Blog

  • पंजाबः 29 तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद 

    पंजाबः 29 तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद 

    कपूरथलाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात सामान्य हो रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पंजाब के फिरोजपुर के बाद एक और जिले में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। सुल्तानपुर लोधी बाढ़ प्रभावित इलाके में पंजाब के स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों को जिला मजिस्ट्रेट ने 29 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

    जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) कपूरथला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर को 29 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त विद्यालयों में साफ-सफाई की कमी के कारण तथा छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा बाढ़ के पानी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए विद्यालयों को खोलना उचित नहीं होगा। दरअसल, सुल्तानपुर लोधी के सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर में 26 जुलाई से 29 जुलाई तक छुट्टी की घोषणा की गई है।

    इससे पहले पंजाब के जालंधर जिले के शाहकोट की तहसील लोहियां के बाढ़ प्रभावित इलाके के 4 स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। इस संबंध में डीसी स्पेशल सारंगल ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी सांझा की थी। दरअसल, घर, स्कूल, सड़कें, खेत सब पानी में डूबे हुए हैं। यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

  • बड़ी राहतः शहरभर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग Free

    बड़ी राहतः शहरभर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग Free

    10 मिनट तक चारपहिया व तिपहिया वाहनों का नहीं लगेगा कोई शुल्क

    चंडीगढ़ः नगर निगम शहर के सभी 91 पार्किंग स्थलों को ठेके पर देने जा रहा है। मंगलवार को हुई सदन की बैठक में इस प्रस्ताव और नए पार्किंग शुल्क को मंजूरी दे दी गई। दोपहिया वाहनों की पार्किंग पूरे शहर में मुफ्त रहेगी। कार समेत अन्य तिपहिया व चारपहिया वाहनों से भी दस मिनट तक की पार्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद ट्राइसिटी के कार चालकों को चार घंटे तक की पार्किंग के लिए 15 रुपये देने होंगे जबकि ट्राइसिटी से बाहर के वाहन चालकों को हर स्लैब में दोगुना पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। बैठक में पार्किंग के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

    कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, हरदीप सिंह, कंवरजीत सिंह राणा समेत कई पार्षदों ने सुझाव दिए। पार्षदों के विरोध के बाद निजी कार के पहले चार घंटे के पार्किंग शुल्क के प्रस्ताव को 20 से घटाकर 15 और 8 घंटे के पार्किंग शुल्क को 25 से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया। महीने के पास के शुल्क को भी 500 से घटाकर 300 रुपये और व्यवसायिक वाहनों के लिए पास के शुल्क को 1000 से घटाकर 800 रुपये कर दिया गया। कई पार्षदों ने एलांते माल और फन रिपब्लिक की पार्किंग के अधिक शुल्क को लेकर विरोध जताया।

    दोनों जगह पहले चार घंटे के लिए 90 रुपये और आठ घंटे के 150 रुपये तय किए गए थे। पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कोई फिल्म देखने जाएगा तो उसे फिल्म के टिकट से ज्यादा पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। इसके बाद 20-20 रुपये कम कर इन दोनों जगह पार्किंग शुल्क को 70 और 130 रुपये कर दिया गया। सदन से यह प्रस्ताव पास होने के बाद नगर निगम की तरफ से टेंडर के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) बनाया जाएगा।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    8 जेसीबी मशीन और टिप्पर जब्त

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर हिमाचल पुलिस की अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। मॉनसून सीजन में चक्की दरिया में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 जेसीबी मशीन और 8 टिप्पर जब्त किए है। पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग को लेकर एफआईआर दर्ज कर टिप्पर और जेसीबी मालिकों की तलाश की जा रही है।

    बता दें कि हिमाचल और पंजाब को जोड़ने वाला यह वही इलाका है, जहां पर अवैध माइनिंग की वजह से पहले रेलवे पुल बह गया था। अब नेशनल हाईवे पर बने चक्की पुल को भी असुरक्षित घोषित कर बंद कर दिया गया है। परंतु माइनिंग माफिया इन इलाकों में अवैध माइनिंग से अभी भी बाज नहीं आ रहा है। चक्की दरिया के जिस इलाके में अवैध माइनिंग की जा रही थी, वह इलाका हिमाचल प्रदेश की हद में आता है। जिस पर हिमाचल पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जेसीबी और 8 टिप्पर जब्त किए गए। पुलिस द्वारा इन सभी वाहनों को कब्जे में लेकर इनके मालिकों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः लड़की ने लगाए युवक पर दुष्कर्म के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः लड़की ने लगाए युवक पर दुष्कर्म के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: काजी मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि वह अजीत नगर स्थित काजी मंडी में रहते है। इस दौरान अवतार नगर गली नंबर 6 में रहते पकंज नामक युवक ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दे दी है। वहीं युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। 

  • होशियारपुरः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 2 मशीने की जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 2 मशीने की जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः पंजाब सरकार द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कई जगह पर अभी भी अवैध माइनिंग का कारोबार चल रहा है। वहीं हलका दसूहा और मुकेरियां में पिछले लंबे समय से हो रही अवैध माइनिंग पर सरकार द्वारा बड़ी कारवाई करते हुए 2 मशीनों को मौके पर गैरकानूनी खुदाई करते हुए जब्त किया गया। मिली जानकारी अनुसार पिछले लंबे समय से हाजीपुर, तलवाड़ा में हो रही अवैध माइनिंग का कारोबार खूब फल फूल रहा है। लंबे समय से हो रही इस अवैध माइनिग कारण 100 से 150 फुट तक गहरे गड्ढे बन गए है।

    उसी के मद्देनजर आज माईनिंग विभाग ने दो मशीनों को जब्त कर करवाई की गई। इस दौरान मिट्टी अवैध माइनिंग कर रहे टिप्पर चालक मौके से टिप्पर लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। जानकारी देते हुए माइनिग विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत आई थी कि हाजीपुर नज़दीक गांव जीनोवाल में अवैध माइनिग हो रही है जिस पर करवाई करते हुए उनकी टीम ने छापामारी की और 2 बड़ी जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया। जेई ने कहा कि अवैध इन लोगों पर अवैध माइनिंग एक्ट कानून अनुसार कारवाई की गई। जेई दीपक का कहना है कि इस इलाके में जितने भी स्टोन क्रशर अवैध है उनपर भी विभाग द्वारा करवाई की जाएगी और इलाके में किसी को भी इस तरह गैरकानूनी माइनिंग नहीं करने दी जाएगी।

  • पंजाबः गुरु नगरी में पहुंचे सीएम मान, ट्रैफिक से लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरु नगरी में पहुंचे सीएम मान, ट्रैफिक से लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसरः कारगिल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरु नगरी में पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर सीएम मान के दौरे के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते सड़कों पर लोग परेशान हो रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गुरदीप सिंह ने बताया कि वह इंडिया गेट वाली सड़क पर काफी लंबे समय से खड़े है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब इन्होंने अपनी सरकारे बनानी होती है तो कहते है हम आम लोगों की तरह लोगों में बीच में आएंगे। लेकिन आज देख लो उनके शहर के दौरे के दौरान उन्हें करीब पौना घंटा ट्रैफिक में फंसे हुए हो गया है।

    उन्होंने कहा कि सीएम मान को किस चीज का खतरा है। वहीं उन्होंने वीआईपी कल्चर को लेकर कहा कि उन्होंने खत्म करने की बजाये और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि 7 गाड़ियों की जगह अब 20-20 गाड़ियां लेकर सड़कों पर निकला जा रहा है। इस दौरान कई ओर लोग भी अपनी निराशा व्यक्त करते हुए नजर आए। बता दें कि आज गुरु नगरी के दौरे दौरान सीएम मान ने कहा कि आर्मी की यह विशेषता है कि वह बलिदान हुए जवानों के परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ते।

    हमेशा उनके साथ रहती है। सैनिक भलाई बोर्ड भी स्थापित है। हमारे पास कई विभाग जो देश की रक्षा करने वाले जवानों के परिवारों के लिए राशि जारी कर सकते हैं। आज के ही दिन ‘टाइगर हिल’ पर तिरंगा फहराया गया था। आज वार मेमोरियल में जो ज्योति प्रज्वलित हो रही है, इसमें तेल नहीं बलिदानियों का रक्त है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जो जवान किसी अन्य दुर्घटनाओं में भी घायल हो जाते है उन्हें 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

  • जालंधरः डयूटी दौरान ASI की हुई मौत

    जालंधरः डयूटी दौरान ASI की हुई मौत

    जालंधर,ENS: शहर के थाना 6 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मॉडल टाउन में डयूटी दौरान एएसआई स्वर्ण सिंह की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि देर रात 3 बजे ड्यूटी के दौरान एएसआई स्वर्ण सिंह के सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां 3.40 पर एएसआई की मौत हो गई। बताया जा रहा कि एएसआई की मौत हार्ट अटैक से हुई है। थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि पीसीआर बाइक नंबर 44 पर तैनात होकर ड्यूटी दे रहा था। जीटीबी नगर में चैरीटेबल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए टैगोर अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां एएसआई की मौत हो गई। 

    बता दें कि इस घटना से 2 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस के एएसआई चरणजीत सिंह कुछ देर पहले दकोहा फाटक (बडिंग गेट) के सामने ड्यूटी दे रहे थे। जोकि ड्यूटी पर तैनात एएसआई चरणजीत अचानक सड़क पर गिर गए। जिसके बाद ट्रैफिक कर्मियों और लोगों की मदद से एएसआई चरणजीत को जोहल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया गया। एएसआई की ड्यूटी दौरान हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई है। 

  • बड़ी खबरः पुलिस अधिकारी की गोली लगने से मौत

    बड़ी खबरः पुलिस अधिकारी की गोली लगने से मौत

    लखनऊ: यूपी पुलिस के लखनऊ में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि थाना महानगर के न्यू हैदराबाद के आवास पर घटना हुई है। 54 साल के दारोगा ज्ञान सिंह ने आत्महत्या करने से पहले साले को फोन किया था। साले को अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने को कहा था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पोस्टमॉर्टम हाउस पर दारोगा के परिजन पहुंच गए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਜਾ ਰਹੀ ਸਕੂਲੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਜਾ ਰਹੀ ਸਕੂਲੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਚ ‘ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਸਕੂਲੀ ਬੱਸ ਪਲਟਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਇਹ ਪਿੰਡ ਹਰਦਾਣ ਨੇੜੇ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ ਮੀਂਹ ਅਤੇ ਚਿੱਕੜ ਆਦਿ ਕਾਰਨ ਸੜਕ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਬੱਸ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਲਟ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਹਾਦਸਾ ਹੁੰਦੇ ਹੀ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਪਲਟੀ ਬੱਸ ‘ਚੋਂ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਸਬੰਧੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਗਲਤੀ ਕਾਰਨ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਇਸ ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਗੰਦੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਰਾਹੀਂ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਫ਼ੋਨ ਤੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਬੱਸ ਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

  • नेस्ले इंडिया ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को भेजी राहत सामग्री 

    नेस्ले इंडिया ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को भेजी राहत सामग्री 

    एडीसी ने नेस्ले इंडिया टाहलीवाल से राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल ने कॉर्पाेरेट की सामाजिक जिम्मेदारी पहल के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी व चम्बा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए 3,500 परिवारों को 35 लाख रूपये की राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री वाहन को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने टाहलीवाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडीसी ने इस पुनीत कार्य के लिए नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में नेस्ले इंडिया कम्पनी ने जो मदद की है इससे आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नेस्ले इंडिया लिमिटेड कम्पनी टाहलीवाल निरंतर हिमाचल प्रदेश में सामाजिक जिम्मेदारी पहल के तहत विभिन्न प्रोजैक्टस पर समाज के कल्याण हेतू कार्य कर रही है। 
    कॉर्पाेरेट मामलों के वरिष्ठ प्रबंधक जयदीप यादव ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित कुल्लू, मंडी व चम्बा जिला को नेस्ले इंडिया लिमिटेड द्वारा आपदा से प्रभावित 3,500 परिवारों को किरयाना किटें भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन किटों में प्रत्येक परिवार के लिए 16.5 किलोग्राम सुखा राशन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में राहत सामग्री वाहन को कुल्लू जिला के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भेजा गया है। इसी कड़ी में मंडी व चम्बा जिलों को भी राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। इस दौरान संयुक्त निदेशक इंडस्ट्री अंशुल धीमान व नेस्ले टाहलीवाल के मैनेज़र अमित दुग्गल उपस्थित रहे।