स्वाद भी बिगड़ सकता है। स्टील के बर्तन फलों की नमी बढ़ाएंगे। इससे फल जल्दी सड़ जाएंगे। फलों को स्टोर करने के लिए एयर टाइट ग्लास कंटेनर सबसे बेस्ट रहेगा। यदि आप चाहते हैं तो अच्छी क्वालिटी वाला प्लास्टिक कंटेनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फल ज्यादा समय तक ताजा और सुरक्षित रहेंगे।    
  • चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस और परिजनों को बताने के बाद आरोपी फरार

    चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस और परिजनों को बताने के बाद आरोपी फरार

    हिसारः शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी का गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चरित्र संदेह के चलते उसका गला तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी ससुराल और अपने माता-पिता को फोन कर इसकी सूचना दी। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, हिसार के गांव डोभी निवासी मोनिका (23) की शादी मांगेराम से हुई थीदोनों के बीच में काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बीच अक्सर झगड़ा रहता था। पति मांगेराम अक्सर पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते शनिवार सुबह फिर से उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बीच उसने पत्नी का गला दबा दिया। आरोपी ने तब तक उसका गला नहीं छोड़ा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

    पत्नी की मौत होने की पुष्टि होने के बाद मांगेराम ने खुद अपने ससुराल वालों को और माता-पिता को फोन कर जानकारी दी। साथ ही डायल 112 पुलिस को भी खुद ही बुलाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला दो साल के बेटे की मां थी।

    बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि हत्या के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मृतक महिला के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

    Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

    फरीदकोटः सर्दियां शुरू होते ही सड़क हादसों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। दरअसल, घने कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे है। ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। दरअसल, कोहरे के कहर के कारण फरीदकोट-फिरोजपुर हाईवे 15 पर पिपली गांव के पास बासमती की बोरियों से भरा एक ट्रक मोटरसाइकिल से टकराकर बेकाबू होकर नहर के पुल पर पलट गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर समेत 3 अन्य घायल हो गए।

    उन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक पलटने के कारण हाईवे 15 पूरी तरह से ब्लॉक हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना सिटी 2 के चीफ ऑफिसर सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर रोड पर एक हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बोरियों से भरा एक ट्रक मोटरसाइकिल से टकराकर सड़क के बीच में पलट गया है।

    उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जिसका शव जीजीएस मेडिकल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सड़क खुलवाने की कोशिश कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: बाबा साहेब की 70वीं पुण्यतिथि पर मेयर विनीत धीर व पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाबा साहेब की 70वीं पुण्यतिथि पर मेयर विनीत धीर व पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः हर साल 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। महापरिनिर्वाण दिवस 2025 संविधान के रचयिता और दलितों के मसीहा बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि है। देश भर में भारत रत्न डा. बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी जा रही है। आज प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. बाबा साहिब आंबेडकर को याद करते हुए उनकी दूरदर्शी सोच, न्याय और समानता के प्रति अटूट वचनबद्धता, और संवैधानिक मूल्यों ने भारत की विकास यात्रा को आकार दिया है। इसी के उलक्ष्य में मेयर विनीत धीर, आप नेता पवन टीनू, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा अन्य आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्त्ता जालंधर के डा. आम्बेडकर चौक में इकट्ठा हुआ। उन्होंने इस दौरान डां. बीआर आम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    संबोधित करते हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को दिल से श्रद्धांजलि देने के लिए आप के कई नेता पहुंचे हैं और डा. बीआर आम्बेडकर को नमन किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बाबा साहेब की शिक्षाओं पर चले और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। आज अगर हम बड़े पदों और सरकारी नौकरियों पर बैठे हैं, वह बाबा साहेब की ही देन है और आने वाली पीढ़ियां उन्हें हमेशा याद रखे।

    पवन टीनू ने बताया कि आज संविधान को बचाने के लिए और बाबा साहेब के मिशन और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए संविधान को लोगों तक पहुंचाया जाए। उनके नारे एजुकेट, एजिटेड और आर्गेनाइज के नारे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर कोई इकट्ठा हो और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो।

    इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि डा. बीआर आम्बेडकर द्वारा दिए गए समानता के अधिकार से ही आज हम वोट देने के योग्य हुए हैं और देश के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए हमेशा बाबा साहेब की शिक्षाओं पर चलकर मेहनत के साथ बड़े मुकाम पर पहुंचना चाहिए।

  • Punjab News: जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या, NRI चाचा ने माथे में मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या, NRI चाचा ने माथे में मारी गोली, देखें वीडियो

    मोगाः निहाल सिंह वाला के गांव माछीके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के शरीर पर कार भी चढ़ा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआरआई बहादुर सिंह सेखों तथा उसके भतीजे दीप सिंह के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच खेत में कहासुनी हुई, जिसके बाद बहादुर सिंह ने कथित रूप से अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दीप सिंह पर गोली चला दी।

    गोली माथे में लगने से दीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गांववासियों का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी ने मृतक के शरीर पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद वह पासपोर्ट लेकर फरार होने के इरादे से अपने घर पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनवर अली, थाना प्रभारी पुरन सिंह और चौकी इंचार्ज जसवंत सिंह सरा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    मृतक दीप सिंह गांव के पूर्व सरपंच दिवंगत बहादुर सिंह सेखों का पुत्र था और गांव में आढ़त का काम करता था। आरोपी बहादुर सिंह सेखों भी अमेरिका का नागरिक है और गांव में आढ़त का व्यवसाय करता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Indigo संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, Airlines को दी चेतावनी, लागू किया फेयर कैप

    Indigo संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, Airlines को दी चेतावनी, लागू किया फेयर कैप

    नई दिल्ली: इंडिगो की फ्लाइट में हो रही दिक्कतों की कारणों सैंकड़ों की संख्या में उड़ानें प्रभावित हुई है। इसी बीच अब कुछ एयरलाइन्स के द्वारा हवाई किरायों में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। इस पर उड्डयन मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने सभी प्रभावित रुटों पर फेयर कैप लागू कर दिया है ताकि एयरलाइन्स किसी भी तरह की कोई मनमानी वाली कीमत न उठा पाए।

    उड्डयन मंत्रालय ने लिया फैसला

    फ्लाइट्स में आ रही गड़बड़ी के कारण इंडिगो की कई उड़ानें रुद्द हुई है और कुछ देरी से चल रही है। इससे यात्रियों की मांग बड़ गई है। वहीं कुछ एयरलाइन्स के कई रुटों पर ज्यादा किराए वसूले जा रहे हैं। इस पर उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया है। मंत्रालय यह साफ-साफ कह दिया है कि किसी भी परिस्थिति में यात्रियों से मनमानी या फिर अवसरवादी तरीके से किराया वसूलना स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने अपने नियामकीय अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सभी प्रभावित रुटों पर फेयर कैप लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत एयरलाइंस को तय अधिकतम सीमा से ऊपर किराया वसूलने की अनुमति नहीं होगी।

    यात्रियों के हित में लिया फैसला

    मंत्रालय की ओर से इसके लिए आधिकारिक निर्देश जारी भी कर दिए गए हैं। आदेश में यह कहा गया है कि एयरलाइन्स को बिना किसी अपवाद के तय किए गए फेयर कैप का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि ये किराया सीमा स्थिति पूरी तरह स्थिर होने तक लागू रहेगी। मंत्रालय ने कहा कि यह मार्केट में मूल्य अनुशासन बनाए रखने, संकट में फंसे हुए यात्रियों के शोषण को रोकने और उन नागरिकों को राहत देने के लिए उठाया गया है जिन्हें तुरंत यात्रा करनी पड़ती है। भारी किराया वसूलने के कारण इन्हें आर्थिक बोझ में नहीं धकेला जा सकता।

    गड़बड़ी होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

    उडड्यन मंत्रालय के द्वारा रियल टाइम डेटा के आधार पर किरायों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा एयरलाइन्स और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की यदि कोई अनियमितत हो तो तुरंत कार्रवाई की जा पाए। मंत्रालय ने यह चेतावनी दी है कि अगर यात्रियों से भारी किराया लिया गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।    
  • धंसा National Highway, स्कूल बस समेत कई गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    धंसा National Highway, स्कूल बस समेत कई गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    केरलः जिले कोल्लम में नेशनल हाईवे धंसने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में स्कूल बस समेत कई गाड़ियां चपेट में आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का एक अप्रोच रोड धंस गया। इस घटना के दौरान स्कूल बस सहित कई वाहन बुरी तरह से फंस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि सेक्शन में सड़क के एक हिस्से में अचानक धंसाव हुआ। इस दौरान सड़क पर कई निजी गाड़ियां, बाइक और एक स्कूल बस मौजूद थी।

    वाहन चालक और स्कूल बस में बैठे बच्चों में से अधिकतर को तत्काल सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना उनके माता-पिता और स्थानीय लोगों के बीच गंभीर चिंता का कारण बन गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रभावित सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और आसपास के क्षेत्रों में वाहन संचालन को परिवर्तित मार्गों के माध्यम से जारी रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे धंसाव वाले क्षेत्र में न जाएं और बच्चों और पैदल यात्रियों को सुरक्षित रहने के लिए सतर्क रहें।

    स्थानीय अधिकारियों द्वारा सड़क धंसने का कारण मिट्टी के अंदर पानी भर जाने और लंबे वक़्त से सही रखरखाव ना होना बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा, “वह तुरंत इंजीनियरों की टीम भेज रहे हैं, ताकि प्रभावित सड़क को मुरम्मत कर सुरक्षित बनाया जा सके।” दूसरी ओर इस घटना को लेकर लोगों द्वारा प्रशासन पर सवाल खड़े किए जा रहे है। उनका कहना हैकि यह घटना प्रशासन की नज़रअंदाज़ और भ्रष्टाचार के कारण हुई है। कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि सड़क के रखरखाव में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे इस तरह के हादसों की संभावना बढ़ गई है।

  • Punjab News: Mobile Shop में घुसी तेज रफ्तार Innova, पहुंचा भारी नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: Mobile Shop में घुसी तेज रफ्तार Innova, पहुंचा भारी नुकसान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लक्कड़ बाजार चौक पर सुबह-सुबह एक इनोवा कार मोबाइल की दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान को काफी नुक्सान पहुंचा है। वहीं इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने 4 बजे के करीब हुआ है।

    सीसीटीवी में देखा गया है कि करीब सुबह 3.42 पर एक इनोवा गाड़ी जो काफी तेज रफ्तार में थी, उनकी दुकान में जा घुसती है। इससे दुकान के बाहर लगा कैंची गेट, शटर और दुकान में लगा टफ्फन और अंदर पड़े फर्नीचर को नुक्सान पहुंचा है। गाड़ी की टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो जाता है।

    वहीं गाड़ी का बंपर जो टूट कर यहीं गिर गया है। जब सुबह उन्हें हादसे संबंधी जानकारी मिलती है तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने कहा कि वह इनोवा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते है।

  • Punjab News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों के बारे में जानकारी दी। धालीवाल ने कहा कि नॉमिनेशन फाइल करने का प्रोसेस पूरा हो गया है और आज शाम तक पेपर वापस होने के बाद ऑफिशियल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में पहली बार पंजाब में गांव लेवल के चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और ट्रांसपेरेंट तरीके से हो रहे हैं। हर नागरिक को निडर होकर वोट देने और कैंडिडेट बनने का पूरा हक मिला है।

    धालीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अकाली दल दादागिरी और गुंडागर्दी करके चुनावी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। गांव भिंडी सैदान गांव की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने साफ किया कि आम आदमी पार्टी किसी भी तरह की बदमाशी बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    धालीवाल ने पंजाब के वोटरों से 14 तारीख को बिना डरे वोट देने की अपील की। ​​सरकार हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा पक्की करेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।

  • Jalandhar News: Indigo Flight Cancel होने पर बढ़ी टैक्सी बुकिंग की डिमांड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Indigo Flight Cancel होने पर बढ़ी टैक्सी बुकिंग की डिमांड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में इंडिगों फ्लाइट के रद्द होने और लेट होने को लेकर यात्रियों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी पर लगातार इंडिगो एयरलाइनों की उड़ानें रद्द हो रही हैं, जिसके तहत चौथे दिन भी सुबह से दोपहर तक की पूर्ण, दिल्ली हैदराबाद, अहमदाबाद, श्रीनगर की उड़ानें रद्द होने का क्रम जारी है। इससे दोहा से यहां सुबह 2:40 बजे पहुंचने वाली कतर एयरवेज की उड़ान अपने समय से लगभग पौने दो घंटे देरी से पहुंची। दुबई से यहां सुबह 7:50 बजे पहुंचने वाली उड़ान भी देरी में चल रही है और करीब 9 बजे पहुंचने की संभावना है।

    दूसरी ओर आदमपुर एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द चल रही हैं। इसके चलते सिटी से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों की टैक्सी बुकिंग बढ़ गई है। संविधान चौक में स्थित टेक्सी यूनियन प्रधान हरदीप सिंह राजू ने बताया कि उनके पास रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों की 50 के करीब बुकिंग आ रही हैं। उन्होंने कहा कि महीना-महीना उनकी गाड़ियां खड़ी रहती थी। फ्लाइट कैंसिल होने से पहले बुकिंग 10 के करीब होती थी। यूनियन प्रधान दशमेश काला विर्दी ने कहा कि जालंधर से घरेलू उड़ानों से जाने वालों की संख्या कम रहती है। लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उनके काम में 50 प्रतिशत बढ़ौतरी हो गई है।

    आदमपुर से फ्लाइट शुरू होने के चलते बहुत से लोग जहाज से दिल्ली जा रहे थे। जालंधर बस स्टैंड के बास से चलने वाली इंडो कनाडियन बस सर्विस के बाहर सुबह ही लोगों की भीड़ देखी गई। यहां लोगों ने बताया कि उनकी दिल्ली से फ्लाइट है। इंडिगो की टिकट नहीं करवाई थी। वह बस से ही दिल्ली से एयर इंडिया और दूसरी इंटरनेशनल फ्लाइट से जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि दोआबा से ज्यादातर संख्या कनाडा और अमेरिका जाने वालों की है। इसलिए इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उन पर ज्यादा असर नहीं हुआ है।