Blog

  • पंजाबः इस मामले में DSP के खिलाफ FIR दर्ज

    पंजाबः इस मामले में DSP के खिलाफ FIR दर्ज

    पटियालाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। पटियाला पुलिस ने एक महिला से रेप के आरोप में पंजाब पुलिस के डीएसपी संजीव सागर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए अपने बयानों में आरोप लगाया है कि वह डीएसपी संजीव सागर के घर किराए के मकान में रहती थी। जहां उक्त डीएसपी द्वारा उसके (पीड़िता) के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। पुलिस की ओर से डीएसपी संजीव सागर के खिलाफ आईपीसी धारा 376, 506 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद सहित इस होटल के मालिक को निगम ने जारी किया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

    जालंधर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद सहित इस होटल के मालिक को निगम ने जारी किया नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

    जालंधर/वरुणः महानगर में निगम चुनाव से पहले कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, नगर निगम एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार वर्कशाप चौक के पास बने होटल रैड पैटल व कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद मोहिंदर सिंह गुल्लू की इमारतों को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम एक्शन में है।

    निगम ने दोनों इमारतों से संबंधित कागजात दफ्तार में जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि इन इमारतों का मामला चंडीगढ़ स्थित लोकपाल दफ्तर में पहुंच गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने शिकायत की है कि होटल का न तो कोई नक्शा पास हुआ है, न ही सीएलयू और न ही कोई कागजात जमा करवाए गए हैं। नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह ने कहा कि अगर 3 दिनों में इमारतों से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे तो इन दोनों इमारतों पर कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची बहू पर तलवारों से हमला, आरोपी काबू

    पंजाबः कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची बहू पर तलवारों से हमला, आरोपी काबू

    अमृतसर: जिले के कचहरी परिसर में पेशी को पहुंची एक बहू पर ससुर ने मंगलवार की दोपहर तलवारों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बहू अपने पति के केस में दो साथियों के साथ फताहपुर जेल (न्यायिक हिरासत) में बंद है। घायल हालत में मनरीत कौर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी के इंचार्ज सुख दयाल ने बताचा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। वडाला भिट्टे वड्ढ गांव निवासी करनैल सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपने बेटे जोधबीर सिंह की शादी मनरीत कौर के साथ की थी।

    शादी के बाद मनरीत कौर के जगप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। जब परिवार को पता चला तो उन्होंने बहू को समझाने का प्रयास किया था। इसके विरोध में बहू ने अपने आशिक जगप्रीत सिंह, उसके साथी गुरजंट सिंह और अमन सिंह के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। इस बाबत कंबो थाने की पुलिस ने बहू सहित चारों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों का काबू कर लिया जबकि अमन सिंह आज भी फरार है।

    करनैल सिंह ने बताया कि आज उन्हें पता चला था कि बहू ने कोर्ट में अपनी जमानत अर्जी दायर कर रखी है। जमानत रोकने के लिए वह अपने वकील के पास पहुंचा था। कचहरी में जैसे ही बहू पहुंची तो उसे देख कर उसका खून खोल गया। उसने तलवार से बहू मनरीत कौर पर कई बार वार किए और वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

  • पंजाबः ISI की बड़ी साजिश नाकामः टिफिन बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

    पंजाबः ISI की बड़ी साजिश नाकामः टिफिन बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

    अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से आईएसआई मॉड्यूल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अमृतसर से टिफिन बम बरामद हुआ है। इसके साथ योगराज योगी नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में दहशत फैलाने की बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए आईएसआई समर्पित आतंकी मॉड्यूल के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार किए गए अपराधी से टिफिन बम, 2 किलो हेरोइन, 2 एके 56, 25 कारतूस, 1 पिस्तौल, व कार भी बरामद की है। जानकारी मिली है कि यह आरोपी आतंकी लंडा और रिंदा के इशारे पर काम करता था। त्योहारों से पहले टिफिन बम व अन्य हथियारों की बरामदगी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

    डीजीपी ने कहा कि आतंकी व गैंगस्टर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस की कड़ी निगरानी के कारण वह इसमें सफल नहीं हो पा रहे। बताया जा रहा है कि अमृतसर देहाती पुलिस ने भारत-पाक सीमा के साथ लगती कंटीली तार के पास पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों की खेप बरामद की।

  • शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

    शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

    नई दिल्लीः दिल्ली में अब दिवाली समेत 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की ड्राई डे की नई लिस्ट दिल्ली में अब साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति के तहत ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की है। इसके तहत साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। केजरीवाल सरकार की जिस नीति पर विवाद हुआ था, उसमें तीन दिन ही ड्राई डे घोषित किया गया था। दिल्ली में इस साल अब 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति के तहत ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की है. इसके तहत साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी. केजरीवाल सरकार की जिस नीति पर विवाद हुआ था, उसमें तीन दिन ही ड्राई डे घोषित किया गया था।

    दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 2022 के बाकी दिनों के लिए नई ड्राई डे लिस्ट जारी की है। सरकार के मुताबिक, 5 अक्टूबर यानी दशहरा, मिलाद उन नबी (पैंगबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन) 9 अक्टूबर, महर्षि बाल्मीकि जयंती (9 अक्टूबर), दिवाली 24 अक्टूबर, गुरु नानक जयंती 8 नवंबर और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस 21 नवंबर को ड्राई डे घोषित किया गया है. यानी इन दिनों शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली में पिछले साल केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी. इसमें कई बड़े बदलाव किए गए थे. लेकिन यह नीति भ्रष्टाचार के आरोप के चलते सवालों में आ गई. इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। विवादों में आने के बाद सरकार ने इस नीति को वापस ले लिया. इसके बाद 1 सितंबर से दिल्ली में एक बार फिर से पुरानी शराब नीति लागू की गई है।

  • पंजाबः मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों को जारी किए ये सख्त निर्देश, जाने मामला

    पंजाबः मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों को जारी किए ये सख्त निर्देश, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि कोई भी प्रशासनिक सचिव बिना पूर्वानुमति के अपना मुख्यालय स्टेशन नहीं छोड़ेगा। मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि यह भी देखा गया है कि कुछ प्रशासनिक सचिव अवकाश के दिन स्टेशन पर मौजूद नहीं रहते हैं और बिना छुट्टी मंजूर किये ही स्टेशन से निकल जाते हैं।

    अतः सभी प्रशासनिक सचिवों को लिखा जाता है कि कोई भी प्रशासनिक सचिव निम्न हस्ताक्षर की पूर्वानुमति के बिना अपना मुख्यालय/स्टेशन नहीं छोड़े। इसके अलावा कार्यालय सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ प्रशासनिक सचिव मुख्य सचिव पंजाब की बैठकों की कार्यवाही को निम्न हस्ताक्षर की ओर से स्वीकृति देने से पहले इन ड्राफ्टों को व्यक्तिगत रूप से पढ़ने और ठीक से जाच करने के बाद नहीं भेजते हैं।

    इससे कार्यालय का कीमती समय बैठक के इन मिनटों को संपादित करने में बर्बाद हो जाता है। इसलिए समस्त प्रशासनिक सचिवों को लिखा जाता है कि भविष्य में किसी भी बैठक की कार्यवाही के प्रारूप की अपने स्तर पर गहनता से जांच कर निम्न हस्ताक्षर के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाए।

  • जालंधरः युवती ने की सरेआम फायरिंग, उड़ाई नियमों की धज्जियां

    जालंधरः युवती ने की सरेआम फायरिंग, उड़ाई नियमों की धज्जियां

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में फेस्टिवल सीजन को लेकर पुलिस कमिश्नर ने शहर में चौकसी बढ़ाई हुई है। शरारती अनसरों पर नकेल कसने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। लेकिन इन सबके के बावजूद एक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में सरेआम एक लड़की हवा में फायर करती दिखाई दे रही है। वीडियो में लड़की के पिस्तौल से फायर दौरान उसके पीछे किसी पुरुष की आवाज भी आ रही है जोकि उसको फायर के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

    इस घटना की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें महंगी गाड़ी और शराब की बोतल भी नजर आ रही है। अब इस घटना ने पुलिस की उस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है जिसके कई दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभी तक इस वायरल हुई वीडियो को लेकर कोई कार्यवाही तो नहीं की परंतु इतना पता चला है कि लड़की एनआरआई परिवार से संबंधित है और वह भी जल्द विदेश जाने वाली है।

    ऐसे में अब सवाल ये पैदा होता है कि शहर में सरेआम गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। अगर ऐसे सरेआम गोलियां चलती रही तो कभी भी शहर में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में जिस तरह कार से लड़की निकलती है उसमें कार में विदेशी शराब और भारतीय रिवाल्वर साफ दिखाई दे रही है।

    इस वीडियो के वायरल होने से प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन की शहर में की गई चौकसी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक बड़े ट्रैवल एजेंसी के मालिक की बेटी है। वहीं बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की यह रिवाल्वर है पुलिस अभी भी उसे पकड़ने में लाचार दिखाई दे रही है।

  • पंजाबः गैंगस्टर के पीए ने जिला कंज्यूमर कमिश्नर से मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    पंजाबः गैंगस्टर के पीए ने जिला कंज्यूमर कमिश्नर से मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    रोपड़ः पंजाब में वीआईपी लोगों के पिछले काफी समय से गैंगस्टरों द्वारा धमकी भरे फोन कॉल आ रहे है। गैंगस्टरों के नाम से वीआईपी लोगों से फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं अब गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से रोपड़ के जिला कंज्यूमर कमिश्नर को धमकी भरा फोन आया है। गैंगस्टर ने गोल्डी बराड़ के नाम से कमिश्नर से 25 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है।

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस में हलचल मच गई है और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फोन करन वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का पीए बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसने कमिश्नर से फोन कर 25 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। जानकारी के अनुसार जिस नंबर से धमकी भरा फोन आया है वह अमेरिका का नंबर है। फिलहाल इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण कमीशन के प्रधान कम जज रणजीत सिंह को रंगदारी के लिए विदेशी नंबर से काल पहले भी आई थी। लेकिन तब जज ने काल को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन हद इस बात की है कि जिला पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जज रणजीत सिंह जिला पुलिस मुखी डा.संदीप गर्ग को निजी तौर पर भी मिल चुके हैं। जज ने जिला पुलिस मुखी से सुरक्षा मुहैया करवाने की अपील भी की। लेकिन शिकायत देने के एक दिन बीत जाने के बाद भी जज को अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं हो सकी है।

    जज रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें 23 सितंबर सुबह उन्हें विदेशी नंबर से काल आई थी और उन्होंने तब उसे गंभीरता से नहीं लिया। उसके बाद 29 सितंबर की शाम सवा सात बजे काल आई और काल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ का पीए बताया और पच्चीस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रंगदारी मांगने वाले ने धमकी दी कि अगर मांगी गई राशि नहीं दी गई तो दो दिन के भीतर सिद्धूमूसेवाला जैसा हश्र करेंगे। जज ने बताया कि काल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वो दिल्ली पहुंच चुका है और अगले दो दिन में पंजाब आकर उसको देख लेगा।

  • जालंधरः फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटकर लुटेरे फरार

    जालंधरः फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटकर लुटेरे फरार

    जालंधर/वरुण: महानगर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। वहीं देर रात चोरों ने मकसूदां के अंतर्गत आते गांव रंधावा मसंदा के समीप एक फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है करीब 5 लुटेरों ने जेएल इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

    लुटेरे फैक्ट्री की दीवार फांदकर घुसे और अंदर रहते एक व्यक्ति को रस्सियों से बांधकर पहले बंधक बनाया फिर फैक्ट्री के अंदर पड़ा सामान लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे करीब 3 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उक्त बंधक बनाए गए व्यक्ति से पूछताछ कर बयान दर्ज कर लिए गए। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े मामूली विवाद को लेकर ठेकेदार ने कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई गोली, फरार

    पंजाबः दिन-दिहाड़े मामूली विवाद को लेकर ठेकेदार ने कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई गोली, फरार

    बटालाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। आए दिन पंजाब के अलग-अलग जिलों में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज गोली चलने का मामला बटाला की सब्जी मंडी से सामने आया है। सब्जी मंडी में पार्किंग की पर्ची को लेकर कबड्डी खिलाड़ी और पार्किंग ठेकेदार में हुए विवाद के बाद ठेकेदार ने कबड्डी खिलाड़ी के पैरों में गोली चला दी।

    गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फिलहाल गोली चलाने वाला ठेकेदार जो पूर्व फौजी बताया जा रहा है फरार है। इस दौरान कबड्डी खिलाड़ी जर्मनजीत सिंह पुत्र मुख्तार सिंह वासी हसनपुर कला ने बताया कि उसके घर पर बेटे के जन्मदिन की खुशी का प्रोग्राम रखा था। जिसको लेकर वह बटाला सब्जी मंडी में सब्जी लेकर अपने गांव की तरफ वापस जा रहे थे।

    इसी दौरान पार्किंग के ठेकेदार मंजीत जो पूर्व फौजी है ने उसे पार्किंग की पर्ची कटवाने के लिए कहा। लेकिन जब जर्मनजीत सिंह ने कहा कि वे अपने घर के लिए सब्जी लेकर जा रहा है। तो पार्किंग ठेकेदार की तरफ से उन्हें गालियां निकाली गई और इस दौरान पार्किंग ठेकेदार की तरफ से उनके पैरों में गोलियां भी चलाई दी। गनीमत यह रही कि कोई भी गोली उनको नहीं लगी। इस दौरान सब्जी मंडी का ठेकेदार फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर जाकर जांच में जुट गए है।