Blog

  • Beer की बोतल से हमला कर दोस्त का किया कत्ल 

    Beer की बोतल से हमला कर दोस्त का किया कत्ल 

    फरीरादाबादः हरियाणा के फरीदाबाद जिले के नीमका गांव इलाके दो दोस्तों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां देर रात को शराब के नशे में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के पेट में बियर की खाली बोतल मार दी। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक के शव को बादशाह खान से अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। मृतक के जीजा सुरजीत ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि उनका साला जितेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जट्टारी इलाके का रहने वाला था। जीतू घर का खर्च चलाने के लिए ऑटो चलाता था और इसी के चलते हुए फरीदाबाद के नीमजा गांव इलाके में किराए के मकान में अकेले रहता था।

    सुरजीत ने बताया की अभी जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी। बीते 25 / 26 तारीख की रात को उसके पड़ोस में रहने वाले उसी के पड़ोसी दोस्त सोनू के साथ पहले उसने शराब पी फिर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बाद में दोनों अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। लेकिन कुछ दिन बाद उसका पड़ोसी बियर की बोतल लेकर आया और जितेंद्र के साथ गाली गलौज करने लगा। जितेंद्र गाली गलौज सुनने के बाद जब अपने कमरे से बाहर निकाला तो पड़ोसी दोस्त ने उस पर बियर की बोतल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें जितेंद्र के सिर से लेकर शरीर तक बियर की बोतल के चार निशान मिले हैं। आरोपी ने जितेंद्र के पेट में बियर की बोतल घोंप दी। जिसके चलते उसका पेट बुरी तरह फट गया। घटना के बाद जितेंद्र को पहले फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल लाया गया।

    लेकिन यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन दिल्ली जाने के बाद भी जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। फिर उसके परिजन उसे फरीदाबाद की एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां उसे भर्ती कराया जाए, लेकिन पैसों के अभाव में उसका सही से इलाज नहीं हुआ। इसके बाद फिर उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। बीते कल देर शाम को दिल्ली जाते समय जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव को फरीदाबाद के बादशाह खान की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है । मृतक के जीजा सुरजीत ने मांग की है कि जितेंद्र अपने घर में केवल इकलौता कमाने वाला था जिसकी अभी छोटी बहनों की शादी होनी है। माता-पिता बुजुर्ग है जिसके चलते उन्हें न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए बल्कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

  • 1 July से बदल जाएंगे Credit Cards सहित कई चीजों के नियम, पढ़ें

    1 July से बदल जाएंगे Credit Cards सहित कई चीजों के नियम, पढ़ें

    बिजनेसः जून का महीना खत्म होने वाला है और अगले हफ्ते से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। आगामी 1 जुलाई से वित्तीय क्षेत्र में कई सारे बदलाव होने वाले हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम के अलावा, पेटीएम, एसबीआई कार्ड सहित कुछ बैंक भी अपनी तरफ से नए नियम तय करने वाले हैं। आइए, जानते हैं कि 1 जुलाई से कौन-से वित्तीय नियम बदलने वाले हैं।

    आईसीआईसीआई बैंक 1 जुलाई से प्रभावी विभिन्न क्रेडिट कार्ड सेवाओं में संशोधन की घोषणा की है। इसमें सभी कार्ड (एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट को छोड़कर) पर कार्ड रिप्लेसमेंट फीस को 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए करना शामिल है।

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक 20 जुलाई को जीरो बैलेंस राशि वाले और पिछले वर्ष या उससे अधिक समय में कोई लेनदेन न करने वाले निष्क्रिय वॉलेट बंद कर देगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, कृपया ध्यान दें कि वे सभी वॉलेट जिनमें पिछले 1 साल या उससे अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनमें शून्य शेष राशि है, 20 जुलाई से बंद हो जाएंगे। सभी प्रभावित यूजर्स को कम्यूनिकेट किया जाएगा। यूजर्स को अपना वॉलेट बंद करने से पहले 30 दिनों की सूचना अवधि दी जाएगी।

    एसबीआई कार्ड ने घोषणा की कि 1 जुलाई से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए सरकारी संबंधित लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स को स्टोर करना बंद कर दिया जाएगा। एसबीआई कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, उन एसबीआई क्रेडिट कार्ड की लिस्ट जहां 15 जुलाई, 2024 से सरकारी संबंधित लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे।

    पंजाब नेशनल बैंक ने भी Rupay Platinum Debit Card के सभी वेरिएंट के लिए लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में संशोधन किया गया है। नए नियम 1 जुलाई, 2024 से लागू होंगे। इसमें प्रति तिमाही 1 (एक) घरेलू हवाई अड्डा/रेलवे लाउंज एक्सेस और प्रति वर्ष 2 (दो) इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस शामिल हैं।
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर नया नियम जारी किया है। यह नियम 1 जुलाई से लागू होगा। नए नियम के अनुसार क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के प्रोसेस में बदलाव होगा। इस बदलाव का सीधा असर फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क और इंफीबीम एवेन्यूज जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म पर पड़ेगा।
    आरबीआई ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि 1 जुलाई 2024 से सभी क्रेडिट कार्ड की पेमेंट भारत बिल पेमेंट प्रणाली (BBPS) के माध्यम से की जानी चाहिए।

  • Punjab: Sidhu Moosewala हत्याकांड में जेल में बंद गैंगस्टर से सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: Sidhu Moosewala हत्याकांड में जेल में बंद गैंगस्टर से सामान बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारनः गोइंदवाल साहिब की जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जेल में बंद गैंगस्टर केशव कुमार से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बता दें कि गैंगस्टर केशव कुमार दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड के मामले में गोइंदवाल साहिब की जेल में बंद है। वहीं जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब पुलिस ने केशव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    दरअसल, केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुशील कुमार ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए है कि गत 24 जून को जब जेल में तलाशी अभियान चलाया गया तो उस दौरान हवालाती केशव कुमार पुत्र लाल चंद निवासी बठिंडा और हवालाती मोनू डागर निवासी जिला सोनीपत से एक टच फोन (स्क्रीन क्रैक), एक  चार्जर, 2 डेटा केबल सहित एक एयरटेल कंपनी की सिम बरामद हुई है। इसी तरह जेल में तलाशी के दौरान गुरमुख सिंह पुत्र कारज सिंह निवासी कैरों से एक नोकिया कंपनी का मोबाइल सहित सिम कार्ड बरामद हुआ।

    मामले की जांच करने रहे ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई का नाम समने आया था। मूसेवाला के कत्ल को लेकर अभी तक कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 

  • Jalandhar पहुंचे Pratap Bajwa ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे Pratap Bajwa ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं ने जालंधर में डेरा डाल लिया है। बीते दिन जालंधर में सीएम भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालिवाल, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। वहीं आज जालंधर में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम भगवंत मान पर जालंधर में कोठी लेने को लेकर निशाना साधा। बाजवा ने कहा कि सीएम मान पर दीप नगर में कोठी लेने के मामले में कहा कि शहर के बाहर सीएम मान ने घर ले लिया है उन्हें ढूंढने के लिए कौन जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सीएम मान जहां जाते है, वहां ट्रैफिक की काफी समस्या का लोगों को सामना करना पड़ता है। इस दौरान वेस्ट हलके में चुनावी वादों को लेकर बाजवा ने कहा कि आप पार्टी की अपनी ट्यूब बंद होने वाली है, उन्होंने इलाके की लाइटे कहां से ठीक करवानी है। वहीं सुरिंदर कौर पर स्मार्ट सिटी घोटाले पर आप पार्टी के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा लगाए आरोपों को लेकर बाजवा ने कहा कि आप पार्टी की सरकार पिछले ढाई साल से सत्ता में है, अगर उनको लगता है कि स्मार्ट सिटी में घोटाला हुआ है तो वह अन्य जांच के साथ इस मामले की भी जांच करवा सकते थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को ढाई साल बाद घोटाले की याद आई है।

    बाजवा ने कहा कि आप पार्टी का सीएम सत्ता से जाने वाला है और शिक्षा मंत्री का भी वहीं हाल होने वाला है। उन्होंने कहा कि एक पार्षद डंप को कैसे मूव करवा सकता है, जबकि ढाई साल में सरकार यह काम नहीं करवा सकी। उन्होंने कहा कि नए डंप को मूव करने के लिए सरकार को नई जगह का इंतजाम करना होता है जोकि सरकार लेवल का काम है। वहीं हिमाचल में पंजाबियों पर हो रहे हमले पर आप पार्टी के कांग्रेस पर सवाल खड़े होने के मामले में बाजवा ने कहा कि पंजाब के वेस्ट हलके में सबसे बड़ा मुद्दा नशे का सरकार से संभाला नहीं गया। वहीं पंजाबियों पर हिमाचल में हो रहे हमले को लेकर बाजवा ने कहा कि उसके लिए सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू से बात की है और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। 

    इस दौरान प्रताप बाजवा ने कहा कि पूर्व पार्षद लखबीर सिंह बाजवा दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके के लोगों ने इस चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम मान को उनके गांव सतौज में वापिस भेज देना है। वहीं उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी अपने आप को साफ सुथरी राजनीति करने का बता रही है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी बदलाव की राजनीति की बात करती है उन्होंने नान हिस्ट्री के उम्मीदवार को टिकट दी और उन्हें विधायक बनाया। उन्होंने कहा कि सीएम मान की सरकार ने ऑपरेशन लोट्स को लेकर स्पेशल सेशन बुलाया गया, जिसमें करोड़ों रुपए लगाए गए। इस दौरान विजिलेंस के पास हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल सहित कई विधायक बयान दर्ज करवाते है और एफआईआर दर्ज की जाती है। जिसके बाद भाजपा के खिलाफ मामला दर्ज होता है, उन्होंने कहा कि अब वही भाजपा उसी उम्मीदवार को टिकट देती है। उन्होंने सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि क्या इस राजनीति की भाजपा बात कर रही थी।

  • Monsoon Season में Infection का खतरा ज्यादा, ऐसे करें बचाव

    Monsoon Season में Infection का खतरा ज्यादा, ऐसे करें बचाव

    हेल्थ टिप्सः तेज गर्मी के बाद उमस भरा मौसम आता है और इसके बाद बारिश की पहली बूंद के साथ इंफेक्शन वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। जैसे ही उमस बढ़ती है हवा में आद्रता बढ़ जाती है। इस मौसम में वायरस, बैक्टीरिया या फंगस को ब्रीड करने के लिए अनुकूल समय मिल जाता है। असंख्य वायरस, बैक्टीरिया हर जगह मंडराने लगते हैं जिन्हें हम नंगी आंखों से नहीं देख पाते हैं, लेकिन ये हवा के माध्यम से हमारे शरीर में घुसते रहते हैं। जैसे ही ये हमारे शरीर में घुसते हैं, हमारे शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम इसे मारने लगते हैं।

    हमारे मुंह में ही इतने तरह के केमिकल होते हैं कि ये इसमें फंसकर खत्म हो जाते हैं। इसके बाद अगर ये पेट में चला जाता है तो वहां भी इसे मारने के लिए गुड बैक्टीरिया तैयार बैठा रहता है। इसके बाद अगर यह खून में चला जाए तो व्हाइट ब्लड सेल्स खत्म कर देता है। ये सब तब तक कारगर हैं जब तक आपके अंदर इम्यूनिटी मजबूत है। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है तो ये वायरस या बैक्टीरिया आपको इंफेक्शन दे देगा और आप बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे। 

    डॉ. रसिका माथुर ने कहा कि प्रकृति ने हर मौसम में हमें सीजनल फूड की व्यवस्था की है जो उस मौसम से मुकाबला करता है। इसलिए मानसून का मौसम हो या कोई भी मौसम सीजनल सब्जियों का सेवन करें। वहीं जिन फूड में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है, उन चीजों का ज्यादा सेवन करें। इससे शरीर में फ्री रेडिकल्स नहीं बनेंगे। इसके लिए आप अंजीर, चेरी, अमरूद, खुबानी, तरबूज, पपीता, टमाटर, ब्लैकबेरी, रस्पबेरी, क्रेनबेरी, आम, लाल अंगूर, स्ट्रॉबेरी, जामुन आदि का सेवन करें। इसके साथ ही साइट्रस फ्रूट का ज्यादा सेवन करें. ये चीजें विटामिन सी और व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है और इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

  • Jalandhar: बूचड़खाने खाने को लेकर नगर निगम का एक्शन, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें Live

    Jalandhar: बूचड़खाने खाने को लेकर नगर निगम का एक्शन, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें Live

    जालंधर, ENS: बूटा मंडी में स्थित बूचड़खाने को लेकर नगर निगम की टीम ने एक्शन लिया है। इस दौरान वहां पर हो रही हड्डा रोड़ी को नगर निगम ने बंद करवा दिया है। बताया जा रहा ही कि बूचड़खाने को नगर निगम ने सील करने के आदेश दे दिए है। जिसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा हैकि इस इलाके में बने बूचड़खाने में काफी समय से हड्डा रोड़ी का काम चल रहा है। जिसको लेकर नगर निगम के अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस हड्डा रोड़ी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की है। 

    बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम ने कोर्ट के ऑर्डर आने के बाद यह कार्रवाई की है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई अधिकारी मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं कर रहा है। इलाके में हड्डा रोड़ को लेकर बूचड़खाने में काफी बदबू आ रही। जिसके चलते पुलिस मुंह ढककर नगर निगम की टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंची। जहां बूचड़खाने में भारी मात्रा में पशु पाए गए। पशुओं की तस्वीरें विचलित करने वाली है, जिसके प्रकाशित नहीं किया जा सकता। जिसके बाद बड़ी मात्रा में तैनात पुलिस बल के साथ आज नगर निगम की टीम ने बूचड़खाने को सील कर दिया है। 

  • बारिश में Reel बना रही थी लड़की, तभी गिरी आसमानी बिजली, देखें वीडियो

    बारिश में Reel बना रही थी लड़की, तभी गिरी आसमानी बिजली, देखें वीडियो

    बिहारः सीतामढ़ी जिले से रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक लड़की बारिश में रील बना रही थी। तभी आसमान से बिजली गिर गई। गनीमत रही कि लड़की को कुछ नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर लड़की की डांस का रील तो वायरल नहीं हो पाया, लेकिन रील बनाती लड़की के पीछे बिजली गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक लड़की बारिश में भींगकर छत पर डांस कर रही थी और उसकी एक दोस्त उसका रील भी बना रही थी। इसी दौरान आसमान से बिजली गिरी और लड़की बाल-बाल बच गई। वहीं तेज आवाज के साथ बिजली गिरने की घटना भी कैमरे में कैद हो गई।

  • Punjab: इस इलाके में 2 पक्षों में हुए झगड़े में चली गोलियां, 2 घायल 

    Punjab: इस इलाके में 2 पक्षों में हुए झगड़े में चली गोलियां, 2 घायल 

    होशियारपुरः थाना मेहटियाना के अंतगर्त आते गांव पंडोरी बीबी में दो पक्षों में खूनी विवाद हो गया। दरअसल, जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान एक दूसरे पर गोलियां चलाई गई। गोली लगने से दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जमीन पर कब्जा छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। जमीन को जबरन जोतने की कोशिश कर रहे पक्ष का दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

    इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष से इंदरप्रीत सिंह तथा दूसरे पक्ष से सरपंच अमर सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इंदरप्रीत सिंह को डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। इस बीच गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना मेहटियाना में तैनात एसए‌चओ इंस्पेक्टर उषा रानी व डीएसपी (आर) शिवदर्शन सिंह संधू भी मौके पर पहुंच गए। थाना मेहटियाना के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। घायलों के होश में आने के बाद शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • 50 हजार रिश्वत लेता Officer रंगे हाथों गिरफ्तार

    50 हजार रिश्वत लेता Officer रंगे हाथों गिरफ्तार

    बिजनौर: सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का खेल कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है। जहां मिड-डे-मील के जिला समन्वयक राशू कुमार को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

    विजिलेंस टीम राशू कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ बरेली ले गई। मूल रूप से गांव रामोरूपपुर निवासी राशू कुमार पिछले कई वर्षों से मिड डे मील के डीसी (डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर) पद पर तैनात हैं। परिषदीय स्कूलों में उनकी देखरेख में मिड-डे-मील का वितरण किया जाता है। 

    बुधवार को शिकायत पर बरेली से पहुंची विजिलेंस की टीम ने एक एनजीओ को मिड डे मील वितरण के लिए एनओसी देने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि राशू कुमार संस्था को एनओसी देने के लिए लाखों रुपये की मांग कर रहे थे। संस्था की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने बुधवार को उनके कार्यालय से 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। 

  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, पोस्टर के ऊपर लगे दूसरी पार्टी के पोस्टर, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, पोस्टर के ऊपर लगे दूसरी पार्टी के पोस्टर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। बीते दिन आप पार्टी ने वेस्ट हलके में दफ्तर का उद्धघाटन किया और सियासत का बिगुल बजा दिया है। वहीं कांग्रेस और भाजपा ने भी इस उप चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसी चुनाव के चलते वेस्ट हलके की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के पोस्टर पर आप पार्टी के पोस्टर लगाए जा रहे है। इस वायरल वीडियो में गले में आप पार्टी चिन्ह के परने पाए हुए 2 युवक भाजपा उम्मीदवार के पोस्टर पर आप पार्टी के पोस्टर लगा रहे है।

    जिसकी वीडियो वहां पर कार में बैठे व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बता दें कि इस उप चुनाव को लेकर बीते दिन कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस सहित कई दिग्गज नेता जालंधर पहुंचे थे। आप पार्टी के उद्धघाटन के कुछ घंटों के बाद शाम शीतल अंगुराल ने आप पार्टी के नए खुले दफ्तर को लेकर जमकर आप पार्टी पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि आप पार्टी के खुले नए दफ्तर पर कुछ घंटों पर ताले लग गए और उन्हें दफ्तर में बैठने के लिए कोई कार्यकर्ता नहीं मिल रहा है।