Blog

  • Punjab News: बढ़ती मंहगाई को लेकर किसान नेता पंधेर ने BJP पर साधें निशाने, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: बढ़ती मंहगाई को लेकर किसान नेता पंधेर ने BJP पर साधें निशाने, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः ऑल इंडिया किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के आह्वान पर आज पंजाब के 22 जिलों में केंद्र के खिलाफ पुतला दहन और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं अमृतसर में गोल्डन गेट, रैया, जंडियाला गुरु, मेहता चौक, कथूनंगल टोल प्लाजा, मजीठा, खतरा-ए-कला, रमदास, गग्गोमहल चौक, अजनाला, लोपोके और खासा सहित 12 स्थानों पर किसान प्रदर्शन किया गया। दरअसल, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आज केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि देशभर में किसानों और आम लोगों के हक के लिए अलग‑अलग स्थानों पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

    पंजाब के 22 जिलों की 74 जगहों पर भी इस संबंध में विरोध प्रदर्शन और जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। पंधेर ने आरोप लगाया कि पंजाब में यूरिया खाद की भारी कमी है और किसानों को खाद के साथ अन्य गैर‑जरूरी वस्तुएं भी खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई दुकानदार किसानों से अतिरिक्त पैसे वसूल रहे हैं, जिस कारण किसान आर्थिक रूप से और मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कृषि विभाग को भी निशाना बनाते हुए कहा कि प्रशासन की नीतियों के कारण किसानों को महंगे दामों पर खाद और अन्य कृषि सामग्री खरीदनी पड़ रही है।

    उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। भलेर ने पंजाब भाजपा से भी सवाल किया कि बढ़ती कीमतों के मामले में वे चुप क्यों हैं। किसान नेता ने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में किसानों की जमीनें छीनने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने भारत‑अमेरिका कृषि समझौते पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो पंजाब की खेती और किसान अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने मांग की कि कृषि क्षेत्र को ऐसे समझौतों से बाहर रखा जाए।

     

  • Punjab News: अकाली दल वारिस में शामिल होंगे मनप्रीत सिंह अय्याली

    Punjab News: अकाली दल वारिस में शामिल होंगे मनप्रीत सिंह अय्याली

    लुधियानाः जिले के दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली ने हाल ही में अकाली दल पुनर सुरजीत से इस्तीफा दिया था। वहीं अब जानकारी मिली है कि मनप्रीत सिंह अय्याली शिरोमणि अकाली दल बादल खेमे से नाराज़गी के बाद अकाली दल वारिस में शामिल होने जा रहे है। जल्द ही पार्टी का दामन थामेंगे। दरअसल, कुछ दिन पहले ही उन्होंने अकाली दल पुनर संगठन के साथ सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल होंगे। चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद सरबजीत सिंह और सांसद अमृपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह पार्टी में शामिल कराएंगे।

  • Punjab News: भीषण हादसा, खिलौने की तरह पुल से गिरी Car, खाई कई पलटियां, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण हादसा, खिलौने की तरह पुल से गिरी Car, खाई कई पलटियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-मोगा हाईवे पर मलवाल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में कार फ्लाईओवर से खिलौने की तरह कई पलटियां खाकर नीचे गिरी। घटना के बाद आसपास को लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर शहर के दिल्ली गेट इलाके की रहने वाली हरि चोपड़ा की पत्नी और गांधी नगर (वार्ड नंबर 14, मकान नंबर 32) के निवासी रमेश कुमार के बेटे सिकंदर खुराना, हरि चोपड़ा की नाबालिग बेटी श्रेया के साथ गाड़ी नंबर (PB 07 BC 7070) में जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर फ्लाइओवर से नीचे गिर गई। इस दौरान कार ने कई पलटियां खाई। घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि फिरोजपुर-मोगा रोड पर मलवाल कदीम गांव के पास बस्ती लाल इलाके में हाईवे पर गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाई, जिससे दुर्घटना हुई और गाड़ी पुल के नीचे पलट गई। इस भयानक दुर्घटना में परिवार की नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में, परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
  • Jalandhar News: सुबह-सुबह एक्टिवा को टक्कर मारकर ट्रक चालक फरार, महिला की मौत, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुबह-सुबह एक्टिवा को टक्कर मारकर ट्रक चालक फरार, महिला की मौत, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के शहर में लम्मा पिंड चौक के नजदीक डीएचएल दफ्तर के बाहर ट्रक और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई। इस घटना को लेकर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक्टिवा पर सवार होकर दंपति करतारपुर से काम के सिलसिले से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिक महिला की पहचान कैलाश कौर निवासी करतारपुर के रूप में हुई है।

    मृतका के पति कमलजीत सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी की कैलाश के साथ एक्टिवा पर सवार होकर फगवाड़ा की ओर जा रहा था, जब वह इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुँचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और हादसे के दौरान उसकी पत्नी वाहन की चपेट में आ गई, जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला की मदद करने का प्रयास किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा हादसे से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चालक की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की है।

    वहीं ट्रैफिक पुलिस एसआई राज कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि इंडियन ऑयल डिपो के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है और उसका पति गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना में महिला कैलाश कौर की मौत हो गई। मृतक महिला करतापुर की रहने वाली है।

     

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के थरीके गांव के सुआ रोड पर आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खाली प्लॉट में एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलने पर लोग एकत्रित हो गए और लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय करण के रूप में हुई है। करण राजगुरु नगर का रहने वाला था और पेशे से बाइक रिपेयरिंग (मैकेनिक) का काम करता था।
    परिजनों के मुताबिक करण कल सुबह अपने घर से काम के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह थरीके सुआ रोड के पास एक खाली प्लॉट में उसकी लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवक के मुंह पर काफ़ी चोटें आई है। ऐसे में युवक के मर्डर की भी आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करके आगेे की कार्रवाई की जाएगी।
  • Women Safety Wing ने Spa Centre में दी दबिश, पुलिस को देखकर किचन में छिपी लड़कियां, देखें वीडियो

    Women Safety Wing ने Spa Centre में दी दबिश, पुलिस को देखकर किचन में छिपी लड़कियां, देखें वीडियो

    ग्वालियरः शहर के स्नूकर क्लबों के बाद अब पुलिस के विमेन सेफ्टी विंग ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। बीती रात पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी। इस औचक कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। एक सेंटर में तो पुलिस को देखते ही वहां काम करने वाली युवतियां डर के मारे सीधे किचन में जाकर छिप गईं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। जांच में स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड और ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर अधूरे पाए गए, जिस पर पुलिस ने संचालकों को जमकर फटकार लगाई है।

    एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा सेल की टीमों को शहर के स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग के लिए मैदान में उतारा गया था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि स्पा और थेरेपी की आड़ में शहर के कुछ हिस्सों में अनैतिक देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी की तस्दीक के लिए रविवार रात डीएसपी शिखा सोनी, डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम और महिला इंस्पेक्टर दीप्ति तोमर भारी पुलिस बल और महिला आरक्षकों के साथ अचानक ‘द बीच स्पा सेंटर’ और ‘द हीलिंग स्पा सेंटर पर छापेमारी करने पहुंचीं, जैसे ही पुलिस की गाड़ियों ने स्पा सेंटरों के बाहर यू-टर्न लिया, अंदर मौजूद स्टाफ और मैनेजरों के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत कई युवतियां खुद को बचाने के लिए भागकर किचन और स्टोर रूम के कोनों में जाकर छिप गईं।

    महिला पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए किचन में छिपी सभी युवतियों को बाहर निकाला। शुरुआती पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और उनकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए पुलिस टीम उन्हें अग्रिम पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई, जहां उनके पहचान पत्रों आईडी और रजामंदी की जांच की जा रही है जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं। स्पा सेंटर में आने-जाने वाले ग्राहकों का पूरा नाम, मोबाइल नंबर और आईडी कार्ड का रिकॉर्ड सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया था। कैमरों के एंगल और फुटेज के स्टोरेज की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अंदर क्या गतिविधियां चल रही हैं।

    पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मालिकों और मैनेजरों को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि स्पा सेंटर केवल निर्धारित व्यावसायिक थेरेपी के लिए हैं। यदि इसके पीछे किसी भी प्रकार का अनैतिक कृत्य या संदिग्ध गतिविधि पाई गई, तो बिना किसी रियायत के सीधे सेंटर को सील कर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

  • सरकारी इमारत में लगी आग, उठी लपटों मचाया तांडव, देखें वीडियो

    सरकारी इमारत में लगी आग, उठी लपटों मचाया तांडव, देखें वीडियो

    सुंदरनगरः हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में सालों पुरानी बनी सरकारी इमारत में भयंकर आग लग गई है। इस आगजनी में 10 कमरे जलकर राख हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गर्मी की वजह से पहाड़ों पर आग लगने की घटना बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह सुंदरनगर में स्थित पुराना बीडीओ कार्यालय है। इस हादसे में किसी शख्स के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 9 बजे बीडीओ ऑफिस के साथ लगती जर्जर हालत में खड़ी पुरानी बीडीओ ऑफिस बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मंडी और बीबीएमबी की फायर सर्विस की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिसर में मौजूद सूखी लकड़ी और लंबे समय से अनुपयोगी पड़े ढांचे के कारण आग तेजी से फैल गई।

    दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तकनीकी सहायक परिसर सहित जन विकास समिति के कमरे पूरी तरह जल चुके थे। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके का निरीक्षण कर रही हैं तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आग लगने का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है कि आग कैसे लगी। इसकी जांच की जाएगी और इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

     

  • रिहायशी इलाके में घुसा सियार, कमरे में सो रहे बच्चे का चेहरा नोचा, गंभीर घायल

    रिहायशी इलाके में घुसा सियार, कमरे में सो रहे बच्चे का चेहरा नोचा, गंभीर घायल

    बांसवाड़ाः जिले में एक खतरनाक मामला सामने आया है जहां, सियार ने घर में घुसकर 6 महीने के बच्चे पर हमला बोल दिया। सियार ने पालने में सो रहे बच्चे के होंठ और गाल बुरी तरह नोच डाले। बच्चे के रोने पर परिजन दौड़कर कमरे में आए तो सियार बच्चे के चेहरे को नोच रहा था। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने सियार को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सियार को मार डाला। इसके बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसके चेहरे पर 20 ​टांके लगाए गए हैं।

    गंभीर घायल बच्चा।
    गंभीर घायल बच्चा।

    जानकारी देते बच्चे के पिता राजू ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे उनका 6 महीने का बेटा रितेश कमरे में झूले में सो रहा था। उसकी मां उसे सोता हुआ छोड़कर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान एक सियार अंदर घुस आया और पालने में सो रहे रितेश के मुंह पर झपट पड़ा। सियार के नोचने पर रितेश जोर-जोर से रोने लगा। उसके रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और अन्य परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। उन्होंने सियार को देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घर में पहुंचे और सियार को घेरकर लाठी-डंडों से मार डाला।

    वहीं घटना के बाद परिजन रितेश को लहूलुहान हालत में छोटी सरवन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज दिया और तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। शाम करीब 4 बजे रितेश को एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।डॉक्टर ने बताया कि सियार के हमले से बच्चे के चेहरे पर गहरे जख्म हुए हैं। उसके होंठ और गाल पर करीब 20 टांके लगाने पड़े हैं। इलाज के बाद बच्चे को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

  • Himachal में भारी संख्या में उमड़े सैलानी, Hotels पैक, सड़कों पर लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Himachal में भारी संख्या में उमड़े सैलानी, Hotels पैक, सड़कों पर लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल के पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। देशभर से शिमला, मनाली, रोहतांग, कुफरी और नारकंडा पहुंच रहे टूरिस्ट इससे सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। वहीं जून के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही शहर में समर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे, जिससे न केवल होटल कारोबार में तेजी आई है बल्कि शहर की सड़कों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान और केरलम और अन्य राज्यों के पर्यटक भारी संख्या में घूमने के लिए आ रहे हैं। कई पर्यटकों के ग्रुपों ने जहां लिफ्ट के पास पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करके शहर के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर उसे अपने मोबाइल फोन में कैद किया।

    <if

    कई पर्यटकों ने कुफरी की मनमोहक वादियों का दीदार किया। फन वर्ल्ड स्थित पर्यटन स्थल पर जाकर विभिन्न खेल गतिविधियां भी कीं। मालरोड, रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर्यटकों से भरा रहा। पर्यटकों के आने से होटल कारोबार पर इसका असर देखने को मिला। शहर में करीब 700 से होटल व बीएंडबी हैं, शाम तक इन होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी तक पहुंच गई। इस वजह से होटल संचालकों, टैक्सी ऑपरेटरों, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शोघी, तारादेवी, टूटीकंडी बाईपास और ढली जैसे प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

    कई स्थानों पर पर्यटकों को धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ीं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह रहा तो आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि गर्मी से राहत पाने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कानपुर, केरलम से भारी संख्या में वीकेंड पर सैलानी घूमने आ रहे हैं। शहर में पर्यटकों के आने के बाद सड़कों पर जाम लगा रहा। वहीं चंडीगढ़ और पंचकूला से जो पर्यटक घूमने आए, वे रात के समय ही लौट गए।

    मामले की जानकारी देते हुए शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शहर में भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए आ रहे हैं। रविवार को होटलों में 50 फीसदी के करीब ऑक्यूपेंसी रही। आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर परिवहन सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। कालका-शिमला रेलमार्ग पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ गई है और कई सेवाओं में प्रतीक्षा सूची लंबी हो गई है। दिल्ली और चंडीगढ़ से शिमला आने वाली वोल्वो बसों में भी सीटें मिलना मुश्किल हो रहा है। पर्यटन सीजन के चरम की ओर बढ़ने के साथ निजी टूरिस्ट बसों और टैक्सियों की आवाजाही में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

     

     

  • आग का तांडव: 9 टन पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    आग का तांडव: 9 टन पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    JCB की मदद से तोड़ा गया ट्रक

    भिवानीः लोहानी रोड पर खड़े 9 टन पटाखों से भरे ट्रक में देर रात अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले ट्रक के कैबिन में लगी और कुछ ही देर में पटाखों तक पहुंच गई। पटाखों में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं।
    आग की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने कुल 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया। पटाखों से भरे ट्रक में लगातार आग फैलने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। जेसीबी के माध्यम से ट्रक के पटाखों से भरे हिस्से को तोड़ा गया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके और दमकल कर्मी प्रभावी तरीके से आग बुझा सकें। इसके बाद दमकल विभाग की टीमों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास जारी रखा। करीब 5 घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। लोहानी रोड पर 9 टन पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग ने देर रात लोगों की चिंता बढ़ा दी, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता और 5 घंटे की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। अब प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।