Blog

  • पंजाब: आज से 3 दिन तक बारिश के आसार

    लुधियानाः पिछले एक महीने से कोहरे और सूखी ठंड की मार झेल रहे पंजाब के लोगों के लिए मंगलवार से आसमान से राहत बरसेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते आज से पंजाब के अलग अलग जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती हैं। वर्षा का यह क्रम तीन फरवरी तक चलेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. एके सिंह के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर और हिमाचल के साथ लगते जिलों में आज वर्षा होगी।

    जबकि बुधवार व वीरवार को पूरे पंजाब में वर्षा की संभावना हैं। यह वर्षा कोहरे और ड्राई कोल्ड से राहत दिलाएगी। कोहरा जो पिछले एक महीने से पंजाब के वातावरण में जमकर बैठा हैं, वह वर्षा में धूल जाएगा। जनवरी में चल रहे वर्षा के सूखे को भी खत्म करेगी। वर्षा से गेहूं से लेकर दूसरी सभी फसलों को लाभ होगा। कोहरे की मार की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। फसलें झुलस गई हैं।

    दिसंबर के मध्यम से लेकर अब तक पंजाब में वर्षा नहीं हुई हैं। हालांकि वर्षा से ठंड व ठिठुरन बढ़ जाएगी। उधर सोमवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह साढे़ आठ से नौ बजे तक कोहरा छाया रहा और इसके बाद धूप निकली। जिसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। चंडीगढ़ में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट, मोगा व मोहाली में 22.0 डिग्री, अमृतसर में 21.2 डिग्री, लुधियाना में 20.2 डिग्री, गुरदासपुर में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • आज का राशिफल, 30 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 30 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 30 January 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर कल की दोपहर पहले 11 बजकर 40 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 6 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज अंगारकी चतुर्थी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपये को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ बाहर खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, वे अपने लक्ष्य पर ध्यान दें जल्द ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फोन पर कोई अच्छी न्यूज मिलेगी, इससे घर में खुशियां आएंगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आएगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान-पान पर परहेज रखें। सोना-चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरुरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्याएं खत्म होंगी। ऑयली फूड से जितना हो सके दूर रहें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहें। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जाएंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरुर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जाएंगे। कार्य क्षेत्र में नई योजना बनाएंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाए रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज की तुलना आज अधिक मुनाफा होगा।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरुर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिए से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जाएंगे।  अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

  • पंजाब : Bajaj Showroom में चली गोली, कर्मी की मौ+त, देखें वीडियो

    होशियारपुर: दसूहा में बजाज शोरूम के मालिक ने अपने शोरूम में काम करने वाले कारिंदे (कर्मचारी) को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव ओदरा निवासी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद शोरूम का मालिक फरार है। पुलिस को मामला की जानकारी दे दी गई है।

    शोरूम मालिक ने गोली मारने के बाद कारिंदे को घायल अवस्था में दसूहा के सरकारी अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तो शोरूम मालिक अपनी थार कार छोड़कर वहां से भाग गया। घटना के बाद पूरा परिवार सिविल अस्पताल पहुंच गया।

    थाना दसूहा प्रमुख हरप्रेम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। जिसके बाद उक्त एजेंसी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले को हल किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਡਰੱਗ ਕੇਸ ਵਿਚ ਅਦਾਲਤ ਪੁੱਜੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫ਼ਾਜ਼ਿਲਕਾ: ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਡਰੱਗ ਕੇਸ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਚ ਅਜ ਅਦਾਲਤ ਪੁੱਜੇ। ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਅਦਾਲਤ ‘ ਚ ਚਲਾਨ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਸੁੱਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ ਅਤੇ ਚਲਾਨ ਦੀ ਕਾਪੀ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ। ਅਦਾਲਤ  ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਅਗਲੀ ਸੁਣਵਾਈ 31 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਕਰੇਗੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੁੱਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਰੁਬਰੂ ਹੋਏ।

    ਸੁੱਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸਾਧੇ ਤੇ ਭਾਨੇ , ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਕੇਸ ਚਲਨ ਕਾਰਨ ਕੇਸ ਦੇ ਸੰਬੰਧੀ  ਕੁੱਝ ਨਹੀਂ ਬੋਲ ਸੱਕਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਉਹ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਬੇਗੁਨਾਹ ਸਾਬਿਤ ਹੋਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਗਠਜੋੜ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ। ਜਿਸ ਦੇ ਸੰਕੇਤ ਮਿਲ ਰਹੇ ਹਨ।  ਜੌ ਸਰਕਾਰ ਮੁਖਤਿਆਰ ਅੰਸਾਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ 55 ਲੱਖ ਰੂਪਏ ਵਾਪਿਸ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਸਨੇ ਦੋ ਸੋ ਵਕੀਲਾਂ ਦੀ ਫੌਜ਼ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਖੜਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਤੇ 4 ਤੋਂ 5 ਕਰੌੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਖ਼ਰਚ ਆਈਆ ਹੈ ।

  • जालंधर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल सहित 10 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट 

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा तबादले लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत 10 आई.ए.एस. अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें  पठानकोट, लुधियाना, मुक्तसर साहिब, बठिंडा व पटियाला के डी.सी. शामिल हैं। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक की जगह साक्षी स्वानी, बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद, जालंधर नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल सहित 10 बड़े आई.ए.एस. अधिकारियों का तबादला किया गया है। जालंधर नगर निगम कमिश्नर के पद पर गौतम जैन को तैनात किया गया है। पढे़ं सूची

  • रायपुर जखोली पंगा गांव की नन्ही लेखिका की किताब बाजार में आई

    ब्री बुक्स प्रकाशन  ने   शुगन रनोट की किताब वंडरफुल स्टोरी  को किया प्रकाशित

    12 वर्षीय नन्ही लेखिका दून वैली स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है

    बददी/सचिन बैंसल:लोधी माजरा पंचायत के रायपुर जखोली पंगा गांव की 12 वर्षीय सातवीं कक्षा की बच्ची शगुन रनोट की किताब वंडरफुल स्टोरी बाजार में आ गई है। छात्रा ने इस किताब के माध्यम से कई रोचक कहानिनयां लिखी है। ब्री बुक्स ने इस किताब का विमोचन किया है।

    पीर स्थान स्थित दून वैली स्कूल में 7 कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा को लिखने का शौक बचपन से है। स्कूल की अध्यापिका की ओर से उसे लेखन के  लिए प्रोत्साहित किया गया। रायपुर जखोली पंगा के विजय कुमार रनौट के घर  जन्मी इस बच्ची की पहली किताब बाजार में आने के बाद वह अब दूसरी  किताब गुड हेबिट  लिखनी शुरू कर दी है। ब्री बुक्स प्रकाशन ने बच्ची को यंग लेखक का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है।

    शगुन रनोट ने बताया कि प्रो. रणजोध से प्रेरित हो कर इस किताब को लिखा। पहली किताब में जो कहानियां है वह राजा व रानी को ध्यान में रख कर लिखी गई है। जो काफी रोचक है। यह सब उनके दिमाग की उपज है।  आने वाली किताब में अलग अलग स्थानों पर  किस तरह से व्यवहार करना चाहिए उसे लेकर नई किताब लिख रही है जो वार्षिक परीक्षाएं पूरी होने से के बाद रलीज की दी जाएगी।

  • MLA ਕਲਸੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵਦਾਈ ਚੋਕਸੀ, ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਤੇ ਖਰੀਦਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਖੇਰ ਨਹੀਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਅਮਨਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਗਾਂਧੀ ਕੈੰਪ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ 4 ਚੋਂਕੀਆ ਖੋਲਿਆ ਗਈਆਂ। 

    ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਕਲਸੀ ਨੇ ਦਸਿਆ  ਕੀ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਕੈੰਪ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਚ ਚੌਕੀਆਂ ਖੋਲਣ ਦੀ ਸਲਾਹ ਦਿਤੀ ਸੀ। ਜਿਸਦੇ ਤਹਤ ਉਹਨਾਂ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਚੌਕੀਆਂ ਬਣਿਆ ਜਾਣ, ਜਿਥੇ ਕਿ ਕ੍ਰਾਈਮ ਅਤੇ ਗੈਰ ਸਮਾਜਿਕ ਲੋਕ ਇਕਠੇ ਹੋ ਕੇ ਗਲਤ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੇ ਸੰਬੰਧੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਵੀ ਮਿਲਿਆ ਸਨ। ਇਹਨਾਂ ਚੌਕੀਆਂ ਚ ਹਰ ਵੇਲੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇਨਾਤ ਰਹੇਗੀ, ਨਾਲ ਹੀ ਚੋਂਕੀਆ ਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਚੋਂਕੀਆ ਨਾਲ ਹਰ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਤੇ ਨਜਰ ਰੱਖੇਗੀ ਜੋ ਸ਼ਕੀ ਹਨ। ਜਿਥੇ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਠੱਲ ਪਵੇਗੀ ਓਥੇ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਤੇ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाब : 73 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट 

    मोहाली: पंजाब में लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। वही जारी आदेशों के मुताबिक आज पंजाब सरकार द्वारा आज 73 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

  • पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियाना:  थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जसिया चौक के पास सड़क एक बेकाबू ट्रक ने 6 साल की बच्ची और 4 साल के लड़के को कुचल दिया गया। इस दौरान 6 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 वर्षीय लड़का गंभीर रूम में घायल हो गया। मौके पर विमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी लड़की वह दामाद अपनी बेटी रिया व बेटे के साथ जसिया चौक हाईवे पर जा रहे थे। इस दौरान लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहा ट्रक बेकाबू होकर उनकी तरफ आने लगा। ये देखकर चंदन कुमार व पूजा कुमारी पीछे हट गए जबकि 4 साल का लड़का और लड़की ट्रक ने कुचल दिए गए लड़की के शरीर के चिथड़े उड़ गए जबकि लड़का गंभीर रूप में घायल हो गया।

    हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने गंभीर रूप में घायल हुए लड़के को थ्री-व्हीलर से सिविल  अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके पर आकर ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ: 3 ਕਿਲੋ 290 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਸਮੇਤ 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਜਿਲੇ ਚ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਲਗਾਤਾਰ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਰ ਗਤੀਵਿਧੀ ‘ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ ਦੇ ਐਸ. ਆਈ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਰਮਤਾਰੀਆਂ ਸਮੇਤ ਗਸ਼ਤ ਦੋਰਾਨ ਪੁਆਇੰਟ ਭੂਸੇ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ ਮੌਜੂਦ ਸੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਪਲਟੀਨਾ ਕਾਲਾ ਰੰਗ ਤੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਆਉਂਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਅਦਾਰ ਤੇ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਨਾਮ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਂ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਥਾਣਾ ਘਰਿੰਡਾ, ਨਾਲ ਬੈਠੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਧਨੋਵਾ ਕਲਾਂ ਘਰਿੰਡਾ ਦੱਸਿਆ। ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਬੈਗ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ ਤੇ ਸੱਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪੈਕਿੰਗ ਵਾਲੇ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫੇ ਉੱਪਰ ਕਾਲੀ ਟੇਪ ਨਾਲ ਪੈਕ ਕੀਤੇ ਪਿਆ ਸੀ। ਇਨਾਂ ਸੱਤ ਲਿਫਾਫਿਆਂ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ ਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀ ਆਇਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਦਾ ਵਜਨ 3 ਕਿਲੋ 290 ਗ੍ਰਾਮ ਸੀ। ਦੋਸ਼ਿਆ ਨੂੰ ਕੋਰਟ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।