Blog

  • Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 15 दिन पहले हुई थी लव मैरिज

    Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 15 दिन पहले हुई थी लव मैरिज

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन आते इलाके में काम के सिलसिले में ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति रात के समय में जोधेवाल इलाके में स्थित फैक्टरी में ड्यूटी के लिए निकला था। लवप्रीत ओवरलाक का काम करता था। कहा जा रहा हैकि लोगों ने स्नेचर समझकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की 15 दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। मृतक की पहचान 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मरने से पहले लवप्रीत ने घर पर फोन करके भाई को बताया था कि उसकी जान को खतरा है और वह उसे आकर बचा लें।

    जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने जब उसे ढूंढने की कोशिश की तो उसके बारे कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह सिविल अस्पताल की मोर्चरी में लवप्रीत का परिजनों को शव मिला। पुलिस मुताबिक सड़क पर जनता ने उसे स्नैचर समझ कर पीट दिया। इस मामले में मृतक युवक के दोस्त को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया है। वहीं जानकारी देते हुए मृतक लवप्रीत की मामी बलजीत कौर ने कहा कि उनका दोहता लवप्रीत सिंह बचपन से ही उनके पास रहता है। लवप्रीत की 15 दिन पहले लव मैरिज हुई थी। इलाके में देव नाम का लड़का कई बार लवप्रीत को उससे मिलने से रोका था। 15 जून को देव ही लवप्रीत को अपने साथ बाइक पर बैठाकर लेकर गया था। घर से निकलते समय उसने कहा कि वह फैक्ट्री में नाइट लगाना जा रहा है।

    15 जून की रात ही लवप्रीत का दूसरे दोहरे मनप्रीत सिंह को फोन आया और उसने चिल्लाते हुए कहा कि उसे बचा लें। लेकिन उस रात लवप्रीत का कुछ नहीं पता चला। अगले दिन सिविल अस्पताल की मोर्चरी में लवप्रीत का शव मिला। लवप्रीत के शरीर पर मारपीट के काफी निशान पाए गए। बलजीत कौर मुताबिक उसने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस से मामले की जांच के बाद बताया कि लवप्रीत की जनता ने पिटाई की है। लोगों ने उसे स्नैचर समझ कर पीटा है। उसके दोस्त देव को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा है।

    उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने कहा कि लवप्रीत के दोस्त देव का पिछला रिकार्ड सही नहीं है। इसलिए उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देव और लवप्रीत बाइक से आ रहे थे। इनके आने से पहले घटना वाली जगह पर मोबाइल स्नेचिंग हुई थी। लोगों ने इन्हें मोबाइल स्नैचर समझ कर पकड़ लिया और इनसे मारपीट की। मारपीट दौरान लवप्रीत की मौत हो गई। बाकी पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab News: A-category के Gangster सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: A-category के Gangster सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस की बाबरी बाइपास पर विशेष टीम ने हाईटेक नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस जांच के दौरान अमृतसर की तरफ से गुरदासपुर आ रही एक स्विफ्ट कार को नाके पर रोककर चेक किया गया। कार में सवार 4 व्यक्तियों की तलाशी लेने पर गाड़ी से 2 पिस्टल, 1 पिस्टल 30 बोर सहित मैगजीन में 3 गोलियां, 1 पिस्टल 32 बोर सहित मैगजीन एवं 4 गोलियां बरामद हुईं।

    आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरजशनप्रीत सिंह उर्फ़ चिन्ली, निवासी कोटली साका, राजबीर सिंह, निवासी कोटली साका, गुरवंत सिंह, निवासी बोपाराए खुर्द, लोपोके और गुरसोक सिंह, निवासी लाहोरिमल घरीड़ा, अमृतसर के रूप में हुई है। थाना सदर गुरदासपुर में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने साथियों के साथ बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में से गुरजशनप्रीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह, निवासी कोटली साका ए-श्रेणी का गैंगस्टर है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 25 से अधिक मामले (हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, असला एक्ट और एनडीपीएस एक्ट) दर्ज हैं। आरोपियों का रिमांड लेकर गहराई से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: Wrong Side से आ रही JCB से टकराई मोटरसाइकिल, 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Wrong Side से आ रही JCB से टकराई मोटरसाइकिल, 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के समाना हलके के गांव करहाली साहिब में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जेसीबी मशीन के साथ हुए भीषण हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया।

    जानकारी मुताबिक, बीती देर रात अमृतपाल और तजिंदर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटियाला से ड्यूटी करके अपने घर गांव करहाली साहिब लौट रहे थे। जब वह करहाली साहिब गुरु घर के सामने पहुंचा तो रॉग साइड से आ रही जेसीबी से उनकी भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और जेसीबी को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    वहीं मृतक युवकों के परिजनों ने कहा कि इलाके मेें जेसीबी और टिप्परों पर कोई नियंत्रण नहीं है और जिस तरह से ओवर स्पीड टिप्पर और जेसीबी सड़कों पर दौड़ रहे हैं, इसके कारण रोजाना कई हादसे हो रहे हैं जिससे परिजनों के जवान बेटे मौत की भेंट चढ़ रहे हैं। बता दें कि जिस जेसीबी से यह हादसा हुआ वह सरकारी काम में लगी थी और रात को गलत साइड से आ रही जेसीबी ने 2 घरों के चिराग बुझा दिए। उन्होंने कहा कि इन जेसीबी और टिप्परों पर अंकुश लगना चाहिए और इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

  • ऊना में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क, 800 से अधिक सिविल डिफेंस वालंटियर पंजीकृत

    ऊना में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क, 800 से अधिक सिविल डिफेंस वालंटियर पंजीकृत

    मानसून पूर्व तैयारियों पर डीसी जतिन लाल ने दी जानकारी, मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित: दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 के दृष्टिगत संभावित आपदाओं से प्रभावी रूप से निपटने के लिए ऊना जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के पंजीकरण और प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।

    अब तक ऊना जिले में 800 से अधिक सिविल डिफेंस वालंटियर पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनके प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रगति पर हैं। ये वालंटियर आपदा की स्थिति में राहत, बचाव और आपात समन्वय जैसे कार्यों में प्रशासन को सहयोग प्रदान करेंगे। और अधिक नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।

    यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को शिमला से मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, पूर्व चेतावनी प्रणाली को सक्रिय रखने और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि संभावित बाढ़, जलभराव या अन्य आपदाजनक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतज़ाम पहले से सुनिश्चित कर लिए गए हैं। सभी विभागों को मानसून के दौरान जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    उल्लेखनीय है कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स वे आम नागरिक होते हैं जो प्रशिक्षण प्राप्त कर आपदा की स्थिति में स्वयंसेवकों के रूप में कार्य करते हैं। जिला प्रशासन द्वारा इनका पंजीकरण और प्रशिक्षण किया जाता है। इन्हें बचाव, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, सर्च-रेस्क्यू जैसे विषयों में दक्ष बनाया जाता है। यह पहल ऊना जिले को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अधिक सक्षम और संगठित बनाने की दिशा में ठोस कदम है।
    इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, गृह रक्षक कमांडेंट विकास सकलानी, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपायुक्त के साथ एनआईसी कक्ष में उपस्थित रहे।

  • Punjab News: हवाई फायरिंग करके विवादों में घिरा सुखबीर बादल का करीबी, वीडियो वायरल

    Punjab News: हवाई फायरिंग करके विवादों में घिरा सुखबीर बादल का करीबी, वीडियो वायरल

    लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में 19 जून यानी कल सुबह उपचुनाव को लेकर वोटिंग होने जा रही है। वहीं इस चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के करीबी नेता की हवाई फायरिंग करने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उक्त नेता विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में हलका दाखा के शिअद के सीनियर नेता ने दोनों हाथों में पिस्टल पकड़े हुए है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना हैकि अकाली नेता जिस दोनों पिस्टल से हवाई फायर कर रहा है, ये पिस्टल उसकी है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। सूत्रों मुताबिक ये वीडियो साउथ सिटी रोड इलाके की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नेता हाथ में 2-2 पिस्तौल पकड़ कर हथियार लोड करके बार-बार फायरिंग कर रहा है। चुनाव कोड के दौरान ऐसे सरेआम फायरिंग प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है। नेता द्वारा वायरल वीडियो में 4 फायर किए गए। इसी तरह एक अन्य वीडियो में युवक फायर करता नजर आ रहा है। वहीं डीसीपी रूपिंदर सिंह ने कहा कि मामले को वेरिफाई करवाया जा रहा है। डीसीपी का कहना है कि फायरिंग कर रहे व्यक्ति के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh की विवादित तस्वीरें वायरल होने का मामला

    Punjab Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh की विवादित तस्वीरें वायरल होने का मामला

    Jalandhar में प्रेस कांफ्रेंस दौरान भावुक होकर बताई सच्चाई

    जालंधर, ENS: पंजाब के कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह की विवादित तस्वीरें कल देर रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। जिसे राजनीतिक रंगत देने के लिए अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया पर दावा किया कि यह तस्वीरें पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं का असली चेहरा है जोकि वह पंजाब का माहौल खराब कर रहे है। मगर इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब खुद डा. रवजोत सिंह ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों की सच्चाई सामने रखी और कहा कि यह तस्वीरें उनकी एक्स वाईफ की हैं जिसे एआई टूल की मदद से तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। ऐसा करने वाले पहले यह बताएं कि क्या वह खुद अपनी पत्नी के साथ हम बिस्तर होते हैं या नहीं किसी की निजी जिंदगी को इस तरह सोशल मीडिया पर बदनाम करना सबसे घटिया राजनीति है। इस दौरान डा. रवजोत सिंह ने कहा कि लुधियाना में आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत विरोधियों को बर्दाशत नहीं हो रही इसी लिए वह इस तरह की घटिया हरकतें कर रहे हैं तांकि दिमागी संतुलन खराब किया जा सके। वहीं डा. रवजोत सिंह ने कहा कि इस घटिया हरकत के पीछे जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई करने के लिए डीजीपी पंजाब को शिकायत भेज दी गई है जल्द ही सभी आरोपी खुद इस मामले की सच्चाई सामने रखेंगे। इस मामले में जांच अधिकारी तेजी से काम कर रहे हैं आखिर यह तस्वीरें सबसे पहले किसके सोशल मीडिया पर वायरल हुई और उसके बाद कौन कौन से प्लेटफार्म पर उसे अपलोड किया गया। प्रैस कांफ्रैंस दौरान डा. रवजोत सिंह ने कहा कि एक शख्स होशियारपुर का भी है जिसने यह तस्वीरें अपनी पेज पर अपलोड की। पुलिस उन सभी लोगों को पूछताछ के लिए संबंधित थाने में बुलाएगी। जो भी आरोपी सामने आएगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।
  • Punjab News: SSP ने भारी पुलिस फोर्स के साथ 50 संदिग्ध स्थानों पर दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: SSP ने भारी पुलिस फोर्स के साथ 50 संदिग्ध स्थानों पर दी दबिश, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस द्वारा जिले में कासो ऑपरेशन के तहत संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई डीआईजी फिरोजपुर रेंज आनंद कुमार के दिशा-निर्देश अनुसार की गई। पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह “खास अभियान” चलाया गया। एसएसपी ने थाना सिटी व आसपास के इलाकों में पुलिस पार्टी, क्यूआरटी व अन्य बलों के साथ मिलकर 50 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 208 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। वहीं 2 व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

    दूसरी ओर 2 अन्य व्यक्तियों को काबू कर उनके खिलाफ जांच शुरू की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर 15 वाहनों के चालान किए और 2 वाहन जब्त किए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उन्हें अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करता हुआ दिखाई देता है तो वह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 96568-96568 या 97791-00200 पर संपर्क करें।

     

  • 23 जून को ऊना मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय ओलंपिक दिवसीय: कंवर

    23 जून को ऊना मनाया जाएगा प्रदेश स्तरीय ओलंपिक दिवसीय: कंवर

    कहा, नशे के खिलाफ मैराथन और विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: स्वस्थ्य भारत व नशा मुक्त भारत को लेकर 23 जून को जिला ऊना में प्रदेश स्तरीय ओलपिंक दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर ओलंपिक संघ द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है। ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान के बातचीत करते हुए ओलंपिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने बताया कि इस बार ओलंपिक दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जिला ऊना में किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार सुबह जहां एमसी पार्क ऊना से लेकर इंदिरा मैदान ऊना मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी, वहीं इंदिरा मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें स्थानीय युवाओं, खिलाडिय़ों और स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और नशे से दूर रहने का प्रेरणादायक संदेश दिया जाएगा।

    वीरेंद्र कंवर ने बताया कि ओलंपिक दिवस के माध्यम से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों में जोडऩे की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, खेल विभाग और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैराथन रैली को जिलाधीश ऊना जतिन लाल व पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ओलंपिक दिवस केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन की तरह है, जिसका मकसद समाज को बेहतर और स्वस्थ बनाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस आयोजन में भाग लेकर खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।

  • Punjab News: Call Center में पुलिस की Raid, साइबर ठग महिला सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Call Center में पुलिस की Raid, साइबर ठग महिला सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फर्जी इंटरनेशनल कंपनी के नाम पर 50 करोड़ की ठगी, 12 लैपटॉप, 14 फोन और स्कॉर्पियो जब्त

    मोहालीः जिले में पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल कंपनी के नाम ठगी मारने वाले साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने सेक्टर 91 में चल रहे गैरकानूनी कॉल सेंटर में रेड की। बताया जा रहा है कि इस सेंटर के जरिए आरोपियों ने लोगों के साथ लगभग 50 करोड़ की ठगी की। मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी रूपिंदर सोहल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 91 में रेड की गई। कॉल सेंटर में भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे लाखों रुपए की ठगी मारी जा रही थी। यह कॉल सेंटर लगभग 6 महीनों से यहां पर चल रहा था। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गिरोह लगभग 50 करोड़ की ठगी कर चुका है। इन ठगों में से महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश के निवासी शामिल हैं। आरोपियों का पुलिस कोर्ट से रिमांड हासिल करके इनके अन्य साथियों का पता लगाने के साथ ही यह भी जांच करेगी कि इनसे पहले भी किसी और शहर में ठगी की गई है या नहीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लैपटॉप, 14 मोबाइल, एक नई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। बताया जा रहा हैकि आरोपी खुद को बैंक या रेवेन्यू विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को फंसाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये लोग पहले डेटा इकट्ठा करके ब्लॉक में मैसेज भेजते थे। लोगों को बताया जाता था कि उनके खाते से बिटकॉइन खरीदा गया है। यह बिटकॉइन किसी गैरकानूनी काम में इस्तेमाल हो सकता है। इसे मनी लॉन्ड्रिंग या टेरर फंडिंग में प्रयोग किया जा सकता है। ये लोग खुद को बैंक या राजस्व अधिकारी बताते थे। फिर लोगों को यह सुझाव दिया जाता था कि अगर वे इस बिटकॉइन को गिफ्ट या अन्य चीज़ों में बदलवा लेंगे, तो आसानी से बच सकते हैं। जैसे ही लोग इनकी बातों में आकर अपने अकाउंट की जानकारी इन्हें सौंप देते थे, ये लोग सारा खेल शुरू कर देते थे। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह मोहाली के अलावा किसी अन्य देश से भी संचालित हो रहा था। यह गिरोह पूरी तरह से एक कंपनी की तरह काम करता था। इसमें काम करने वाले लोग अंग्रेजी, पंजाबी और हिंदी भाषा में अच्छी तरह से बातचीत कर सकते थे। सभी की उम्र 25 साल से अधिक थी और वे सभी पढ़े-लिखे ग्रेजुएट थे। इस गिरोह का मास्टरमाइंड स्थानीय डेटा उपलब्ध करवाता था। ये लोग अंतरराष्ट्रीय कॉल्स करते थे और उनका कामकाज शाम 9 बजे से रात 2 बजे तक चलता था। पुलिस का कहना है कि इनके लैपटॉप से काफी डेटा मिला है। पता चला है कि यह सैलरी का नकद भुगतान करता था। इसके अलावा पुलिस के हाथ कई इनपुट मिले थे।
  • हिमाचल को आपदा राहत में केंद्र से मिली 2006,40 करोड़ की सहायता

    हिमाचल को आपदा राहत में केंद्र से मिली 2006,40 करोड़ की सहायता

    भाजपा नेता दविंदर ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार केंद्र सरकार ने बीते अढ़ाई वर्षों में हिमाचल की जनता की पैरवी करते हुए स्वीकृत की करोड़ों की धनराशि:दविंदर भुट्टो ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में वर्ष 2023 की विनाशकारी बाढ़ के बाद राज्य को भारी जान-माल की हानि का सामना करना पड़ा। सड़कों का बह जाना, पुलों का टूटना, मकानों का ढह जाना और फसलों का बर्बाद हो जाना जैसी घटनाओं ने आमजन के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस संकट की घड़ी में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए जो कदम उठाए, उसकी सराहना राज्य के कोने-कोने से हो रही है। भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के तौर पर ₹2006.40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई और पुनर्वास कार्यों में सहारा बनेगी। इस सहायता की घोषणा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ से पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।दविंदर भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है। यह ₹2006.40 करोड़ की सहायता हिमाचल की जनता के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आई है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने तत्काल राहत के रूप में ₹500 करोड़, फिर ₹800 करोड़ और उसके बाद ₹1268 करोड़ की सहायता राशि राज्य को प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार अब तक कुल मिलाकर केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को ₹4574.40 करोड़ की राशि आपदा राहत के रूप में प्रदान की जा चुकी है, जो अपने आप में एक मिसाल है। भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने यह भी कहा कि इस सहायता राशि का उद्देश्य केवल पुनर्निर्माण नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को दोबारा पटरी पर लाना और भविष्य में इस प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए राज्य को मजबूत बनाना है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में मोदी सरकार लगातार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते अढ़ाई वर्षों में केंद्र सरकार ने राज्य में अनेक परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पर्यटन से जुड़े क्षेत्र प्रमुख हैं। भुट्टो ने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि वह इस राहत राशि का सही दिशा में उपयोग सुनिश्चित करे और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह समय केंद्र सरकार का विशेष आभार प्रकट करने का है, क्योंकि जब राज्य मुश्किल में था, तब दिल्ली से हिमाचल के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह सहयोग दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को केवल एक राज्य नहीं, बल्कि एक ‘परिवार’ के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि केंद्र की नीतियों और योजनाओं में हिमाचल को प्राथमिकता दी जाती है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ,उपाध्यक्ष एवं वीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया ,सूरम सिंह,सतीश धीमान,राजेंद्र ठाकुर आदि गणमान्य मौजूद रहे।