Blog

  • नगर निगम ऊना में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव, सरकार ने जारी की अधिसूचना

    नगर निगम ऊना में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव, सरकार ने जारी की अधिसूचना

    आमजन 2 हफ्तों में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

    ऊना/सुशील पंडित:  नगर निगम ऊना की सीमा में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने के संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 20 जून को राज्य राजपत्र (ई-गैजेट) में प्रकाशित की गई है।नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि अधिसूचना के माध्यम से कुछ स्थानीय क्षेत्रों को निगम की सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है।

    यदि किसी व्यक्ति को इस प्रस्ताव से आपत्ति है, तो वह आगामी दो सप्ताह के भीतर अपनी  आपत्ति लिखित रूप में उपायुक्त ऊना को सौंप सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों को प्रदेश के शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव को भेजा जाएगा । समयावधि में प्राप्त आपत्तियों पर राज्य सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी।

    नगर निगम आयुक्त ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि कोई सुझाव या आपत्ति हो, तो नियमानुसार समय पर प्रस्तुत करें। लोग उपायुक्त ऑफिस अथवा उपायुक्त कार्यालय कक्ष नंबर 312 में अपनी आपत्तियां लिखित रूप में सौंप सकते हैं।

  • Himachal News: ट्रेन की चपेट में आने व्यक्ति की मौत

    Himachal News: ट्रेन की चपेट में आने व्यक्ति की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना-नंगल रेललाइन पर राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हाे गई। मृतक व्यक्ति की पहचान पंकज (56) निवासी गांव बसदेहड़ा के रूप में हुई है। दौलतपुर चौक से दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन जब राय मैहतपुर रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची तो पटरी क्रॉस कर रहा पंकज उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी माैके पर ही माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों जांच की जा रही है। इस संबंध में मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
  • Himachal News: दविंदर चेयरमैन व सुरजीत सिंह सैनी अध्यक्ष नियुक्त

    Himachal News: दविंदर चेयरमैन व सुरजीत सिंह सैनी अध्यक्ष नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत और सचिव रघु पुरी की अध्यक्षता में उना शहर के सभी टेलरज की एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक मे टेलर यूनियन का गठन भी किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से टेलर यूनियन के चेयरमैन के पद के लिए दविंदर कुमार का नाम घोषित किया गया और अध्यक्ष पद के लिए सुरजीत सिंह सैनी के नाम पर सभी ने अपनी सहमति जताई ।

    उपाध्यक्ष पद के लिए ठाकुर भाग सिंह एवं टेलर यूनियन के सचिव के पद पर हेमंत कुमार को दायित्व दिया गया। टेलर यूनियन में सलाहकार के पद हेतु संजीव कुमार, मोहम्मद शरीफ, अमरजीत और राजकुमार को दायित्व सौंपे गए । इस चुनाव के पश्चात नवगठित कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पर भी समस्त टेलर दुकानदारों द्वारा सहमति जताई गई, सभी ने एकमत से 27 /28 और 29 जून को अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्वनी जैतक और प्रदेश प्रभारी प्रमोद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

  • Himachal News: ऊना में अलर्ट मॉड पर फायर ब्रिगेड, वर्षा की चेतावनी से चौकसी

    Himachal News: ऊना में अलर्ट मॉड पर फायर ब्रिगेड, वर्षा की चेतावनी से चौकसी

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल में भारी बारिश की  चेतावनी के बीच ऊना में फायर ब्रिगेड महकमा अलर्ट मॉड पर आ गया है । जिला ऊना  होमगार्ड्स गृह रक्षा बाहिनी के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी के निर्देशों की पालना करते हुए जिला के अग्निशमन केंद्रों ,सब फायर केंद्रों व फायर  चौकियों में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट किया गया । केंद्रों में रखे तमाम उपकरणों को चैक किया जा रहा है ।

    भारी वर्षा  से होने वाले नुकसान को  भांपते हुए  आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी गई  है ।  किसी भी  आपदा स्थिति से निपटने के लिए सभी कर्मचारी तैयार है । गौरतलब है  ऊना जिला में हर बार स्वां नदी  में आई बाढ़ से जान माल का नुकसान होता आया है । ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए विभाग ने आपदा से निपटने के लिए कमर कस ली है ।बता दे कि मौसम विभाग ने  ऊना में 25 जून तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जिसकी एडवाइजरी प्रशासन द्वारा जारी की जा चुकी है।

  • पशु मित्र भर्ती में मैत्री ट्रेनिंग कर चुके प्रशिक्षुओं को प्राथमिकता दे सरकार

    पशु मित्र भर्ती में मैत्री ट्रेनिंग कर चुके प्रशिक्षुओं को प्राथमिकता दे सरकार

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रदेश में होने जा रही पशु मित्र भर्ती में मैत्री युवाओं को प्राथमिकता दी जाए ।ये  मैत्री  वो युवा है जिन्होंने पशुओं से संबंधित ट्रेनिंग प्राप्त की है और रोजगार के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं ।  वर्ष  2022 में हिमाचल सरकार ने पशुओं  को लेकर  मैत्री के कोर्स करवाए थे । जिसमें  हिमाचल के दो जिलों से जिनमें कि कुल्लू और ऊना से मैत्री के कोर्स के लिए प्रशिक्षु भेजे गए थे।जिनकी संख्या केवल 18 थी।इनमें से 11 प्रशिक्षु ऊना जिले से और   7 प्रशिक्षु कुल्लू जिले से थे।जिनका मुख्य कार्य पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान करना था।

    इसके साथ ही वे प्राथमिक उपचार भी कर सकते है। मैत्री ट्रेनिंग कर चुके युवा वर्ग ने कहा कि हिमाचल सरकार जो पशु मित्र की भर्ती करने जा रही है उसमें हम सब मैत्री प्रशिक्षुओं को प्राथमिकता दी जाए। मैत्री प्रशिक्षुओं में राज ठाकुर, गुरप्रीत सिंह,कारण सिंह,अमन मैहरा,राहुल,विजय,दविंदर,पवन शर्मा, इत्यादि का कहना है कि वे पशुओं से संबंधित ट्रेनिंग ले चुके है इसलिए पशु भर्ती में उन्हें प्राथमिकता दी जाए।

  • ऊना में ‘Mission Free-Footpath’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

    ऊना में ‘Mission Free-Footpath’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। यह विशेष अभियान आमजन, विशेषकर स्कूली और कॉलेज छात्रों की सुरक्षित और बाधारहित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

    नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियां, फड़ियां और अस्थायी ढांचे हटाए गए। इस दौरान चार दुकानदारों से सामान जब्त किया गया, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं, सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े किए गए वाहनों के चालकों को भी फिलहाल चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति पाई गई तो चालान और अन्य कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    संयुक्त आयुक्त ने बताया कि यह अभियान आगे भी चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन के इस प्रयास में सहयोग करें और ऊना शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं अतिक्रमण-मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी करें।

    इस अवसर पर एसडीओ नगर निगम ऊना राजेंद्र सैनी और अंकुश, एसएचओ सिटी चौकी ऊना गुरदीप सिंह, जेई नगर निगम ऊना शिवानी ठाकुर सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: Influencer के कत्ल में इस्तेमाल हुई गाड़ी की फुटेज आई सामने, देखें CCTV

    Punjab News: Influencer के कत्ल में इस्तेमाल हुई गाड़ी की फुटेज आई सामने, देखें CCTV

    बठिंडाः इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या के आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कंचन कौर के कत्ल करने के लिए अमृतपाल सिंह ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था, उस स्कॉर्पियो गाड़ी की सीसीटीवी तस्वीर सामने आई है। इस स्कॉर्पियो गाड़ी से अमृतपाल ने कत्ल की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी हरियाणा के महेंद्रगढ़ की है।

    जिसका नंबर HR34J 0012 है, जो महेंद्रगढ़ के रहने वाले एक शख्स के नाम पर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अमृतपाल सिंह मेहरो ने यह गाड़ी महेंद्रगढ़ से खरीदी थी, लेकिन अपनी खुद के नाम नहीं करवाई। इसका एफिडेविट अमृतपाल सिंह ने ले लिया था। यह वीडियो लुधियाना मोगा हाईवे में लगे सीसीटीवी कैमरे की बताई जा रही है।

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र ऊना की छात्राओं ने किया योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र ऊना की छात्राओं ने किया योगाभ्यास

    ऊना/सुशील पंडित:  संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र की प्रशिक्षिका मीना ठाकुर व निशा के नेतृत्व में छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम में छात्राओं को सबसे पहले योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके वैश्विक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके उपरांत छात्राओं ने विभिन्न योगासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इसके साथ ही प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति भी करवाया गया।मीना ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा,”योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर के संतुलन का माध्यम है। यह तनाव, चिंता, और मानसिक दबाव से मुक्ति दिलाकर व्यक्ति को आंतरिक शांति की ओर ले जाता है।”

    इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षिका ने छात्राओं को योग के लाभ बताते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति अधिक स्थिर और सकारात्मक होता है।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और प्रशिक्षकों ने एक साथ ‘योग करें, रोग भगाएं’ का नारा लगाते हुए एकजुटता का परिचय दिया।

    संस्था की उपप्रधानाचार्या रंजू वाला ने इस सफल आयोजन के लिए सभी छात्राओं की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

  • बद्दी के जीएस पैलेस में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस

    बद्दी के जीएस पैलेस में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस

    सैकड़ो लोगो ने एक साथ किया योग 

    बद्दी/सचिन बैंसला: योग भारती का राज्य स्तरीय 11वाँ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह अमरावती के जीएस पैलेस में धूम धाम के साथ मनाया गया जहां सैकड़ों की संख्या में एक साथ स्वास्थ्य साधकों ने योगाभ्यास किया । श्री हरिओम योगा सोसाईटी और किशोर योग एकेडमी के सौजन्य से आयोजित विशाल योग शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके धन्वन्तरी वन्दना के साथ शुरू हुआ । सर्व प्रथम भारवी ने योग परिचय और हर्षिता ठाकुर ने योग के इतिहास पर अपना भाषण प्रस्तुत किया ।

    उसके उपरान्त किशोर योग एकेडमी के संचालक डाक्टर किशोर ठाकुर ने योगाभ्यास करवाते हुए योग से जीवन में आने वाले परिवर्तन, जीवनशैली रोगों के लिए योग और समस्त समाज के कल्याण के लिए हितकारी योग का परिचय करवाया । उन्होंने रोजमर्रा की विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए अलग अलग आसन का अभ्यास करना सिखाया तथा उन्हें हर दिन करने का संकल्प भी करवाया । उन्होंने मानसिक शांति, तनाव, अनिद्रा तथा अवसाद से बचने के लिए प्राणायाम में भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा ओम चांटिंग का अभ्यास करने का महत्व बताया । तथा कहा कि जो व्यक्ति प्रतिदिन योग करता है वह हर तरह की शारीरिक, मानसिक, व्यक्तिगत, पारिवारिक तथा सामाजिक समस्याओं से आसानी से निपटने में दक्ष हो जाता है । तथा रागी होने से बचा रहता है ।

    विशिष्ठ अतिथि के तौर पर दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी तथा हिमालया जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश ने भी योग पर अपने विचार प्रस्तुति किए । वहीं कार्यक्रम को सुसज्जित तथा सुव्यवस्थित बनाने में लघु उद्योग संघ, फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, हिम औद्योगिक कल्याण सभा, केमिस्ट एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद में अपनी अहम भूमिका निभाई । कार्यक्रम के उपरांत बीवीपी द्वारा निःशुल्क बीपी, शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई । अंत में सभी साधकों के लिए जलपान, फल, बिस्कुट आदि का प्रबंध आयोजकों द्वारा किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डाक्टर किशोर ठाकुर ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।

  • ऊना नगर निगम ने मच्छरजनित रोगों के विरुद्ध फॉगिंग अभियान किया तेज

    ऊना नगर निगम ने मच्छरजनित रोगों के विरुद्ध फॉगिंग अभियान किया तेज

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना ने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए फॉगिंग अभियान को और अधिक सघन व व्यापक बनाते हुए इसकी गति तेज कर दी है। बरसात के मौसम की दस्तक से पहले नगर निगम क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित, स्वच्छ व रोगमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान निगम के सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।

    नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि गर्मी और उमस के मौसम में मच्छरों के प्रजनन की संभावना सबसे अधिक रहती है, जिससे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में समय रहते रोकथाम के उपाय अपनाना नितांत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समूचे नगर क्षेत्र में फॉगिंग करवाने की कार्य योजना बनाई है।

    इस अभियान के तहत गली-मोहल्लों, नालियों, जलभराव वाले क्षेत्रों, स्कूल परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और बस्तियों में नियमित रूप से फॉगिंग की जा रही है। वहीं नागरिकों को मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। निगम की टीमें घर-घर जाकर लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, ठहरे पानी को हटाने और आवश्यक सतर्कताएं बरतने की अपील कर रही हैं।

    श्री गुर्जर ने सभी नागरिकों से अपील की  कि वे घर और आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें। घर के भीतर और आसपास पानी को एकत्र न होने दें। कूलर, गमले, बाल्टी आदि में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करें। मच्छर भगाने वाली दवाओं का सुरक्षित उपयोग करें और जल के सभी पात्रों को ढककर रखें। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है, ताकि संयुक्त प्रयासों से नगर क्षेत्र को स्वच्छ और स्वास्थ्य के नजरिए से सुरक्षित बनाया जा सके।