Himachal News: दविंदर चेयरमैन व सुरजीत सिंह सैनी अध्यक्ष नियुक्त

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:  ऊना नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत और सचिव रघु पुरी की अध्यक्षता में उना शहर के सभी टेलरज की एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक मे टेलर यूनियन का गठन भी किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से टेलर यूनियन के चेयरमैन के पद के लिए दविंदर कुमार का नाम घोषित किया गया और अध्यक्ष पद के लिए सुरजीत सिंह सैनी के नाम पर सभी ने अपनी सहमति जताई ।

उपाध्यक्ष पद के लिए ठाकुर भाग सिंह एवं टेलर यूनियन के सचिव के पद पर हेमंत कुमार को दायित्व दिया गया। टेलर यूनियन में सलाहकार के पद हेतु संजीव कुमार, मोहम्मद शरीफ, अमरजीत और राजकुमार को दायित्व सौंपे गए । इस चुनाव के पश्चात नवगठित कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पर भी समस्त टेलर दुकानदारों द्वारा सहमति जताई गई, सभी ने एकमत से 27 /28 और 29 जून को अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्वनी जैतक और प्रदेश प्रभारी प्रमोद वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *