Blog

  • युद्ध का असरः डीजल के दामों में हुई भारी बढ़ौतरी, 20 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम

    युद्ध का असरः डीजल के दामों में हुई भारी बढ़ौतरी, 20 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम

    नई दिल्लीः ईरान, इजरायल और अमेरिका के युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण भारत में सरकारी तेल कंपनियों जैसे IOCL और BPCL ने 1 अप्रैल को इंडस्ट्रियल डीजल (HSD) के दाम बढ़ा दिए हैं। इसकी कीमत में 28.22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 109.59 रुपये से बढ़कर 137.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ऐसे में कीमतों में सीधे-सीधे 25 परसेंट का उछाल आया है। इससे पहले 20 मार्च को भी इंडस्ट्रियल डीजल के दाम 22 रुपये बढ़ाए गए थे।

    साथ ही फर्नेस ऑयल (FO) की कीमत में भी करीब 23.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। आम पेट्रोल और डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए पंप की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। यानी कि रिटेल पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडस्ट्रियल डीजल का इस्तेमाल बड़ी फैक्ट्रियों, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, कंस्ट्रक्शन कंपनियों और बड़े ट्रांसपोर्टर करते हैं, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर इन सेक्टरों पर पड़ेगा। हालांकि आम लोगों के लिए पेट्रोल पंप पर मिलने वाले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    लेकिन निजी कंपनियों जैसे Nayara Energy और Shell ने अपने नुकसान की भरपाई के लिए दाम 3 से 25 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। बता दें कि यह एक तरह का फ्यूल ऑयल है, जो डीजल के मुकाबले थोड़ा गाढ़ा होता है। इसका इस्तेमाल भारी-भरकम मशीनों को चलाने में किया जाता है। चूंकि यह डीजल के मुकाबले सस्ता होता है इसलिए इसका इस्तेमाल उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है। इसकी भी कीमत में हुई 23.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से स्टील और सीमेंट इंडस्ट्रीज की लागत बढ़ने वाली है। इसका इस्तेमाल फैक्ट्रियों में भट्टियों को जलाने में, पावर प्लांट्स में बिजली उत्पादन के लिए, फैक्ट्रियों के बॉयलर्स में भाप बनाने के लिए और बड़े जहाजों के इंजन में होता है।

  • Jalandhar News: बिजली के मीटर की तारें काटता चोर काबू, लोगों ने गले में पहनाया हार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बिजली के मीटर की तारें काटता चोर काबू, लोगों ने गले में पहनाया हार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में बिजली के मीटर की तारें काटते लोगों ने चोर को काबू किया। लोगों ने चोर को सबक सिखाने के लिए उसके गले में फूलों के हार डाला और उसे पोल से बांध दिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर पीटाई की। पूछताछ में पता चला है कि वह बावा खेल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पूरी तैयारी के साथ आया था और उसके पास तार काटने के लिए पेशेवर कटर भी मौजूद था। जैसे ही उसने मीटर की तारें काटकर भागने की कोशिश की, मोहल्ले के सतर्क लोगों ने उसे घेर लिया। लोगों ने उसके पास से तार काटने वाला कटर और अन्य औजार बरामद किए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पकड़े जाने पर युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए नशा करने और दवाई लेने की आड़ में बचने की कोशिश की। जिसके बाद वह अजीबोगरीब बहाने बनाने लग गया। जब उससे पूछा गया कि उसके पास कटर कहां से आया, तो उसने सारा इल्जाम अपने एक साथी पर लगा दिया। दोषी कहने लगा कि वह तो बस उसके साथ आया था और उसे नहीं पता था कि चोरी हो रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि यह युवक पहले भी कई बार चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और अक्सर बैटरी या अन्य सामान चुराकर कबाड़ियों को बेचता है। लोगों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब युवक बार-बार झूठ बोलने लगा। स्थानीय निवासियों ने उसे सबक सिखाने के लिए आरोपी के गले में फूलों के हार डाल दिए और उसका जुलूस निकाला। लोगों का कहना था कि इसे सम्मान इसलिए दिया जा रहा है ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत करने की जुर्रत न करे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही छोटी-मोटी चोरियां करता है। लोगों ने कहा कि इलाके में चोरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। दोषी हाथ जोड़कर माफी मांगता और अपनी गलती स्वीकार करता नजर आ रहा।
  • Raghav Chaddha पर Atishi और Sanjay Singh का पलटवार, पूछा- क्यों सवाल पूछने से डरते, देखें वीडियो

    Raghav Chaddha पर Atishi और Sanjay Singh का पलटवार, पूछा- क्यों सवाल पूछने से डरते, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया। इसके बाद सांसद ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाए कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। वहीं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर मामला गरमा गया है। पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्डा ने जहां आरोप लगाए थे। वहीं सीएम मान ने पद से हटाने को लकरे असल कारण बताए। उन्होंने कहा कि राघव चड्डा ने ससंद में पंजाब के प्रति मुद्दे नहीं उठाए। ऐसे में अगर कोई भी नेता पार्टी से हटकर काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम मान ने कहा कि राघव चड्डा किसी ओर स्टेशन से बोल रहे है। वहीं अब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने भी राघव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा सरकार से सवाल पूछने में डरते हैं।

    चुनाव आयोग का दुरुपयोग हो रहा है और उस पर बोलने से डर रहे हैं। आतिशी ने राघव चड्ढा का नाम लेते हुए कहा, “आप सरकार से सवाल पूछने में क्यों डरते हैं। आज हमारे लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। हमारी आंखों के सामने चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है। लेकिन आप उस पर सवाल नहीं उठाते हैं। आप उस पर बोलने से डर रहे हैं।” आतिशी ने कहा, “आज देश के सामने सबसे बड़ा संकट एलपीजी गैस सिलेंडर का है। आप राज्यसभा सांसद हैं, इसलिए हो सकता है कि आपको परेशानी नहीं हो रही होगी, लेकिन एक आम परिवार को अपने बच्चों के लिए खाना बनाने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जब आम आदमी पार्टी ने सिलेंडर को लेकर सवाल उठाए और आपको इस मुद्दे पर बोलने के लिए कहा गया तो आप चुप रहे।

    क्या आप सरकार से डर गए हैं?” इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी राघव चड्ढा पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, “हम लोग अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। हमने केजरीवाल से सिर्फ एक ही बात सीखी है, ‘निडरता, हिम्मत और साहस’ के साथ लड़ना और संघर्ष करना। लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आप सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं। पंजाब के मुद्दों पर आप खामोश रहते हैं। सरकार के खिलाफ आप अपनी आवाज नहीं उठाते हैं।” संजय सिंह ने अपने बयान में कहा, “देश, जनहित, पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर आप (राघव चड्ढा) नहीं बोलते हैं। पंजाब के तमाम अधिकारों को छीनने का काम केंद्र सरकार करती है, तब आप नहीं बोलते हैं। बहुत सारे विषयों पर सदन से वॉकआउट करने का मामला आता है, तब आप वॉकआउट नहीं करते हैं। ऐसे तमाम विषयों पर देश आपसे जवाब चाहता है।”

  • हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, PM पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए इतने करोड़ का बजट पास

    हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, PM पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए इतने करोड़ का बजट पास

    चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने स्कूली बच्चों के पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 747 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। राज्य के स्कूली बच्चों को पोषण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही यह एक प्रमुख योजना है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य स्तरीय संचालन एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की उच्च स्तरीय बैठक में इसकी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में योजना के वर्तमान क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना की भी व्यापक समीक्षा की गई। स्वीकृत बजट में केंद्र सरकार का 222 करोड़ रुपये तथा राज्य सरकार का 525 करोड़ रुपये का हिस्सा है।

    मुख्य सचिव रस्तोगी ने सभी जिलों में गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जिला और विद्यालय स्तर पर निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिया जाने वाला भोजन पौष्टिक, स्वादिष्ट और निर्धारित मानकों के अनुरूप् हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों से भी फीडबैक लिया जाए। बैठक में धनराशि के प्रभावी उपयोग और समय पर किस्त जारी करने संबंधी उपायों पर भी चर्चा की गई।

    बैठक में मौलिक शिक्षा निदेशक मनीता मलिक ने बताया कि आगामी वित्त वर्ष में बाल वाटिका से लेकर उच्च प्राथमिक कक्षाओं तक के 14.8 लाख से अधिक बच्चों को योजना के तहत शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। यह योजना स्कूली बच्चों को आहार उपलब्ध करवाने, सरकारी स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और विद्यार्थियों का नामांकन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति ने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन मेन्यू और पोषण संबंधी हस्तक्षेपों की भी समीक्षा की, जिनमें दूध, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, मूंगफली पिन्नी और खीर जैसे पूरक पोषण तत्व शामिल हैं। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, विभिन्न विभागों से समिति सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

  • Punjab News: Verka Milk की खरीद कीमतों में हुई बढ़ौतरी

    Punjab News: Verka Milk की खरीद कीमतों में हुई बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने मिल्कफेड पंजाब (वेरका ब्रांड) से जुड़े किसानों के लिए दूध की खरीद कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। इससे दूध की खरीद कीमत में 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई है। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। डेयरी किसानों की बेहतर आय सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मिल्कफेड पंजाब (वेरका) से जुड़े किसानों के लिए दूध खरीद मूल्य में वृद्धि की घोषणा की। दरअसल, यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    संशोधित दरें 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो गई हैं और इससे राज्य भर के बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह निर्णय राज्य सरकार की एक और किसान हितैषी पहल है। बयान में कहा गया है, “एक और महत्वपूर्ण किसान हितैषी पहल के तहत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरुवार को मिल्कफेड पंजाब (वेरका ब्रांड) से जुड़े किसानों के लिए दूध खरीद मूल्य में वृद्धि की घोषणा की।”

    मिल्कफेड के अनुसार, गाय के दूध का पुराना रेट लगभग ₹770–780 प्रति किलो फैट था, जिसे बढ़ाकर ₹780–795 प्रति किलो फैट कर दिया गया है। वहीं भैंस के दूध का पुराना रेट करीब ₹810–820 प्रति किलो फैट था, जो अब बढ़कर ₹820–835 प्रति किलो फैट हो गया है। सरकार ने पिछले साल भी 10 रूपए बढ़ाए थे। ऐसे में अब संशोधित दरों से दूध खरीद मूल्य में ₹10 से ₹15 प्रति किलोग्राम वसा की वृद्धि होगी। “ये दरें 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगी।

    इससे दूध खरीद मूल्य में 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम वसा की वृद्धि होगी। इस निर्णय का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को बेहतर पारिश्रमिक सुनिश्चित करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और पंजाब में सहकारी दुग्ध उत्पादन ढांचे को सुदृढ़ करना है।,” अधिकारियों ने कहा यह निर्णय मुख्यमंत्री के उन निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, जिनका उद्देश्य किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करना है, जो राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मिल्कफेड से जुड़े लगभग 25 लाख दुग्ध उत्पादकों को संशोधित मूल्य निर्धारण से प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

    अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से दुग्ध उत्पादन की व्यवहार्यता में सुधार होगा और पंजाब के लगभग 30 लाख दूध उत्पादकों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। मिल्कफेड उत्तर भारत के दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में एक अग्रणी सहकारी संस्था होने के नाते, अन्य निजी खिलाड़ी और संस्थान भी प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए अपनी खरीद दरों में वृद्धि कर सकते हैं। सरकार ने आगे बताया कि खरीद मूल्य में वृद्धि से पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में प्रति माह लगभग 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रवाह होने की उम्मीद है, जिससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा।

     

  • Jalandhar News: थाने के बाहर रेहड़ी चालक को गाड़ी सवार ने मारी टक्कर, फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थाने के बाहर रेहड़ी चालक को गाड़ी सवार ने मारी टक्कर, फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 4 के बाहर रेहड़ी पर सवार होकर जा रहे व्यक्ति को गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में रेहड़ी चालक को मामूली चोटें आई है। वहीं घटना को अंजाम देकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रेहड़ी चालक सनमुख सिंह ने बताया कि वह मंडी से सब्जी लेकर आ रहे थे। इस दौरान कुत्तों को नहलाने वाली प्राइवेट गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी और उसने रेहड़ी में टक्कर मार दी।

    जिसके बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह उसे कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। हादसे में सनमुख सिंह को मामूली चोटें आई है। वहीं चश्मदीद ने कहाकि रेहड़ी चालक सब्जी लेकर आ रहा था। इस दौरान रेहड़ी की कोई फटी बाहर निकली हुई थी। गाड़ी चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घटना में रेहड़ी चालक को चोटें आई है। चश्मदीद ने बताया कि पहले गाड़ी चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोकी।

    इस दौरान जब उसने देखा कि लोग रेहड़ी चालक की मदद में जुट गए है, तो वह मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना 4 के एसआई राजकुमार ने बताया कि रेहड़ी चालक बुजुर्ग को प्राइवेट गाड़ी चालक हिट करके फरार हो गया। गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया है और मोबाइल नंबर भी मिल गया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन पर जोर, Chairman Kaku Ahluwalia ने बोर्ड की उपलब्धियों पर की चर्चा

    खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन पर जोर, Chairman Kaku Ahluwalia ने बोर्ड की उपलब्धियों पर की चर्चा

    चंडीगढ़ः पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह ‘काकू आहलूवालिया’ ने चंडीगढ़ स्थित बोर्ड के कार्यालय में 2025-26 के लिए पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं की उपलब्धियों और प्रगति की समीक्षा की। चेयरमैन ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP) की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

    चेयरमैन गगनदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। बोर्ड की योजनाओं ने न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, बल्कि हजारों बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए हैं। बोर्ड के चेयरमैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि खादी केवल एक कपड़ा नहीं है, बल्कि यह एक आत्मनिर्भर भारत की पहचान है और रोजगार सृजन का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से पंजाब को रोजगार सृजन के क्षेत्र में किस प्रकार आगे बढ़ाया जा सकता है।

    बैठक में बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बोर्ड ने PMEGP योजना के तहत 457 इकाइयां स्थापित कीं और 5027 युवाओं को रोजगार प्रदान किया। इन 457 PMEGP इकाइयों के लाभार्थियों को 32 करोड़ 77 लाख 85 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई। इनमें से, लगभग 100 इकाइयां 1 लाख से 10 लाख रुपये की लागत वाली, 204 इकाइयां 10 लाख से 24 लाख रुपये की लागत वाली और 153 इकाइयां 25 लाख से 1 करोड़ रुपये की लागत वाली स्थापित की गई हैं। बोर्ड ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सराहनीय योगदान दिया है।

    चेयरमैन ने 2026-27 के लिए स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 को ‘रोजगार सृजन वर्ष’ के रूप में मनाते हुए, बोर्ड को अपने निर्धारित लक्ष्यों से भी अधिक उपलब्धि हासिल करनी होगी। इसके लिए, एक सुदृढ़ कार्ययोजना, नियमित निगरानी और क्षेत्रीय दौरों (फील्ड विजिट) को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में पंजाब में और भी कई योजनाएं लागू की जाएंगी, ताकि बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके। इसका उद्देश्य युवाओं को विदेश जाने से रोकना है, तथा कौशल विकास, उद्यमिता प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बन सकें।

    इस अवसर पर, बोर्ड के सदस्य सचिव रमनदीप सिंह, अधीक्षक दविंदर सिंह, वरिष्ठ सलाहकार अमित चोपड़ा, अर्पित गुप्ता, जिया शाह, गुरजंत सिंह पुनियां, मंजू शर्मा, अमितप्रीत कौर, राधिका और संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से नौजवान का शव बरामद

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से नौजवान का शव बरामद

    मानसा: सरकारी हाई स्कूल गांव तमकोट में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव तमकोट के सरकारी हाई स्कूल में युवक का शव मिला है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੱਜ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤਾਮਕੋਟ ’ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ, ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਤਲ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ

    मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल सिंह एक शेलर मशीन में काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सदर के अधीन आते ठूठियांवाली चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना हैकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: 2 परिवारों हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे

    Jalandhar News: 2 परिवारों हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे

    जालंधर, ENS: नूरपुर कालोनी धोगड़ी रोड ग्रामीण बैंक के पास स्थित कालोनी में दो नेपाली परिवार आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार रोड पर एक दूसरे से हाथपाई करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। हमले के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

    मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर कालोनी धोगड़ी रोड ग्रामीण बैंक के पास स्थित कालोनी में दो नेपाली परिवार रहते हैं। वह देर रात किसी बात को लेकर आपस में झगड़ पड़े। झगड़े के दौरान आस पास के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी न माने और एक दूसरे पर लकड़ी के डंडे और कंडे से एक दूसरे पर हमला करने लगे। हमले के दौरान दो महिलाएं और दो व्यक्ति घायल हुए है और उनके सिर पर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी डाक्टर के पास पहुंचाया गया लेकिन उस संबंध में किसी ने पुलिस को लिखित में शिकायत नहीं दी लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब की जमीन घोटाले के मामले में कुलवंत मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब की जमीन घोटाले के मामले में कुलवंत मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन की अवैध बिक्री के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि गुरु-घर के प्रति संगत की श्रद्धा और दान से बनी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    SGPC के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने खुलासा किया कि 7 सदस्यीय उप-समिति की जांच में यह सामने आया है कि गुरुद्वारा साहिब की अमूल्य जमीन को नियमों का उल्लंघन करते हुए बहुत कम कीमत पर बेच दिया गया। इस घोटाले में शिरोमणि कमेटी के कुछ अधिकारियों की खरीदारों के साथ सीधी मिलीभगत पाई गई है। इस मामले में सचिव प्रताप सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है और अब ताजा रिपोर्ट के आधार पर 2 अन्य कर्मचारियों, जतिंदर सिंह और गुरमेज सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार जतिंदर सिंह धर्म प्रचार कमेटी के अवतार सिंह (सचिव) के अधीन प्रभारी थे और गुरमेज सिंह कंप्यूटर अनुभाग में कार्यरत थे। मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस जांच और आंतरिक जांच के माध्यम से ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। भावुक होते हुए कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि संगत अपनी मन्नतें और अपनी मेहनत की कमाई गुरु-घर की गोलक में समर्पित करती है। ऐसे पैसे या संपत्ति का दुरुपयोग करना एक बड़ा अपराध है। उन्होंने SGPC अध्यक्ष का हवाला देते हुए दोहराया कि संगठन में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि आगे की पूछताछ में कोई अन्य दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।