Blog

  • जालंधर: 40 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर: 40 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर ( एएनएस ): थाना भोगपुर की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे 40 ग्राम हेरोइन व ₹21000 की राशि के बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों  की पहचान वरुण कुमार उर्फ बब्लू निवासी सरपंच कालोनी करतापुर और  गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी निवासी गाँव बगिआडी थाना टांडा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई राम किशन पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान निजामुद्दीन गेट के पास मौजूद थी। इस दौररन कार  सवार वरुण पुलिस पार्टी को देख  भागने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया।  तलाशी लेने पर आरोपी  के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

    इसी तरह थाना भोगपुर की उप चौकी लादडां के एएसआई परमजीत सिंह ने घोड़ावाही किंगरा चो वाला रोड नजदीक श्मशान घाट के बाहर गुरप्रीत सिंह गोपी को  10 ग्राम हीरोइन सहित काबू कर लिया।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नशीले पदार्थ सहित 1 गिरफ्तार 

    जालंधर: (ए.एन. एस ) थाना रामांमडी की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान नीरज उर्फ जम्मू निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान काज़ी मंडी की तरफ जा रही थी, जहाँ टीम को देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा फेंक दिया और  भागने की कोशिश करने लगा । तो मौक़े पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।  लिफाफे की तलाशी  से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नशीले पदार्थ सहित 1 गिरफ्तार 

    नशीले पदार्थ सहित 1 गिरफ्तार 

    जालंधर: (ए.एन. एस ) थाना रामांमडी की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान नीरज उर्फ जम्मू निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान काज़ी मंडी की तरफ जा रही थी, जहाँ टीम को देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा फेंक दिया और  भागने की कोशिश करने लगा । तो मौक़े पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया।  लिफाफे की तलाशी  से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • बददी बाजार में  नालियों पर दुकानदारों का  कब्जा

    बददी बाजार में  नालियों पर दुकानदारों का  कब्जा

    रैंप बनाकर कर दी हैं बंद, सफाई करें तो करें कैसे

    न जेसीबी से साफ कर सकते हैं न ही मजदूर साफ कर सकता है

    जब जेसीबी नाली के उपर बने रैंप तोडने आई तो रोक दिया दुकानदारों ने

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बददी के तहत साईं रोड बददी पर दुकानों में घुसे बरसाती पानी के बाद नालियां खोलने को लेकर नगर परिषद बददी के अधिकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।  जैसे ही जेसीबी के साथ वह नालियां खोने लगे तो वहां पर भाजपा से जुडे व्यापारियों ने उनको रोक दिया। बददी साईं रोड पर भाजपा से जुडे आधा दर्जन दुकानदारों ने अपने आगे बने नाले पर पक्के लेंटर डालकर कब्जा किया हुआ है और उसमें कई सालों से सफाई नहीं हुई । ना ही सफाई कर्मचारी उसमें जा सकता था । आज नगर परिषद बददी के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार जेसीबी लेकर वहां पहुंचे और जैसे ही उन्होंने भाजपा के नेताओं की दुकान के आगे बने रैंपों को जेसीबी से तोडऩा शुरू किया तो उन्होंने अनावश्यक राजनीतिक दबाव बनाकर उसको रोक दिया।  गौरतलब है कि यह नाला काफी लंबे समय से कवर कर दिया गया है ।
    ट्रैक्टर और जेसीबी से सफाई करना तो दूर कोई कर्मचारी इस नाले को साफ नहीं कर सकता क्योंकि नाले में अंदर जाने क्यों कोई जगह ही नहीं है। इस नाले में उफान से दूसरी साईड के एक दर्जन दुकानदारों की दुकानों में डीआईसी व सब्जी मंडी के ओर से आई पानी घुस गया। जैसे ही नाले में गंदगी फंसी और पानी ने बैक मार दिया तो सारा पानी इन दुकानों के सामने वाली मार्केट की दुकानों में घुस कर उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया।  मौके पर उपस्थित मान सिंह व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन आज बंद पडे नाले के रैंप को तोडऩा चाहता है लेकिन इन दुकानदारों ने राजनीति की दवा बनाकर नाले को तोडऩे से मना कर दिया । कहने को तो यह दुकानदार यह दम भरते हैं कि नगर पालिका सफाई नहीं करती लेकिन जब सफाई करनी आई तो नाले के उपर बने रैंप को तोडऩे से मना कर दिया और उसके आगे से ही नई नाली बनाने पर दबाव बनाने लगे ।
    अगर आज भी श्रीकंात शर्मा की दुकान से लेकर जूस बार कपड़े की दुकान, हलवाई की दुकान, मोबाइल की दुकान के आगे नाले को तोड़ा जाता तो पानी के बैक आने की संभावना बिल्कुल नहीं बचेगी। वहीं अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि जितनी भी नालियां खुली थी जो कवर नहीं की थी उनको साफ कर दिया गया है जहां-जहां नालियां पूरी तरह कवर कर ली गई हैं उनको भी नोटिस व हिदायत दी जाएगी कि नाली को उपर से कवर मत करो हमें सफाई की दिक्कत आती है। उन्होने कहा कि जहां जहां नालियां खुली थी उसको साफ कर दिया गया।
  • पुलिस ने गुमशुदा बच्चा पालकवाह से बरामद कर परिजनों को सौंपा 

    पुलिस ने गुमशुदा बच्चा पालकवाह से बरामद कर परिजनों को सौंपा 

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली में बिकी देवी( 35 ) पत्नी रामवीर गांव पीपरी P.O उंगैती तह0 बिलसी थाना उंगैती जिला वदायूं उत्तर प्रदेश हाल रिहाइश टाहलीवाल तह0 हरोली जिला ऊना ने पुलिस चौकी टाहलीवाल में एक शिकायत पत्र दिया था कि करीब 14/15 वर्षों से परिवार सहित टाहलीवाल में रह रही है । इसके तीन बच्चे दो बेटे व एक बेटी हैं । इसका सबसे बडा बेटा प्रिंस कुमार(14 ) जो कि 9th कक्षा में टाहलीवाल में पढ़ता है । 
     प्रिंस कुमार करीब 12: 00 बजे कटिंग करवाने के लिये 20 रु लेकर टाहलीवाल बाजार गया था उसके बाद वापिस नहीं आया था। प्रिंस की तलाश संतोषगढ़, बाथडी व बाथु  आदि में की गई परन्तु प्रिंस कहीं भी नहीं मिला । विक्की देवी की शिकायत पर थाना हरोली में मुकदमा दर्ज करके पुलिस द्वारा प्रिंस की तलाश सीसीटीवी फुटेज व सूत्रों के आधार पर की गई। आज प्रिंस कुमार को पालकवाह से बरामद कर मेडिकल करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। कल प्रिंस कुमार के बयान अदालत में करवाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
  • ਪੰਜਾਬ: ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਦੂਸ਼ਿਤ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਗੁੱਸੇ ਚ ਆਏ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਬਤੀਆਂ ਵਾਲਾਂ ਚੌਂਕ ਵਿਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕੇ ਪੀਣ ਵਾਲਾ ਸਾਫ ਪਾਣੀ ਤੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸੀ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

    ਅਮਿਤ ਮਿੱਤਲ਼ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਿੱਖਾਂ ਵਾਲੀ ਰੋਡ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੈ ਸੀਵਰੇਜ ਦਾ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਹਰ ਥਾਂ ਤੇ ਜਮਾ ਹੈ।  ਅਤੇ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ।

  • पंजाब:  स्कूलों को लेकर PSEB ने जारी किए ये आदेश

    पंजाब:  स्कूलों को लेकर PSEB ने जारी किए ये आदेश

    चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाब राज्य के पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी स्कूल प्रमुखों को सूचित किया है कि सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण/कंटीन्यूशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 27 जुलाई 2023 से 30 अगस्त 2023 बिना लेट फीस व 31 अगस्त 2023 से 21 सितंबर  2023 तक 1500/- रुपए लेट फीस के साथ व इसी तरह 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 4 अगस्त 2023 से 6 सितंबर 2023 तक बिना लेट फीस व 7 सितंबर 2023 से 28 सितंबर 2023 तक 1500/- रुपए लेट फीस के साथ शेड्यूल निर्धारित किया गया है। इस संबंध में बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन/कंटीन्यूशन करने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित/जारी किए गए शेड्यूल  (समय सारणी) में इस बार  केवल दो चरणों में बनती फीस व जुर्माना फीस के माध्यम पूरा किया जाना है। दूसरे पड़ाव अधीन दिए गए समय के बाद कोई अतिरिक्त समय में वृद्धि नहीं की जाएगी।

  • जालंधर: 150 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर: 150 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर,ENS: देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान साहिब सिंह उर्फ साबा के रूप में हुई है। बिहार क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान वोजोवाल जोहला चौक के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने हाईवे पर स्विफ्ट कार चालक को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड से डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिमांड दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आरोपित यह सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

  • टाहलीवाल मंगू राम बने कामगार  यूनियन के प्रधान

    टाहलीवाल मंगू राम बने कामगार  यूनियन के प्रधान

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल  में स्थित  जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस में जिला ऊना इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में  मैसर्स  बेक्टर फूड  स्पेशलिटीज वर्कर्स यूनियन  की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यूनियन का वार्षिक चुनाव कराया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर द्वारा पुरानी कमेटी भंग करके नई कमेटी का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से बलवीर चंद को चेयरमैन और मंगू राम को प्रधान व दिनेश कुमार को महासचिव  की जिमेदारी दी गई।इस मौके पर बोलते हुए नरेश ठाकुर  कहा कि ज्यादातर उद्योगों में कामगारों की समस्याओं को अनदेखा किया जाता रहा है। इंटक यूनियन हमेशा मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और यूनियन के प्रतिनिधि हमेशा कामगारों की समस्याओं को प्रबंधन वर्ग के आगे रखकर समस्याओं का समाधान करवाते रहे हैं ।
    नरेश ठाकुर ने यूनियन प्रधान और चेयरमैन  को  आदेश दिया कि वह जल्द  कमेटी के अन्य पदाधिकारी  नियुक्त करके नई कमेटी का गठन करें और कामगारों को पेश आ रही  समस्याओं   को प्रबंधन वर्ग के  साथ बैठकर उनका समाधान करवाएं। इस मौके पर मैसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियालिटीज वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित प्रधान मंगू राम ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह इसको पूरी निष्ठा और कर्तव्य पूर्ण समझकर निर्वहन करेंगे और कहा कि हम बिना किसी भेदभाव के समय समय पर कामगारो की समस्याओं को प्रबंधन वर्ग के साथ मिलकर जल्द से जल्द हल करवाने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर उन्होंने जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर व समस्त कामगारों का उनको प्रधान चुनने पर धन्यवाद किया। इस मौके जिला इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर हरोली ब्लॉक इंटक प्रधान विकास राणा विक्की , जिला युवा इंटक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, उप अध्यक्ष आशुतोष वाली, जिला महा सचिव  युवा इंटक विशाल अग्निहोत्री, जिला प्रेस सचिव विजय राणा,  यूनियन के पूर्व प्रधान चमन लाल, इंटक नेता गोविंद राजपूत , कुलदीप प्रभाकर, अमित शर्मा, ओमकार, सुभाष चंद्, किशोरी लाल, अशोक कुमार, गुरचरण, जैसलमेर, जंगबहादुर , शिवकुमार, जीवन कुमार व बड़ी संख्या में अन्य कामगार भी मौजुद रहे।
  • नशा मुक्ति अभियान में आशा वर्कर की भूमिका जरूरी : बीएमओ 

    नशा मुक्ति अभियान में आशा वर्कर की भूमिका जरूरी : बीएमओ 

    ऊना/ सुशील पंडित: हरोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे बीएमओ संजय मनकोटिया ने विशेष तौर से भाग लिया ।उन्होंने कहा की नशा मुक्ति अभियान में तमाम आशा वर्कर बढ़ चढ़ कर लें। नशे के प्रति लोगों को जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनेश कुमार ने ऑनलाइन ऐप का प्रयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी । ब्लॉक की आशा वर्कर प्रधान सुनीता कुमारी समेत सभी आशा वर्कर ने नशा मुक्ति अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का संकल्प लिया।