Blog

  • मेट्रो स्टेशन के शेड में लगी आग

    मेट्रो स्टेशन के शेड में लगी आग

    महाराष्ट्रः मुंबई के दादर इलाके में सिद्घिविनायक मंदिर के पास बन रहे मेट्रो स्टेशन के परिसर में शेड में लगी आग। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई है। यह स्टेशन अंडरग्राउंड मेट्रो का हिस्सा है। शोर्ट सर्किट की वजह से लाग लगने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है।

  • मिशिगन में यूनिवर्सिटी कैंपस में चली गोलियां, 3 की मौत, कई घायल 

    मिशिगन में यूनिवर्सिटी कैंपस में चली गोलियां, 3 की मौत, कई घायल 

    अमेरिकाः एक बार फिर से अमेरिका में फायरिंग की घटना सामने आई है। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका में गन कल्चर के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते हैं। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि केवल एक ही संदिग्ध है। जो अब भी फरार है। पुलिस ने कहा कि सोमवार रात मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी ने गोलियां बरसा दी। इसमें कम से कम तीन लोग मारे गए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

    पुलिस ने बताया कि शूटिंग रात 8 बजे अमेरिका के मिशिगन में स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई हुई। लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक कम से कम पांच पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उनमें से कुछ को जानलेवा चोटें आईं और एमएसयू पुलिस ने थोड़े समय बाद ट्विटर द्वारा एक अपडेट जारी किया जिसमें कहा गया कि हादसे में तीन लोग मारे गए हैं। एमएसयू पुलिस ने कहा कि पहली गोलीबारी शुरू होने के कुछ घंटों बाद परिसर की कई इमारतों पर पुलिस ने छानबीन की और सुरक्षित कर लिया।

    रोज़मैन ने कहा कि संदिग्ध को शुरू में नकाब पहने हुए एक छोटे कद के पुरुष के रूप में देखा गया था। आखिरी बार आरोपी को एमएसयू यूनियन बिल्डिंग से भागते हुए देखा गया था। MSU हायर स्टडी का एक प्रमुख सार्वजनिक संस्थान है जिसका प्रमुख ईस्ट लैंसिंग परिसर 50,000 स्नातक छात्रों के लिए है। यूनिवर्सिटी पुलिस ने सोमवार रात कहा कि अगले 48 घंटों के लिए सभी कक्षाएं और परिसर की गतिविधियां रद्द कर दी गई हैं।

  • वैलेंटाइन्स डे पर पुलिस की सख्ती, इन इलाकों में लगाए नाके 

    वैलेंटाइन्स डे पर पुलिस की सख्ती, इन इलाकों में लगाए नाके 

    चंडीगढ़: वैलेंटाइन्स डे को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। आज 5 डीएसपी 16 एसएचओ के 10 आई/सी पीपी के 4 इंस्पेक्टर सहित लगभग 290 पुलिस कर्मियों को बदमाशों आदि पर नजर रखने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तैनात किया जाएगा।

    इसमें सभी पुलिस स्टेशनों से 104 एनजीओ/ओआर और अन्य इकाइयों से भी 150 एनजीओ/ओआर शामिल होंगे। बाजार पेट्रोलिंग सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक की जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर शाम चार बजे से रात दस बजे तक कुल 26 आंतरिक नाके लगाए जाएंगे। गेरी रूट पर भी विशेष व्यवस्था की गई है, जो सेक्टर 11/12 से सेक्टर 10 लेजर वैली सेक्टर 10 और पंजाब यूनिवर्सिटी सेक्टर 14 और 25 चंडीगढ़ और इसके आसपास की सड़कों पर भी है। शहर में विशेषकर कन्या महाविद्यालयों के आसपास सभी पीसीआर वाहन पेट्रोलिंग पर रहेंगे। पार्क्स मॉल, लेक प्लाजा और कॉलेजों के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

  • जालंधर: सरकार की बड़ी मुश्किलें, भूख हड़ताल पर बैठे लतीफपुरा निवासी

    जालंधर: सरकार की बड़ी मुश्किलें, भूख हड़ताल पर बैठे लतीफपुरा निवासी

    जालंधर/वरुण: लतीफपुरा का मामला एक बार फिर से गर्माना शुरू हो गया है। लोकसभा विस चुनाव से पहले लतीफपुरा का मामला सरकार के गले का फांस बनता रहा है। लतीफपुरा जिन लोगों के घरों को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने गिराया था उन्हें सरकार ने बीच का रास्ता निकालते हुए कालिया कॉलोनी और अमरदास नगर के पीछे के बने बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट देने की ऑफर दी थी, लेकिन लोगों ने सरकार के ऑफर को ठुकरा दिया है। आज से लतीफपुरा में सरकार के खिलाफ लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि वह कहीं नहीं जाएंगे। वह वापस लतीफपुरा में ही अपने घर बनाएंगे। उन्हें जो सरकार ने फ्लैट के ऑफर किए थे वह बिल्कुल घटिया किस्म के हैं और इतने तंग हैं कि उनके परिवार उनमें एडजस्ट ही नहीं हो पाएंगे।

    लतीफपुरा वासियों के घर गिराए जाने के बाद उनको किसान जत्थेबंदियों और कुछ समाज सेवी संस्थाओं का साथ मिला है। सभी ने बैठक कर निर्णय लिया है कि अब शहर के साथ-साथ गांवों की तरफ भी रुख करेंगे। गांवों में जाकर सरकार के खिलाफ लोगों में प्रचार करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार लोगों को वापस लतीफपुरा में ही नहीं बसाती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

  • आज का राशिफल, 14 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 14 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज के दिन आप अपनी सोच से आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें, लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी निराशाजनक सूचना के सुनने के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और आप भावुकता में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। मित्रों के साथ यदि संबंधों में कुछ समस्या आ गई थी, तो वह दूर होंगी और घनिष्ठता बढे़गी। कार्यक्षेत्र में यदि अधिकारी कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो उन्हें पूरी अवश्य करेंगे। आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। आपकी यदि किसी नये वाहन को खरीदने की सोच रहे थे, तो आज इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आप बहुत ही सोच विचार करें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा हो सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आवश्यक लाभ दिलाने वाला है और आप एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी काम में रुटीन बनाये रखें,  तभी वह पूरे हो पाएंगे और लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो आपका कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। माता पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपने परिवार के किसी सदस्य से मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ कार्य में यदि रुकावट आ गई थी, तो उनमें आप आगे बढ़ेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। विभिन्न परिस्थितियों पर आप नियंत्रण बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो जातक नौकरी के साथ-साथ किसी काम को करने की योजना बना रहे थे, तो वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कुछ घरेलू मामलों में सावधान रहें और किसी वाद विवाद में ना पड़े। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले और आपके कुछ करीबी आपके घर में दखलअंदाजी कर सकते हैं, जिससे माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको किसी नये काम को करने का उत्साह बना रहेगा। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उलझनें से भरा रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ाने पर पूरा जोर देंगे और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको  करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाई बंधुत्व की भावना पर आप पूरा जोर देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी किसी नयी संपत्ति को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती दिख रही है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है और परिवार के सदस्यों में चल रहे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और सभी एक दूसरे के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको प्रसन्नता होगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। कुछ महत्वपूर्ण विषयों में आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा की आवश्यकता होगी। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने धन को अच्छी योजना में निवेश कर सकते हैं। आपको कुछ निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति से बचना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे और परिवार में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके किसी काम को पहले करने की आदत आज आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी, लेकिन आपको यदि किसी मित्र की ओर से कोई निवेश संबंधी योजना सुनने को मिले, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

    धनु राशिफल। आज के दिन आपको अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी और आपको लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वह आपको परेशान कर सकते हैं और आप स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप लोगों से काम आसानी से निकाल पाएंगे। यदि बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल करें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
     
    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको अधिकारियों की सलाह पर चलकर तरक्की मिल सकती है और जो लोग किसी नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनकी इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए बनाई गई योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह दूर होगी. आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपना एक लक्ष्य बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी सरकारी काम में बहुत ही सूझ बूझ से आगे बढ़ना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करके वरिष्ठ सदस्यों से वाहवाही लूट सकते हैं, लेकिन आप अपने खान-पान में बदलाव लाएं और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिससे आपको मन परेशान रहेगा। कुछ करीबियों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे।

    मीन राशिफल। मीन राशि के जातकों को आज कुछ नये संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा और भाग्य भी उनका पूरा साथ देगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्य के प्रति भी पूरी आस्था दिखाएंगे और आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

  • इंडियन सर्विलांस ड्रोन हुआ दुर्घटना का शिकार, सभी उड़ानें सस्पेंड

    इंडियन सर्विलांस ड्रोन हुआ दुर्घटना का शिकार, सभी उड़ानें सस्पेंड

    जम्मूः लद्दाख में भारतीय निगरानी (इंडियन सर्विलांस) ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसकी वजह से सभी नागरिक उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि घटना आज सुबह घटी। हालांकि इस बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को देखते हुए पिछले साल जुलाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में सटीक निगरानी करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन उपलब्ध कराए थे।

    माना जा रहा है कि जो निगरानी ड्रोन आज दुर्घटना का शिकार हुआ है, वह ड्रोन के इन्हीं बेड़े में शामिल था। दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट और उड़ानों को कोई मुश्किल न आएं, इसलिए लद्दाख एयरपोर्ट प्रधारिकरण ने सभी नागरिक उड़ानों को सस्पेंड करने का फैसला किया। इन ड्रोन्स को उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में निगरानी के लिए डिजाइन किया गया था। इनको चंडीगढ़ में डीआरडीओ की टर्मिनल बॉलिस्टिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला (टीबीआरएल) ने विकसित किया था। इसकी तैनाती से उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में भारतीय सेना की ताकत बढ़ी है।

  • पंजाबः सीएम मान ने केंद्र पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप

    पंजाबः सीएम मान ने केंद्र पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप

    पटियाला: राज्य के साथ सौतेली मां वाले सलूक अपनाने के लिए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र को सवाल किया कि यदि पंजाब से अन्य राज्यों को अनाज की ढुलाई के लिए विशेष रेल-गाड़ियां चलाई जा सकती हैं तो फिर पंजाब में कोयला लाने के लिए रेल-गाड़ियां क्यों नहीं चलाई जा सकतीं।

    आज यहां पीएसईबी इंजीनियर्ज एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी हैरानीजनक बात है कि राज्य को आवंटित हुए कोयले की खान से कोयला पहले बंदरगाहों पर ले जाना पड़ेगा और उसके बाद समुन्द्री रास्ते के द्वारा पूरे मुल्क से घूमकर आएगा, जिसके बाद बंदरगाह से रेल-गाड़ीयों के द्वारा राज्य में पहुँचेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह कदम पूरी तरह अनुचित है, क्योंकि राज्य को रेल सेवा के द्वारा कोयले की सीधी सप्लाई की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह दोषपूर्ण प्रक्रिया अपने मित्रों को आर्थिक फ़ायदा देने के लिए बनायी है। उन्होंने कहा कि अदानियों की जेबें भरने के लिए खर्चा पंजाब के सिर मढ़ा जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र का यह कदम पूरी तरह अनुचित और असहनीय है क्योंकि इससे कोयले की ढुलाई का खर्चा राज्य को वहन करना पड़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी हैरानी की बात है कि सरकार का कर्तव्य लोगों का कल्याण करना होता है, परन्तु इनकी तरफ से मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए ऐसी नीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के संकल्प के विरुद्ध है क्योंकि लोकतंत्र के अंतर्गत लोगों का कल्याण करना सबसे ज़रूरी होता है। भगवंत मान ने कहा कि लोगों के हित महफूज़ रखने के लिए ऐसे कदमों का ज़ोरदार विरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रशासनिक बोर्ड (बीबीएमबी) के मैंबर की नामज़दगी में पंजाब के हितों की रक्षा की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि वह इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष उठा चुके हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का कर्तव्य बनता है कि राज्य के साथ किसी भी तरह की बेइन्साफ़ी ना हो।  

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली के लंबे कट के दिन ख़त्म हो गए हैं, क्योंकि पंजाब अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों के स्वरूप राज्य में बिजली उत्पादन में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा किए गए अथक प्रयासों के स्वरूप पछवाड़ा कोयला खान से बिजली उत्पादन के लिए कोयले की सप्लाई लम्बे समय के बाद फिर से शुरू हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली जुलाई से 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की गारंटी पूरी कर दी है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि राज्य भर के 87 प्रतिशत घरों का नवंबर-दिसंबर 2022 का बिजली बिल ज़ीरो आया है। भगवंत मान ने कहा कि वह आम परिवार से सम्बन्धित हैं और आम लोगों को होने वाली दिक्कतों से अच्छी तरह वाकिफ़ हैं।  

    मुख्यमंत्री ने पंजाब को नशा मुक्त करने की अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नशों के खतरे से कड़े हाथों के साथ निपटा जा रहा है और नशा तस्करों के साथ बिल्कुल लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि नौजवानों की ताकत को रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल करने के लिए रोजग़ार के नए अवसर सृजन करने साथ-साथ राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों की सलाह के बगैर बिजली संशोधन बिल-2022 पेश करने का ज़बरदस्त विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्यों के संवैधानिक हकों पर हमला था, जिसका मकसद संघीय ढांचे की बुनियादों को कमज़ोर करना था। भगवंत मान ने कहा कि भारत सरकार की केंद्रीयकृत लोकतंत्र की कोशिशों के विरुद्ध राज्य चुप नहीं बैठेंगे।  

    मुख्यमंत्री ने तंज़ कसते हुए कहा कि पहले उद्योगपति सत्ताधारी परिवार से समझौते करने आते थे, परन्तु जब से उनकी सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से उद्योगपति राज्य के लोगों के साथ समझौतों पर दस्तख़त करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले धनवान परिवार इन समझौतों से लाभ लेते थे, परन्तु अब पंजाबियों को इसका फ़ायदा होगा। भगवंत मान ने कहा कि यह इसलिए हुआ है क्योंकि उनकी सरकार अब समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि 23 और 24 फरवरी को पंजाब निवेश सम्मेलन करवाया जा रहा है, जिससे राज्य में औद्योगिक तरक्की को नई रफ़्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित समारोह के प्रबंधों को राज्य सरकार ने पहले ही अंतिम रूप दे दिया है। भगवंत मान ने कहा कि इससे राज्य के उद्योगपतियों को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजग़ार की खोज के लिए पढ़े-लिखे युवा विदेशों का रूख करने के रुझान को रोका जा सकेगा।  इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलबीर सिंह और चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी उपस्थित थे।  

  • छिन्मस्तिका धाम चिंतपूर्णी विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर अंकित होने की ओर अग्रसर

    छिन्मस्तिका धाम चिंतपूर्णी विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर अंकित होने की ओर अग्रसर

    श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं, विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपए

    ऊना/ सुशील पंडित : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्मस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही हैं। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इसे विश्व स्तरीय धार्मिक पयर्टन मानचित्र पर अंकित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुई कही।

    उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र के विकास हेतू विभिन्न स्कीमें संचालित की जा रही हैं। राघव शर्मा ने बतांया कि प्रसाद स्कीम के तहत माता के मंदिर का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके अलावा माधो का टीला प्रोजेक्ट तथा पुराने बस अड्डे पर प्रतीक्षालय कक्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में सीवरेज़ स्कीम और पीने की पानी की योजनाओं को मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

    उन्होंने पीडब्ल्यूडी और आईपीएच विभाग के अधिकारियों को चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम  अम्ब विवेक महाजन, मन्दिर अधिकारी बलबंत सिंह, एसडीओ आरके जसवाल, वित्त अधिकारी शम्मी राज और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय के चौथे दिन की शुरुआत एक्सरसाइज व परेड से 

    अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय के चौथे दिन की शुरुआत एक्सरसाइज व परेड से 

    कैसे बने प्रशासनिक अधिकारी

    ऊना/सुशील पंडित :  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस का विशेष शिविर का चौथे दिन की शुरुआत एक्सरसाइज और परेड से शुरू हुई। इसके बाद पहले सेशन में मतदान जागरूकता और करियर गाइडेंस के संदर्भ में कैसे बने एक  प्रशासनिक अधिकारी। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर कम रिसोर्स पर्सन एसडीएम बंगाणा चिराग शर्मा ने बोटिंग अवरनेस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। मत देने की शक्ति से वह अपने देश की बागडोर संभालने के लिए उनकी नजर में योग्य व्यक्ति को खुद चुन सकते हैं।

    इस के बाद उन्होंने कैसे बने एक  प्रशासनिक अधिकारी पर कहा कि उन्होंने कहा कि बहुत से विद्यार्थियों का सपना होता है कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करे। इसके लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं, लेकिन कुछ ही लोग इस परीक्षा को अच्छे रैंक से पास करके आईएएस ऑफिसर बन पाते हैं। आईएएस सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है।लेकिन परीक्षा की कठिनाई को देखकर डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सही रणनीति के साथ पूरी लगन से इस परीक्षा की तैयारी में लग जाना है। इसके लिए सही प्रकार की रणनीति, रेगुलर एनसीईआरटी की बुक, न्यूज़पेपर और मैगजीन पढ़ना चाहिए।

    एनएसएस के दूसरे सत्र में डिजिटल इंडिया और ई बैंकिंग पर एक लैक्चर रखा गया। लैक्चर के मुख्य वक्ता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर विवेक कुमार ने कहा कि डिजिटल इंडिया इस देश को डिजिटल रूप से सशक्त देश बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक अभियान है। इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य कागजी कार्रवाई को कम करके भारतीय नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। डिजिटल इंडिया से कार्य में तेजी आई है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा, एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफैसर कृष्ण , प्रोफैसर संजय शर्मा और एनएसएस कैप्टन अक्षय शर्मा आदि मौजूद थे।

  • पंजाबः सीएम मान का पलटवार, राज्यपाल के पत्र का दिया ये जवाब

    पंजाबः सीएम मान का पलटवार, राज्यपाल के पत्र का दिया ये जवाब

    चंडीगढ़: राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पत्र का सीएम भगवंत मान ने दो टूक जवाब दिया उन्होंने कहा कि मेरी सरकार 3 करोड़ पंजाबियों को जवाबदेह है ना कि केंद्र की तरफ से नियुक्त किये राज्यपाल को। आपको बतादे कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने विदेश भेजे जा रहे प्रिंसिपलों सहित अन्य कई मसलो पर सीएम मान से जवाब मांगा था।