ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी के बीच ऊना में फायर ब्रिगेड महकमा अलर्ट मॉड पर आ गया है । जिला ऊना होमगार्ड्स गृह रक्षा बाहिनी के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी के निर्देशों की पालना करते हुए जिला के अग्निशमन केंद्रों ,सब फायर केंद्रों व फायर चौकियों में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा जैसी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट किया गया । केंद्रों में रखे तमाम उपकरणों को चैक किया जा रहा है ।
भारी वर्षा से होने वाले नुकसान को भांपते हुए आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी गई है । किसी भी आपदा स्थिति से निपटने के लिए सभी कर्मचारी तैयार है । गौरतलब है ऊना जिला में हर बार स्वां नदी में आई बाढ़ से जान माल का नुकसान होता आया है । ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए विभाग ने आपदा से निपटने के लिए कमर कस ली है ।बता दे कि मौसम विभाग ने ऊना में 25 जून तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जिसकी एडवाइजरी प्रशासन द्वारा जारी की जा चुकी है।

Leave a Reply