Blog
-

कांग्रेस चीज़े व्यवस्थित करने में नाकाम, कुर्सी बचाना ही सुक्खू सरकार का काम: जयराम ठाकुर
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन लोटस को बताया गलतफहमीऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ऑपरेशन लोटस की प्रक्रिया की पीछे उनके होने की आशंका को कांग्रेस की गलतफहमी बताया है। ऊना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी भवन स्थित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऑपरेशन लोटस नाम की किसी भी चीज से इनकार किया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चीजों को व्यवस्थित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने सुक्खू सरकार का लक्ष्य और विषय महज अपनी कुर्सी बचाने पर ही केंद्रित होने का दावा भी किया। उन्होने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में पार्टी की विजय का दावा भी किया। -

सानिया मिर्जा सच में करने जा रही हैं मोहम्मद शम्मी से शादी?, पिता ने बताई सच्चाई
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शादी को लेकर सोशल मीडिया बाजार इस समय गर्म है। वहीं, पिछले दिनों मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहें फैल रही हैं। खेल जगत से जुड़ी ये दोनों हस्तियां अपने-अपने पार्टनर से अलग हो चुकी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रहा है। जिसमें शमी और सानिया शादी के जोड़े में साथ खड़े दिख रहे हैं। जिसको एक दूसरे को खूब शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उड़ाईं जा रहीं हैं वो सिर्फ अफवाह
सानिया मिर्ज़ा के पिता इमरान मिर्ज़ा ने इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है। ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं। दरअसल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे। मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है।सानिया मिर्जा ने 5 महीने पहले शोएब मलिक से तलाक लिया था
कुछ दिन पहले सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे हज यात्रा पर जा रही हैं। उससे करीब 5 महीने पहले ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया था। इन दोनों का एक बेटा भी है। ये दोनों तलाक ले चुके है, शोएब तो दूसरी शादी भी कर चुके हैं। -

Anupam Kher के ऑफिस में घुसे चोर, तोड़ा दरवाजा, देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। चोरों ने वीरा देसाई स्ट्रीट स्थित अभिनेता के ऑफिस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का जिक्र खुद अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया। उन्होंने कहा कि 19 जून को दो चोर उनके ऑफिस में घुसे और वहां मौजूद फिल्म नेगेटिव चुरा लीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Thieves break into Anupam Kher’s Mumbai office!
— Encounter News (@Encounter_India) June 21, 2024
Moye Moye#Thieves #break #AnupamKher #Mumbai #office #viralvideos #trendingreels #explorepage #follow #encounterindia #TwitterGate pic.twitter.com/snFBH0DLmCअनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि उनके कार्यालय का दरवाजा खराब स्थिति में है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बुधवार को चोर उनके मुंबई ऑफिस में घुस गए और ऑफिस का जरूरी सामान चुरा लिया। वह लिखते हैं: कल शाम दो चोर वीरा देसाई रोड पर मेरे कार्यालय में घुस आए और कार्यालय के दो दरवाजे तोड़ दिए। उन्होंने लेखा विभाग से पूरी तिजोरी चुरा ली और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित फिल्म नेगेटिव, जो बॉक्स में थे। हमारे कार्यालय ने FIR दर्ज कराई है.’
उन्होंने आगे लिखा कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे। क्योंकि वे दोनों सिक्योरिटी कैमरे में अपना सामान लेकर कार में बैठे थे। यह वीडियो पुलिस के आने से पहले मेरे कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा लिया गया था।
अनुपम खेर की पोस्ट देखकर फैंस परेशान नजर आए। एक फैन ने कहा कि भगवान चोरों को सद्बुद्धि दे। कई लोग सोच रहे हैं कि क्या ऑफिस से पैसे चोरी हो गए? कई लोगों ने एक्टर का हौसला बढ़ाया और कहा, चिंता मत करो, चोर जल्द ही पकड़े जायेगे। अनुपम खेर के ऑफिस से चोरी ने सभी को चौंका दिया। आशा करते हैं कि चोर जल्द ही पकड़े जायेंगे।
-

Jalandhar: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनिशिएटिव’ के तत्वावधान में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां कैंपस में ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ विषय के तहत एक योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें इनोसेंट हार्ट्स के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने भाग लिया। इस योग सत्र में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस सत्र का संचालन सहायक प्रोफेसर मुस्कान गाबा और पुनीत सहजल द्वारा किया गया जो प्रमाणित योग प्रशिक्षक हैं।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग एक कला है, स्वस्थ जीवन जीने का विज्ञान है। यह शरीर में संतुलन बनाए रखता है, ताकत और लचीलापन लाता है। उन्होंने भुजंग आसन, वीरभद्र आसन, मारकत आसन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न आसन करने की उचित तकनीक सिखाई। फिर उन्होंने श्वास प्राणायाम पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने सभी को प्राणायाम ‘अनुलोम-विलोम और कपालभाति’ करके दिखाया और कराया। सुश्री पुनीत सहजल ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित किया।इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रेड रिबन क्लब ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को शामिल करते हुए जीवन जीने की कला, जिसे भारतीय राज्यों में लगातार कायम रखा जा रहा है, विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया।” नाटक में दिखाया गया कि कैसे योग, प्राणायाम और ध्यान नशे की लत वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य हर किसी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए हर किसी को फिट रहने के लिए कुछ न कुछ व्यायाम जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग विज्ञान एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य लाने में मदद करता है। -

धार्मिक स्थल को गिराने गई नगर निगम टीम, कार्रवाई रुकवाने के लिए बुलडोजर के आगे लेटे मेयर, उठा ले गई पुलिस
चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही चंडीगढ़ नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पहली बड़ी कार्रवाई मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के सामने स्थित धार्मिक स्थल को गिराने से शुरू की गई। कार्रवाई रुकवाने के लिए मेयर कुलदीप कुमार, आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया, कांग्रेस पार्षद सचिन गालव, एरिया पार्षद सुमन मौके पर पहुंच गईं। वे बुलडोजर के सामने लेट गए। मेयर कुलदीप के बुलडोजर के सामने से नहीं हटने पर पुलिस उन्हें हाथ-पांव से पकड़कर उठा ले गई।
आप सह प्रभारी डॉ. एसएस आहलूवालिया को घसीटकर ले गई। अन्य को पुलिस बसों में भरकर दूसरे एरिया के थाने ले गई। उसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। 40 वर्ष पुराने मंदिर के पास दो कमरे, साईं मंदिर, पूजा सामग्री की दुकान, गेट व चारदीवारी को तोड़ा गया। अब यहां हाल, शिवलिंग व मूर्तियों वाला स्थल ही बचा है। आप व कांग्रेस नेताओं ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से चुनाव में हार नहीं पच रही है। कार्रवाई के दौरान कोई भाजपा नेता नहीं दिखा जबकि इससे पहले कई बार भाजपा नेताओं ने मुहिम रुकवाई थी। उधर, नगर निगम ने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई बताया।
मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि वह खुद मौके पर गए थे। अधिकारियों से कहा कि समय दे दो, वह खुद अतिक्रमण हटा लेंगे लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। कमिश्नर से कई बार फोन पर बात हुई, पर उन्होंने भी कहा कि यह तो होगा ही। कहने को तो मेयर ‘हेड ऑफ डिपार्टमेंट’ तथा शहर का प्रथम नागरिक है लेकिन शक्तियां अधिकारियों के पास हैं। यही अधिकारी जब मार्बल मार्केट व इंदिरा हालीडे होम में भारत विकास परिषद पर कार्रवाई करने गए तो भाजपा के मेयर के कहने पर लौट गए थे। अधिकारी केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रहा हैं। 106 धार्मिक स्थलों के बाहर नोटिस लगा दिए गए हैं।
-

Punjab: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली दूध, सेहत के नाम पर परोसी जा रही थी बीमारी, फैक्टरी सील
संगरूरः नजदीकी गांव कोटड़ा लेहल में नकली दूध बनाने वाले फैक्ट्री को सेहत विभाग ने सील कर दिया है। सेहत विभाग के जिला सेहत अधिकारी डॉ. बलजीत सिंह ने अपनी टीम समेत शुक्रवार को औचक कार्रवाई करते हुए गोदाम पर छापेमारी की। इससे पहले गोदाम का मालिक दूध तैयार करने के बाद कैंटर भरकर वहां से जा चुका था। जिला सेहत अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली दूध तैयार करके कैंटर के जरिए लहरागागा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता है।
जब गोदाम के मालिक को फोन किया तो उसने बहाने लगाने शुरु कर दिए। ऐसे में टीम ने गोदाम के दोनों गेट सील कर दिए। गेट के नीचे से देखने पर पता चला कि वहां रिफाइंड तेल, सूखा दूध, गैस सिलेंडर, दूध की कैनियां पड़ी हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि गोदाम के मालिक के आने पर ही गोदाम खोलकर सैंपल लिए जाएंगे। वहीं कैंटर के जरिए दूध बेचने व खरीदने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शहर निवासियों ने सेहत विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते मांग की कि शहर में नकली दूध व घी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
-

Punjab: पटवारियों का ऐलान, मांगे नहीं मानी तो चुनाव का करेंगे विरोध, देखें वीडियो
लुधियानाः जुलाई में होने वाले उप चुनाव को लेकर पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आज पटवारियों ने एक अहम बैठक करते हुए फैसला लिया है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो जुलाई के पहले हफ्ते में होने वाले चुनाव का वह विरोध करेंगे। इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व अध्यक्ष कानूनगो एवं पटवारी संघ का कहना है कि आज पटवारी यूनियन की हक्की मांगों को लेकर मीटिंग की गई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पटवारी की पोस्टे कम कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने 1100 पोस्टे कम करने ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने पहले ऐलान किया था कि विदेशों से आकर लोग नौकरी करेंगे। उनका कहना है कि अगर पंजाब सरकार पोस्ट ही कम कर देगी तो कौन-सा रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा 4716 पोस्टे है। जबकि अब 1100 पोस्ट कम करके 3616 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जबकि उनके मुताबिक पोस्टों में बढ़ौतरी होनी थी जोकि बढ़कर 12 हजार तक पहुंचनी थी।
उन्होंने कहा कि पता नहीं मान सरकार ने किस फार्मूला पर काम करते हुए इसे कम कर दिया। पटवारियों की कमी के कारण काम पेंडिंग पड़े है और लोग परेशान हो रहे है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि 4700 पोस्टे ऐसे ही रहने दे, लोगों का रोजगार ना छीना जाए। उन्होंने कहा कि वह कम पोस्टों के जरिए भी काम कर रहे है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि अगर उनकी मीटिंग में फैसला ना लिया गया तो जालंधर में 27 जून को मीटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे में एक सप्ताह में ना मानी गई तो चुनाव में सरकार का विरोध किया जाएंगा।
-

Punjab : महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी
खन्ना : थाना मलौद क्षेत्रांतर्गत गांव लहल में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मनजीत कौर के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार महिला का शव घर की टायलेट में से मिला। आग से काफी शरीर जल चुका था। दोनों टांगों का कुछ हिस्सा जलने के बाद शरीर से अलग हो गया था।
मनजीत कौर के पति टहल सिंह ने बताया कि परिवार में उसका बेटा और बहू हैं। एक बेटा कनाडा रहता है। उसकी पत्नी मनजीत कौर वर्ष 2019 से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। 20 जून को धांदरा में उनके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। जहां वे अंतिम संस्कार में गए थे।
घर में पत्नी मनजीत कौर को देखभाल के लिए छोड़ दिया था। जब वे देर शाम को वापस आए तो घर की टायलेट में से धुआं निकल रहा था। गेट खोलकर देखा। अंदर उसकी पत्नी मनजीत कौर ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। काफी शरीर जलने से मनजीत कौर की मौत हो चुकी थी।
इस घटना के संबंध में मलौद थाना की पुलिस ने मृतका मनजीत कौर के पति टहल सिंह के बयान दर्ज करके धारा 174 के तहत कार्रवाई की। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।
-

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले चाचा भतीजा के शव
कोटा : ग्रामीण के सांगोद थाना इलाके में चाचा भतीजे की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव आज सुबह सड़क किनारे मिले। जानकारी अनुसार सांगोद निवासी अशोक और रवि कुमावत रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को स्थानीय हॉस्पिटल लेकर आई। मालबावड़ी इलाके के पास शव सड़क पर पड़े मिले और एक टूटी बाइक मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की पहचान की।
घरवालों का आरोप है कि उनका किसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके संबंध में बात करने के लिए दोनों को बुलाया गया था। आरोप है कि सामने वाले पक्ष ने बात के बहाने बुलाकर दोनों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
-

Jalandhar: 1.2 किलो अफीम सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नशे की बुराई के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला को 1.2 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गायत्री पुत्र मोहन सरूप निवासी फतेहगंज, बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रामा मंडी चौक के पास गश्त के दौरान जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को एक महिला एक बच्चे और बैग के साथ दिखाई दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर महिला ने संदेहवश अपना बैग फेंक दिया और भागने की कोशिश की। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने महिला का पीछा किया और उसे पूछताछ के लिए रोका।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने लावारिस बैग की तलाशी ली। तालाशी के दौरान 1.2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गायत्री को गिरफ्तार कर लिया। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में एफआईआर नंबर 73 दिनांक 19-06-2024 के तहत 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।