Blog

  • Punjab News: बाथरुम में मिला खून से लथपथ महिला का शव

    Punjab News: बाथरुम में मिला खून से लथपथ महिला का शव

    लुधियाना: जिले के सलेम टाबरी नजदीक पंजाबी बाग चौक में स्थित घर में महिला का शव खून से लथपथ हालत में बाथरुम में पड़ा मिला। मृतक महिला का पहचान 55 वर्षीय बेबी के रूप में हुई है। मृतक महिला के दो बच्चे है, जो विदेश में रहते है।

    घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। जब वह काम से वापस दोपहर को खाना खाने लौटा तो घर का दरवाजा खुला था। उसने पत्नी को आवाज लगाई लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। अचानक जब पति की नजर बाथरुम में पड़ी तो वह दंग रह गया। उसने देखा कि पत्नी बेबी जमीन पर खून से लथपथ हालत में गिरी हुई थी। उसने तुरंत शोर मचाया और लोगों को इक्ट्ठा किया।

    लोगों ने थाना सलेम टाबरी की पुलिस को सूचना दी। इस मामले में थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। यह भी शक जताया जा रहा है कि हत्यारा लूटपाट की नियत से घर में दाखिल हुआ है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में अज्ञात व्यक्ति की तस्वीर भी सामने आई है। यह व्यक्ति करीब 11.06 पर घर में दाखिल हुआ है और लगभग पौने 12 बजे तक घर बाहर जाना नजर आया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 537 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 537 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  537 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 160 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 126000/-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 600/-रुपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत दो वाहनों के चालान काटे गए जिन्हें आगामी कार्यवाही हेतु माननीय अदालत भेजा गया ।

  • Punjab News: विधायक फौजा सिंह सरारी पर आप नेता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विधायक फौजा सिंह सरारी पर आप नेता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह सरारी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के ही पदाधिकारियों ने विधायक के खिलाफ विजिलेंस को भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत दी है। इस दौरान विधायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उल्लेखनीय है कि फौजा सिंह सरारी के खिलाफ पहले भी कथित भ्रष्टाचार के चलते एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सरकार ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था। इस बार फिर फौजा सिंह सरारी पर फिर से भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। यह मामला सरकार तथा विजिलेंस विभाग पंजाब तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने इस संबंध में ईडी और सीबीआई को भी शिकायत दर्ज करवाई है कि करोड़ों रुपये की नामी और बेनामी संपत्ति, भ्रष्टाचार करके विधायक फौजा सिंह सरारी ने खरीदी है और उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

    इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व आप नेता दीपक शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि फौजा सिंह सरारी ने भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपये की नामी और बेनामी जायदाद बनाई है। जिसके संबंध में उन्होंने डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर और विजिलेंस को शिकायत दी है। उनका दावा है कि इस शिकायत के साथ सभी ठोस सबूत भी संलग्न किए गए हैं जो विधायक फौजा सिंह सरारी द्वारा एकत्र की गई जायदाद के हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग को जो एफिडेविट फौजा सिंह सरारी ने दिया था, उसमें जो उनकी चल-अचल संपत्ति बताई गई थी, वह सारी संपत्ति अलग है और यह सारा माल भ्रष्टाचार करके बनाया गया है।

    ‘आप’ नेता दीपक शर्मा ने गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह सरारी पर कथित भ्रष्टाचार के माध्यम से करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाने के आरोप लगाते हुए एसएसपी विजिलेंस और डिप्टी कमिश्नर को शिकायत दी है। इस शिकायत के साथ संपत्ति संबंधी सभी सबूत भी संलग्न किए गए हैं। दीपक शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक फौजा सिंह सरारी ने विधायक बनने के बाद इलाके के लोगों के साथ कथित तौर पर कई तरीकों से करोड़ों रुपये की नामी और बेनामी संपत्ति खरीदी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गैरकानूनी कमाई से खरीदी गई संपत्ति में कई महंगी वस्तुएं और जमीनें शामिल हैं। उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल की कीमत 3 लाख रुपये, स्कॉर्पियो की कीमत 22 लाख रुपये, स्मिथ वेसन रिवाल्वर की कीमत 6.5 लाख रुपये, पंप एक्शन गन की कीमत 65 हजार रुपये बताई गई है।

    इसके अलावा आनंद निवास का भी जिक्र है, जो 122 मरले का है। जिसमें 42 लाख की जमीन और 30 लाख की कोठी शामिल है। न्यू आनंद पार्क व्यू फिरोजपुर के पास 102 मरले का प्लॉट जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। दीप इनक्लेव फिरोजपुर में तीन प्लॉट और दो कोठियां हैं जिनकी कुल कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। इसके अलावा आनंदपुर साहिब में करशर प्लांट में हिस्सा, गुदड़ढंडी रोड, गुरुहरसहाय में 4.5 एकड़ जमीन है जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई गई है।

    उन्होंने, वहां आरोप लगाया कि सरपंच जशन बावा से भी 25 लाख रुपये लेकर उसे सरपंच बनाया गया था और उसके बाद उसे इतना परेशान किया गया कि अंततः उसने आत्महत्या कर ली। उस मामले के लिए भी उन्होंने फौजा सिंह सरारी को आरोपी ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके दोषियों को सजा नहीं मिलती और परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, उन्हें भी वे साबित करके रहेंगे।

  • Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, 2 पक्षों में हुई झड़प में चली किरपाणें, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, 2 पक्षों में हुई झड़प में चली किरपाणें, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल के बाहर जिले के वार्ड नंबर 66 के अधीन आते इलाके में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान सरेआम नौजवान हथियार लेकर घूमते हुए दिखाई दिए। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच अधिकारी ने बताया कि शिवानी नामक महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर थाना 8 में फैसला भी हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वहां से निकलने के बाद वह मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल आए थे। जहां दोनों में दोबारा से विवाद हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के रिश्तेदारों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान कुछ हथियार बरामद कर लिए है। हैरानी की बात यह है कि घटना को दौरान हाथों में महिला भी किरपाण लेकर घूमती हुई दिखाई दी।  
  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

    लुधियानाः जगराओं के गांव कोठे फहतेदीन में आज महिला ने जहरीली वस्तु निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान कोमलप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मृतिका शादीशुदा है और उसका 4 साल का बेटा है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई। जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद से परेशान होकर महिला ने जहरीली वस्तु निगली है।

    जिसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चुर में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, 6 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, 6 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले हल्का गुरु हरसहाए गांव दोना मतड़ गजनी वाला में 2 मरले जमीन को लेकर झड़प हो गई। सरेआम हुई गुंडागर्दी की वीडियो सामने आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार के अनुसार घर के बाहर 2 मरले जमीन पर उनका मालिकाना हक है, जबकि विरोधी पक्ष उनकी 2 मरले जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इस मामले को लेकर आरोपी गाड़ी पर सवार होकर साथियों के साथ गांव आए और कब्जा करने की नीयत से गालियां निकालने लग गए। जब परिवार ने रोकने की कोशिश की तो हाथों में डंडे लेकर वह घर के अंदर घुस गए और परिवार की पिटाई शुरू कर दी।

    आरोपियों ने बुजुर्ग की बेरहमी से पीटाई कर दी। घर की महिलाएं उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रही थीं, तब आरोपी महिलाओं पर भी हमला कर दिया। हंगामा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना लक्खो के बहिराम की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • कोर्ट परिसर में धमकी देने व मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज

    कोर्ट परिसर में धमकी देने व मारपीट करने के आरोप पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला कोर्ट परिसर में गाली-गलौच, धमकियां देने व मारपीट करने के आरोप पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस पाल सिंह पुत्र पवन ठाकुर निवासी गाव वडूहा तहसील बंगाणा की ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 जून 25 को यह अपने बड़े भाई विशाल सिंह के साथ जव कचहरी में जा रहे थे, तो कचहरी के बाहर अजय कुमार और अर्जुन पंडित ने इनका रास्ता रोककर इनके साथ गाली-गलौच व धमकियां दीं, तथा मारपीट भी की। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजय कुमार व अर्जुन पंडित के खिलाफ

    धारा 126 (2), 115(2) 352, 351(2), 3(5) वीएनएस के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 6 किलो हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 किलो हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। देहात पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे लेकर 6.235 किलो, 2 पिस्तौलें, 14 रौंद, 10 हजार रुपए ड्रग मनी और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहाकि पहली कार्रवाई में पुलिस ने पुल बरसाती नाले के पास गांव बराड़ में चेकिंग के दौरान 2 मोटरसाइकिल सवार नौजवान लवप्रीत सिंह उर्फ लव और बलविंदर सिंह उर्फ बेबी को तालाशी के लिए रोका।

    तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे 6.150 किलो हेरोइन, 1 पिस्तौल PX5 (30 बोर), 4 रौंद, 10 हजार रुपए और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना लोपुरके में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

    वहीं एसएसपी ने बताया कि दूसरी कार्रवाई में स्पेशल सेल ने गश्त के दौरान डिफेंस ड्रेन के पास से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और विशाल सिंह उर्फ टूपा को 85 ग्राम हेरोइन, 1 PX5 पिस्तौल, 1 देसी पिस्तौल और 2 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके फॉरवर्ड तथा बैकवर्ड लिंक की जांच कर नशा तस्करी के सप्लाई रूट का पता लगाया जा रहा है।

  • Himachal News: अवैध शराब सहित एक काबू

    Himachal News: अवैध शराब सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव वालीवाल में एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय उप-निरीक्षक चेतन सिंह इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर पुलिस थाना हरोली पर आधारित टीम ने गांव वालीवाल में रतन सिंह उर्फ फौजा निवासी गाँव वालीवाल तह0 व थाना हरोली जिला ऊना के कब्जे से सात वोतलें शराब देसी मार्का सन्तरा, एक अधिया देसी शराब मार्का सन्तरा व दो पऊऐ देसी शराब मार्का सन्तरा बरामद की। जिस पर पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • महाविद्यालय ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना ,एन. सी. सी. व रोवर रेंजर्स इकाई द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा  मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ़ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फ़ायदेमंद है ।इसके बाद स्वयंसेवी विशाल और स्मृति शर्मा ने विभिन्न आसन करवाये ।इस अवसर पर एन . एस. एस.अधिकारी प्रो. मंजीत मान, एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. मोनिका खन्ना , रोवर स्काउट लीडर डॉ.शाम सिंह बैंस व अन्य शिक्षक एवं  गैर-शिक्षक वर्ग के साथ रोवर रेंजर, एन. सी. सी. व एन. एस. एस. के छात्र भी मौजूद रहे।