Blog

  • जालंधर- ट्रक की चपेट में आए ट्रैक्टर और बाइक चालक, 2 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रक की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली व मोटरसाइकिल सवार आ गए। हादसे में दोनं घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पठानकोट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा था। इस दौरान सामने आ रही ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक की टक्कर हो गई। वहीं हादसे के दौरान ट्रेक्टर ट्राली पीछे आ रहे मोटरसाइकिल उनकी चपेट में आ गया और  मोटरसाइकिल सवार ट्राली के नीचे घुस गया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को बाहर निकाल कर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस, एसएसएफ की टीम समेत थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक घबरा गया, इस घटना के दौरान ट्रक चालक बेसुध होकर सड़क पर गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इस दौरान लोगों ने पीसीआर 15 के कर्मचारियों को बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के चेकअप के लिए डाक्टर को भी वहीं बुला लिया मौके पर पहुंचे डाक्टर ने ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार दिया। 

  • पंजाबः विधायक को भाजपा जॉइन करने की मिली 5 करोड़ की ऑफर, मामला दर्ज

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना को 5 करोड़ रुपए देकर भाजपा जॉइन करवाने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। छीना लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी MLA हैं। उनकी शिकायत पर जांच कर थाना डाबा की पुलिस ने एक अज्ञात कॉलर के खिलाफ एक्शन लिया है। ‌विधायक छीना का आरोप है कि कॉलर ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए 5 करोड़ रुपए और लोकसभा टिकट की पेशकश की। उन्हें थ्रेट भी मिली थी। डाबा पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ धारा 171 ई (रिश्वत) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123 (1) के तहत FIR दर्ज की है।

    छीना ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉलर ने खुद को दिल्ली का सेवक सिंह बताया। उसने भाजपा में शामिल होने के लिए 5 करोड़ रुपए और लोकसभा टिकट की पेशकश की। कॉलर ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें लोकसभा टिकट नहीं चाहिए तो उन्हें पार्टी में कोई और पद मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया, लेकिन आरोपी ने मुझे प्रस्ताव पर विचार करने की पेशकश की और कहा कि वह मुझे फिर से कॉल करेगा।

    मुझे लगातार चार दिनों तक एक ही व्यक्ति से कॉल आए। फोन करने वाले ने मुझे हाईकमान के साथ मीटिंग के लिए दिल्ली आने को भी कहा। हालांकि, उसने किसी नेता का नाम नहीं लिया। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर इनवेस्टिगेशन जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली थी। जिसमें उन्होंने एक मामला 171 ई के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विधायक छीना के द्वारा शिकायत दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें व्हाटसएप्प के जरिए कॉल आई है। जिसमें उन्हें ऑफर की गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।  

  • जालंधरः आप पार्टी की सीट को लेकर भाजपा और अकाली दल के नेता CM मान के संपर्क में

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन सुशील रिंकू के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम भगवंत मान उम्मीदवार की तालाश में जुट गए है। सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं की बातचीत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अंदरखाते चल रही है परन्तु इन नेताओं के नाम अभी गुप्त रखे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार की रेस एक भाजपा तथा 2 अकाली दल के नेता बताए जा रहे हैं। 

    सूत्रों के अनुसार एक-दो नेताओं की बैठकें मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हो चुकी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि जालंधर सीट बारे फैसला लेने में अभी कुछ समय लगेगा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नेता को लेकर अपना मन बनाया हुआ है। अगर बाहरी उम्मीदवार बारे फैसला न हो सका तो उस स्थिति में पार्टी द्वारा एक कैबिनेट मंत्री को आगे किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री उस स्थिति में अंतिम विकल्प होंगे।

  • पंजाबः पुलिस ने रेड कर गैंगवार के मुख्यारोपी को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः नवां मोहल्ले में हुई गैंगवार का मुख्यारोपी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी को कोतवाली इलाके से ही पुलिस रेड करके पकड़ा है। पिछले 1 महीने से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी का नाम निहाल शर्मा है। गैंगवार से करीब 15 दिन पहले ही वह शुभम मोटा गैंग में शामिल हुआ था। 20 फरवरी सुभानी बिल्डिंग रोड पर जब शुभम मोटा गैंग और अंकुर गैंग में गोलियां चली उस समय निहाल वहीं मौजूद था विवाद बढ़ा तो सबसे पहले गोली उसी ने चलाई।

    निहाल ने अवैध हथियार से फायर किए। सोशल मीडिया पर लगातार निहाल एक्टिव चल रहा था। पुलिस अब निहाल को रिमांड पर लेकर अवैध हथियार रिकवर करवाएगी। इस गैंगवार की वीडियो भी सामने आई थी जिसमें बदमाश एक दूसरे पर गोलीबारी करते दिखे थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरें तक बदमाशों ने तोड़ दिए थे। अंकुर गैंग के सदस्यों को पुलिस ने सहारनपुर से एक गैरेज से पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है।

  • पंजाबः चालान काटने को लेकर पुलिस और नौजवान हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला ट्रैफिक पुलिस ने 31 मार्च के मद्देनजर जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों के चालान काटने के अभियान को गति दे दी है। इस दौरान फिरोजपुर की पुरानी सब्जी मंडी के बाहर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। वहीं पुलिसकर्मियों और बाइक सवार युवक के तकरार होने का मामले आया है। घटना वहां कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात ये है कि युवक ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल किया, जिसके आगे ट्रैफिक अधिकारी को झुकना पड़ा और मोटरसाइकिल छोड़नी पड़ी।

    दरअसल, ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है, वहीं इन वाहनों की जांच के दौरान कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आज सामने आया कि एक युवक को मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा गया, लेकिन वह बिना किसी परवाह के मोटरसाइकिल आगे भगाकर ले गया। पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर रोक लिया और काबू कर लिया। इस बीच पुलिस को युवक के बीच काफी तनातनी देखने को मिली, जो कैमरे में भी कैद हो गई, लेकिन मजेदार बात तो तब हुई जब ट्रैफिक पुलिस को युवक के दोस्त के आगे झुकना पड़ा।

    बताया जा रहा है कि युवक अपने आप को यूनियन का नेता बता रहा था। युवक ने खुद पर बीती बात सुनाई और ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे बिना बताए परेशान किया गया और उसकी मोटरसाइकिल की चाबी लेकर उसे जबरन रोका गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम रोजाना की तरह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यह युवक आया, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और अपनी मोटरसाइकिल को थोड़ी दूर तक आगे ले गया। अधिकारी ने उससे अपने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इस दौरान अधिकारी ने माना कि नौजवान ने किसी उच्च नेता से उस नौजवान के पीछे आ गये जिनकी बात हमें माननी पड़ी और उनके द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात भी दिखाये गये जिसके बाद उन्हें छोड़ना पड़ा।

  • जालंधरः घर में महिला का श+व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: अशोक विहार में विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान अशोक विहार निवासी रेशमा देवी के रूप में हुई है। थाना एक के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि अशोक विहार में युवती ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई ने बताया कि लड़की के परिजनों ने सास-ससुर सहित पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिससे तंग परेशान हो कर लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने लड़की की मां विना देवी के बयानों पर सास रेखा देवी, ससुर त्रिवेणी सिंह और पति रवि सिंह के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • जालंधरः इस इलाके में नशे से युवक की मौ’त, शीतल अंगुराल ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव नगर में देर रात को एक 20 साल के नौजवान की नशे का इंजेक्शन लगाने के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने देर रात लाइव होकर सोशल मीडिया पर दी। पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर शीतल अंगुराल ने आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। शीतल ने सोशल मीडिया पर बताया कि नशे का कारोबार जिस तरह से बड़ा है उसको रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    कई आप वर्करों ने उन पर आरोप लगाए की पैसों की खातिर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। जबकि मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं कि अगर लालच होता तो मैं विधायक की कुर्सी ही ना छोड़ता। शीतल अंगुराल ने कहा कि जो गुंडाराज और माफिया राज पनप रहा है उसे दूर भगाना है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि जो नौजवान नशे के कारण मारा है। उसकी जांच पूरी तरह से की जाए कि नशा कहां से लेकर आया था और किस जगह पर बिक रहा था उसकी सारी सीसीटीवी भी निकलवाई जाए।

  • जालंधरः भाजपा में शामिल होते ही पंजाब सरकार ने रिंकू की सुरक्षा घटाई !

    पहले रिंकू के पास थे 8 सुरक्षाकर्मी

    जालंधर, ENS: सांसद सुशील रिंकू के आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होते ही सुशील रिंकू की मुश्किलें बढ़ गई। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी है। सुशील रिंकू की सुरक्षा में 8 पुलिस मुलाजिम तैनात थे, जिनमें से चार मुलाजिमों को सरकार ने वापस बुला लिया है। सुशील रिंकू 27 मार्च को भाजपा में शामिल हुए थे और 28 मार्च को उनकी सुरक्षा घटा दी गई। शुक्रवार को रोड शो के दौरान भी आप कार्यकर्ताओं ने सांसद रिंकू के घेराव का प्रयास किया था। जिला भाजपा ने 27 मार्च को ही चुनाव आयोग और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की थी कि सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के घर पर सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि इनके घरों के घेराव की साजिश की जा रही है।

    इसके बावजूद राज्य सरकार ने रिंकू की सुरक्षा में कटौती कर दी है। रिंकू ने यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया है और उन्हें पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। रिंकू ने कहा है कि भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा कम करने का काम किया है और इससे उनकी सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। सांसद ने लिखा कि वह जालंधर समेत पूरे पंजाब में ड्रग्स माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने सांसद कार्यकाल के दौरान कई बार यह मुद्दा उठाया है। इस वजह से वह कई आपराधिक तत्वों के निशाने पर हैं। उन्होंने गृह मंत्री से सुरक्षा उपलब्ध करवाने की अपील की।

  • फगवाड़ाः गैस सिलेंडर फटने से एक की मौ+त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के अंतगर्त आते फगवाड़ा में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के अमन नगर ईलाके में एक फैकट्री की तरह बनी हुई है जिसमें बताया जा रहा है कि आग बुझाने वाली नाईट्रोजन गैस के बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी, जिस दौरान सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो मामले की अगली जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जतिंदर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे है। उन्हें बताया कि मृतक की पहचान बलजीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि फैकट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाएंगे और वह बनती कारवाई की जाएगी।

  • जालंधरः IPL मैच में सट्टा का कारोबार करने वाला सट्टेबाज शैरी गिरफ्तार 

    क्राइम ब्रांच की टीम ने जीटीबी नगर से दबोचा

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार देर रात जीटीबी नगर के पास सट्टेबाज शैरी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच में आरोपी से देर रात 1:00 बजे पूछताछ जारी रही। पुलिस पूरे मामले पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा करेगी।
    जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम के पास मुखर की सूचना आई थी कि जीटीबी नगर में स्थित एक फ्लैट में आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी का खेल खेला जा रहा है। यदि पुलिस छापामारी कर तो सट्टेबाज हाथ लग सकते हैं तो क्राइम ब्रांच की टीम ने छापामारी करते हुए मौके से एक मशहूर सट्टेबाज को काबू कर लिया जिसकी पहचान शैरी बताई जा रही है। पुलिस ने इसके कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त समान भी बरामद किया है।