Blog

  • कार और होम लोन फिर होंगे महंगे, RBI ने Repo Rate में की बढ़ौतरी

    कार और होम लोन फिर होंगे महंगे, RBI ने Repo Rate में की बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर आम आदमी को झटका दिया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे. देश में महंगाई काबू में आने के बाद भी आरबीआई ने दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

    6.50 फीसदी पर पहुंचा रेपो रेट 

    देश में महंगाई दर का आंकड़ा कम होने के बाद भी रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार नीतिगत दरों (Repo Rate) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा इएमआई चुकानी होगी। देश का आम बजट पेश किए जाने के बाद ये आरबीआई एमपीसी की बैठक थी और इसमें फिर से आम आदमी के झटका लगा है।

    छह बार में इतनी हुई बढ़ोतरी

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को तीन दिवसीय एसपीसी बैठक (MOC Meet) में लिए गए फैसलों का ऐलान किया। बता दें एक्सपर्ट्स पहले से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी किए जाने की संभावना जता रहे थे. गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2022 में हुई एमपीसी बैठक में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़कर 6.25% किया गया था। आरबीआई ने बीते साल से अब तक छह बार रेपो रेट में इजाफा करते हुए कुल 2.50% की बढ़ोतरी की है।

    6 में से चार सदस्यों ने किया समर्थन

    आरबीआई एमपीसी की बैठक में शामिल छह में से 4 सदस्यों ने रेपो रेट में इजाफे का समर्थन किया। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करने के साथ ही महंगाई को लेकर भी अनुमान जाहिर किया। केंद्रीय बैंक द्वारा चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी ग्रोथ के सकल के अनुमान को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है। वहीं अगले वित्त वर्ष में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान रखा गया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 6.5 फीसदी और अगले वित्त वर्ष में 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

    रेपो रेट का ईएमआई पर ये असर

    आरबीआई द्वारा निर्धारित रेपो रेट सीधे बैंकों के लोन को प्रभावित करता है। अगर इसकी दरें बढ़ती हैं तो लगभग होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। दरअसल, रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर बैंकों को आरबीआई पैसा रखने पर ब्याज देती है। रेपो रेट के कम होने से लोन की EMI घट जाती है, जबकि रेपो रेट में बढ़ोतरी से सभी तरह का लोन महंगा हो जाता है और इसी क्रम में ईएमआई में भी इजाफा देखने को मिलता है।

    FPI फ्लो में सुधार के संकेत

    RBI गवर्नर ने आगे बताया कि करंट अकाउंट डेफिसिट की स्थिति में सुधार हुआ है। चालू खाता घाटा दूसरे हाफ में कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा जुलाई 2022 से एफपीआई फ्लो में सुधार के संकेत मिले हैं। शक्तिकांत दास का कहना है कि पिछले करीब 3 साल में विभिन्न चुनौतियों के कारण दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के लिए मॉनेटरी पॉलिसी के स्तर पर चुनौती रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कमजोर ग्‍लोबल डिमांड, मौजूदा आर्थिक माहौल घरेलू ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है।

  • आज का राशिफल, 08 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 08 फरवरी 2023

    मेषः उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।

    वृषः बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।

    मिथुनः मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें।

    कर्कः विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।

    सिंहः राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

    कन्याः फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

    तुलाः रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।

    वृश्चिकः योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।

    धनुः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा।

    मकरः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी।

    कुंभः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।

    मीनः संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी।

  • Deep Sidhu की मौत के बारे में Girlfriend Reena Rai ने बताया असल सच , देखें वीडियो

    Deep Sidhu की मौत के बारे में Girlfriend Reena Rai ने बताया असल सच , देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी अदाकार दीप सिद्धू और उनकी गर्लफ्रेंड रीना रॉय के बारे में अधिकतर लोग जानते है। दरअसल, दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने  रीना रॉय के ऊपर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद अब लंबे अरसे के बाद रीना रॉय ने खुलकर सच ब्यान किया है। अब रीना रॉय ने अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों के बारे में बताया है। जिसके बारे में लंबे समय बाद रीना रॉय ने खुलकर सच्चाई बयान की है। आखिरकार दीप और वह मौत से पहले क्या तैयारियां कर रहे थे।

  • अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे दो वांछित भगोडो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सलीम उर्फ तेजी पुत्र वेद प्रकाश मोहल्ला जालंधर कैंट और हरीचंद पुत्र चंद्रका निवासी रंजीत नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि मुकदमा नंबर 99 जो कि 22 मई 2020 थाना कैंट में दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी सलीम को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने घर से गिरफ्तार किया।

    इसी तरह मुकदमा नंबर 184 थाना नवी बारादरी में 6 नवंबर 2018 को गैंबलिंग एक्ट के तहत हरिचंद के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा घर से दबोचा।

  • अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चल रहे दो वांछित भगोडो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सलीम उर्फ तेजी पुत्र वेद प्रकाश मोहल्ला जालंधर कैंट और हरीचंद पुत्र चंद्रका निवासी रंजीत नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि मुकदमा नंबर 99 जो कि 22 मई 2020 थाना कैंट में दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी सलीम को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने घर से गिरफ्तार किया।

    इसी तरह मुकदमा नंबर 184 थाना नवी बारादरी में 6 नवंबर 2018 को गैंबलिंग एक्ट के तहत हरिचंद के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसमें अदालत ने आरोपी को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा घर से दबोचा।

  • 11 ग्राम हैरोईन सहित पति-पत्नी गिरफ्तार

    11 ग्राम हैरोईन सहित पति-पत्नी गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना लोहियां की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक दम्पत्ति को 11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और रितु वासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पड्डा ने बताया कि एसआई गोविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी कूी हुई थी। जिस दौरान शक के आधार पर दम्पत्ति की तलाशी ली गई तो उनसे 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पड्डा ने बताया कि आरोपियों पूछताछ की जा रही है कि वह नशा कहां से लाकर कहां बेचने जा रहे थे।

  • नशीली गोलियों के मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    नशीली गोलियों के मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। देहाती क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीली गोलियों के मामले में भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करतारपुर निवासी जतिन नंदा के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि 7 अक्टूबर 2022 को आरोपी गांव काहलवां निवासी हरदीप सिंह को काबू कर 7 हजार नशीली गोलियां बरामद की थी। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया था कि वह जतिन नंदा मेडिकल स्टोर है, उससे खरीद कर लाता था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि आरोपित जतिन आगे भी 8 हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। क्राइम ब्रांच की इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से नशीली गोलिया लेकर आता था और कहां पर बेचता था।

  • हाईवे पर पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां

    हाईवे पर पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां

    लुधियाना : शहर के जगराओं में गैंगस्टर्स व पुलिस के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर क्रेटा कार में सवार होकर आ रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना थी, जिस कारण नाकाबंदी करके पुलिस ने हाईवे पर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने रेलवे रोड़ पर पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। इस बीच पुलिस ने गैंगस्टर की गाड़ी का पीछा किया। गैंगस्टर द्वारा गोलियां चलाए जाने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

    पहली गोली रेलवे रोड पर पुलिस ने गाड़ी के टायर पर चलाई। दूसरी गोली पुलिस ने कालेज रोड़ और तीसरी गोली पुलिस ने लिंक रोड पर दागी। जगराओं की सड़क पर सरेआाम गोलियां चलने से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि कुल 6 से 7 गोलियां पुलिस और गैंगस्टर दोनों की ओर से चली है।

    अधिकारियों ने पूरे जगराओं में गैंगस्टर द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर कार भगाने की सूचना वायरलेस कर दी। इस बीच आरोपी गैंगस्टरों को पुलिस ने रेलवे पुल मैनी अस्पताल के पास नाका लगा पकड़ा लिया। बदमाशों ने रास्ते में कई वाहन चालकों को टक्कर मारी।

  • पट्टा स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार रहे मुख्य अतिथि

    पट्टा स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार रहे मुख्य अतिथि

    पट्टा स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल :  मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने स्कूल के मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के 125 विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। राम कुमार ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों की ओर से वर्षभर किए गए कार्यों का प्रदर्शन है, जिससे  बच्चों ने शिक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए क्या प्रयास किए हैं, उससे उनकी प्रतिभा का पता लगता है। शिक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण अध्यापक है, जिनके माध्यम से बच्चे जीवन की ऊंची से ऊंची उड़ान भरने में भी सक्षम हो सकते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिया काला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों बारे में मुख्य अतिथि को अवगत कराया। समारोह में  बीडीसी सदस्य प्रेम चंद, ग्राम पंचायत बाडियां की प्रधान रंजना, ग्राम पंचायत पट्टानाली के प्रधान हेमचंद कश्यप, केंढोल के प्रधान अनिल शर्मा, उप प्रधान बक्शी राम, एसएमसी के प्रधान राज कुमार उपस्थित रहे।

    भगौणी घाट स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

    सीपीएस ने मेधावी बच्चों को किया  पुरस्कृत बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय भगौनी घाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मुख्य अतिथि सीपीेएस राम कुमार ने कक्षा में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कठिन परिश्रम से ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।  जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार नहीं कर पाए, वे निराश ना हो बल्कि और अधिक मेहनत कर अपनी खामियां को दूर कर, आगामी वर्ष पूरी लगन से मेहनत कर आगे आने की कोशिश करें।

    उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भगौनी घाट व पट्टा महलोग में पेयजल आपूर्ति सूचारू रूप से चलाने और घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 5 हजार रुपये देने की घोषणा की। भगौनी घाट स्कूल के मुख्य अध्यापक लोकेश कुमार,  एसएमसी भगौनी घाट प्रधान कमलेश उपस्थित रहे

  • बड़ी ख़बरः सरकारी दफ्तरों में बिजली कनेक्शन के लिए प्री-पेड मीटर होंगे अनिवार्य 

    बड़ी ख़बरः सरकारी दफ्तरों में बिजली कनेक्शन के लिए प्री-पेड मीटर होंगे अनिवार्य 

    चंडीगढ़ः पंजाब राज पॉवर कारपोरेशन में मौजूदा और नए सरकारी कनेक्शनों के लिए 1 मार्च 2023 से 45 केवीए तक की अनुबंध डिमांड के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य होंगे। प्री-पेड मीटरिंग के लिए उपभोक्ताओं को भविष्य में बिजली की खपत के लिए अग्रिम भुगतान करना होगा। पीएसपीसीएल सर्कुलर में कहा गया है कि कनेक्शन के संबंध श्रेणी के लिए ट्रैफिक लागू होगा।

    प्रीपेड मीटर के साथ कनेक्शन के मामले में KWHKVAH के रूप में उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाने वाली बिजली की मात्रा के शुल्क पर ऊर्जा शुल्क पर 1 प्रतिशत की छूट होगी। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बिजली बिलों का भुगतान न करना पावर कॉरपोरेशन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पीएसपीसीएल के पिछले नवंबर तक के रिकॉर्ड के मुताबिक कुल मिलाकर सरकारी विभाग पर पीएसपीसीएल का 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।