जालंधर, ENS: बस्ती शेख़ इलाके में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में दो दिन पहले हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने धरना लगाकर प्रदर्शन किया था और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन इंसाफ ना मिलने के चलते आज पीड़ित परिवार वकील के साथ थाना 5 पहुंच गया। मीडिया से बात करते हुए वकील ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। वकील ने पुलिस की कार्रगुजारी पर कई गंभीर आरोप लगाए है।
हालांकि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का कह रही है। वहीं वकील ने कहा कि उनकी पुलिस अधिकारी भूषण कुमार से बात हुई है, लेकिन कार्रवाई करने की बात कह रहे है। वकील ने कहा कि पुलिस उन्हें कागज दिखाए और बताए कि अब तक क्यों नहीं आरोपी की गिरफ्तार की जा रही। वकील ने आरोप लगाए हैकि पुलिस किस राजनीतिक दवाब के चलते आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसको लेकर आज थाना 5 के बाहर पीड़ित पक्ष के साथ वकील ने धरना लगा दिया है और पुलिस को चेतावनी दी है कि वह जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें।