Blog

  • आंख, कैंसर और NCD जांच सहित व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

    आंख, कैंसर और NCD जांच सहित व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा “साडे बुजुर्ग साडा माण” अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय स्वास्थ्य जांच कैंपों में लगभग 37,000 बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण किया गया। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पंजाब की अनमोल धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।

    डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन कैंपों में आंखों की जांच, कैंसर और एनसीडी स्क्रीनिंग, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी जांच, फिजियोथेरेपी और विशेषज्ञों द्वारा मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। मोतियाबिंद सर्जरी के लिए 1,756 पंजीकरण किए गए, जिनमें से 539 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुईं। इसके अलावा 1,274 कैंसर स्क्रीनिंग, 4,863 ऑर्थोपेडिक जांच, 6,339 एनसीडी स्क्रीनिंग, 9,015 आंखों की जांच, 2,593 ईएनटी जांच और 1,621 फिजियोथेरेपी सेवाएं दी गईं।

    सहायक उपकरण और दृष्टि सुधार के लिए 418 लाभार्थियों को ALIMCO के माध्यम से आवश्यक उपकरण और 3,014 विजन चश्मे वितरित किए गए। मंत्री ने दोहराया कि विभाग बुजुर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी पहल जारी रहेगी।

     

  • Jalandhar News: 1982 के बाद पहली बार Asian Championship का होगा आगाज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 1982 के बाद पहली बार Asian Championship का होगा आगाज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में आप सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों में युवाओं का ध्यान खींच रही है। ऐसे में सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 1982 के बाद अब 2026 में बड़ा हॉकी टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। जिसमें एशियन गेम्स की टीमें शामिल होगी। मामले की जानकारी देते हुए आप प्रवक्ता ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप अक्टूबर के अंत में शुरू होने जा रही है। ऐसे में एशियंस गेम्स समापन के बाद शुरू की जा रही है। एशियन चैंपियनशिप 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेंगी। इसमें एशियन गेम्स की टॉप 6 टीमें हिस्सा लेंगी।

    इस दौरान आप प्रवक्ता ने बताया कि 1982 में एशियन गेम्स भारत में हुई थी, उसके बाद से ना तो हिंदोस्तान में गेम्स हुई और ना ही पंजाब में अब तक इतनी बड़ी प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगियता को लेकर आप प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। सीएम मान का सपना था कि पंजाब में हॉकी का बड़ा टूर्नामेंट करवाया जाए जोकि अब साकार होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की ओपनिंग और क्लोजिंग मोहाली में होगी, जबकि टूर्नामेंट के अन्य सभी मैच जालंधर में खेले जाएंगे।

    इस दौरान सरदार बूटा सिंह के कारण एशियन गेम्स की शुरुआत हुई और उसके बाद अब सीएम की मेहनत की बदौलत दोबारा से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। दरअसल, 4 अक्टूबर को एशियन गेम्स का समापन होगा। एशियन गेम्स के फाइनल मैच में टीमों के प्रदर्शन का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि जो एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगी वही 6 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगी और दरअसल, यही टूर्नामेंट का रूल है। इसी के साथ ब्लटर्न पार्क का नोगरेशन की जाएगी। इसी के साथ प्रेक्टिस फील्ड बाहर बन रही और उसका काम भी लगभग पूरा हो गया है।

    इस माह या अप्रैल तक वह तैयार हो जाएगी। वहीं लाइट के टेंडर को लेकर 4 से 5 करोड़ की लागत आएंगी, जिसे मंजूरी मिल गई है, जल्द लाइट की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। इसी के साथ जालंधर और मोहाली स्टेडियम को अपग्रेड किया जाएगा। इस गेम्स को लेकर लाइव टेलिकॉस्ट होगा। आप प्रवक्ता ने कहा कि स्टेडियम के नाम पर विचार चल रहा है और जल्द नाम का ऐलान किया जाएगा। स्पोर्ट्स हब का पुराने खिलाड़ियों की याद में नाम रखने पर विचार किया जा रहा है। आप प्रवक्ता ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम को अपग्रेड कर दिया गया है और पीसीए की तर्ज पर 20 कमरे बनाए जाएगे।

     

  • पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

    पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

    उपमुख्यमंत्री ने किया पेयजल योजना रक्कड़ कालोनी का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को गांव रक्कड़ की कृष्णा कालोनी में पेयजल योजना रक्कड़ कालोनी का लोकार्पण किया। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) वित्तापोषित हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना के अन्तर्गत 6 करोड़ 10 लाख रूपये से निर्मित इस योजना से क्षेत्र के 10 हजार की आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी।

    इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि एडीबी के तहत ज़िला ऊना में 124 करोड़ रूपये की धनराशि से 19 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 16 लगभग तैयार हो चुकी हैं। इसके अन्तर्गत 62 वाटर टैंक निर्मित करके 254 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन बिछाई गई है। उन्होंने बताया कि अब गगरेट विस क्षेत्र की पेयजल योजनाएं पूरा होना शेष है, जिन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

    उन्होंने कहा कि एडीबी के तहत 17 करोड़ रूपये की लागत से ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए स्वीकृत  देहलां, बनगढ़ और रक्कड़ कालोनी की तीनों पेयजल योजनाओं को पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं के पूर्ण होने के उपरान्त ठेकेदार को भी आगाह करें कि योजना का संचालन में लोगों की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की कमी को दूर किया जा सके।

    उपमुख्यमंत्री ने रक्कड कालोनी क्षेत्र की सीवरेज और जलनिकासी की समस्या पर कहा कि अब यह क्षेत्र अभी-अभी नगर निगम ऊना के अधीन आया है तथा नगर निगम को पूर्ण आकार लेने के लिए कुछ समय लगेगा और आने वाले समय में नगर निगम की जरूरतों के मुताबिक इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर ऊना विस क्षेत्र के विधायक सतपाल सत्ती ने पेयजल योजना के लोकार्पण के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि जिला ऊना की राजनीति में मुकेश अग्निहोत्री एक महत्वपूर्ण चेहरा है और अपेक्षा की कि उनके निरंतर प्रयास से ज़िला को विकास की नई उंचाइयां हासिल होंगी।

    इस अवसर पर प्रमुख अभियंता जलशक्ति परियोजना धर्मेन्द्र गिल ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा विभाग की परियोजनाओं बारे जानकारी सांझा की।  मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, मुख्य अभियंता हेमंत तनवर, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

     

  • खेत में दफन मिली 11 वर्षीय बच्ची की नग्न अवस्था में लाश, शरीर पर दरिंदगी के निशान, एक काबू, देखें वीडियो

    खेत में दफन मिली 11 वर्षीय बच्ची की नग्न अवस्था में लाश, शरीर पर दरिंदगी के निशान, एक काबू, देखें वीडियो

    कानपुरः बिधनू थानाक्षेत्र के गांव में बकरी चराने गई 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया। परिजन पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे है। मजदूर पिता के मुताबिक उनकी 11 वर्षीय बेटी 5वी की छात्रा है। वह बकरी चराने खेत गई। देर शाम तक वापिस न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू कर दी। शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं और डेडबॉडी निर्वस्त्र हालत में मिली है। आशंका है कि बच्ची के साथ हैवानियत की गई होगी, इसके बाद हत्या करके शव को दफना दिया गया।

    पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर आरोपी पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव ले जाने पहुंची पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे के बीच पुलिस शव लेकर निकलती दिखी, इस दौरान भागदौड़ में एक सिपाही गिर पड़ा। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बच्ची 5 बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके घर से आरोपी के घर की दूरी सिर्फ 200 मीटर है। वहीं युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गए तो एक जगह खोदी हुई मिट्‌टी दिखी। मिट्‌टी में नमी देखकर शक हुआ कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है।

    सभी ने उस जगह गड्‌ढा खोदना शुरू किया। फिर बच्ची की लाश देखी। युवक ने बताया कि गड्‌ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी। प्राइवेट पार्ट में खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे। परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कई अहम सबूत भी मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें गांव में लोगों से घटना के बारे में गहनता से जानकारी जुटा रही हैं। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रेप के आरोपों पर कहा कि रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

  • Mehar Chand Polytechnic College में आयोजित किया Health Checkup Camp

    Mehar Chand Polytechnic College में आयोजित किया Health Checkup Camp

    जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेड रिबन क्लब के साथ एक खास मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में कॉलेज के विभिन्न विभागों से जुड़े स्टाफ के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाई।

    इस कैंप का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह द्वारा डॉक्टरों की टीम का हार्दिक स्वागत करने के बाद किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के हेल्थ कैंप समय की जरुरत हैं क्योंकि ये हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बनाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में सुधार करके कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    खासतौर पर शरीर में बढ़ रही चर्बी को कम करने के लिए बैलेंस्ड डाइट और नियमित व्यायाम जरुरी है। उन्होंने फास्ट फूड से दूर रहने और स्वस्थ भोजन को अपनाने की सलाह दी है। कैंप के दौरान डॉक्टरों की टीम के द्वारा आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए विसरल फैट, बीएमआई और बॉयोलॉजिकल उम्र जैसे जरुरी पैरामीटरों की जांच की गई।

    इससे स्टाफ सदस्यों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की वास्तविक जानकारी प्राप्त हुई और वो अपनी जीवनशील में जरुरी बदलाव करने के लिए प्रेरित हुए। कॉलेज के सभी स्टाफ ने इस कैंप के प्रति विशेष रुचि और उत्साह दिखाया और इसे एक लाभकारी पहल बताया है। अंत में आयोजकों के द्वारा डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया गया।

    भविष्य में इस तरह के कैंप आयोजित करने का आश्वासन भी दिया गया है। यह कैंप न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता फैलाने में सहायक सिद्ध हुआ है बल्कि स्टाफ को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

     

     

     

     

     

  • बड़ा हादसाः 60 फीट लंबा लोहे का पुल गिरने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः 60 फीट लंबा लोहे का पुल गिरने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के रूप नगर इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक उफनते हुए नाले के ऊपर बना 60 फुट लंबा लोहे का पुल गिर गया। 50 साल की महिला भिखारी की नाले के अंदर गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें पुल गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची। इस दौरान दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को बताया गया कि पुल गिरने से एक महिला नाले में गिर गई, जिसे निकालने की कोशिशें शुरू हुई। कुछ देर बाद ही महिला का शव बरामद कर लिया गया।

    गिरे हुए पुल की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नाला बहुत ही बड़ा है और उसके पानी का बहाव बहुत ही तेज है। नाले में गिरी महिला को सही सलामत बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव दलों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे ‘ओवरब्रिज’ के ढहने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त ‘फुट ओवरब्रिज’ पर एक महिला थी, जो नीचे नाले में गिर गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकाल एजेंसियों के कर्मियों सहित बचाव दल को तुरंत उसकी तलाश में लगाया गया था।

    अधिकारियों ने आगे किसी भी घटना को रोकने और बचाव कार्यों को सुगम बनाने के मकसद से क्षेत्र में घेराबंदी की है। फुट ओवरब्रिज’ के ढहने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और बचाव अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में फरवरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। मामला पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके के जोगिंदर सिंह मार्ग का था। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी। वह 12 घंटे तक गड्ढे में पड़ा रहा लेकिन किसी को इनकी भनक तक नहीं लगी थी।

     

     

  • Punjab News: नशा के खिलाफ प्रशासन का Action, तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा के खिलाफ प्रशासन का Action, तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगतार कार्रवाई की जा रही है। वहीं चल रही कार्रवाई के दौरान ज़िला प्रशासन और पुलिस ने सुभाष कॉलोनी, बटाला रोड में एक नशा तस्कर की अवैध रूप से बनी संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ध्वस्त किया गया मकान मुख्तार सिंह का था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुखतार सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

    उसके खिलाफ थाना सदर अमृतसर में 2023 और 2025 के दौरान दो एफआईआर दर्ज की गई थीं, जबकि तीन डीडीआर भी दर्ज हैं। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में लगभग 80 वर्ग गज में बने अवैध ढांचे पर बुलडोजर चला कर इसे ढहा दिया। प्रशासन का कहना है कि यह संपत्ति नशे की तस्करी से प्राप्त धन से बनाई गई थी, जिसके कारण इस पर कार्रवाई की गई।

    सीपी भुल्लर ने कहा कि “नशे के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के धंधे से कमाई गई दौलत को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी संपत्तियों को कानून के अनुसार नष्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2025 से 16 मार्च 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 1877 मामले दर्ज करके 3321 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन, अफीम, आइस ड्रग, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं।

     

     

     

  • जाहरवीर गुगामाड़ी पर चला पीला पंजा, High Court के आदेशों पर हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

    जाहरवीर गुगामाड़ी पर चला पीला पंजा, High Court के आदेशों पर हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-21 में जाहरवीर गुगामाड़ी पर जिला टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग विभाग की एनएचएआई के साथ बड़ी कार्यवाही की है। विभाग के द्वारा जेसीबी की मदद से बने जाहरवीर गुगामाड़ी पर पीला पंजा चलाया गया है। कार्यवाही के विरोध में सनातन टास्क फोर्स के सदस्यों ने इसका विरोध किया है।

    डीटीपी विभाग की अधिकारी रुबी मोहन ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। सनातन टास्क फोर्स ने इसका विरोध किया जिसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि यह मंदिर 80 साल से ज्यादा पुराना है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

     

     

  • Punjab News: Hotel Park Plaza मालिक व पूर्व Congress MLA को कोर्ट से लगा झटका, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel Park Plaza मालिक व पूर्व Congress MLA को कोर्ट से लगा झटका, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के होटल पार्क प्लाजा के मालिक और कांग्रेस के पूर्व विधायक जसबीर सिंह उर्फ जस्सी खंगूड़ा को सोमवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। लुधियाना के सेशन कोर्ट ने खंगूड़ा को साल 2008 के एक मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की कैद की सजा सुनाई है। हालांकि, सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें कोर्ट से बेल भी मिल गई। उनके लीगल एडवाइजर का कहना है कि पूर्व विधायक की सजा के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील करेंगे।

    पूर्व जस्सी खंगूरा से बताया कि यह मामला सच में राजनीतिक दबाव में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 2008 में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल‑भाजपा की सरकार थी और पंचायत चुनावों के दौरान प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर का अनुचित व्यवहार हुआ था। इसके बाद लोगों में रोष पैदा हुआ और लोगों ने उनसे धक्का‑मुक्की की और उसी धक्का‑मुक्की को लेकर उन पर झूठा मामला दर्ज किया गया जबकि वे उस प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर को बचा रहे थे।

    उन्होंने बताया कि प्रेज़ाइडिंग ऑफिसर ने शराब पीकर लोगों के साथ बदतमीज़ी की थी, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद पुलिस की ओर से उन पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 2027 की चुनावी तैयारियां अब शुरू कर दी गई हैं। अहमदगढ़ हलके से उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ेंगे और जीत कर सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। उन्होंने यह भी माना कि हाल के दिनों में राहुल गांधी द्वारा रैली के दौरान कांग्रेसियों पर लगाई गई फटकार बिल्कुल सही है और अब कांग्रेसियों को एकजुट होने की जरूरत है।

    यह मामला डेहलों थाने में दर्ज सरकारी कर्मचारियों के साथ बदतमीजी और ड्यूटी में बाधा डालने से जुड़ा है। इसमें खंगूड़ा पर आरोप था कि उन्होंने ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की थी। मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद 2008 में हुए ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि यह मामला तब का है जब खंगूड़ा विधायक थे। उस समय ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान मामला हुआ था। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जस्सी खंगूड़ा को दो साल की सजा सुनाई है। केके शर्मा का दावा है कि सजा मिलने के बाद उनकी तरफ से बेल लगाई गई और उन्हें तुरंत बेल मिल गई है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। अब वह जल्द ही सजा के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील करेंगे।

     

     

  • मारुति कार शोरूम में लगी आग , लाखों का हुआ नुक्सान,स्पेयर पार्ट्स और फर्नीचर स्वाह और भवन हुआ क्षतिग्रस्त

    मारुति कार शोरूम में लगी आग , लाखों का हुआ नुक्सान,स्पेयर पार्ट्स और फर्नीचर स्वाह और भवन हुआ क्षतिग्रस्त

     फायर ब्रिगेड ने तीस कर्मियों और दस गाड़ियों से आग पर काबू पाया 

    ऊना/सुशील पंडित:  देश की प्रसिद्ध कार कंपनी मारुति के ऊना शोरूम में सोमवार और मंगलवार की देर रात आग लग गई , जिससे लाखों का नुक्सान हो गया । हालांकि शोरूम में रखी नई गाड़ियों को समय रहते निकाल लिया गया और इन्हें कोई नुक्सान नहीं हुआ । लगभग एक दर्जन नई गाड़ियां वहां थीं ,  लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल गई । शोरूम के स्पेयर पार्ट्स और फर्नीचर तो अग्नि की भेंट चढ़ गया , जबकि शोरूम भवन भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया ।

    आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची । फायर ब्रिगेड की तीस कर्मचारियों की टीम आरंभ में तीन गाड़ियों के माध्यम से आग बुझाने में जुट गई , पूरे अभियान में लगभग दस से ग्यारह गाड़ियां आग बुझाने में लगी । आग लगने के कारण शोरूम से धुएं का गुबार निकलता रहा और चारों ओर फैल गया । काफी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड की आग की कम कर सकी और धीरे धीरे आग बुझाने में सफल हुई । हालांकि नुक्सान का सही सही आकलन नहीं मिल सका लेकिन अनुमान है कि इससे कंपनी को लाखों का नुक्सान हुआ है ।