अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र ऊना की छात्राओं ने किया योगाभ्यास

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:  संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र की प्रशिक्षिका मीना ठाकुर व निशा के नेतृत्व में छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में छात्राओं को सबसे पहले योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके वैश्विक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके उपरांत छात्राओं ने विभिन्न योगासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इसके साथ ही प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति भी करवाया गया।मीना ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा,”योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर के संतुलन का माध्यम है। यह तनाव, चिंता, और मानसिक दबाव से मुक्ति दिलाकर व्यक्ति को आंतरिक शांति की ओर ले जाता है।”

इस अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षिका ने छात्राओं को योग के लाभ बताते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति अधिक स्थिर और सकारात्मक होता है।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और प्रशिक्षकों ने एक साथ ‘योग करें, रोग भगाएं’ का नारा लगाते हुए एकजुटता का परिचय दिया।

संस्था की उपप्रधानाचार्या रंजू वाला ने इस सफल आयोजन के लिए सभी छात्राओं की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *