Blog

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 535 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 535 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 535 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 142 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 122100 /-रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 18 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1550/-रुपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर ऊना के अन्तर्गत सात वाहनों के चालान काटे गए,जिन्हें आगामी कार्यवाही हेतु माननीय अदालत भेजा जायेगा ।

  • Punjab News: कुछ महीने पहले बनी नई माइनर में आई 150 फीट दरार, हरकत में आया प्रशासन, देखें वीडियो

    Punjab News: कुछ महीने पहले बनी नई माइनर में आई 150 फीट दरार, हरकत में आया प्रशासन, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा करोड़ों रुपए लगा कर किसानों को खेतों में पानी देने के लिए नहरी पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए हर गांव में नई माइनर बनाई गई ताकि किसानों को कोई मुश्किल न सामने आए और पानी पूरी तरह से मिलता रहे सरकार ने तो करोड़ों रुपए इस पर खर्च कर दिए लेकिन पक्की माइनर बनाने के लिए ठेकेदारों की कार गुज़ारी सामने आ रही है। दरअसल, जिले के कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव भोईपूर में माइनर में 150 फीट के करीब पाड़ पड़ गया। किसानों की ओर वीडियो वायरल करने के बाद नहरी विभाग हरकत में आ गया। जिसके बाद इस पाड़ को मिट्टी से भरने का काम शुरू किया गया।

    किसानों ने कहा अगर थोड़ी तेज बारिश या पानी का बहाव ज्यादा हुआ तो दोबारा फिर से नुकसान हो सकता है। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार ने सही ढंग से काम नहीं किया है। किसानों का कहना हैकि गांव भोईपुर में कुछ महीने नई माइनर बनाई गई थी ताकि इस माइनर से नहर का पानी खेतों में पहुंच सके लेकिन इस माइनर में पानी का बहाव ज्यादा आने के कारण इसमें करीब 150 फीट तक दरार पड़ गई।

    गनीमत यह रही कि इससे किसानों की फसलों का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान कुछ पशुओं के चारे का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने तुरंत कारवाई करते हुए इस दरार को मिट्टी से भर दिया है। लेकिन किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा कोई पक्का काम नहीं किया गया। क्योंकि अगर माइनर में पानी का बहाव ज्यादा आ गया तो यह माइनर फिर टूट जाएगी। किसानों ओर गांव के सरपंच ने इस माइनर को पक्का करने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। वहीं एडीसी चारु मीता ने कहा कि पानी का बहाव ज्यादा आने के कारण इस माइनर को नुकसान पहुंचा है। इसकी जांच भी कराई जाएगी और जल्दी ही इसकी सारी रिपेयर करवा कर दी जाएगी।

  • Punjab News: अमृतपाल मेहरो को लेकर समाजसेवी सिमरनजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अमृतपाल मेहरो को लेकर समाजसेवी सिमरनजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः लुधियाना की कमल कौर भाभी की हत्या करने वाले अमृतपाल सिंह मेहरो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मोहाली के समाजसेवी सिमरनजीत सिंह और कुलदीप अटवाल ने कहा कि निहत्थी लड़की की हत्या करने वाले अमृतपाल सिंह को पंजाब में योद्धा बताया जा रहा है और उसके बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में अमृतपाल जैसे लोग योद्धा नहीं, बल्कि ऐसे लोग पूरी सिख कौम को बदनाम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि निहंग का बाणा पहनकर ये लोग उस बाणे को भी बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह बात सामने आ रही है कि अमृतपाल एक लड़की की हत्या करने के बाद विदेश भाग गया है। अगर वह खुद को इतना बड़ा योद्धा मानता है तो वह देश छोड़कर क्यों भाग गया। उसे यहीं रहना चाहिए था लेकिन अब वह पीठ दिखाकर छिप रहा है। सिमरनजीत सिंह ने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ गरीब लोगों को धमका सकते हैं जबकि बड़े लोगों के सामने वे अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते।

    कुछ मशहूर लोगों का नाम लेते हुए सिमरनजीत सिंह ने कहा कि अगर अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के पास इतनी ताकत है तो ये लोग उन्हें चुप क्यों नहीं करवाते या उनके खिलाफ कभी आवाज क्यों नहीं उठाते, जो लोगों पर जुलम करते हैं और भ्रष्टाचार करते हैं। ऐसे लोगों के पास सिर्फ गरीबों पर अत्याचार करने और उनकी आवाज दबाने की ताकत है। उन्होंने भारत सरकार और पंजाब सरकार से मांग की कि अमृतपाल सिंह मेहरो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए।

  • Punjab News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजियों से 5 लाख की ठगी, सिपाही पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजियों से 5 लाख की ठगी, सिपाही पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में रिटायर्ड 2 फौजियों को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी मारी गई। वहीं इस मामले में एसएसपी को शिकायत मिलने पुलिस सिपाही पर केस दर्ज किया गया। दरअसल, गांव दीना साहिब के रहने वाले फौज से रिटायर्ड 2 दोस्तों को पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। यह ठगी उनके ही गांव के एक पंजाब पुलिस सिपाही ने की है जोकि रिश्ते में चचेरा भाई कुलविंदर सिंह ने की।

    कुलविंदर सिंह मोगा के मिनी सचिवालय स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के नीचे गारद पर तैनात है। पीड़ित गुरलाल सिंह और सचनंद सिंह की जब एक साल के अंदर पुलिस में भर्ती नहीं हुई तो उन्होंने अपने पैसे वापिस मांगे, लेकिन उनको पैसे नहीं मिले। जिसके बाद दोनों ने मोगा के एसएसपी को मामले की शिकायत दी। एसएसपी ने एसपी डी बाल कृष्ण से इस मामल की जांच करवाई तो कुलविंदर सिंह को आरोपी पाया। जिसके बाद अब कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • प्रसाद ज्यादा निकालने को लेकर पुजारी और बेटे को पीटा, देखें CCTV

    प्रसाद ज्यादा निकालने को लेकर पुजारी और बेटे को पीटा, देखें CCTV

    फतेहपुरः जिले के खागा कस्बे में नौबस्ता रोड स्थित हनुमान मंदिर से हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा हैकि पुजारी द्वारा प्रसाद में 2 अतिरिक्त लड्डू निकालने पर कुछ लोगों ने मंदिर में उपद्रव मचा दिया। इस दौरान उन्होंने पुजारी व उसके बेटे की जमकर मंदिर में पिटाई की। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं महिला भक्तों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और गालियां दीं। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि घटना को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायती पत्र दर्ज करवाया है। खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिली शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पुजारी को पहले व्यक्ति द्वारा धक्का दिया गया। जिसके बाद पुजारी और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। इस दौरान व्यक्ति पुजारी को कुछ दूरी पर ले गए और पुजारी की पीटाई करने लगे।
  • Jalandhar से आरोपी गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख की धोखधड़ी, देखें वीडियो

    Jalandhar से आरोपी गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख की धोखधड़ी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने महिला को यूएस भेजने के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के कई और शिकायतें भी सामने आई है। शिकायतें मिलने के बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा ज्योत्सना गुर्जर के साथ विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी की गई।

    इस दौरान आरोपी ने महिला को कहा कि उसे 50 लाख रुपए में यूएसए भेजा जाएगा। लेकिन उसके साथ आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर धोखधड़ी की इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान राजन गुलाटी के रूप में हुई है। महिला से आरोपी द्वारा ठगे गए पैसे और क्राइम में इस्तेमाल किए गए उपकरण को भी जल्द रिकवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ दो शिकायतें मिली थी। दूसरी शिकायत की भी जांच की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था और अभी फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आरोपी के खिलाफ पहले कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ का रहने वाला था और मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। जिसे पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि जिस कंपनी के माध्यम से उसे भेजना था उसकी डायरेक्टर आरोपी की पत्नी शाहिस्ता गुलाटी वह फरार है। उसे भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: महिला की बेरहमी से मारपीट, चेयरपर्सन राज लाली गिल ने दिए जांच के निर्देश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला की बेरहमी से मारपीट, चेयरपर्सन राज लाली गिल ने दिए जांच के निर्देश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के नकोदर में स्थित गांव रायपुर गुजरां में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेरहमी से महिला से मारपीट का करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने अधिनियम 2001 की धारा 12 के तहत कार्रवाई करते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस पर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने निर्देश दिए हैं कि किसी वरिष्ठ अधिकारी से तुरंत जांच कराई जाए और पूरी रिपोर्ट वीरवार तक आयोग कार्यालय में भेजी जाए, ताकि आगे की सख्त कार्रवाई की जा सके। दरअसल, वायरल वीडियो में गांव रायपुर गुजरां के गुरजीत सिंह और हाथों में चूड़ा पहने महिला मिलकर पीड़िता से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर महिला को पीटने का एक वीडियो राजविंदर सिंह नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो में एक व्यक्ति और महिला (हाथ में चुड़ा पहने हुईं थी) एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से जमीन पर लेटा कर पीट रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले राविंदर सिंह ने वीडियो के साथ लिखा था कि जालंधर के नकोदर तहसील के रायपुर गुजरां गांव का यह व्यक्ति गुरजीत सिंह है। महिला आयोग के एक्शन के बाद पुलिस ने भी वीडियो को लेकर संज्ञान लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: नशे को लेकर एक्शन मोड में आई Special DGP Shashi Prabha Dwivedi, लोगों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे को लेकर एक्शन मोड में आई Special DGP Shashi Prabha Dwivedi, लोगों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इस अभियान के तहत डीजीपी स्पेशल शशि प्रभा द्वेदी ने मजीठा बाईपास स्थित श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल में जनता के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की। जहां पुलिस अधिकारी ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

    लोगों द्वारा मिल रहे सहयोग की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि जब पूरा समाज और पुलिस मिलकर काम करेंगे, तो नशों पर जीत निश्चित होगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच महीनों में बड़ी संख्या में नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं और कई की संपत्ति भी जब्त की गई है। पुलिस की ओर से नशा विरोधी अभियान पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

    डीजीपी शशि प्रभा द्वेदी ने कहा कि यदि कोई नशा छोड़ना चाहता है तो पुलिस उनकी सहायता कर रही है। उन्होंने बताया कि कई नशे की लत में फंसे युवाओं का पुलिस से संपर्क हो रहा है और उन्हें डी-एडिक्शन सेंटरों में भर्ती कराया जा रहा है। अंत में उन्होंने अपील की कि हर नागरिक आगे आए, नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करे और अन्य लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करे, तभी हमारा समाज स्वस्थ बन सकेगा।

  • Punjab News: पुलिस से उलझे कांग्रेस नेता भरत भूषण आशू, फाड़ी चिट्ठी, देखें Live

    Punjab News: पुलिस से उलझे कांग्रेस नेता भरत भूषण आशू, फाड़ी चिट्ठी, देखें Live

    लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर कल सुबह वोटिंग होगी। लेकिन इस उपचुनाव से एक दिन पहले राजनीति गरमा गई है। जहां पार्टी के वर्करों द्वारा एक दूसरे पर वोट खरीदने के लिए राशन बांटने के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं आज भी राशन पकड़ने के मामले में विवाद हो गया। दरअसल, जवाहर नगर कैंप इलाके में कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने व्यक्ति को राशन बांटने के लिए ले जाते हुए पकड़ा।

    इस मामले को लेकर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस पहुंच गई। वहीं सूचना मिलने पर कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु भी पहुंच गए जहां उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान दोनों के बीच झड़प होने लगी। आशु ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथ धक्का कर रही है। इस दौरान पुलिस के साथ सरेआम आशू हाथापाई करते हुए नजर आए।

    वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत लिखी तो उसका जैसे ही आशू को पता चला और उन्होंने पुलिस अधिकारी से शिकायत छीनकर उसे सबसे सामने फाड़ दिया। आशू ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने अभी यह चिट्ठी लिखी है। जिसके बाद देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी हंगामा होना शुरू हो गया।

  • Punjab News: इन्फ्युलेंसर कमल कौर कत्ल मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: इन्फ्युलेंसर कमल कौर कत्ल मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    बठिंडाः लुधियाना की इन्फ्युलेंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के कत्ल मामले में गिरफ्तार जसप्रीत सिंह और निर्मलजीत सिंह को कोर्ट में पुलिस द्वारा पेश किया गया। जहां कोर्ट में सुनवाई के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जसप्रीत सिंह और निर्मलजीत सिंह को 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले दोनों को बठिंडा कैंट थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया था।

    जिसके बाद दोबारा से कोर्ट में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल किया था। वहीं आज 3 दिन के रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने खुद ही ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने को लेकर कोर्ट में मांग की। दूसरी तरफ वकील भी मांग कर रहे थे कि इन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी पर भेजा जाए।

    यह जानकारी निहंगों के वकील हरपाल सिंह खैरा ने दी है। हालांकि इस मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से एलओसी जारी कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल सिंह विदेश भाग गया है, जल्द ही भारत लाया जाएगा।