Blog

  • Punjab News: CM Mann ने अकाली-कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने, कहा- हम इनती गलतियां सुधार रहे…, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने अकाली-कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने, कहा- हम इनती गलतियां सुधार रहे…, देखें वीडियो

    संगरूरः धूरी में उप-मंडल अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 100 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। इसके अलावा, धुरी उपमंडल अस्पताल की नई इमारत का भी उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि इस इमारत का निर्माण 21.65 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। इस अवसर पर भगवंत सिंह मान ने अकाली दल को घेरते हुए कहा कि सुखबीर बादल के रिश्तेदार बिक्रम सिंह मजीठिया चित्ता मामले में जमानत पर बाहर आ गए हैं और एक बहादुर आदमी की तरह घूम रहे हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह पिछली सरकारों की गलतियों को सुधार रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बड़े बादल हों या छोटे बादल, सभी ने कई गलतियां की हैं, हम तो बस उन्हें सुधार रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ही सबको विरोधी लगता हैं। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने 4 वर्षों में एक भी मुद्दा नहीं उठाया है। मान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नेहरू को सबका चाचा बना दिया था, लेकिन मैंने सबको अपना भाई बना लिया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वडिंग, बाजवा सहित अन्य सभी नेताओं की पारियां खत्म हो गई। अकाली-कांग्रेस के बाद भाजपा पर भी सीएम मान ने निशाना साधा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते है उनका इसरो से पुराना नाता है। सीएम मान ने कहा कि ऐसा को कक्षा के समय में होता था, कि इस-रो में इस-रो। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले ही विरोधी हार मान चुके है।

  • Punjab News: Toll Plaza के पास भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, बच्ची घायल

    Punjab News: Toll Plaza के पास भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, बच्ची घायल

    भावानीगढ़ः संगरूर-पटियाला मुख्य सड़क पर कालाझाड़ टोल प्लाजा के पास गांव मुंशीवाला को जाने वाली सड़क के मोड़ के पास स्कूटर सवार दादा-पोती को पटियाला साइड से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दादा की मौत और पोती के घायल होने की खबर है। इस संबंध में मनजीत सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी दिरढबा द्वारा पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके पिता नाहर सिंह (72) पुत्री आशा सिंह अपनी पोती सिमरन को लेकर दिड़बा से नाभा में पेपर दाखिल कराने जा रहे थे कि मुंशीवाला से कालाझाड़ टोल प्लाजा जाने वाली मुख्य संगरूर-पटियाला सड़क के मोड़ के पास पटियाला साइड से आ रही एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।

    हादसे में दादा-पोती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब वह अपने पिता नाहर सिंह और लड़की सिमरन को उठाने लगे तो कार चालक मौके से फरार हो गया। फिर उन्होंने राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा अपने पिता और लड़की को सरकारी राजिंद्रा अस्पताल, पटियाला में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने लड़की का उपचार करके छुट्टी दे दी जबकि उनके पिता नाहर सिंह घायलों की हालत सहन न कर पाने के कारण मृत्यु हो गई। इस संबंध में कालाझाड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjabi Singer Gippy Grewal को मिली धमकियां, ऑडियो वायरल

    Punjabi Singer Gippy Grewal को मिली धमकियां, ऑडियो वायरल

    मोहालीः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में गोलियां मारने की धमकियां दी गई है। ऑडियों में व्यक्ति खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है। व्यक्ति ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले गायक को मैसेज भेजा था, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला। इस मामले को लेकर भाणे एलए को भी मैसेज भेजा था और दोनों से जरूरी बात करनी है।

    जिसके बाद धमकी देते हुए कहा कि मेरा मैसेज को इग्नोर ना किया जाए, नहीं तो काफी बुरा होगा। मैसेज को इग्नोर कर सकते हो, लेकिन गोलियों के रौंद जब आएंगे तो उसे इग्नोर नहीं कर पाओंगे। कहीं यह ना हो कि मोहाली में हमें तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। बताया जा रहा है कि गिप्पी ग्रेवाल की टीम ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें धमकियां मिली हैं, गिप्पी को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਨੂੰ ਮੁੜ ਮਿਲੀ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਮਨੋਰੰਜਨ ਜਗਤ ‘ਚ ਚਿੰਤਾ ਦੀ ਲਹਿਰ

    बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल कनाडा में वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं। पिछले साल 25 नवंबर को इनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस ने पोस्ट लिखकर न सिर्फ जिम्मेदारी ली, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी। लॉरेंस ने लिखा था, ‘हां जी सत श्री अकाल, राम राम सबनू। वैंकूवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लॉरेंस गैंग ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बताए तुझे तेरा भाई। सलमान को भी वहम है कि दाउद उसकी मदद करेगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे।’

  • LPG Gas मामले में गोदाम पर Police की Raid, 610 अवैध सिलेंडर बरामद, देखें वीडियो

    LPG Gas मामले में गोदाम पर Police की Raid, 610 अवैध सिलेंडर बरामद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः देश में गैस संकट और आपूर्ति की कमी का फायदा उठाने वाले कालाबाजारियों पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में चल रहे एक अवैध गैस भंडारण रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गोदाम से 610 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं, जिन्हें सरकारी नियमों के विरुद्ध और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर जमा किया गया था। लेकिन गोदाम का मालिक कर्मचारी सहित फरार हो गया। डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक सूचना के आधार पर टीम ने मुंडका स्थित गुरुजी इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर छापा मारा। टीम ने जांच के दौरान पाया गया कि गुरुजी इंडेन गैस सर्विस को केवल इंडेन कंपनी के कमर्शल एलपीजी सिलेंडर वितरित करने की अनुमति है, लेकिन गोदाम में इंडेन के अलावा भारत गैस और एचपी गैस कंपनियों के सिलेंडर भी बड़ी संख्या में रखे मिले, जो एलपीजी वितरण से जुड़े नियमों और लाइसेंस की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन हैं।

    छापेमारी के दौरान कुल 610 सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें इंडेन के 423, भारत गैस के 92 और एचपी गैस के 95 सिलेंडर शामिल हैं। इनमें भरे और खाली दोनों तरह के सिलेंडर मौजूद थे। शुरुआती जांच में स्टॉक रिकॉर्ड में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों से पुलिस को पता चला कि 10 मार्च 2025 तक डिस्ट्रीब्यूटर के पास इंडेन के कमर्शल सिलेंडरों का स्टॉक शून्य होना चाहिए था, जबकि मौके पर 133 भरे हुए सिलेंडर पाए गए। इससे अनियमितता और अवैध स्टॉक की आशंका बढ़ गईं। पुलिस के मुताबिक, इस तरह की अवैध जमाखोरी सप्लाई की कमी या संकट के दौरान की जाती है, ताकि बाद में सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केट में बेचकर मुनाफा कमाया जा सके।

    यह न केवल उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि एलपीजी जैसे ज्वलनशील प्रोडक्ट को अनसेफ भंडारण से बड़ा हादसा होने का खतरा भी रहता है। छापेमारी के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड सप्लाई ऑफिसर विकास कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने पुष्टि की कि इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर के परिसर में अन्य कंपनियों के सिलेंडर रखना नियमों के खिलाफ है। इस मामले में क्राइम ब्रांच थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 और संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। छापेमारी के समय गोदाम के मालिक मौके से फरार मिला। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध जमाखोरी और संभावित ब्लैक मार्केटिंग में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

     

  • खिलौने की तरह पहाड़ी से गिरी कार, अंदर चिल्लाते रहे बच्चे, देखें वीडियो

    खिलौने की तरह पहाड़ी से गिरी कार, अंदर चिल्लाते रहे बच्चे, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बंजार उपमंडल में स्थित जीभी में पहाड़ी से कार खिलौने की तरह लुढ़कते हुए सड़क पर गिर गई। इस हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और ऊपरी सड़क से फिसलते हुए पहाड़ी ढलान की ओर लुढ़क गई। घटना आसपास लगे कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज रौंगटे खड़े कर देने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार कार तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद गाड़ी पहाड़ी से नीचे की ओर लुढ़कने लगी। जब कार पहाड़ी से नीचे लुढ़क रही थी, उसी दौरान उसमें सवार एक महिला वाहन से बाहर छिटककर बीच ढलान में जा गिरी। वहीं कार नीचे सड़क पर जाकर पलट गई] जिसमें परिवार के अन्य सदस्य फंसे हुए थे। गाड़ी के अंदर दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे जो हादसे के बाद डर और दर्द से जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। समय रहते मदद मिलने से स्थिति और गंभीर होने से बच गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को केवल हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि यहां की सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
  • 900 रुपये के बिल पर दबंगों की गुंडागर्दी, कर्मियों और संचालक को डंडों व तसले से पीटा

    900 रुपये के बिल पर दबंगों की गुंडागर्दी, कर्मियों और संचालक को डंडों व तसले से पीटा

    ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में रेलवे रोड पर स्थित प्रिंस ढाबे में दबंगों की गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां एक होटल कर्मचारी को दबंगों से खाने का बिल मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि करीब आधा दर्जन दबंगों ने 900 रुपए के बिल मांगने पर होटल संचालक और कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। दबंगों द्वारा कर्मियों और संचालक पर डंडों और तसले से हमला किया गया। इस दौरान दबंग गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दबंगों ने कर्मचारियों के साथ लात-घूंसे के साथ-साथ डंडों से भी जमकर मारपीट की। इस दौरान ढाबे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट करने के बाद आरोपी कर्मचारियों को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ढाबा संचालक की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई।

    वहीं, पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शनि राघव, विक्रांत रावल, शुभम और हेमंत कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

     

     

     

     

     

  • कांग्रेस प्रधान Raja Warring और Gurjeet Aujla समेत 8 सांसदों का निलंबन हुआ रद्द

    कांग्रेस प्रधान Raja Warring और Gurjeet Aujla समेत 8 सांसदों का निलंबन हुआ रद्द

    नई दिल्लीः लोकसभा सत्र के दूसरे चरण के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा निलंबन आज हटा लिया गया है। इन 8 सांसदों में से सात कांग्रेस पार्टी के और एक वामपंथी पार्टी के थे। इन 8 सांसदों को 4 फरवरी को पूरे बजट सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से 8 विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द करने का अनुरोध किया। लोकसभा ने मंगलवार को उन 8 विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द कर दिया जिन्हें संसद के बजट सत्र के पहले चरण में सदन की अवमानना के मामले में निलंबित किया गया था।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें 8 विपक्षी सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी थी। सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने आसन से निलंबन रद्द करने का अनुरोध किया और विपक्षी सदस्यों के आचरण पर खेद भी जताया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन खत्म करने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी। किरेन रिजिजू ने लोकसभा में आठ सांसदों का निलंबन रद्द करने का प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद लोकसभा में मतदान के लिए पेश किया गया। प्रस्ताव पारित होने के बाद आठों सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया।

    विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द करने पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “कल लंबी चर्चा हुई। सभी दलों ने सदन की गरिमा और परंपरा को बनाए रखने में योगदान देने का वादा किया। मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे AI, एआई से निर्मित तस्वीरों का उपयोग न करें। मैंने बुलेटिन में भी यही अनुरोध किया है। बजट सत्र के पहले चरण के दौरान तीन फरवरी को आसन की ओर कागज फेंकने के बाद, सदन की अवमानना के मामले में विपक्ष के 8 सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एस. वेंकटेशन शामिल हैं। निलंबन के बाद से ये सांसद कार्यवाही वाले दिन संसद के मकर द्वार पर धरना दे रहे थे।

     

  • Jalandhar पहुंचे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज Ishan Kishan, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज Ishan Kishan, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन आज जालंधर कांग्रेस नेता के घर पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। हाल ही में ईशान ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल मैच में बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान अश्वन भल्ला ने ईशान किशन को विश्व कप जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने ईशान किशन भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान विशेष तौर पर लविश ओबेरॉय व निखिल मौजूद रहे।

    बता दें कि भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अचानक टीम में एंट्री मारी थी। इसके बाद उन्होंने विश्व कप में शानदार बैटिंग की और भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फोन कॉल की वजह से ईशान की जिंदगी बदल गई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्या ने किशन को फोन किया था। ऐसे में ईशान ने भारतीय कप्तान से उनके ऊपर थोड़ा भरोसा रखने की बात कही थी।

    बाएं हाथ के बल्लेबा ने अपनी बात को सही साबित किया है और टूर्नामेंट में 317 रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। विश्व कप से पहले सूर्या ने उनसे, जो बात की थी, अब उसका खुलासा किया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मुझे आज भी याद है हम टूर्नामेंट से पहले टीम का चयन कर रहे थे। मेरी किशन से फोन पर बात हुई थी। मैंने उनसे पूछा था कि क्या आप मेरे लिए विश्व कप जीतेंगे? उन्होंने जवाब दिया कि मेरे ऊपर थोड़ा भरोसा दिखाओ और मैं ये आपको करके दिखा दूंगा। पिछले दो सालों से वे इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर थे। वे घरेलू क्रिकेट में खेले, अपना योगदान दिया, कड़ी मेहनत की और फिर टीम में वापसी की। इसके बाद उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”

    किशन को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। वे दो सालों तक टीम में नहीं चुने गए थे। हालांकि, किशन ने अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फाइनल में 45 गेंदों पर शतक लगाया और इसके बाद उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी हुई। किशन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया गया। टीम इंडिया में किशन की वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हुई। इस सीरीज में उन्होंने कमाल की बैटिंग की और कुल 215 रन बनाए। किशन ने पांचवें टी20 मैच में ब्लैककैप्स के खिलाफ 42 गेंदों पर शतक लगाया और इसी के साथ उनकी टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 में जगह पक्की हो गई।

     

     

  • Punjab News: LPG गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर DC Komal Mittal का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर DC Komal Mittal का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः जंग के माहौल के बीच कई जगह पर सिलेंडरों की कमी आ गई है। इसी बीच लोग पैनिक कर रहे हैं और बड़ी मात्रा में सिलेंडर भरवा रहे हैं। गैस एजेंसियों में भी लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं LPG गैस सिलेंडरों को लेकर मोहाली सहित कई इलाकों में तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं।

    इन्हीं अफवाहों के बीच DC मोहाली कोमल मित्तल ने LPG गैस सिलेंडरों की कमी की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि LPG गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों पर नजर रखेंगी और अगर बुकिंग के दो दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सिलेंडर डिलीवर नहीं किया जाता है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    आगे जानकारी देते हुए DC ने कहा कि एजेंसियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे 3 दिन से ज्यादा का बैकलॉग न रखें। अगर किसी व्यक्ति की बुकिंग के बाद तीन दिन से ज्यादा समय बीत गया है और एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर नहीं दिया गया है, तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत की जानी चाहिए, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

     

  • Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के PR-7 एयरपोर्ट रोड पर स्थित छत लाइट प्वाइंट के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार, ट्रैक्टर और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसा उस समय हुआ, जब मोहाली की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और पटियाला की तरफ से आ रही कार आमने-सामने आ गईं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली का अगला हिस्सा कार के पिछले हिस्से में जा घुसा। दुर्घटना में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे की फुटेज अब सामने आई है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।