Blog

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मतदाता जागरूकता फोरम कार्यक्रम आयोजित

    ऊनासुशील पंडित :राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मतदाता जागरूकता फोरम के तहत मतदान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक डॉ. के. के. पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम द्वारा महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व, मतदान की नैतिकता, मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) बनाने और मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में अपना नाम ढूंढने की सम्पूर्ण प्रकिया को विस्तार से बताया गया। 

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने कर्मचारियों को शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

    इस अभियान के तहत क्विज स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित कर्मचारियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. रंजू, डॉ. मोनिका ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • पंजाब: CM का आया बयान, इस दिन होगा उम्मीदावरों का ऐलान

    मोहाली: लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि आप पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान 16 अप्रैल को किया जाएगा।

  • बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली रोडवेज की बस

    करनाल: हाईवे स्थित बलडी बाईपास पर खाली खड़ी गुरुग्राम रोडवेज की बस का टायर फटने से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई।इस समय चालक और परिचालक बस को सड़क किनारे खड़ी करके पास स्थित टाटा कंपनी में गए थे। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। आग बुझाने तक वह पूरी तरह जल चुकी थी। टायर फटने से आग लगना बताया गया है। गनीमत रही कि टायर फटने व आग लगने के दौरान बस में कोई नहीं था।

  • पंजाबः पैसों को लेकर नेता का मिल्क प्लांट के व्यक्ति से हुआ झगड़ा, 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गुरदासपुर के मिल्क प्लांट के पास पैसे के लेन-देन को लेकर भाजपा नेता का मिल्क प्लांट के व्यक्ति के साथ झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। जिनमें भाजपा के जिला प्रधान विकास गुप्ता भी घायल हो गये, जहां उन्होंने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरे पक्ष के घायलों ने भाजपा जिला प्रमुख पर दुकान पर आकर हमला करने का आरोप लगाया है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल भाजपा जिला प्रधान विकास गुप्ता ने बताया कि गुरदासपुर के पास दूध प्लांट का काम करने वाले सतपाल ने 2  साल पहले उन्हें एक लाख रुपये दिए थे। लेकिन उनका पैसा वापस नहीं किया जा रहा है, आज जब वह उनकी दुकान पर पैसा लेने गये तो उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इस बहस के दौरान सतपाल और उसके बेटे ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों को सूचित किया और उनके साथी उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

    सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने आए मिल्क प्लांट का काम करने वाले सतपाल और उनके बेटे राकेश कुमार ने कहा कि उनके पिता दुकान में काम कर रहे थे। उसी दौरान विकास गुप्ता उनकी दुकान पर आए और पैसे के भुगतान को लेकर उनसे बहस शुरू हो गई। इस दौरान उनका कहना हैकि उसके पिता ने कहा कि पैसे घर भेज दिए जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद विकास गुप्ता ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और दुकान में पड़े प्लास्टिक के क्रेट से उनके पिता पर हमला कर घायल कर दिया। 

    सूचना मिलने पर वह (राकेश) भी दुकान पर पहुंच गया और विकास गुप्ता ने उस पर भी हमला कर उसे और उसके रिश्तेदार को घायल कर दिया। राकेश ने बताया कि इस मारपीट में विकास गुप्ता समेत उनके पिता और एक रिश्तेदार घायल हो गये। उन्होंने कहा कि बाकी पैसा विकास गुप्ता को दे दिए गए है, जिसमें से 40 हजार रुपये बचे हैं, जो जल्द ही दे दिए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. केपी सिंह ने बताया कि विवाद में 4 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित थाने को भेजी जायेगी।

  • पंजाबः बड़ी वारदात को पुलिस ने किया नाकाम, फ़ॉर्च्यूनर और वरना कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने शहर में बड़ी वारदात को होने से नाकाम किया है। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से  2 आरोपियों पर अलग अलग धाराओं के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

    एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि जांच में पता चला है कि सभी आरोपी बंबीहा गैंग से संबंधित है। इनमे 4 आरोपी मोगा के ही रहने वाले है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन आरोपियों के पास से 3 पिस्टल 30 बोर एक देसी कट्टा 315 बोर 5 जिंदा कारतूस और दो कारे जिनमे एक फ़ॉर्च्यूनर और एक वरना कार भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिस्टल मध्य प्रदेश से लेकर आए थे और गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने छापेमारी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • 178 चालान के साथ 75 हजार जुर्माना भी वसूला

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना पुलिस रोजाना चालान की झड़ी लगा रही है। बुधवार को पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले कुल 173 वाहनों के चालान किए। कुछ चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान भी कर दिया। पुलिस को उनसे 64900 रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन करने वाले दो वाहनों से 10000 और खुले में बीड़ी सिगरेट पीने वाले तीन लोगों से 300 रूपए जुर्माना भी वसूला है।
  • रामपुर चौकः अवैध शराब की 14 बोतल बरामद

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की बोतलों के साथ रामपुर के ही रहने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार सोमवार को जिस समय पुलिस गश्त पर थी तब किसी ने उन्हें सूचना दी कि रामपुर में एक व्यक्ति दो नंबर की शराब का काम करता है। पुलिस ने जब उसके ठिकाने की तालाशी ली तो उन्हें अवैध देसी शराब की 14 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने अब राकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
  • डूहल बटवालाः जमीनी विवाद में हुई हिंसा

    ऊना-सुशील पंडित: अम्ब तहसील के डूहल बटवाला गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला चिंतपूर्णी थाने में जा पहुंचा। गांव की रहने वाली रक्षा देवी पत्नी बलवीर सिंह ने अपने ही गांव के रहने वाले ओम प्रकाश पुत्र रण सिंह के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। रक्षा देवी ने पुलिस को बताया है कि ओम प्रकाश के साथ उनका पहले से एक जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार को उसने रक्षा का रास्ता रोका और मारपीट के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • पंडोगा एक्साइज बैरियर पर चोरी का आरोप

    ऊना-सुशील पंडित: पंडोगा चैकपोस्ट पर एक्साइज के कर्मचारियों पर यात्री की कार से सोना और नकदी निकालने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसहेदड़ा की रहने वाली पूजा सोनी पत्नी राजीव सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पंडोगा बैरियर पर तालाशी के लिए उनकी कार रोकी गई तो एक्साइज विभाग से संबंध रखने वाले सतीश कुमार, रश्मि चौहान और राहुल कुमार ने चैकिंग की आड़ में उनके बैग में पड़े 40 हजार रूपए और दो सोने की चेन चुरा ली। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चोरी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • बंगाणाः दो गाड़ियों में आए लोगों ने एक को पीटा

    ऊना-सुशील पंडित: बंगाणा में दो गाड़ियों में भरकर आए चार लोगों द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस को शिकायत देने वाले बंगाणा निवासी नरेश कुमार पुत्र सुभाष चंद ने दावा किया है कि मंगलवार को जिस समय वह घर जा रहा था तभी दो गाड़ियों में 4 व्यक्ति आए व एक गाड़ी को शिकायतकर्ता की गाड़ी के आगे लगा दिया। जिससे शिकायतकर्ता भाग न सका और आरोपियों ने उसके साथ साथ उसके भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।