Blog

  • विकास नगर वासियों ने बिजली का बिल ज़्यादा आने पर किया विरोध 

    विकास नगर वासियों ने बिजली का बिल ज़्यादा आने पर किया विरोध 

    भाजपा नेता शशी शंकर तिवारी ने SDO और JE से बात करके करवाया मौके पर हल

    चंडीगढ़ (अजीत झा) : भाजपा नेता शशी शंकर तिवारी ने बताया की विकास नगर मौली जागरा में बिना बिजली का रीडिंग देखें काफ़ी ज़्यादा बिजली का बिल भेजने के विरुद्ध में बिजली विभाग के प्रति लोगो ने रोष व्यक्त किया एवं भाजपा नेता शशी शंकर तिवारी को इस बारे में बताया स्थानीय निवासियों ने कहाँ कि यह बढ़ी हुई बिजली बिल की पर्ची को लेकर हम मनीमाजरा बिजली कार्यालय भी गए थे।
     
    वहाँ पर बैठे कर्मचारियों ने असंतोषजनक जवाब देते हुए वहाँ से जाने को कहाँ और ये भी कहां कि इसमें कुछ नहीं हो सकता है। जहां जाना है जाओ, इन सब बातों को लेकर लोगो में बहुत ही रोष था। मौके पर SDO और JE ने कर्मचारियों को भेजा और बिजली बिल में जो भी गलतियाँ थी उनको ठीक करवाया।

  • अनुसूचित जाति, जनजाति,  पिछड़ा वर्ग महापंचायत ने बनाई हाई पावर कमेटी

    अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग महापंचायत ने बनाई हाई पावर कमेटी

    चंडीगढ़ शिक्षा विभाग उत्पीड़न मामला

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : सेक्टर 18 चंडीगढ़ स्कूल अध्यापिका मेधावी और मनीमाजरा अध्यापिका अनामिका को न्याय दिलाने के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग और कर्मचारी संगठनों की महापंचायत आज श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा सेक्टर 30 चंडीगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री ओपी चोपड़ा ने की । इस बैठक में सैकड़ों संगठनों के नेताओं ने भाग लिया ।

    महापंचायत दौरान एक हाई पावर कमेटी गठित की गई । महापंचायत दौरान हाई पावर कमेटी का नाम डॉक्टर अंबेडकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा तय किया गया।  इस हाई पावर कमेटी 24 गणमान्य नेताओं को शामिल किया गया यह कमेटी आगामी रणनीति तय करेगी। महापंचायत कहा गया कि जैसे चंडीगढ़ शिक्षा विभाग डी. पी. आई. ने भरोसा दिलाया था कि सोमवार तक इन मामलों के दोषी प्रधानाचार्य राजबाला को बदल दिया जाएगा । इस कारण हाइ पावर कमेटी सोमवार 13 फरवरी को डीपीआई एचएस बराड़ से मिलेगी और पता करेगी की उन्होंने अपना वादा पूरा किया या नहीं ? पीड़ित शिक्षिकाओं को इंसाफ दिया या नहीं ?

    डा. अंबेडकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा में स्वामी चंद्रपाल अनार्य, ओपी चोपड़ा , भगत राज तिसावर, कृष्ण कुमार चड्डा , ओमपाल चावर , रणजीत मिश्रा , किशोर कुमार पाल , हरबंस सिंह सैनी,   धर्मवीर राणा ,ओम प्रकाश सैनी , सुनील पारखी , मदन सिंह , बृजपाल , जसपाल सिंह , रवि आदिवाल ,  त्रिलोक चंद , श्रीमती किरण बाला , जुगिंदर खेरवाल , गौतम भौरिया, पुष्पेंद्र कुमार सुरजीत सिंह फौजी, मनोज कुमार एडवोकेट,  बालचंद बोहत शामिल है। 

    डॉ. अंबेडकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा बड़ा संघर्ष किया जाएगा । चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीपीआई एचएस बराड़ का पक्ष जानने के बाद बड़े संघर्ष के लिए आगामी रणनीति तय करेगी।

  • बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

    बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

    बठिंडा। मानसा से बठिंडा आ रही पीआरटीसी की एक बस के सामने अचानक से एक कार आ गई, जिसे बचाते हुए बस ने ब्रेक लगा दी। जिसे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गांव चनारथल के पास बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। जिसमें 9 घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया, जबकि बाकी घायलों को मौड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    हादसे में घायल हुए लोगों को मामूली चोटें लगी है। बस सड़क पर बीच में पलटने के कारण रोड पर ट्रैफिक जमा हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने गांववासियों की मदद से बस को सीधा कर रास्ता क्लीयर किया गया, ताकि दूसरे वाहनों को कोई परेशानी ना झेलनी पड़े। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार दोपहर बाद पीआरटीसी की बस मानसा से बठिंडा की तरफ आ रही थी। बस में करीब 30 सवारियों के होने की बात कही जा रही है। बस अभी गांव चनारथल के पास पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार से एक कार आ गई। जिसे बचाने के लिए बस ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। इसके बाद हादसे वाली जगह में चीखे सुनकर आसपास काम कर रहे लोग व सड़क से गुजर रहे लोग सहायता के लिए पहुंचे।

    इस दौरान जहां पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। वहीं बठिंडा की समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की एंबुलेंस टीमें भी मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए मौड़ सिविल अस्पताल व बठिंडा सिविल पहुंचाया।

  • दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हटली में हुआ समापन समारोह

    दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हटली में हुआ समापन समारोह

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत  सरकार  युवा कार्यक्रम  एवम खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से जन चेतना युवक मण्डल समलाडा  द्वारा प्रखंड स्तरीय  दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हटली मे  किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  थ्रोबॉल के प्रदेश के मुख्य सरंक्षक अजय ठाकुर, विशेष अतिथि   समाजसेवी अभय राणा व थ्रोबॉल प्रदेश अध्यक्ष अमन शर्मा, समाजसेवी पंचायत समिति सदस्य  जोगिंद्र देव आर्य व वॉलीवाल महासंघ के सचिव मदन राणा रहे।

    इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नेहरू युवा केन्द्र ऊना के  उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा ऋषव चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में युवक मण्डल समलाडा के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया । मुख्यातिथि अजय ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की ।  उन्होंने अपनी तरफ से पांच हजार रुपए का नकद इनाम दिया। उन्होंने बताया कि हमारे ब्लाक में इस तरह के कार्यक्रमों से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिलता है   इस मौके पर विशेष अतिथि अभय राणा ने 1100 रुपए की राशि दी।

    युवक मण्डल समलाडा के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  तीन प्रतियोगिताएं वॉलीवाल, बेडमिंटन व थ्रोबॉल व रेस  आदि प्रतियोगिताएं करवाई  गयी जिसमे  थ्रोबॉल में प्रथम स्थान पर नेहरू युवा किसान मण्डल  सासन व रनर में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा रहे। इसमें टीमों को 2100 रुपए व 1100 रुपए सहित मेडल व ट्रॉफी दी गयी। वॉलीवाल में विनर विजेता लखरून क्लब व रनर विजेता हटली क्लब रहे। जिसमें 5100 रुपये व 3100रुपये का नकद इनाम दिया गया। इस मौके पर कोच कंचन राणा, प्रिंस व युवक मण्डल समलाडा से जीवन कुमार जीवू , सचिन शर्मा सौरभ शर्मा, प्रिंस व  राजेश ठाकुर, नेहरू युवा किसान मंडल सासन के  तीक्षण सहित अन्य मौजूद रहे।

  • कोट स्कूल के नन्हे छात्रों ने वार्षिक समारोह के संस्कृत कार्यक्रम पर मचाई धूम

    कोट स्कूल के नन्हे छात्रों ने वार्षिक समारोह के संस्कृत कार्यक्रम पर मचाई धूम

    स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर बल दें अध्यापक: देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय उच्च विद्यालय कोट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र भुट्टो ने शिरकत करके मेधावी छात्रों को ईनाम बांटे।  स्कूली छात्रों ने बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करें खूब वाहवाही लूटी। स्कूली बच्चों ने पंजावी फोक ओर पहाड़ी गिद्दे से मुख्य अतिथि का मन मोह लिया।

    स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेश भारती ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की ओर विधायक के समक्ष स्कूल की कुछ मांगो को भी रखा। भुट्टो ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने से बड़ों की इज्जत करने के लिए प्रेरित किया। कुटलैहड़ के हर स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। और स्कूल से छात्र शिक्षा के साथ संस्कार लेकर घर जाए। अभिभावकों को यह ज्ञात हो कि जिस स्कूल में हम अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज रहे है। वहां के अध्यापक अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी अध्यापक गण हमारे बच्चों को प्रदान कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि जव स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी तो कुटलैहड़ के हर सरकारी स्कूल में छात्रों की संख्या ओर वढ़ेगी। उन्होने कहा कि हर स्कूल की हर मांग को पूरा करना हमारा उद्देश्य है। लेकिन हमें भी कुटलैहड़ के हर स्कूल में छात्रों की संख्या सौ से ऊपर चाहिए। अब शिक्षक समाज किस प्रकार इस टारगेट को पूरा करेगा। यह उनकी सोच पर निर्भर है। 

    भुट्टो ने कहा कि अभी छात्रों की परीक्षाओं के दिन नजदीक है। इसलिए शिक्षक समाज केवल छात्रों की पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करें। मार्च के बाद जब स्कूल में परीक्षाएं खत्म होंगी। उसके बाद शिक्षक समाज के साथ बैठक करके नई ऊर्जा के साथ नए सैशन के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे वढ़ने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि कोई बदले की भावना से काम नहीं होगा।और किसी अध्यापक का तबादला नहीं होगा। हमारा उद्देश्य स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों को भरना है। 

    विधायक ने कोट स्कूल के संस्कृत कार्यक्रम के लिए 51 सौ ओर छात्रों के गिद्दे के लिए 21 सौ रुपए अलग धनराशि देने की घोषणा की। ओर स्कूल की हर मांग को मंजूरी देते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेश भारती,ठाकुर किशोरी लाल, कर्ण ठाकुर स्थानीय पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य, व अभिभावक मौजूद रहे। 

  • 66 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाईयां वितरित की

    66 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाईयां वितरित की

    बद्दी/ सचिन बैंसल : विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर  के सौजन्य से आयोजित किये जाने वाले साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच के तहत  रविवार को ग्राम पंचायत मंधाला के  कुल्हाड़ीवाला स्तिथ शिव मंदिर परिसर में जांच शिविर का आयोजन किया गया। रूहानी केंद्र के महासचिव ईश्वर दास सग्गू ने बताया कि इस शिविर में संस्था के 5 सेवको द्वारा डॉ प्रवीन सिंह सांजवान के नेतृत्व में 66 लोगो के स्वास्थ्य जांच की गई और उनको निशुल्क दवाईयां भी दी गई। शिविर में उपस्थित लोगो को स्वास्थ्य संबधी जानकारी भी दी गई। डॉ प्रवीन सिंह साजवान ने कहा कि मौसम में तब्दीली के दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखे।

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में बताया एनएसएस युवा कैसे बनें सैनिक

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में बताया एनएसएस युवा कैसे बनें सैनिक

    सात दिवसीय विशेष शिविर, तीसरे दिन की शुरुआत परेड से 

    ऊना/ सुशील पंडित : आज अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरे दिन की शुरुआत परेड से शुरू हुई। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि एनएसएस के पहले सत्र में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने एनएसएस द्वारा गोद लिए गांव मुशाली और न्याली गांव में एक दिवसीय श्रमदान किया। स्वयंसेवियों ने श्रमदान के साथ साथ क्लीन ड्राइव और प्लास्टिक फ्री अभियान कर स्वच्छता का संदेश दिया। 
    इस अवसर पर मुशाली पंचायत के उप प्रधान अजय शर्मा ने इस कार्य के लिए एनएसएस यूनिट राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की प्रशंसा की। दूसरे सत्र में करियर गाइडेंस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशेष व्याख्यान के मुख्य वक्ता इंडियन नेवी में कार्यरत अर्चित भोगल ने मुख्य विषय कैसे भारतीय नौसेना में अधिकारी बन सकते हैं और एनएसएस, एनसीसी और रेंजर किस प्रकार आपको एक अधिकारी बनने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में डिफेंस जॉब बहुत प्रतिष्ठित मानी जाती हैं। इसके लिए देशभर के लाखों युवा तैयारी करते हैं। 

    उन्होंने बताया कि हिमाचल के युवाओं के अंदर बहुत प्रतिभा है लेकिन सही मार्गदर्शन न होने के कारण वो ज्वाइन नहीं कर पाते है। यूपीएससी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की रक्षा प्रवेश परीक्षा है। एनडीए परीक्षा सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यूपीएससी एनडीए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है- एक लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार। न्यूनतम अहर्ता अंकों के साथ लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस और व्यक्तित्व परीक्षण में एसएसबी साक्षात्कार दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। साक्षात्कार को पास करने वालों को बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर पूरी तरह से चिकित्सा जांच से गुजरना पड़ता है। कई लोगों को बिल्कुल भी पता नहीं होता है कि आप शिक्षा अधिकारी,संगीत अधिकारी, आर्मामेंट अधिकारी, कंप्यूटर अधिकारी,संभारिकी अधिकारी के रूप में भी भारतीय सेना को ज्वाइन कर सकते है।

    इसके के लिए आपको रेगुलर स्टडी के साथ साथ आपको फिजिकली और मैंटली क्या देना होगा तैयार रहना होगा ,इसके साथ-साथ आपको सुन सुनाएं की घटनाओं से परिचित रहना होगा। उन्होंने एनएसएस, एनसीसी और रेंजर किस प्रकार आपको एक अधिकारी बनने में मदद करता है। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी और एनएसएस कैप्टन अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • जल्दी बूढा कर देती हैं ये खराब आदतें, आज से ही बदलें

    जल्दी बूढा कर देती हैं ये खराब आदतें, आज से ही बदलें

    हैल्थ टीप्स : आज की इस मॉर्डन दुनिया में हर कोई जवां और सुंदर दिखने की चाह रखता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के पैंतरे अपनाते हैं। कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेता है, तो कोई दिनभर वर्कआउट करता है। हालांकि, फिर भी कई लोग समय से पहले बूढ़े हो जाते हैं। इसके पीछे उनकी गलत आदतें हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, व्यक्ति की गलत आदतें जैसे- कम नींद लेना, अनहेल्दी चीजें खाना, ज्यादा शराब का सेवन, आदि उन्हें समय से पहले ही बूढ़ा बना देती हैं। इन आदतों में सुधार करके आप सालों साल तक जवां दिख सकते हैं और यंग स्किन पा सकते हैं। 

    शराब का ज्यादा सेवन: ऐसे कई अध्ययन हुए हैं जिनमें पाया गया है कि ज्यादा शराब पीने की आदत से आंखों के नीचे सूजन आ जाती है और स्किन पर झुर्रियां पड़ जाती हैं. इसके कारण व्यक्ति जल्दी बूढ़ा दिखने लगता है।

    कम नींद: आज-कल लोग आपने जीवन में काफी बीज़ी होने के कारण कम नींद लेने की वजह से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट भी बताते हैं कि सोने के कम टाइम से शरीर खुद को रिपेयर नहीं कर पाता है, जिसके कारण स्किन ज्यादा डल दिखने लगती है।

    धूम्रपान: धूम्रपान करने से शरीर में जहरीले पदार्थ प्रवेश कर जाते हैं, जो रेस्पिरेटरी सिस्टम को बाधित करते हैं। तंबाकू से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करने से नई स्किन सेल्स बनना कम हो जाते हैं। 

    कम पानी पीना: कई सारे लोगों की कम पानी पीने की आदत होती है. इस आदत में तुरंत सुधार करना चाहिए. कम पानी पीने से स्किन का निखार गायब होने लगता है, इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं. 

    गलत खानपान: खानपान में लापरवाही बरतने वाले लोग भी जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं. अगर आपको जवां दिखना है तो रोजाना पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें. अनहेल्दी फूड आइटम्स जितना बच सकें, बचने की कोशिश करें.

    (यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें ।)

  • मशहूर भारतीय क्रिकेटर करने जा रहा है दूसरी बार शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे

    मशहूर भारतीय क्रिकेटर करने जा रहा है दूसरी बार शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे

    नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे है। ये शादी 14 फरवरी को होगी। एक बच्चे के पिता हार्दिक अपनी पत्नी सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ ही सात फेरे लेंगे। दोनों उदयपुर में शादी करेंगे। वहीं पर , मेहंदी जैसे कार्यक्रमों के साथ दोनों की शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी।

    दोनों ने जनवरी, 2020 में सगाई की थी। इसके बाद मई, 2020 में दोनों ने सिर्फ करीबी लोगों के बीच शादी की थी। एक विश्वसनीय सूत्र ने साझा किया, “उन्होंने तब एक अदालत में शादी की थी। जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था। तभी से उनके मन में एक भव्य शादी का विचार आया। वे सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।”दोनों एक बच्चे के पेरेंटस भी हैं।

  • एक ही परिवार के 10 भाइयों ने बनाई गैंग, पुलिस हैरान

    एक ही परिवार के 10 भाइयों ने बनाई गैंग, पुलिस हैरान

    डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 10 भाइयों ने मिलकर लूटपाट करने वाली गैंग बना डाली। फिर मौज-मस्ती के लिए वाहनों पर पथराव कर लूटपाट करने की वारदातें शुरू कर दी। पुलिस ने इस गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही तीन नाबालिग भी डिटेन किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी शराब पीने और मौज शौक के लिए ये लूटपाट करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार सागवाड़ा थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र में आए दिन वाहनों पर पथराव करने और वाहन चालकों से लूट की वारदातें हो रही थी। इस पर पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की छानबीन के दौरान नीलेश डामोर निवासी कानड़कुंआ पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा के शराब के नशे में सड़कों पर घूमने का पता चला। शक होने पर पुलिस ने निलेश डामोर के साथ ही उसके सहयोगी कैलाश डेंडोर मीणा, राहुल खराड़ी और पंकज मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पथराव और लूट की वारदातें करना कबूल कर लिया। मुख्य सरगना निलेश और उसके साथियों ने बताया की वे एक ही परिवार के हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। एक जैसी उम्र होने की वजह से दोस्तों की तरह रहते हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।