Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : Bus और स्कूटरी की भीषण टक्कर, 2 की मौत

Jalandhar News : Bus और स्कूटरी की भीषण टक्कर, 2 की मौत

0
Jalandhar News :  Bus और स्कूटरी की भीषण टक्कर, 2 की मौत

नकोदर : बस और स्कूटरी की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। नकोदर-जालंधर रोड पर गांव मुंधा के पास पंजाब रोडवेज की बस ने स्कूटरी सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संतोख सिंह पुत्र प्रीतम सिंह और सुखदेव सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव शमसाबाद नूरमहल के तौर पर हुई है।

नछत्तर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव शमशाबाद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका मामा संतोख सिंह और सुखदेव सिंह स्कूटरी पर जालंधर दवा लेने जा रहे थे। इस दौरान नकोदर जालंधर रोड पर गांव मुंधा से थोड़ा आगे मुख्य सड़क पर पहुंचे तो नकोदर की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर की लापरवाही के कारण भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाने में तैनात ए.एस.आई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जांच अधिकारी ए.एस.आई कुलविंदर सिंह ने बताया कि बस चालक कुलविंदर सिंह पुत्र मल्ल सिंह निवासी गांव राजिया जिला बरनाला के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here