Blog

  • चार धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर

    देहरादूनः चार धाम यात्रा करने वाले श्रदालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने वाली है। इसके यात्रा के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, हालांकि इस बीच सरकार ने रजिस्ट्रेशन की अधिकतम संख्या तय कर दी है। सरकार के मुताबिक चारों तीर्थ स्थलों पर प्रतिदिन एक तय संख्या में यात्री दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सरकार द्वार तह मानदंड के मुताबिक यमुनोत्री- 9 हजार, गंगोत्री- 11 हजार, केदारनाथ- 18 हजार और बद्रीनाथ 20 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे । 

    हेलिकॉप्टर की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन की बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। यह बुकिंग 10 मई, 2024 से 20 जून, 2024 तक की यात्रा के लिए की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही चारों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। इस बार सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए सख्ती अपनाई हुई है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में SI की मौ+त

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत टनल में बाइक फिसलने की वजह से हुई है। हादसा प्रगति मैदान टनल के अंदर हुआ है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब हादसा हुआ तो पास में एक ऑटो गुजरा था। दिल्ली पुलिस के एसआई की पहचान एन.के पवित्रन के रूप में हुई है। जो पूर्वी दिल्ली की क्राइम टीम में थे। वह इंडिया गेट से आईपी एक्सटेंशन की ओर टनल से जा रहे थे। तभी अचानक स्कूटर अनियंत्रित हो गया। फिलहास, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • 602 करोड़ रुपए की ड्रग्स सहित 14 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट पर पाकिस्तानी नौका से 600 करोड़ रुपये मूल्य का 86 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त करके 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से रात के समय अरब सागर में अभियान चलाया था।

    जानकारी के अनुसार पिछले 3 वर्ष में तटरक्षक बल और एटीएस का यह 11वां सफल संयुक्त अभियान था। जिसका उद्देश्य दोनों एजेंसियों के बीच तालमेल को रेखांकित करना था। गुजरात पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नौका से हेरोइन जब्त की गई है।

    “भारतीय तटरक्षक बल ने 28 अप्रैल को खुफिया जानकारी के आधार पर सागर में अभियान चलाया था। पाकिस्तानी नाव से 600 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 86 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े जाने के बाद नौका में सवार 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • पंजाबः गैस सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, घर की दीवारों और लैंटर में आयी दरारें, सामान जलकर हुआ राख

    डेराबस्सीः नगर परिषद क्षेत्र के गुलाबगढ़ गांव में गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। घर के मालिक ने बताया कि सिलेंडर फटने से उनके घर का सारा सामान जल कर राख हो गया और घर की दीवारों छत में भी दरारें आ गईं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल सोढ़ी पुत्र सतपाल सोढ़ी निवासी मकान नंबर 1345 सेक्टर 11 गुलाबगढ़ डेराबस्सी ने बताया कि वह रात को अपने निजी काम से बाजार गया था। रात करीब 8 बजे जब वह घर लौटे तो उनके घर में रखा 4-5 किलो का गैस सिलेंडर फट गया।

    जिससे पूरे घर में भयानक आग फैल गई और जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने समय रहते अपने परिवार के सदस्यों को घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि उनके घर में रखे सारे कपड़े, फर्नीचर समेत सारी नकदी जलकर राख हो गयी। उन्होंने बताया कि गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी उनके घर तक नहीं पहुंच सकी।

    जिसके बाद उसने अपने पड़ोसियों की मदद से बाल्टियों से आग पर पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद उनके घर की दीवारों और छत में दरारें आ गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें अनुमानित 4-5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच कोई जनहानि होने से बच गई, अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

  • पंजाबः नहर में गिरी कार,  रेस्क्यू ऑपरेशन से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः दोराहा में सरहिंद नहर में रविवार रात कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। सूचना पाकर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते रात को कार का कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार बरामद हुई। नहर से एक व्यक्ति का शव मिला है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 50 साल के आसपास है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

    आसपास के लोगों के अनुसार, कार राजवंत अस्पताल से नहर वाली सड़क की तरफ जा रही थी। आगे पुल पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। ड्राइवर को रास्ता बंद होने के बारे में पता नहीं चला। देखते ही देखते कार नहर में गिर गई और पानी के बहाव के साथ आगे निकल गई। दोराहा थाना के एसएचओ रोहित कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। क्रेन और गोताखोरों की मदद से कार को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह दोबारा कार को ढूंढने का ऑपरेशन शुरू किया तो एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

  • पंजाबः सब्ज़ी मंडी में पार्किंग के नाम पर हो रही ठगी , देखें वीडियो 

    लुधियानाः लुधियाना की सब्जी मंडी अक्सर विवादों का विषय बनी रहती है, फिर चाहें वह अवैध वसूली का मामला हो या दुकानें जबरदस्ती चल रही दुकानों का । ताज़ा मामला लुधियाना की सब्ज़ी मंडी में  पार्किंग के नाम पर होने वाली अवैध वसूली का है। इस सब्जी मंडी से पूरे पंजाब में सब्जियों की सप्लाई की जाती है, जिसके कारण इस सब्जी मंडी में ट्रैफिक सबसे ज्यादा देखने को मिलता है और इस ट्रैफिक से एक बड़ा मुनाफा सरकार को पार्किंग का ठेका देकर भी दिया जाता है, लेकिन सरकार दे द्वारा भी पार्किंग के लिए एक रकम तय की गई है, जिसमें लोग आसानी से पार्किंग देकर बाजार में आ सकते हैं, लेकिन पार्किंग ठेकेदार लोगों से पार्किंग के नाम पर ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं।

    उदाहरण के लिए, सब्जी बाजार में साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए कोई पार्किंग नहीं है, लेकिन पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा लोगों से जबरन वसूली की जा रही है ओर तीन पहिया वाहनों के लिए पार्किंग दर 15 रुपये प्रति सरकारी रेट हैं, लेकिन इनके द्वारा तिपहिया वाहनों 50 से 60 रुपये तक की वसूली की जा रही है। आसान  शब्दों में कहें तो दोगुने से भी ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।

    इस बारे में जब माक्रिट के ठेकेदार से बात की गई तो उनका कहना था कि कुछ लोगों को माक्रिट ठेका मिलने में दिक्कत हो रही है, जिसके चलते वह उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं।

    इसकी शिकायत कई बार मंडी सचिव से की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी अधिकारी इस पर ध्यान तक नहीं देते दिखाई दे रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार के अधिकारी ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन ये कार्रवाई कब सामने आएगी और लोगों को इस गुंडा टैक्स से छूट कब मिलेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

  • पंजाबः सुबह-सुबह पुलिस और तस्करों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरुहरसहाय से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह पंजाब पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग तस्कर लखमीपुर गांव पहुंचे हुए है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्करों ने सामने से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, इस दौरान एक ड्रग तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। वहीं पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को लेकर पुलिस ने अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

  • फगवाड़ा : 70 साल बुजुर्ग पर नाबालिग से दुष्कर्म के लगे आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : इंसानियत को शर्मसार करने की एक खबर सामने आई है। जहां पर एक 14 साल की नबालिग के साथ 70 साल बुजुर्ग व्यक्ति कई दिनों तक अपने ही घर में दुष्कर्म करता रहा। जब इस बात की भनक लड़की के पारिवारिक सदस्यों को पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी गई।

    बताया जा रहा है कि इस घटना के संबंध में कुछ दिन पहले दोनों पक्षो में पहले समझौता भी हुआ था। मगर गत दिवस लड़की के परिवारिक मेंबरों एवं रिश्तेदारों थाना सदर में पहुंच के दोबारा से कार्रवाई की मांग की है।

    इस घटना के संबंध में जैसे ही फगवाड़ा के आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान को पता चला तो वह तुरंत थाना सदर पहुंचे और घटना संबंधी सारी बातचीत की गई। जिसके पास थाना सदर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरु कर दी।

  • पंजाबः राघव चड्ढा के मामले में यूट्यूब चैनल पर मामला दर्ज

    पंजाबः राघव चड्ढा के मामले में यूट्यूब चैनल पर मामला दर्ज

    लुधियानाः थाना शिमलापुरी पुलिस की पुलिस ने लुधियाना से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के बेटे विकास पराशर की शिकायत पर एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त चैनल ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान दर्शाए है। विकास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि “कैपिटल टीवी” नामक यूट्यूब चैनल जिसके करीब 27 लाख फॉलोअर्स है।

    जिन्होंने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ झूठे और निंदनीय बयान की वीडियो अपने चैनल के पेज पर अपलोड किये है। वायरल वीडियो की कुछ सामग्री में उन्होने दावा किया गया है कि राघव चड्ढा राज्य के युवाओं को नशे की लत में डालने के बाद इलाज का बहाना बनाकर इंग्लैंड भाग गये है। वही एक अन्य वीडियो में उम्मीदवारों से पैसे लेकर लोकसभा टिकट बांटने का दर्शाया गया है। बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी यूट्यूब चैनल या कंटेंट क्रिएटर पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया हो।

  • जालंधरः SD College के पास सुबह-सुबह ही वारदात

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला एसडी कॉलेज के पास से सामने आया है। जहां आज तड़के चोरों ने एसडी कॉलेज रोड पर 8 दुकानों को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने कृष्णा मैडिकल और वीके बुक डिपो सहित 8 दुकानों को चोरों में वारदात को अंजाम दिया है। जहां अल सुबह करीब 3.30 बजे स्विफट कार में आए चोर दोनों दुकानों से कीमती समान चुराकर ले गए। घटनास्थल वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    सीसीटीवी फुटेज में स्विफट कार में आए चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा मैडिकल के मालिक का कहना है कि चोरों द्वारा वारदात के बाद जांच की तो पता चला कि दुकान से करीब 15 लाख का नुक्सान हुआ है। वहीं वीके बुक डिपों के मालिक के अनुसार करीब 5 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।