Blog

  • Jalandhar: पार्षद सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, चन्नी का आरोप, जल्द गिर जाएंगी आप सरकार , देखें वीडियो

    Jalandhar: पार्षद सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, चन्नी का आरोप, जल्द गिर जाएंगी आप सरकार , देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर कांग्रेस सासंद चन्नी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहाकि आज पूर्व पार्षद लखबीर बाजवा सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे नेताओं से पार्टी इस सीट से जीत की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं सीएम भगवंत मान के जालंधर में घर लेने को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्होंने घर नहीं लिया, 15 दिन के लिए कोठी किराये पर ली है, जिसके बाद उन्होंने वापिस चले जाना। चन्नी ने कहा कि अगर सीएम मान सही में जालंधर में घर लेकर रह लें तो उससे सभी को फायदा होगा। चन्नी ने कहा कि थोड़े दिनों में सरकार टूटने वाली है। उन्होंने कहा कि बड़ी गिनती में विधायक इकट्ठे होकर सीएम मान के खिलाफ खड़े हो रहे है।

    उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में पानी का बुरा हाल है। इलाकों में गंदा पानी आने से लोग परेशान है। जिसको लेकर मशीने लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आप सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अकाली दल के दो फाड़ को लेकर कहा कि यह उनका अपना मसला है। वहीं उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सासंद पहले छोड़कर चला गया था, जिसके बाद अब विधायक पार्टी छोड़कर चला गया, जिसके बाद आज उपचुनाव करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जहां लाहौर कामयाब नहीं वहां पिछौड़ भी कामयाब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन दल बदलूओं को लोग सबक सिखाएंगे। वहीं सुरिंदर कौर पर स्मार्ट सिटी घोटाले और डंप को लेकर चन्नी ने कहा कि ना तो पार्षद वहां से डंप को हटवा सकती है। उन्होंने कहा कि वह एक ईमानदार नेत्री है। 

  • Punjab: 10 माह पहले विदेश गए युवक की मौत

    Punjab: 10 माह पहले विदेश गए युवक की मौत

    लुधियानाः कनाडा में रह रहे पंजाब के लुधियाना के युवक ने नियाग्रा फॉल में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी पुष्टि कनाडा पुलिस ने की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय चरनजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि लुधियाना के गांव अब्बूवाल का चरनजीत पिछले एक हफ्ते से लापता था। लगभग बीते वीरवार को उसने अपने दोस्तों से नियाग्रा फॉल में काम पर जाने की बात कही थी। उस दिन से चरनजीत वापस नहीं लौटा।

    गांव में रहने वाले उसके परिवार के सदस्य रोजाना चरनजीत के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। कनाडा पुलिस चरनदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश कर रही थी। कनाडा पुलिस के अनुसार चरनजीत सिंह ने नियाग्रा फॉल में कूदकर सुसाइड किया है। हालांकि अभी तक युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चरनजीत के दोस्तों ने उसके शव की पहचान की है, लेकिन कनाडा पुलिस ने डीएनए जांच के बाद शव देने की बात कही है। चरनदीप ने अपना मोबाइल फोन किनारे रख नियाग्रा फॉल में छलांग लगाई थी।

  • Jalandhar: उम्मीदवार सुरजीत कौर ने अकाली दल के दो फाड़ को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar: उम्मीदवार सुरजीत कौर ने अकाली दल के दो फाड़ को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर और अकाली नेता राजपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े खुलासे किए हैं, उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर को टिकट देना हाईकमान का फैसला है और जालंधर आम चुनाव की कमान बीबी जागीर कौर, डॉ. सुखविंदर सुखी और गुर प्रताप सिंह वडाला और महिंदर सिंह केपी को सौंपी है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के हस्तक्षेप के बाद ही टिकट बीबी सुरजीत कौर को दी गई है।

    उनके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं और पार्टी में दो गुट बनते नजर आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते उन्होंने जिला अकाली जत्था के अध्यक्ष कुलवंत सिंह मन्ना पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्हें बताए बिना चुनाव चिन्ह वापस ले लिया। कुलवंत सिंह डीसी कार्यालय जाते है और कागज वापस लेने के लिए जाली हस्ताक्षर किए है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह एक गरीब परिवार से हैं। पार्टी दो हिस्सों में बंट गई है और इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। बीबी सुरजीत कौर और उनके सहयोगियों ने फैसला लिया है कि पार्टी उनका समर्थन करे या न करे, वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भाई अमृत पाल सिंह के माता-पिता और सिमरजीत सिंह मान से भी अपील की कि वह इस चुनाव में उनका समर्थन करें क्योंकि पार्टी ने उनका साथ छोड़ दिया है।

  • Jalandhar: नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत का माहौल

    Jalandhar: नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS:  गांव रायपुर की नहर से व्यक्ति का शव तैरता मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने शव को देखकर घटना की सूचना थाना मकसूदा की पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई हरबंस ने लोगों की मदद से बाद शव को बाहर निकला गया। शव की तलाशी दौरान कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी ने रखवा दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • T-20 World Cup में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम में मची उथल-पुथल, 2 दिग्गजों ने छोड़ा साथ

    T-20 World Cup में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम में मची उथल-पुथल, 2 दिग्गजों ने छोड़ा साथ

    नई दिल्लीः T20 World Cup 2024 में श्रीलंका की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम को बुरे प्रदर्शन के चलते ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट की चैंपियन रह चुकी श्रीलंकाई टीम ने उम्मीद से बेहद खराब प्रदर्शन किया है। टीम इस हार को भुला भी नहीं पाई है कि श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल होना शुरू हो गया है। 2 दिन में श्रीलंका टीम के 2 दिग्गजों ने साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट को अभी और भी झटका लग सकता है।

    श्रीलंका टीम के सलाहकार कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से कल शाम को इस्तीफा दे दिया था। महेला जयवर्धने श्रीलंका के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। उनके इस इस्तीफे से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा था। लेकिन अगले ही कुछ घंटों के बाद बोर्ड को एक और बड़ा झटका लगा। टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि क्रिस सिल्वरवुड ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना पद छोड़ा है। लेकिन चर्चा ये है कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी निराश थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस सिल्वरवुड ने अपने इस्तीफे में लिखा कि अंतरराष्ट्रीय कोच होने के मतलब है कि अपने परिवार से लंबे समय तक दूर रहना। परिवार के साथ बातचीत के बाद भारी मन से मैंने ये निर्णय लिया है कि मुझे घर लौटना चाहिए। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं यहां से कई सुखद यादें लेकर लौटूंगा।

    क्रिस सिल्वरवुड ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई थी। उनकी कोचिंग में श्रीलंका ने 2022 का एशिया कप जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में भी श्रीलंका ने 3-2 से जीत हासिल की थी। वहीं, 2023 के एशिया कप में भी श्रीलंका उपविजेता बना था। हालांकि वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक था।

  • NTA को Supreme Court ने जारी किया एक और नोटिस

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2024 के लिए अंकों की गणना में कथित विसंगतियों के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस भेजा। यह नोटिस एक लोकप्रिय लर्निंग एप्लिकेशन की याचिका के बाद भेजा गया, जिसमें परीक्षा के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (OMR) शीट पर “असंगत” मूल्यांकन के बारे में चिंता जताई गई थी। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एसवीएन भट्टी की एक अवकाश पीठ ने 8 जुलाई तक NTA से जवाब मांगा है।

    अन्य संबंधित मामलों के साथ इस याचिका की सुनवाई के लिए भी यह तारीख तय की गई है। याचिका में परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को OMR शीट के वितरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डाला गया है। इसमें दावा किया गया है कि कई छात्रों को उनकी OMR शीट नहीं मिली, जो उम्मीदवारों के लिए उनके उत्तरों को सत्यापित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। न्यायाधीशों ने एनटीए से इन शीटों से संबंधित शिकायतों के समाधान में शामिल प्रोटोकॉल को स्पष्ट करने के लिए कहा है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या छात्रों को इन्हें प्रदान करने के लिए कोई निर्धारित समयसीमा है।

  • महिला को अंधविश्वास में फंसाकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    महिला को अंधविश्वास में फंसाकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 16 में महिला को अंधविश्वास में फंसा कर सोने की बालियां लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पंचकूला के सेक्टर 16 चौकी पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने की 2 लड़कों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

    पीड़ित महिला ने बताया कि वह पंचकूला के सेक्टर 17 राजीव कॉलोनी की रहने वाली है और वह अपने घर से सेक्टर 11 पंचकूला काम के लिए पैदल जा रही थी तभी अग्रवाल भवन सेक्टर 16 के चौराहे के पास दो लड़के उसके पास आए और उसे हनुमान मंदिर का पता पूछने लगे और उसके बाद दोनों लड़कों ने महिला को अंधविश्वास में डालकर अपने हाथ में किसी कागज को मुंह से फूंक मार कर आग लगाकर दिखाई और उसके बाद महिला को कहा कि तुम अपने कानों की बालियां निकाल कर दिखाओ और उसके बाद महिला ने अपने सोने की बालियां उनको दे दी और सोने की बालियां लेने के बाद दोनों लड़कों ने कहा कि अगर तुमने पीछे मुड़कर देखा तो तेरे बच्चे की मौत हो जाएगी और महिला स्टार के मारे पीछे नहीं देख पाई और दोनों लड़के महिला की सोने की बालियां लेकर मौके से फरार हो गए।

    पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं ताकि आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में सामने आ जाए और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। मामले की जांच पड़ताल कर रहे जांच अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि महिला ने पुलिस को शिकायत दी है और बताया कि दो लड़कों के द्वारा उसे झांसा देकर सोने की बालियां ले ली। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा इस सारे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज भी कंगाल जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

  • Punjab: गैंगस्टर Lawrence Bishnoi और Goldy Brar गैंग के 3 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: गैंगस्टर Lawrence Bishnoi और Goldy Brar गैंग के 3 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें Video

    बठिंडाः सीआईए 2 की पुलिस ने मोड एरिया से गोल्डी बराड गैंग के तीन सदस्यों को एक कार एवं तीन हथियारों समेत गिरफतार किया है। जबकि पकड़े गए तीनों आरोपियों के बाकी दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस रेड कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तीन आरोपियों करणदीप सिंह उर्फ कन्नू मौड मंडी, रघवीर सिंह, कुलविंदर सिंह निवासी कोटशमीर समेत मनिंदर सिंह निवासी तलवंडी साबो और गुरप्रीत सिंह निवासी भीखी जिला मानसा के खिलाफ थाना मौड में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। 

    सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए 2 की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मौड मंडी एरिया में कुछ युवक हथियारों समेत कार में घूम रहे है। जिस के चलते पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना मौड एरिया में नाकाबंदी कर कार सवारों को चैकिंग के लिए रोका तो उक्त कार सवार करणदीप सिंह उर्फ कन्नू, रघवीर सिंह, कुलविंदर सिंह से 30 बोर के तीन हथियार बरामद किए गए। पुलिस टीम ने जब तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों मनिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के नाम खुलासा कर दिया।जिस के बाद पुलिस ने थाना मौड में पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि गिरफतार किए गए तीनों आरोपी एवं दो अन्य आरोपी जिनकी गिरफ्तारी बाकी है, उक्त सभी पांचों आरोपी गोल्डी बराड गैंग से संबंध रखते है।

  • पंजाबः ज़मीनी विवाद को लेकर चलें इंट-पत्थर, देखें वीडियो

    पंजाबः ज़मीनी विवाद को लेकर चलें इंट-पत्थर, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः ममदोट की बस्ती गुलाब सिंह वाली में दो पक्षों के बीच ज़मीनी विवाद को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस विवाद में एक युवक के घायल हो गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के उपर इंट-पत्थर बरसा रहै हैं। यहा घटना आज सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

    पीड़ित युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने बस्ती गुलाब सिंह वाली में जमीन ली है, जब वह अपनी जमीन पर खेती करके लौट रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने घर की छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। ईंट लगने से युवक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए ममदोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

  • Police की बड़ी कार्रवाई, Hotel पर चला बुलडोजर

    Police की बड़ी कार्रवाई, Hotel पर चला बुलडोजर

    बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में प्लॉट के कब्जे को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और बवाल के मामले में मुख्य आरोपी बिल्डर राजीव राणा पर पुलिस-प्रशासन ने तगड़ा एक्शन लिया है। राजीव राणा के होटल व दुकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

    बारिश के बीच बरेली विकास प्राधिकरण की टीम व पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और धवस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। राजीव राणा वारदात के बाद से फरार है।

    जानकारी के मुताबिक, समय देने के बाद भी आरोपी पक्ष बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) को होटल/दुकान का नक्शा नहीं दिखा पाया। जिसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया, लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में अब बिल्डर राजीव राणा की अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है।